Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा जिला सचिवालय के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाते हुए।

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा जिला सचिवालय के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाते हुए।


पंचकूला, 26 नवंबर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने संविधान के अनुसार मौलिक कत्र्तव्यों का पालन कर, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाये। 

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा जिला सचिवालय के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाते हुए।

श्री आहूजा आज जिला सचिवालय के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के प्रति स्थापित उच्च मूल्यों का पालन कर अपने दायित्व का परिचय देना चाहिए। एक जिम्मेदार माता-पिता और नागरिक होने के नाते हमें अपने बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति दृढ़ संकलिप्त होना चाहिए। स्त्रियों और वंचितों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। राष्ट्रीय गान का सम्मान करना चाहिए। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे की देश की गरिमा और प्रतिष्ठा को धक्का पंहुचे। उन्होंने कहा कि हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी परंतु वास्तिव रूप में हमें अपने अधिकार और कत्र्तव्य 26 नवंबर 1949 को अपने संविधान के द्वारा प्राप्त हुए है, जिसे 26 जनवरी को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमारे देश को समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य का स्वरूप प्रदान किया। इसमें सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय के अधिकार समान रूप  से प्रदान किये गये है। सभी को विचार, विश्वास, धर्म और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की गई है। 

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा जिला सचिवालय के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाते हुए।

उन्होंने कहा कि विभिन्नता में एकता के दर्शन करवाने वाले इस संविधान में व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्रदान की गई है। हमारे देश को हमारे इस संविधान की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना गया है। आज पूरे विश्व में भारत को विचारों की स्वतंत्रता और धार्मिक व जातिय पूर्वाग्रहों के बिना सभी को एक समान अधिकार प्रदान करने के लिये जाना जाता है। विश्व परिदृश्य के सभी पट्टलों पर भारत की उदारता और मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिये आदर की दृष्टि से देखा जाता है। यहां स्त्रियों, अल्प संख्यकों और वंचितों को न केवल पूर्ण अधिकार प्रदान किये गये है अपितु संरक्षण भी प्रदान किया गया है। भारत को उसकी उदार और विनम्र लोकतंत्र की छवि के चलते सारे विश्व में बंधुत्तव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम ऐसे महान संविधान और ऐसे महान देश के प्रति अपने मौलिक कत्र्तव्यों का पालन कर देश व संविधान को और मजबूत बनाये। 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, नगराधीश नवीन कुमार आहूजा, एसीपी सतीश कुमार, डीआरओ रामफल कटारिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

Watch This Video Till End….