*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

नगर परिषद मतदाता सूचि के संबंध में 11 नवंबर तक दर्ज होंगे दावे व आपत्तियां, 5 दिसंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

सिरसा, 4 नवंबर।

For Detailed News-


                 एसडीएम जयवीर यादव ने बताया कि सिरसा नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 29 के उप चुनाव के मद्देनजर सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 5 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के संबंध में दावे व आपत्तियां 11 नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी दावे व आपत्तियों का निपटान समीक्षा समिति द्वारा 19 नवंबर तक किया जाएगा।

https://propertyliquid.com


                  उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियों के निपटान के संबंध में 24 नवंबर तक उपायुक्त के समक्ष अपील की जा सकती हैं, जिसका निपटान उपायुक्त द्वारा 27 नवंबर तक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 दिसंबर को किया जाएगा।