Posts

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

17 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया-जिलाध्यक्ष

सिरसा 15 जून।


                    जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि 17 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा। 

For Sale


                    उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा है 21 जून को विश्वभर में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने निकटतम स्थान पर जहां भी योग दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हो, वहां पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति निरोग, स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग अवश्य करें। योग कोई एक दिन के लिए बल्कि प्रतिदिन के लिए अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से कार्य कर रही है, अबतक हजारों युवाओं को उनकी मेहनत व योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है।  

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता : सांसद सुनीता दुग्गल

सिरसा 15 जून।


                  सांसद सुनीता दुग्गल ने आज स्थानीय चिनमयी इन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिला कार्यकारिणी बैठक ली। 


                  बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव में मोदी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की थी और उसी का परिणाम है कि आज देश में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से ओर अधिक मेहनत करते हुए अबकी बार विधानसभा चुनावों में पुन: मनोहर सरकार लानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुझारु कार्यकर्ताओं व भाजपा की नीतियों की वजह से ही आमजन ने भारी मतों से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदार, भ्रष्टïाचार विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी तथा हर वर्ग के हित की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी समान विकास कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं उनका भी तहदिल से स्वागत है। 


                  उन्होंने नशा मुक्त संसदीय क्षेत्र बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नशा को जड़मूल से समाप्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस नशे के व्यापार में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा नशे से युवा के साथ-साथ पूरा परिवार समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से नौजवानों व परिवारों को बचाने के लिए हमें डट कर इसका विरोध करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समान काम-समान विकास की नीति पर कार्य कर रही है। भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है, इस क्षेत्र से नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसे समाप्त किया जाएगा। 

For Sale…


                  जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढे चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र के समान विकास पर जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कमल खिला कर भारी मतों से जीत दिलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजन के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। लोगों ने पार्टी पर विश्वास किया है और हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दें, वे पार्टी की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जिला में नशा एक विकट समस्या है, इसे दूर करने के लिए कार्यकर्ता भी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के नशे में संलिप्त होने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस प्रशासन को दें ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। 


                  इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।


                    इस अवसर पर हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया, चेयरमैन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी सिरसा हनुमान कुंड्डïु, चेयरमैन मार्केट कमेटी रानियां शीशपाल कंबोज, चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा, चेयरमेन द सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक सुरेंद्र नेहरा, सदस्य हरियाणा भवन निर्माण एवं कर्मकार बोर्ड रोहताश जांगड़ा, वरिष्ठï भाजपा नेता डा. वेद बेनीवाल, रत्नलाल बामणिया, युवा भाजपा नेता मुनीष सिंगला, राजेंद्र देजूजोधा, जगत कक्कड़, मुकेश मेहता, रेखा बिदलान, सुमन शर्मा, निताशा सिहाग, नक्षत्र सिंह, नीरज बंसल, कपिल सोनी, विक्रम तिन्ना, तरुण गुलाटी, राजेंद्र लोहिया, कृष्ण मेहता, मक्खन सिंह ख्योवाली, डा. आत्मा राम, सतेंद्र गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों अपनाए : सिविल सर्जन

सिरसा, 15 जून।

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को अत्यधिक गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु के आवश्यक तरीके व सावधानियां जारी की गई है।     

यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकता है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी तरीकें अपनाएं। क्या करें-             

For Sale

   

      रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें कि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्र्रता कितनी है। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या एक छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए एक नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।                      

  कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें पर रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखे का प्रयोग करें, कपड़ों को नम करें और ठंडे पानी से नहाएं। कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें। बाहरी गतिविधियां कम करें। गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।क्या न करें              

        बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर मेहनत वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें। 

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग प्रोटोकोल अभ्यास

सिरसा, 15 जून।    

योग प्रशिक्षकों ने दी योग क्रियाओं की विस्तृत जानकारी

             योग प्रशिक्षक चंद्रपाल योगी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विद्या है, हम सबको स्वस्थ जीवन जीने के लिए इसे अपनाना चाहिए। वर्तमान में पूरे विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकार किया है।     

