Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर चिरंजीवी थे और ऐसे महापुरुष कभी मरते नहीं बल्कि अपने कार्यों की बदौलत अमर रहते हैं।

सिरसा, 27 नवंबर।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर चिरंजीवी थे और ऐसे महापुरुष कभी मरते नहीं बल्कि अपने कार्यों की बदौलत अमर रहते हैं।


               सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर चिरंजीवी थे और ऐसे महापुरुष कभी मरते नहीं बल्कि अपने कार्यों की बदौलत अमर रहते हैं। नागरिकों को अपने अधिकारियों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक होना चाहिए।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर चिरंजीवी थे और ऐसे महापुरुष कभी मरते नहीं बल्कि अपने कार्यों की बदौलत अमर रहते हैं।


               सांसद सुनीता दुग्गल मंगलवार को दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित भारत रत्न डा. अंबेडकर अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। समारोह में सांसद सुनीता दुग्गल को भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड से समानित किया गया। सांसद ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में फैले अज्ञानता रुपी अंधेरे को दूर किया जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति समाज हित में कार्य करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता के लिए शिक्षित होना जरूरी है। जागरूकता से ही स्वस्थ समाज व सशक्त राष्टï्र का निर्माण संभव है। भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा है और हर नागरिक को संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर खेल और फिल्मी दुनिया से बहुत लोग मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

तृतीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ सम्पन्न

सिरसा, 10 नवंबर।


              सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे और सफलता प्राप्त करने के लिए तंदुरुस्त शरीर में एक स्वस्थ मन का होना बहुत ही जरूरी है। किसी भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उस पर ध्यान केंद्रीत करने के लिए मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य का होना बहुत आवश्यक है। खेल खेलना उच्च स्तर का आत्मविश्वास जगाता है तथा वह हमें अनुशासन सिखाता है, जो हमारे साथ जीवन भर रहता है।


              वे आज स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तृतीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत जिला सिरसा ने बॉस्केटबाल व जुड़ो प्रतियोगिता की मेजबानी की है। पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की। इस मौके पर खेलों के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल सहित भारी संख्या में खिलाड़ी व उनके कोच मौजूद थे।


              सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों खेलों में आगे बढाने में सहयोग कर रही है और इस दिशा में सरकार द्वारा और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में व्यायामशालाएं व स्टेडियम बना कर युवाओं में नशे जैसी लत को छोड़ कर खेलों से जोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य, राष्टï्रीय व अंतर्राष्टïीय स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों का पूरा मान सम्मान कर रही है। उन्होंने पद्मश्री अवार्डी वालीवॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा के संघर्ष का किस्सा भी सुनाया कि कैसे उन्होंने हादसे में अपना पैर गवाया और फिर भी होंसला न हारते हुए माउंट एवरेस्ट फतेह किया। अब अरुणिमा सिन्हा ने दुनिया की अन्य बड़ी चोटियों पर चढने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सभी टीमों के कोच को बधाई देते हुए कहा कि कोच टीम की ताकत होते हैं, कदम कदम पर खिलाडिय़ों काम मार्ग दर्शन करते हैं।


              उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सांसद सुनीता दुग्गल का स्वागत किया और उन्होंने खेलों के सफल समापन के लिए खिलाडिय़ों, कोच व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। यदि आप शारीरिक रुप से तंदरुस्थ हैं तो कठिन से कठिन मंजिल प्राप्त की जा सकती है। खेल के समय में खिलाड़ी में एकाग्रता होनी बहुत जरूरी है। जब तक खिलाड़ी एकाग्र होकर खेल में नहीं रमते है तब तक कामयाबी नहीं मिल सकती। खेलों से बच्चे एकाग्रता सीखते हैं और एकाग्रता से पढाई या कोई अन्य लक्ष्य दूर नहीं रहता। एकाग्रता की भावना खेल से ही मिलती है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टॉनिक है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत ही आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वे अपने काम, मेहनत, एकाग्रता व खेल से अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें। उपायुक्त ने कहा कि खेलना हमारे, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करता है और आगे बढने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बास्केटबाल व जुड़ो के फाईनल मैचों को भी देखा तथा विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। उन्होंने रोहतक व सोनीपत तथा कैथल व करनाल की टीमों का बास्केटबाल का मैच भी देखा।


              इस मौके पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, वरिष्ठï भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, पार्षद सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, वरिष्ठï नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गोदारा सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी व कोच मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

आज स्थानीय निशुराज रिसॉर्ट में एआईईएलएस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिरसा 31 अगस्त।


