*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

कृष्ण कुमार बेदी – प्रदेश सरकार ने प्रदेश की विकास गति को बढावा देने के लिए कई योजनाएं शुरु की है

सिरसा, 13 दिसंबर।

कृष्ण कुमार बेदी - प्रदेश सरकार ने प्रदेश की विकास गति को बढावा देने के लिए कई योजनाएं शुरु की है


                मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की विकास गति को बढावा देने के लिए कई योजनाएं शुरु की है जिनमें नशा मुक्ति केंद्र तथा ओल्ड एज होम, शिवधान नवीनीकरण योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि शिवधान नवीनीकरण योजना का कार्य 95 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है जिसमें शिवधाम में शैड, शिवधाम को जाने वाली गलियां पक्की करवाने के कार्य हैं।


                वे आज स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के नशा मुक्ति केन्द्रों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कमेटियां गठित की है जिसमें सभी जिलों में नशा मुक्ति केन्द्र के साथ-साथ केन्द्रों में आने वाले लोगों के लिए रोजगार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे अन्य कार्यों में अपना ध्यान लगा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के कारण ही वोट बैंक बढ़ा है तथा प्रदेश की जनता ने दूसरी बार बीजेपी को चुना है। इसका कारण यह है कि प्रदेश में ईमानदार व साफ छवी के मुख्यमंत्री है।


                इससे पूर्व श्री बेदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को ओर तेजी से करने के लिए विचार विमर्श किया और जिला में चल रहे विकास कार्यों व मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति के बारे में भी बातचीत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठï भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, अमीर चंद मेहता,  श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया,भाजपा नेत्री रेणू शर्मा, भूपेश मेहता, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, हितेश शर्मा, पवन बेनीवाल, पार्षद सुमन शर्मा मौजूद थे।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!