IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस पर जिला व खंड स्तर पर होगी महिला मैराथन

सिरसा, 3 मार्च।

अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस पर जिला व खंड स्तर पर होगी महिला मैराथन


अंतरराष्टï्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला खंड स्तर पर महिला मैराथन का आयोजन किया जाएगा। महिला मैराथन 8 मार्च को प्रात: 6.30 बजे स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होगी।

मैराथन में भाग लेने के लिए 13 से 60 वर्ष आयु की महिलाएं करवा सकती हैं पंजीकरण


  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  डा. दर्शना ने बताया कि जिला में महिला मैराथन तीन, पांच व 10 कि.मी. दूरी की होगी। मैराथन में भाग लेने के लिए 13 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं 222.द्वड्डद्धद्बद्यड्डस्रद्ब2ड्डह्यद्वड्डह्म्ड्डह्लद्धशठ्ठ.द्बठ्ठ लिंक पर अपना पंजीकरण करवा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस महिला मैराथन को पिंक मैराथन का नाम दिया गया है। मैराथन में भाग लेने वाली महिलाएं पिंक ड्रेस, कैप, दुपट्टा या फटके के साथ शामिल होंगी।


      उन्होंने बताया कि जिले की सभी महिलाओं से अपील की कि वे महिला दिवस के अवसर पर मैराथन में अधिक से अधिक से संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि महिला मैराथन में महिला खिलाड़ी, महिला पुलिस  कर्मचारी, छात्राएं, सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिला अधिकारी व कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाएं, महिला पंच सरपंच सहित कोई भी महिला इसमें भाग ले सकती  है।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!