State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

सिरसा, 22 फरवरी।

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस


              वायुसेना स्थल स्थित केंद्रीय विद्यालय-एक में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रूप में हर वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने पावेल दंपति की तस्वीर पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


                  प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियां विद्यार्थियों को विश्व नागरिक बनाने और किसी भी परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत समूह गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश भी विद्यार्थियों द्वारा दिया गया।


                  कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के राज्य कैंप प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्राचार्य द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी ओलंपियाड के विजेताओं को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन स्काउट-गाइड के प्रभारी रिंकु खरेरा ने किया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!