              आज स्थानीय निशुराज रिसॉर्ट में एआईईएलएस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में एआईईएलएस द्वारा सांसद सुनीता दुग्गल को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बुद्घिमता, अनुशासन, मीडिया व आर्टिफिशन इंटेलिजैंस आदि विषयों पर चर्चा की गई।


                सांसद सुनीता दुग्गल ने एआईईएलएस को बधाई देते हुए कहा कि आज का युग तकनीकी युग है, शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है तथा विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। यह शिक्षा की ही देन है कि आज हमारे देश के बच्चे पढ लिख कर नई-नई खोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पढ़े लिखे वैज्ञानिकों की देन है कि यंद्रयान-2 चंद्रमा पर खोज कर रहा है। इससे भी विश्वभर में देश का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के बच्चे स्कूलों से ही खेल, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान आदि के बारे में ज्ञान लेकर देश को प्रगति की ओर लेकर जा रहे हैं। इसमें स्कूल के प्रिंसिपलों की अहम भूमिका रहती है। 


                उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार खेल, शिक्षा व विज्ञान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है ताकि बच्चे और आगे बढें। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि योग में पूरा विश्व भागीदारी कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया है जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा को बढावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदार है और प्रदेश व देश को आगे बढाने के लिए आमजन हेतु कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

For Sale


                उन्होंने उपस्थित प्रिंसिपलों से कहा कि आज हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें योग्य इंसान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान देकर उन्हें जागरुक करें ताकि बच्चे भारतीय संस्कार सीखें। उन्होंने कहा कि हम सभी बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाने के साथ-साथ संस्कारों के बारे में भी जागरुक करें ताकि भारत को आगे बढाने में सहयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरूओं की परम्परा को आगे बढाते हुए सहनशीलता और अनुशासन का ज्ञान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रिंसिपल इस तरह की बैठके करते रहें और उसका परिणाम भी निकालें ताकि बच्चों को कैसे आगे बढाना है, किस दिशा में उनको जाना चाहिए, इस बारे विचार विमर्श करें और अमल भी करें। 


                इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीरचंद मेहता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग को मुख्यअतिथि ने स्मृति चिह्नï प्रदान किए। 


                इस मौके पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, भाजपा से भूरा राम ढुडी, सुशील कंबोज, डा. भजन लाल, सरपंच खैरेकां निशांत, प्रिंसिपल डा. चंद्र मोहन, डा. राजेश चंदेल, सुलतान हरदु, जय कुमार, डा. प्रवीण चंदेल, अर्चना गाबा, राम सिंह यादव, कमल मेहता, रघुबीर सिंह सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता : सांसद सुनीता दुग्गल

सिरसा 15 जून।


                  सांसद सुनीता दुग्गल ने आज स्थानीय चिनमयी इन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिला कार्यकारिणी बैठक ली। 


                  बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव में मोदी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की थी और उसी का परिणाम है कि आज देश में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से ओर अधिक मेहनत करते हुए अबकी बार विधानसभा चुनावों में पुन: मनोहर सरकार लानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुझारु कार्यकर्ताओं व भाजपा की नीतियों की वजह से ही आमजन ने भारी मतों से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदार, भ्रष्टïाचार विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी तथा हर वर्ग के हित की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी समान विकास कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं उनका भी तहदिल से स्वागत है। 


                  उन्होंने नशा मुक्त संसदीय क्षेत्र बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नशा को जड़मूल से समाप्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस नशे के व्यापार में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा नशे से युवा के साथ-साथ पूरा परिवार समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से नौजवानों व परिवारों को बचाने के लिए हमें डट कर इसका विरोध करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समान काम-समान विकास की नीति पर कार्य कर रही है। भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है, इस क्षेत्र से नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसे समाप्त किया जाएगा। 

For Sale…


                  जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढे चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र के समान विकास पर जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कमल खिला कर भारी मतों से जीत दिलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजन के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। लोगों ने पार्टी पर विश्वास किया है और हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दें, वे पार्टी की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जिला में नशा एक विकट समस्या है, इसे दूर करने के लिए कार्यकर्ता भी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के नशे में संलिप्त होने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस प्रशासन को दें ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। 


                  इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।


                    इस अवसर पर हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया, चेयरमैन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी सिरसा हनुमान कुंड्डïु, चेयरमैन मार्केट कमेटी रानियां शीशपाल कंबोज, चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा, चेयरमेन द सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक सुरेंद्र नेहरा, सदस्य हरियाणा भवन निर्माण एवं कर्मकार बोर्ड रोहताश जांगड़ा, वरिष्ठï भाजपा नेता डा. वेद बेनीवाल, रत्नलाल बामणिया, युवा भाजपा नेता मुनीष सिंगला, राजेंद्र देजूजोधा, जगत कक्कड़, मुकेश मेहता, रेखा बिदलान, सुमन शर्मा, निताशा सिहाग, नक्षत्र सिंह, नीरज बंसल, कपिल सोनी, विक्रम तिन्ना, तरुण गुलाटी, राजेंद्र लोहिया, कृष्ण मेहता, मक्खन सिंह ख्योवाली, डा. आत्मा राम, सतेंद्र गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

