*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

ग्रामीणों के ईज ऑफ लिविंग का स्तर जांचेगी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

सिरसा, 24 जनवरी।


                हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब ग्रामीणों के ईज ऑफ लिविंग का स्तर जांच के सर्वे का कार्य भी करेगी। इससे पूर्व मिशन अंत्योदय के तहत सर्वे का कार्य भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करवाया जा चुका है।
               

अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि गांव की गरीब महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों में जुड़कर पहले ही अपनी एक पहचान बना ही ली थी इसके बाद उन्होंने मिशन अंत्योदय सर्वे के दौरान बहुत मेहनत सर्वे को पूर्ण किया जिससे प्रदेश को दूसरा स्थान हासिल हुआ तथा सरकार को ईज ऑफ लिविंग सर्वे के लिए इन्हें दौबारा मौका दिया। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा ईज ऑफ लिविंग के तहत सामाजिक आर्थिक व जातिगत गणना-2011 के आधार पर 60 हजार 247 घरों का सर्वे किया जाना है। इस सर्वे का उद्धेश्य यह भी है कि सभी गरीबों को सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी हो व वो इनका लाभ उठा कर अपने जीवन को सुविधाजनक बना सकें।


                हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानंद जांगड़ा ने बताया कि सरकार द्वारा अभी मिशन अंत्योदय के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सर्वे का कार्य बड़ी मेहनत व लग्न से किया गया था जिसके तहत देशभर में हरियाणा राज्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस लग्न और मेहनत से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी एक पहचान बनाई है जिसके करण अब सरकार द्वारा पुन: ईज ऑफ लिविंग के सर्वे का कार्य हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया है। ईज ऑफ लिविंग सर्वे के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के रहन सहन के स्तर का को जांचने के लिये किया जाना है। सभी महिलाओं को खण्ड व गांव स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!