*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह आयोजित

सिरसा, 26 सितंबर।

For Detailed


आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र द्वारा 19 से 25 सितंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह मनाया गया।


आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के दौरान केंद्र के सदस्यों द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाई गई। सिविल अस्पताल में डा. मनीष बंसल ने भी अपने विचार रखे। केंद्र के सदस्यों ने लॉर्ड शिवा फार्मेसी कॉलेज, सिटी थाना, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, महावीर दल राजकीय माध्यमिक स्कूल में पहुंचकर वहां पढऩे वाले बच्चों तथा स्टाफ के सदस्यों को भारतीय सांकेतिक भाषा के जानकारी दी। भारतीय सांकेतिक भाषा के प्रति लोगों ने भी अपनी रुचि दिखाई।


उन्होंने बताया कि भारतीय सांकेतिक भाषा हमारे मूक बधिर दिव्यांगजन को समाज में वार्तालाप करने में मदद करती है। इस भाषा के द्वारा समाज इन विशेष दिव्यांग बच्चों के साथ है जुड़ सकता है। इस अवसर पर केंद्र के सहायक निदेशक राजेश कुमार, शेखर शर्मा, रेनू ग्रोवर, सुनीता सक्सेना तथा पंचकूला से आए हुए डीटीआईएसएल इंटर्नशिप करने वाले विशेष बधिर बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया।

ttps://propertyliquid.com/