  वे आज स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा आयोजित अधिकारियों व कर्मचारियों के तीन दिवसीय योग प्रोटोकोल अभ्यास शिविर के तीसरे व अंतिम दिन संबोधित कर रहे थे। इस प्रोटोकोल शिविर में सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर योग प्रशिक्षण चंद्रपाल योगी व महिला योग प्रशिक्षिका इंद्रावती ने योग प्रोटोकोल का अभ्यास करवाते हुए प्रत्येक योग क्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला है। 

   योग प्रशिक्षक चंद्रपाल योगी ने कहा कि योग से शरीर व मन संतुलित होते हैं। यह योग विद्या मधुमेह, श्वसन सम्बंधी विकार, उच्च रक्तचाप और जीवन शैली से सम्बंधी कई प्रकार के विकारों के प्रबन्ध में लाभकर है। योग समृद्ध और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है। उन्होंने योग करवाते समय प्रत्येक क्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी व योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।    उन्होंने कहा कि केवल अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग करके हमें इतिश्री नहीं कर लेनी चाहिए, स्वस्थ्य शरीर के लिए योग प्रतिदिन नियमित रुप से करना चाहिए। उन्होने सभी सिरसा वासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिवार सहित बढ़-चढ़ कर भाग ले।  जिला आर्युवेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी ने बताया कि आगामी 21 जून को जिला व उप मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की एकरूपता व सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत  20 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक फाईनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी के लिए नि:शुल्क रजिस्टे्रशन शुरू हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति आयुष विभाग व खेल विभाग में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।  इस अवसर पर योगाचार्य सोहनलाल, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल चंद गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

For Sale

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

सूचना जनसम्पर्क विभाग की भजन पार्टियों द्वारा 100 से भी अधिक गांवों में किया जा चुका है सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

सिरसा, 15 जून।      

जिला के गांव-गांव जाकर दे रही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व साढ़े चार साल की उपलब्धियों की जानकारी

        सूचना जनसम्पर्क विभाग की भजन पार्टियों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला के 100 से भी अधिक गांवों को कवर किया जा चुका है। विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं तथा गीतों व भजनों के माध्यम से प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यो व उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है।             

उपनिदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने बताया कि जिला के गांवों में विशेष प्रचार अभियान चलाकर लोगों को उन सभी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जिनसे वे लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा आमजन को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई तक जिला के सभी गांवों को विशेष प्रचार अभियान के तहत कवर किया जाएगा और गांव-गाव ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 07 भजन पार्टियों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत अब तक जिला के 100 से भी अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रचार टीमें गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं, कार्यक्रमों व साढ़े चार साल की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रही हैं। विभाग की भजन पार्टियों द्वारा 3 जून से विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया था जो 3 जुलाई तक चलेगा। एक माह के इस अभियान के तहत जिला के लगभग सभी गांवों को कवर किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रचार अमले द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जा रही है।  

For Sale


प्रचार अभियान के दौरान कलाकारों ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ई-रजिस्ट्री, ऑनलाइन स्थानांतरण योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना, किसान सम्मान योजना, श्रमिक योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। कलाकारों द्वारा गीतों, भजनों, रागनियों  के माध्यम से ग्रामीणों को मनोरंजक ढंग से यह जानकारियां दी जा रही हैं। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नचित्त नजर आते हैं। 


Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

गुरु नानक जी के 550वें राज्य स्तरीय जयंती समारोह को लेकर चेयरमैन तथा उपायुक्त ने किया पुलिस लाईन मैदान का निरीक्षण

सिरसा 14 जून।


प्रदेश सरकार द्वारा गुरु नानक देव महाराज की 550वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में मनाया जाएगा। इस समारोह के व्यापक प्रबंधों के मद्देनजर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने पुलिस लाईन का दौरा कर वहां का जायजा लिया।