नशे का नाश करना रहेगी पहली प्राथमिकता: दुग्गल

सिरसा 4 मई।

सांसद सुनीता दुग्गल प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए। 

नशा तस्करों को मिले कड़ी सजा इसके लिए संसद में भी उठाऊंगी आवाज

सांसद के तौर पर मेरी पहली प्राथमिकता सिरसा से नशे को जड़मूल से खत्म करने की रहेगी। नशा तस्करों को कड़ी सजा का प्रावधान हो इसके लिए यदि मुझे संसद में आवाज उठानी पड़ी तो उठाऊंगी। 

लोकसभा चुनाव में भारी समर्थन के लिए पूरे क्षेत्र वासियों का किया धन्यवाद

यह बात आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद सुनीता दुग्गल ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष यतिन्द्र एडवोकेट, अमन चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव राही,पार्षद सुमन शर्मा, मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, राजेंद्र लोहिया, कर्ण दुग्गल सहित बीजेपी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 


सांसद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सिरसा क्षेत्र में नशा सबसे बड़ी समस्या है। नशे के कारण युवक अकाल मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। सांसद के तौर पर शपथ लेते ही मेरी पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि सिरसा क्षेत्र से नशे को किस प्रकार से दूर किया जाए। इसके लिए मैंने पूरा रोड़ मैप तैयार किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक सख्ताई और जागरूकता दोनों बिंदुओं पर काम किया जाएगा। तस्करों को कड़ी सजा मिले इसके प्रावधान के लिए संसद में आवाज उठाउंगी। इसी प्रकार प्रशासनिक सख्ताई के साथ-साथ हमें आपसी सहयोग से नशे का नाश करना है। गांव के सरपंचों व शहर के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएंगी ताकि नशा की तस्करी को रोकने के साथ-साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया जा सके। 


पत्रकारों द्वारा विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने लोकसभा चुनावोंं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व पांच साल में किए गए जनहितैषी कार्यों पर मोहर लगाई, उसी प्रकार प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर वोट के रूप में मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा सिरसा के अंतर्गत आने वाली नौ की नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। इन चुनावों मिलने वाली चुनौती के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें किसी से कोई चुनौती नहीं है और ना ही हम किसी चुनौती को मानते हैं। हम मेहनत करने में विश्चवास रखते हैं और जिस प्रकार लोकसभा चुनाव मेें कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत व लोगों के समर्थन से चुनाव जीता था, ठीक उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी परिणाम हमारे ही पक्ष में होंगे। 
लोकसभा चुनाव में सिरसा के लोगों ने जो भारी समर्थन मुझे दिया है, उसके लिए मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों का तहदिल से धन्यवाद करती हूं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आगामी समय में लोकसभा में प्रदेश के लोगों से मिले भारी समर्थन के लिए धन्यवादी दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री 7 को फतेहाबाद तथा 18 को सिरसा में धन्यवादी दौरा कर कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार संत कबीर जयंती को प्रदेशस्तर पर मना रही है, जिसके लिए जींद में 16 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 


पत्रकारों द्वारा ढाणियों में बिजली व दिल्ली तक रेल सेवाओं में बढोतरी बारे पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ढाणियों में बिजली आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इसी प्रकार जहां तक रेलवे सेवाओं की बढोतरी का सवाल है इस बारे केंद्रीय रेल मंत्री से बातचीत की जाएगी। 

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

सांसद सुनीता दुग्गल ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भजन मंडलियों को किया प्रेरित

सिरसा 4 जून।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने आज स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान में प्रचार में जुटी भजन मंडलियों को प्रचार में जी जान से जुटने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पार्षद सुमन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कपिल सोनी  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


