Paras Health Panchkula Intensifies Fight Against Rising Neurological Disorders on World Brain Day, Urges Early Detection and Awareness

उपायुक्त ने जिलावासियों को होली पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं

-उपायुक्त ने जिलावासियों से प्राकृतिक रंगों, शांति, भाईचारे से होली खेलने की करी अपील

For Detailed

पंचकूला, 13 मार्च- उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिलावासियों को होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, सभी को शांति, भाईचारे व सदभावना से पर्व को खुशी से मनाना चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि होली रंगों का तथा हँसी-खुशी से परिवार सहित मनाने का त्योहार है। उन्होंने बताया कि पहले दिन होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं, होलिका दहन के दूसरे दिन लोग एक दूसरे पर रंग, गुलाल इत्यादि लगाते हैं। ढोल बजा कर होली के गीतों पर नृत्य कर, घर-घर जाकर लोगों को खुशी से रंग लगाते है। ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी दुश्मनी को भूलकर रंग उडाकर एक दूसरे के गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
उन्होंने बताया कि राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी पर्व भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब खुशी व उत्साह से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी आ जाती है। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर नए कपड़े पहन कर होली की शाम को लोग एक दूसरे के घर होली मिलने जाते है जहाँ उनका स्वागत गुझिया, नमकीन व ठंडाई से किया जाता है।
उपायुक्त ने जिलावासियों से होली को प्राकृतिक रंगों, फूलों, शांति व आपसी भाईचारे से खेलने की अपील की।

https://propertyliquid.com