For Sale


चेयरमैन जगदीश चोपड़ा नेे बताया कि प्रदेश सरकार संत महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाने का बड़ा निर्णय लिया है ताकि हमारी युवा पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा मिल सके और उनके बलिदान वह गौरव गाथा के बारे में जान सकें। इसी कड़ी में 4 अगस्त को सिरसा की पुलिस लाईन में गुरू नानक जी के 550वेें राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। 


उन्होंने कहा कि गुरुओं से हमें सेवा की प्रेरणा मिलती है और सेवा तभी हो सकती है, जब मन पवित्र हो। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चेयरमैन के साथ पुलिस लाईन मैदान का निरीक्षण किया और समारोह के लिए किए जाने वाले पूर्व प्रबंधों बारे चर्चा की। 

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

सिरसा की स्वयं सेवी संस्थाएं सामाजिक कार्यों में अग्रणी : एसडीएम

सिरसा 14 जून।


सिरसा को धर्म स्थली के रूप में जाना जाता है। यहां पर जिस प्रकार से लोग सामाजिक सहयोग के लिए दान देते हैं, उससे दानवीरों की नगरी कहना भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां अनेकों स्वयं सेवी संस्थाएं लोगों के जीवन सुधार दिशा में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जोकि एक सराहनीय कदम है। 


ये बात एसडीएम वीरेंद्र चौधरी ने आज अपने कार्यालय में स्वयं संस्थाओं के प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का उद्ïेश्य बाल भवन, सैल्टर होम, बाल भवन, नशा मुक्ति केंद्र आदि में कुछ जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त करना था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी पूर्वी चौधरी भी उपस्थित रही। बैठक में यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र कुमार, देवीलाल, चंद्र झूथड़ा, हनुमान कुंडू, पंकज खेमका, मनमोहन कुमार गोयल, रवि कुमार, गौरी शंकर, राधे गांधी, गुरप्रीत नागपाल सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
एसडीएम वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोग पूर्वी चौधरी व जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल के अनुसार जिला में बाल भवन में लाईब्रेरी, बाल संगम व प्रयास स्कूल, बेगू रोड़ स्थित ओपन सैल्टर होम, आरोही स्कूल आदि में बच्चों के उत्थान, शिक्षा व उनको मुख्य धारा में जोडऩे आदि सामाजिक सरोकार की गतिविधियां चलाई जा रही है। लेकिन इनमें कुछ सुविधाओं का अभाव है, जिससे बच्चों को दिक्कतों का  सामना करना पड़ता है। जिस प्रकार से बाल भवन स्थित लाईब्रेरी जिसमें बच्चें अपने विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के उद्ïेश्य से पढऩे आते हैं। यहां पर बच्चों की शिकायत रहती है कि वाटर कूलर ना होने के कारण पानी की समस्या रहती है। इसी प्रकार बाल भवन में बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास स्कूल व बाल संगम के माध्यम से बच्चों की गतिविधियों बारे कार्यक्रम चलाए जाते हैं, इनमें भी दरी, एलईडी, कूलर आदि की जरूरत है। इसी प्रकार पनिहारी के हैल्थ सैंटर में सैनेटरी नैपकीन मशीन की आवश्यकता है, जोकि महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टिï बहुत ही जरूरी है।  

For Sale


मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी पूर्वी चौधरी ने बैठक में बताया कि सिरसा में छ: आरोही स्कूल हैं, जिनमें दो स्कूलों कम्यूटर सिस्टम व लैब की सुविधा उपलब्ध है। 11वीं के बाद बच्चों को कैरियर की संभावनाओं के लिए उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इसलिए पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर इन दो स्कूलों में कैरियर काउंसिल का एक साल के लिए कोर्स शुरू करवाया जाएगा, इसके लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। इसी प्रकार बेगू रोड़ स्थित ओपन सैल्टर होम में भटके हुए व अनाथ बच्चों को आश्रय दिया जाता है। बच्चों को सकारात्मक माहौल देने व उनको आकर्षित करने के उद्ïेश्य से दीवारों पर पेंटिंग करवाई जानी है। इसके लिए भी सहयोग की अपेक्षा है। 


