ग्रीन पटाखों के साथ मनाएं दीपावली पर्व : उपायुक्त

ग्रीन पटाखों के साथ मनाएं दीपावली पर्व : उपायुक्त

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिलावासियों को दीपावली के पर्व की दी शुभकामनाएं

दीपावली को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं- उपायुक्त

For Detailed

पंचकूला अक्टूबर 19: उपायुक्त एवं जिलाधीश श्री सतपाल शर्मा ने जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

उपायुक्त ने दीपावली के अवसर पर जिले में ग्रीन पटाखों के निर्धारित समय में उपयोग किए जाने की अपील की है। उन्होंने बताया की जारी निर्देशों के अनुसार पटाखों का प्रयोग 20 और 21 अक्टूबर, 2025 को रात 8 बजे से 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, लड़ी (सीरीज़) वाले पटाखों एवं बैरियम साल्ट युक्त पटाखों का निर्माण, विक्रय और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं द्वारा ही की जा सकेगी। इस संबंध में ड्रा के माध्यम से अस्थाई लाइसेंस विभिन्न स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री हेतु जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बिक्री केवल अनुमत स्थानों पर ही हो।

उपायुक्त ने जिलावासियों से दीपावली को हर्षोल्लास के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही गुणवत्तापूर्ण ग्रीन पटाखे खरीदें, पटाखों की पैकिंग पर सुरक्षा प्रमाणपत्र अवश्य जांचें, ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करें, बच्चों को पटाखे वयस्कों की देखरेख में ही फोड़ने दें और निर्देश पढ़े बिना पटाखे न जलाएं।
अस्पतालों, स्कूलों, दुकानों, पशु आश्रयों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास पटाखे न फोड़ें।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दीपावली को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं।

https://propertyliquid.com