*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

जल शक्ति अभियान – कैच द रैन 2025” का शुभारंभ पंचकूला से होगा आज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का स्वागत

For Detailed

पंचकूला, 21 मार्च- उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि “जल शक्ति अभियान-कैच द रैन 2025” के छ्ठे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से 22 मार्च 2025 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह व सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा द्वारा पिछले 10 वर्षों में निरंतर किए जा रहे सफलतापूर्वक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को फिर से एक बड़े अभियान के आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी है।

https://propertyliquid.com