सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

डा. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 7 करोड़ से अधिक राशि वितरित : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण

सिरसा, 26 अक्तूबर।


                  उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि जिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा समय-समय पर डा. भीम राव अंबेडकर आवास नवीनकरण योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, अत्याचार अधिनियम, पंचायत प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना व डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजनाओं के बारे में जागरुकता के साथ-साथ आवेदकों को सरलता से योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

For Detailed News-


                  उपायुक्त बिढ़ाण ने बताया कि डा. भीम राव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत जिला में कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक 07 करोड़ 06 लाख 40 हजार रुपये की राशि 1821 लाभपात्रों को दी गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 147 लाभपात्रों को 65 लाख 10 हजार रुपये, वर्ष 2015-16 में 35 लाभपात्रों को 14 लाख 30 हजार रुपये, वर्ष 2016-17 में 120 लाभपात्रों को 30 लाख रुपये, वर्ष 2017-18 में 380 लाभपात्रों को 95 लाख रुपये, वर्ष 2018-19 में 565 लाभपात्रों को 2 करोड़ 15 लाख रुपये तथा वर्ष 2019-20 में 574 लाभपात्रों को 2 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।


                  अत्याचार अधिनियम के तहत जिला कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक 01 करोड़ 50 लाख 15 हजार 290 रुपये की राशि 129 पीडि़तों को मुआवजा के रूप में प्रदान की गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 15 लाभपात्रों को 9 लाख 80 हजार 655 रुपये, वर्ष 2015-16 में 15 लाभपात्रों को 17 लाख 22 हजार 135 रुपये, वर्ष 2016-17 में 8 लाभपात्रों को 5 लाख 42 हजार 500 रुपये, वर्ष 2017-18 में 11 लाभपात्रों को 6 लाख 22 हजार 500 रुपये, वर्ष 2018-19 में 34 लाभपात्रों को 52 लाख 12 हजार 500 रुपये तथा वर्ष 2019-20 में 46 लाभपात्रों को 59 लाख 35 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।

https://propertyliquid.com


                  पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिला कल्याण विभाग द्वारा 40 पंचायतों को 17 लाख 30 हजार रुपये की राशि पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत वितरित की गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 15 पंचायतों को 7 लाख 50 हजार रुपये, वर्ष 2015-16 में 7 पंचायतों को 3 लाख 50 हजार रुपये, वर्ष 2016-17 में 6 पंचायतों को 3 लाख रुपये, वर्ष 2017-18 में 6 पंचायतों को 3= हजार रुपयेे, वर्ष 2018-19 में 5 पंचायतों को 2 लाख 50 हजार रुपये तथा वर्ष 2019-20 में एक पंचायत को 50 हजार रुपयेे की राशि वितरित की गई।


                  डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना के तहत जिला कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक 11729 मेधावी छात्र-छात्राओं को 9 करोड़ 36 लाख 43 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 1468 लाभपात्रों को एक करोड़ 16 लाख 45 हजार रुपये, वर्ष 2015-16 में 1110 लाभपात्रों को 87 लाख 89 हजार रुपये, वर्ष 2016-17 में 1530 लाभपात्रों को एक करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये, वर्ष 2017-18 में 1809 लाभपात्रों को एक करोड़ 45 लाख हजार रुपये, वर्ष 2018-19 में 2247 लाभपात्रों को एक करोड़ 79 लाख 98 हजार रुपये तथा वर्ष 2019-20 में 3565 लाभपात्रों को दो करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।



मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 11 हजार से अधिक लाभार्थियों को वितरित की 30 करोड़ 94 लाख की राशि


                  मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत विभाग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक 30 करोड़ 94 लाख 85 हजार रुपये की राशि 11069 लाभार्थियों को प्रदान की गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 1550 लाभपात्रों को 4 करोड़ 19 लाख 90 हजार रुपये, वर्ष 2015-16 में 1356 लाभपात्रों को 3 करोड़ 50 लाख 5 हजार रुपये, वर्ष 2016-17 में 1675 लाभपात्रों को 4 करोड़ 45 लाख 40 हजार रुपये, वर्ष 2017-18 में 2199 लाभपात्रों को 5 करोड़ 85 लाख 8 हजार रुपये, वर्ष 2018-19 में 2099 लाभपात्रों को 5 करोड़ 74 लाख 42 हजार रुपये तथा वर्ष 2019-20 में 2190 लाभपात्रों को 7 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के तहत जिला कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2014 से अब तक 282 लाभपात्रों को एक करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 26 लाभपात्रों को 13 लाख रुपये, वर्ष 2015-16 में 18 लाभपात्रों को 9 लाख रुपये, वर्ष 2016-17 में 35 लाभपात्रों को 17 लाख 68 हजार रुपये, वर्ष 2017-18 में 66 लाभपात्रों को 33 लाख 43 हजार रुपये, वर्ष 2018-19 में 87 लाभपात्रों को 59 लाख 92 हजार रुपये तथा वर्ष 2019-20 में 50 लाभपात्रों को 58 लाख 58 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।