रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नगर परिषद प्रतिदिन शहर को कर रही सैनिटाइज

सिरसा, 13 मई।

For Detailed News-


                    उपायुक्त प्रदीप कुमार के दिशा निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर इससे बचाव व रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नगर परिषद सिरसा द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। दोपहर दो बजे के बाद बाजारों को भी लगातार सैनिटाइज किया जाता है।


                    मुख्य सफाई निरीक्षक राज कुमार व कार्यवाहक सेनेटरी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र फौजी ने बताया कि वीरवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर के वार्ड नंबर एक, दो व तीन, महिला पुलिस थाना सहित शहर के सभी बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों आदि क्षेत्रों को सैनिटाइज किया। इसके साथ-साथ सभी कंटेनमेंट जोन में भी लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है।

https://propertyliquid.com


                    उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने के काम में जोरशोर से लगे हुए हैं, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है तभी संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक घर से बाहर जाते समय मास्क लगाएं तथा सामाजिक दूरी की पालना करें। घर पहुंच कर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते समय हाथों की उंगलियों के दोनों तरफ बीच में व नाखुन, हथेली को अच्छी प्रकार से साफ करें। छींकते व खांसते समय रूमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करने के उपरांत उसे खुले में न फैंके। सार्वजनिक स्थलों व भवन आदि पर लगे दरवाजे, रेलिंग आदि को न छुएं तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें।