फिर एक बार हुनर को सलाम ! सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने न्यूज़ 7 वर्ल्ड का logo बनाकर सिरसा का नाम चमका दिया !
वैसे तो हर किसी में कोई न कोई ख़ूबी होती है लेकिन कुछ लोगों में एक हुनर ऐसा छिपा होता है जिसे दुनिया के सामने लाना बेहद ज़रूरी था ऐसा ही एक कारनामा सिरसा (हरियाणा) के सज्जन कुमार सोनी जिऩहोनें नें चाँदी के एक छोटे से टुकड़े में न्यूज़ 7 वर्ल्ड का लोगो (logo) बनाकर देश के नाम समपि्त कर दिया न्यूज़ 7 वर्ल्ड का लोगो (logo) बनाना चाँदी के ऐक छोटे से टुकड़े में बनाना मुश्किल था लेकिन इस कलाकार ने अपनी मेहनत से इसें दुनिया के सामने पेश कर दिया न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) इसके लिए दिल से आभारी है। सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने यह सिद़् कर दिया दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं है।
सज्जन कुमार सोनी
न्यूज़ 7 वर्ल्ड मेरी पसन्द क्यो, स्टीक न्यूज देना बड़ी खबर को सुक्षम बनाकर प्रस्तुत करना ,स्टीक जानकारी देेश बिदेश के बारे में जिससे हमे कुछ नया करने को प्रेरित करता है,जो और चैनलो से अलग है, यू तो हमारे देश में बहुत न्यूज चेनल है लेकिन खबरो की जानकारी जरुर देते है लेकिन मसाला ज्यादा जिससे खबर पर विश्वास करना कई बार मुशकिल हो जाता है के सत्य है या असत्य, इस से मै प्रभावित हुआ मन में विचार आया जो हमे कुछ दे रहा है ,हम उसे कुछ दे नही सकते पन कला प्रेमी का शैतान दिमाग शान्त नही रहता , तुरन्त गूगल बाबा पे गया दिमाग मे एक आईडिया आया कि न्यूज़ 7 वर्ल्ड लोगों (logo) पे गया बस फिर क्या लगा, और जुट गया दो घण्टे की महेनत रंग लाई लोगो तैयार एक नई अर्जा के साथ उसको कलर दिया फिर अगले पाये दान पर पहुचने के लिए ,न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) तक कसे पहुचा जाए ,रात को ही कामयाबी मिली , संदीप नारंग जी का न० मीला बात हुई बटस्प पे भेजा मेरी कला मै चार चांद लग गए और महेन्त रंग लाई ,इसमे किस धातु का प्रयोग हुआ सिल्वर यानी चादी बजन 18, 200,मीली ग्राम पेन्ट कलर बिना किसी के सहायता हाथ से निर्मीत , उम्मीद करता हूं न्यूज़ 7 वर्ल्ड इसे स्वीकार करेगा एक गई उम्मीद के साथ कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा होसलो की उङान के साथ। आपका, सज्जन कुमार सोनी सिरसा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 07:12:172019-07-16 07:42:23Breaking News : फिर एक बार हुनर को सलाम ! सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने न्यूज़ 7 वर्ल्ड का logo बनाकर सिरसा का नाम चमका दिया !
सिरसा में 4 अगस्त को मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा है कि हिंदुस्तान की 130 करोड़ की आबादी गुरूनानक देव जी की ऋणी है। गुरूनानक देव जी ने जो राष्ट्र व समाज को दिया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि उनकी 550वीं वर्षगांठ के साक्षी बनने जा रहे हैं। चेयरमेन जगदीश चोपड़ा गुरूद्वारा सिंह सभा फतेहाबाद के नए भवन में 4 अगस्त को सिरसा में मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक ले रहे थे।
चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि 4 अगस्त को सिरसा में गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा भर से संगत आएगी और महापुरूष गुरू नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी का नाम लेते ही मनुष्य को सुकुन मिलता है। गुरू जी ने समाज को उस समय एक नई दिशा दी, जब समाज सोया हुआ था। गुरू नानक देव जी ने समाज को जगाया और उन्होंने हकीकत से रूबरू करवाया। उनके बताए मार्ग, रास्ते और आदर्शों से हमने अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाया है, हम उनके ताउम्र ऋणी रहेंगे। चेयरमैन ने कहा कि हम उनके ऋण को उतार तो नहीं सकते परन्तु अपना फर्ज बनता है कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलकर जो समय आज हमारे बीच आया है, हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को उन महापुरूषों के आदर्शों से रूबरू करवाएं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के अवतार पर्व पर भाग लेने वाले श्रद्धालु वास्तव में सौभाग्यशाली होंगे।
जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है, तो फतेहाबाद और सिरसा के लोगों की जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ जाती है। हमें सेवा का मौका मिला है, संयुक्त रूप से दोनों जिले मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी जाएं। आने वाले श्रद्धालुओं की आवभगत और स्वागत में कोई कमी नहीं रहे, इस प्रकार की रूपरेखा तैयार करे। घर-घर जाकर अलख जगाए और सभी धर्म व वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दें। चेयरमैन ने कहा कि हमें अपने नौजवानों को विरासत के साथ रूबरू करवाना है। नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम के लिए जोड़ें। नौजवानों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी ज्यादा से ज्यादा की जाए। इस कार्यक्रम का संदेश हर घर तक पहुंच जाएं, इसके लिए सभी एनजीओ, सामाजिक-धार्मिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कमेटियों का गठन कर लिया जाए और इसमें समाज के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व दिया जाए।
सुरेन्द्र वेदवाला ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने सारे विश्व में सेवा की और कुरीतियों के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया। हम बड़े भाग्य वाले हैं कि हम गुरू जी की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। जिला सिरसा और फतेहाबाद इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेगा, इसके लिए सिरसा और फतेहाबाद के संगठन के पदाधिकारी इंतजाम और दूसरे कार्यक्रम की देखरेख व व्यवस्था में अग्रणी रहेंगे, इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।
बैठक में गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरचरण सिंह, संत बाबा कश्मीरी सिंह दनौदा वाले, सरदार परमजीत सिंह अहरवां, रामराज मेहता, महेन्द्र वधवा, गुलबहार एडवोकेट, संत लाल टूटेजा, सरदार हरपाल सिंह अहरवां, बलदेव ग्रोहा, सरदार स्वर्ण सिंह, विजय गोयल, महेन्द्र ग्रोवर, गुरजीत सिंह, बाबा गुरबचन सिंह रतिया, रणजीत सिंह जोहल, अवतार मोंगा, रणजीत सिंह भानी खेड़ा सहित बड़ी संख्या में गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधन और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-14 11:40:272019-07-14 11:40:31हिंदुस्तान गुरू नानक देव जी का ऋणी : चेयरमेन जगदीश चोपड़ा
हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
वे कल देर सांय स्थानीय पंजाब पैलेस में संगठन पर्व सदस्यता अभियान – 2019 के तहत विस्तारित कार्यकर्ता बैठक में सिरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्हांने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डट कर तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता और अधिक मेहनत कर सिरसा जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी होते हैं। जब तक कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होगा, कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ सकती। उन्होंने कहा कि हमें सरकार अपने लिए नहीं बनानी बल्कि समाज व देश के लिए बनानी है। हमें समाज की दिशा को बदलना है, हमें ये भारत मां के लिए करना है। दूसरों के लिए यह जमीन का टुकड़ा होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए मां है। जो व्यक्ति अपनी भारत मां की रक्षा नहीं कर सकता वह बेटा कहलाने का हकदार नहीं है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब बहुत की कम समय बचा है, इसलिए कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता लंबी लड़ाई लड़ता है और वही पार्टी का सच्चा सैनिक होता है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, नगर अध्यक्ष नीरज बंसल, तरुण गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, वरिष्ठï भाजपा नेता वेद बैनिवाल, रत्नलाल बामणिया, श्याम बजाज, सुनीता सेतिया, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, मुनीष सिंगला, कर्ण दुग्गल, सुरेश पंवार, महामंत्री जोगिंद्र सोनी, प्रह्लïाद राय मीणा, रोहित मेहता, राजेंद्र लोहिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-14 09:14:302019-07-14 09:14:33हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
ऐलनाबाद क्षेत्र के नाथूसरी चौपटा में हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मीडिया से रुबरु हुए।
वित्त मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से फिर से हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपने आपसी विवाद में उलझी हुई है और अपने अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के चंडीगढ़ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो लोग राजनीतिक हाशिए पर जा चुके हैं ऐसे लोग इस प्रकार के बयान बाजी करते हैं भाजपा के लिए चंडीगढ़ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वो कर रहे है वह हरियाणा की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले ही जनता इन्हे नकार चुकी हैं और आगामी चुनाव में भी जनता इन्हे नकार देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरु किया गया है। इस कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में संगठन का पूर्ण रुप से विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनमत प्राप्त होगा और एक बार फिर जनता के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की भावना से बिना भेद भाव के हर हलके का विकास किया है और आगे भी तेज गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-14 09:04:392019-07-14 09:04:42मीडिया से रुबरु हुए कैप्टन अभिमन्यू
पानी की बचत एवं संचयन को लेकर चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के तहत हरियाणा के उद्योग और वाणिज्य, औद्योगिक प्रशिक्षण और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने जिला के गांव अलीकां एवं मसीतां के राजकीय स्कूलों में पंचवटी के रूप में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें आंवला, बरगद, अमरूद, बेलगिरी व पीपल के पौधे लगाए गए। इन दोनों गांवों में 200 पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि हर स्कूली बच्चा एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और बड़ा होने तक उसकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सहयोग से प्रदेश में हर साल 15 लाख से 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। हर विद्यार्थी लगाए गए उस पौधे की अपनी फोटो अपलोड करेगा और उस विद्यार्थी को प्रोत्साहन के रूप में 6 महीने में 50 रूपये की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का उद्देश्य मानसून सीजन में जल संचयन के साथ-साथ पर्यावरण व जल संरक्षण करना है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 4 हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के एक हजार स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे तथा कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में डेढ़ लाख पौधे सोकपिट बनाई जाएगी। यही नहीं, हर जिला में बेकार पड़े 100 बोरवैलों को भी रिचार्ज-वैल के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एवं जिला पार्षद आदित्य देवीलाल, युवा भाजपा नेता मुनीष सिंगला व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-14 08:52:442019-07-14 08:52:47पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने जिला के गांव अलीकां एवं मसीतां के राजकीय स्कूलों में पंचवटी के रूप में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।
