State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

जीवन में मौलिक कर्तव्य और कानून पालन का प्रण ले-कृष्ण बेदी

जिम्मेदार नागरिक बनने से संविधान बनाने वालों का सपना साकार होगा

संविधान देश की 140 करोड़ आबादी को परिवार की तरह है जोड़ता

For Detailed

पंचकूला 26 नवंबर – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संविधान दिवस हमें जीवन पर अपने मौलिक कर्तव्य और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने से नए सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान बनाने वालों का सपना भी पूरा होगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। यह अलग-अलग धर्म व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है। संविधान दिवस मनाने का मकसद देश के नागरिकों में कानून के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ाना है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि संविधान में दिए मौलिक अधिकार हमारे ढाल बनकर हक दिलाते हैं। वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमारी जिम्मेदारियां की भी याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर पूरा हुआ और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

श्री बेदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर हर साल संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी तब से लेकर संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस हर साल मनाया जाता है। संविधान के पहले का भारत कुछ और था और संविधान के बाद का भारत नया भारत बना उन्होंने संविधान दिवस की सभी नागरिकों को बधाई दी।

https://propertyliquid.com