Posts

Paras Health Panchkula Achieves Success in Robotic Hysterectomy and Cholecystectomy for Complex High-Risk Patient

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

सिरसा, 7 दिसंबर।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, लोग जानकारी के साथ-साथ कर रहे हस्त निर्मित उत्पादों की जमकर खरीददारी

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


          चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम जिलावासियों के लिए उत्सव का केंद्र बना हुआ है। गीता महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी मिल रही है। आमजन के लिए अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद्र बनी हुई है।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


              गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्टॉलें विभिन्न विभागों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई हैं। विभागीय स्टॉलों पर जहां विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं धार्मिक संस्थानों की स्टॉलों पर भी लोग अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा जिला विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई स्टॉल पर महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां आमजन विभागीय स्टॉलों से विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं, वहीं घरेलू उत्पादों की खरीददारी कर रहे हैं। इस प्रकार से गीता महोत्सव कार्यक्रम में विभागीय सेवाओं, अध्यात्मिक ज्ञान की जानकारी व खरीददारी का अनूठा संगम बना हुआ है।

प्रदर्शनी में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वितरित कर रहा है नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण


              ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर द्वारा लगाई गई स्टॉल लोगों के लिए अध्यात्मिक रूप से आकर्षित करने वाली रही है। ब्रह्म कुमारी बहनें एक-एक व्यक्ति को अध्यात्मिक ज्ञान की बारिकी से अवगत करवाती नजर आई। अध्यात्मिकता के रास्ते पर चलने के नियम व सिद्धांतों की जानकारी के लिए आमजन के चेहरे पर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। ब्रह्म कुमारी स्टॉल के साथ लगती दिव्य जागृति संस्थान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की स्टालों से लोग बड़े ही चाव से हस्त निर्मित घरेलू उत्पादों की खरीददारी में व्यस्त नजर आए। जनस्वास्थ्य विभाग, वन मंडल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एनआईसी, पुलिस विभाग, रैडक्रॉस, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिल्क प्लांट, जिला उद्यान आदि विभागों ने अपने विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाई हुई हैं। स्टॉल पर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रदर्शनी में आने लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। हर स्टॉल पर विभाग से संबंधित जानकारी वाले पंप लेट व अन्य प्रचार सामग्री उपलब्ध है, जिसे आमजन में वितरण किया जा रहा है।


              नागरिकों को गीता ज्ञान से लाभांवित कर रहा है जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्टॉल


 
             गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचे और अधिक से अधिक लोग गीता ज्ञान से लाभांवित हो और नागरिकों को सरकार व विभागीय योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सरलता से मिले इसके लिए जिला सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गई है। महोत्सव  के दौरान तीनों दिन स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। आमजन भी उत्सुकता के साथ गीता पुस्तक ले रहे हैं। कोई भी व्यक्ति विभागीय स्टॉल से नि:शुल्क गीता पुस्तक प्राप्त कर सकता है। तीन दिन तक चलने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम का कल अंतिम दिन है। सूचना केन्द्र सहायक रमेश कुमारी ने बताया कि लोगों में गीता पुस्तक के प्रति काफी उत्साह है और लोग बड़े चाव से इसे ले रहे हैं। इसलिए आमजन गीता महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और गीता पुस्तक को नि:शुल्क प्राप्त करके अपने अध्यात्मिक ज्ञान को बढाने का काम करें। 


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

Paras Health Panchkula Achieves Success in Robotic Hysterectomy and Cholecystectomy for Complex High-Risk Patient

लोगों के सिर चढ कर बोला गीता महोत्सव का जादू, मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सिरसा, 6  दिसंबर।


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का जादू लोगों के सिर चढ कर बोल रहा है। गीता महोत्सव के पहले दिन गीता ज्ञान व सामाजिक कुरीतियों, नशे पर कटाक्ष से संबंधित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा और छात्रों की दमदार नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों की जमकर तालियां बटौरी। गीता महोत्सव का शुभारंभ छात्रों द्वार वंदे मात्रम से हुआ। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा की छात्रा ने कृष्ण लीला पर आधारित एकल नृत्य की दमदार प्रस्तुति दी। गीता मनीषी द्रोण प्रसाद कोईराला ने जनसमूह को अपने उद्बोधन के माध्यम से गीता ज्ञान से भाव विभोर किया। राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा के छात्रों द्वारा डांडिया नृत्य ने महोत्सव के दौरान समां ही बांध दिया। न्यू सतलुज स्कूल सिरसा की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कॉरियोग्राफी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला के छात्रों द्वारा आदर्श ग्राम सभा पर आधारित नाटक और कृष्ण लड्डïा एवं पार्टी व पटियाला ग्रुप एंड पार्टी द्वारा लघु नाटिका नशा एक अभिशाप व नशा एक मीठा जहर की प्रस्तुति ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए और सोचने पर विवश कर दिया।