                    सांसद ने कहा कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्य को संचालित कर रहा है। आज हरियाणा सरकार ने ऐसी अनेक योजनाओं को क्रियांवित किया है जो अपने आप में पूरे देश में एक मिसाल साबित हुई है। भ्रष्टïाचार को रोकने के लिए डिजिटाईजेशन या लोगों की समस्याओं के निदान के लिए सीएम विंडो आदि योजनाओं के लागू होने से न केवल भ्रष्टïाचार खत्म हुआ है बल्कि लोगों की समस्याओं का निदान तत्परता से हुआ है। सांसद ने कहा कि डिजिटाईजेशन से विभागों की कार्यप्रणाली में तेजी आई है। उन्होंने सभी प्रचार मंडलियों से आग्रह किया कि सरकार की नीतियों के प्रचार के साथ-साथ समाज में फैली सामजिक बुराईयों के बारे में लोगों को जागरुक करें। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी आम जनता को बताएं और इससे दूर रहने की अपील भी करें। 


                    इस मौके पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के उप निदेशक डा. साहिब राम गोदारा ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की सात मंडलियों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला के लगभग 324 गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रचार मंडलियों के अलावा विभागीय सिनेमा युनिट द्वारा भी गांवों में विकास संबंधी फिल्मों को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके अलावा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री भी चस्पा करवाई जाएगी। इस मौके पर विभागीय भजन पार्टियों ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किया।

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

सांसद ने साइकिल चलाकर दिया जागरूकता का संदेश

सिरसा, 3 जून।

नमो और मनो की नीतियों पर जनता ने लगाई मजबूती से मोहर : दुग्गल

साइकिल चलाकर आभार जताने पहुंची सुनीता दुग्गल

 सिरसा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद सुनीता दुग्गल ने आज विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रीय राजमार्ग और गांवों में साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने धन्यवादी दौरों के दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने आज डिंग, कालांवाली की अनाज मंडी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। विशेष बात यह रही कि सांसद सुनीता दुग्गल ने साइकिल यात्रा से अपने धन्यवादी दौरों का आगाज किया। सबसे पहले सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने डिंग मोड़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और इसके उपरांत स्वयं साईकिल चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने विश्व साइकिल दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। 

सिरसा जिला में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए अभिनन्दन समारोह

 उन्होंने जनता का आभार जताने के साथ-साथ सिरसा को नशा मुक्त बनाने और हरियाली से युक्त करने की शपथ भी दिलवाई। अपने अभिनन्दन समारोह में सांसद ने सभी से नशों को त्यागने, नशाखोरी रोकने और नशों के खिलाफ जागरूकता का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके अलावा बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही पांच पौधे प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाने का भी संकल्प दिलवाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान कि वे नशाखोरी को रोकने के लिए समर्पित होकर कार्य  करें। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वे आज सिरसा के जन-जन का आभार जताने के लिए आई हैं। दुग्गल ने कहा कि विशेष रूप से इस चुनाव में चार बातें उभरकर आईं। सबसे पहली बात जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की राष्ट्रहितैषी और जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मोहर लगाई। साथ ही प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पारदर्शी और लोकहितैषी नीतियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि देश में जहां प्रधानमंत्री की नीतियों की गूंज है, वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीति और नीयत की वजह से 10 की 10 सीटों पर भाजपा को कामयाबी मिली है। दुग्गल ने कहा कि पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केन्द्र पालकों और पन्नाप्रमुखों की मेहनत से भी उन्हें इस क्षेत्र में कमल खिलाने का मौका मिला। जनता ने मुझमें भी अपना विश्वास व्यक्त किया और सिरसा का प्रतिनिधित्व दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र की महापंचायत में करने का अवसर प्रदान किया। 

विश्व साइकिल दिवस पर चलाई साइकिल

उन्होंने कहा कि आज विरोधी अपना जनाधार तलाशते घूम रहे हैं। जिन लोगों ने जनता को छलने का काम किया उन्हें जनता ने अपने वोट की चोट से सबक सिखा दिया है। सुनीता दुग्गल ने दावा किया कि सिरसा की तमाम उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा जो काफी अंतराल से लंबित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है, उसी तरह जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में लोगों ने सांसद का फूल-मालाओं से अभिनन्दन किया। अभिनन्दन से अभिभूत सुनीता दुग्गल ने भी कहा कि वे इस सम्मान और प्यार को सदैव याद रखेंगी। 

नशा मुक्त और पर्यावरण जागरूकता का दिलवाया सांसद ने संकल्प

उन्होंने कालांवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की मेहनत का फल है कि आज न केवल प्रदेश में देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। जनता ने भाजपा के शासन पर अपनी मोहर लगा दी है। सरकार ने प्रजातांत्रिक प्रणाली को अपनाते हुए सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया है। यही कारण है कि आज हरियाणा का हर वर्ग प्रदेश सरकार के कार्यों से खुश है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से कहा कि हम सबने मिलकर हरियाणा को एक सुदृढ प्रदेश बनाना है। नशा मुक्त समाज बनाना है। 

Watch This Video Till End….