एसडीएम वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उक्त कार्यों के पांच लाख रूपए तक के आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने उपस्थित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्ति से कहा कि जिस प्रकार से संस्थाएं व लोग सामाजिक कार्यों के प्रति इतने सकारात्मक है, उसे देखते हुए उक्त सुविधाओं के लिए आप लोगों से सहयोग की पूरी उम्मीद की जा सकती है। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि ये सब सुविधाएं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ही उपयोग होनी है, इसलिए स्वयं संस्थाओं की ओर से पूरा-पूरा सहयोग किया जाएगा। 

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

साफ-सुथरा व ईमानदार प्रशासन देने का रहेगा प्रयास : डीसी

सिरसा 14 जून।


उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिला के लोगों को एक साफ-सुथरा व ईमानदार प्रशासन मिले। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल स्तर तक पहुंचे।
वे आज सिरसा उपायुक्त का पदभार संभालने उपरांत प्रथम बार मीडिया से रूबरू हो रहे थे। जिला सूचना एवं जसंपर्क अधिकारी डॉ. साहिब राम गोदारा ने उपायुक्त से सभी मीडिया कर्मियों का परिचय करवाया। 


उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोगों की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। यह देखा जाएगा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नीचले स्तर तक पहुंच पा रहा है या नहीं। इसके लिए मीडिया अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। लोगों की जो भी समस्या हो उसकी ओर प्रशासन का ध्यान दिलवाएं, ताकि उसका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा व ईमानदार प्रशासन मिले, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। भ्रष्टïाचार पर किसी प्रकार कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जो भी कोई गैर कानूनी कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 


पत्रकारों द्वारा जिला में फैले नशे पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि नशा एक बहुत ही बड़ी समस्या है, जोकि लोगों का जीवन बर्बाद कर रहा है। इस दिशा में दो प्रकार से कार्य करने की जरूरत है, पहला यह कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए तथा दूसरा नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि जिला में कोई गैर कानूनी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। 

For Sale


उन्होंने बिजली कटों को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि सिरसा जिला बिजली बिल अदायगी में अग्रणी है, जोकि बहुत ही खुशी की बात है। यदि फिर भी बिजली को लेकर कोई समस्या होगी उसे तुरंत दूर करवाया जाएगा। शहर में अवैध होर्डिंगज को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि होर्डिंग्ज को लेकर पोलिसी बनी हुई है। यदि कोई अवैध होर्डिंग्ज लगाता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसी प्रकार पोलिथीन बैन पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पोलिथीन हम सभी के लिए घातक हैं, क्योंकि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। 


गत दिनों डबवाली तहसील कार्यालय के लिपिक द्वारा रिश्वत लिए जाने के मामले पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि भ्रष्टïाचार के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो।  पाईप लाईन बिछाने के नाम सड़कें तोडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के बीच कोर्डिंनेशन बनाया जाएगा, ताकि सड़कों के दीर्घकालीन लाभ लोगों को मिले।   

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

21 जून को होगा योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू

सिरसा 13 जून।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहा प्रोटोकोल योग प्रशिक्षण, 20 को होगी फाईनल रिहर्सल


                        हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी के लिए नि:शुल्क रजिस्टे्रशन शुरू हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति आयुष विभाग व खेल विभाग में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। 

For Sale


                        जिला आर्युवेदिक अधिकारी डा. गिरीश चोधरी ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला में आयोजित जिला व उप मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की एकरूपता व सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भगत सिंह स्टेडियम में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए योग प्रोटोकोल प्रशिक्षण चलाया जा रहा है,जोकि 15 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमजन भी भाग लेकर योग क्रियाओं को सीख सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत  20 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक फाईनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।

For Sale

Watch This Video Till End….

*MCC conducts major anti-encroachment drive in Industrial Area Phase II*

17 को मुख्यमंत्री सिरसा में, कार्यकर्ताओं का करेंगे अभिनंदन

सिरसा 13 जून।


                      भाजपा जिला अध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 जून को सिरसा पहुंचेंगे। वे यहां कपास मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 17 जून को सायं 5 बजे कपास मंडी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का फूलों के साथ अभिनंदन कर उन्हें संबोधित करेंगे।  

For Sale