                  गीता जयंती महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री जगत गुरु सीबी रमनवज्य जी ने गीता सार के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को अवगत करवाया। समारोह के दौरान मोनू एंड सोनू पार्टी, नगाड़ा एंड पार्टी के अलावा अन्य छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने महोत्सव की सार्थकता साबित करते हुए न केवल नागरिकों को गीता का संदेश दिया बल्कि अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया।

                  एसडीएम ने किया गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित शिरकत करने का आह्वïान


                  जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के ओवरऑल इंचार्ज एवं एसडीएम जयवीर यादव ने नागरिकों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से आह्वïान किया कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित बढचढ कर हिस्सा लें और गीता ज्ञान से अपने जीवन को आदर्श बनाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियों से नागरिकों को गीता सार व गीता ज्ञान से रुबरु करवाया जा रहा है। इसके अलावा जिला के विभिन्न विभागों द्वारा 25 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलें लगाई गई है जिनके माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार व विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

Paras Health Panchkula Achieves Success in Robotic Hysterectomy and Cholecystectomy for Complex High-Risk Patient

गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉलें

गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉलें

सिरसा, 6 दिसंबर। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से लगाई गई स्टॉलों पर छात्रों व नागरिकों का हुजूम उमड़ा। विशेषत: छात्रों ने स्टॉलों पर कृषि, बागवानी, अक्षय ऊर्जा तथा जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा गीता सार से जुड़ी पुस्तकों को देखा और उनसे अन्य पहलुओं पर जानकारियां हासिल व जमकर खरीददारी की। गीता जयंती महोत्सव में जिला के विभिन्न विभागों द्वारा 25 से अधिक स्टॉलें लगाई गई हैं जिनमें संबंधित विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। यह प्रदर्शनी महोत्सव के तीनों दिन नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित गीता महोत्सव में पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से सुरक्षित यातायात, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी द्वारा सौर ऊर्जा के प्रयोग व मनोहर ज्योति योजना, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रदर्शनी के माध्यम से जल संरक्षण, जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विभाग द्वारा करवाए जाने वाले तकनीकी कोर्सों, सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा नशा, स्वाइन फ्लू, डेंगू जैसी बिमारियों से बचाव के तरीके, जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जिला उद्यान अधिकारी नींबू वर्गीय फसलों व विभाग द्वारा बागवानी पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही वन मंडल अधिकारी द्वारा सिटी प्लांटेशन प्रोग्राम व पर्यावरण संरक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा छात्रवृति योजना व अन्य सुविधाओं तथा विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व गीता पर आधारित बनाई गई पेंटिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालकों के लिए योजनाएं एवं अनुदान, मिल्क प्लांट द्वारा खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा दूध उत्पादकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण के लिए नियमों की जानकारी दी जा रही थी। प्रदर्शनी में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सरस्वती नदी के मार्ग पर आधारित मॉडल तथा सुक्ष्म सिंचाई, टपका प्रणाली, मिट्टïी जांच तथा देशी खाद के प्रयोग पर बारीकी से जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा पराली को आमदनी का माध्यम बनाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल ब्याज माफी योजना, बिजली बचाओ और बिजली का सही उपयोग, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं व अन्य पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके अलावा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कार्यालय द्वारा अंत्योदय सरल केंद्र व अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया तथा एक ही छत के नीचे दी जा रही विभिन्न समयबद्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा ऋण सुविधाओं, जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उपकरणों, जिला आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा सक्षम योजना व बेरोजगारी भत्ता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर नवीनीकरण योजना, मकान रिपेयर, अंतर्राजातिय विवाह योजना व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!