स्थानीय सैंट जेवियर स्कूल से वर्ष 2014 में 12वीं पास करने वाली प्रतिभा मेहरा ने यूजीसी द्वारा लिए जाने वाली अंग्रेजी विषय में नेट की परीक्षा पास की है। नेट की परीक्षा पास होने पर स्कूल अध्यापकों व उनके साथियों ने बधाई दी है। प्रतिभा मेहरा ने सिरसा के सैंट जेवियर स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की और अब पंजाब विश्वविद्यालय से एम.़ए (अंग्रेजी) के चैथे एवं फाईनल सैमेस्टर की परीक्षा दी हुई है। प्रतिभा के पिता सतीश मेहरा जो सिरसा में वर्ष 2014 तक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वह हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में उपनिदेशक (सूचना एवं जन सम्पर्क) के पद पर कार्यरत है।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-13 12:33:202019-07-13 12:35:24यूजीसी द्वारा लिए जाने वाली अंग्रेजी विषय में नेट की परीक्षा पास की है।
ऐलनाबाद क्षेत्र के नाथूसरी चौपटा में हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मीडिया से रुबरु हुए।
वित्त मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से फिर से हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपने आपसी विवाद में उलझी हुई है और अपने अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के चंडीगढ़ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो लोग राजनीतिक हाशिए पर जा चुके हैं ऐसे लोग इस प्रकार के बयान बाजी करते हैं भाजपा के लिए चंडीगढ़ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वो कर रहे है वह हरियाणा की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले ही जनता इन्हे नकार चुकी हैं और आगामी चुनाव में भी जनता इन्हे नकार देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरु किया गया है। इस कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में संगठन का पूर्ण रुप से विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनमत प्राप्त होगा और एक बार फिर जनता के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की भावना से बिना भेद भाव के हर हलके का विकास किया है और आगे भी तेज गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-13 12:13:502019-07-13 12:13:53मीडिया से रुबरु हुए कैप्टन अभिमन्यू
हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इस दल को नई ऊर्जा, विश्वास व संकल्प के साथ और आगे बढाना है जिसके माध्यम से विश्व में अमन, शांति, विश्व बंधुता समेत समस्त मानवता का कल्याण हो। इसी लक्ष्य व विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करना होगा।
कैप्टन अभिमन्यु गांव नाथूसरी चौपटा की शिव धर्मशाला में संगठन बीजेपी पर्व सदस्यता अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख एवं सह प्रमुख की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल ने की। इस मौके पर गांव कुम्हारिया के सरपंच सीताराम व गांव रामपुरा ढिल्लों के सरपंच भागीरथ ढिल्लों ने अपने अनेक साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वित्त मंत्री ने कहा कि नाथूसरी चौपटा समेत ऐलनाबाद क्षेत्र से उनका गहरा संबंध है। यहां के लोगों में आत्मियता, आदर सत्कार, प्रेम-प्यार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। अत: कहा जा सकता है कि यहां की भूमि में देवताओं का वास है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में इस क्षेत्र में कमल खिल रहा है और लोग बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान बीजेपी की तरफ और बढ रहा है। राजस्व मंत्री ने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 35 हजार की लीड ऐलनाबाद क्षेत्र में बदलाव का संकेत है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अबकी बार 75 पार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नई उमंग व नए संकल्प के साथ समर्पित होकर काम करना होगा और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से सभी लोगों तक पहुंचना होगा। उन्होंने पन्ना प्रमुख के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक पन्ना प्रमुख लगभग 15 परिवारों की पहचान कर मतदाताओं से सम्पर्क कर बीजेपी से जोडऩे के लिए संगठन की पद्दति को आगे बढाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्कारों वाली पार्टी है जो परिवार व सेवा भावना से जनता की सेवा करती है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में भारतीय जनता पार्टी ने लोगों ने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है और हरियाणा में पहले से ज्यादा मतों के अंतर से सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय का परचम लहराया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास, करके गरीब से गरीब व्यक्ति का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यकाल में लगभग एक लाख युवाओं को सरकार नौकरी मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें से 70 हजार नौकरियों में बिना पर्ची व खर्ची के पारदर्शिता के साथ ज्वाईन करवाया गया है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल के दौरान सिर्फ 18 हजार नौकरियां व इससे पूर्व इनैलों सरकार के शासनकाल के दौरान लगभग 5600 नौकरियां दी गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार का पूर्ण प्रयास है कि सत्ता का लाभ आम आदमी को मिलना चाहिए और गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने स्वयं का वेतन गरीब बेटियों की शादियों व अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च करते हैं ताकि समाज को प्रेरणा मिले और समाज में राष्टï्रीयता की भावना पैदा हो। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
इससे पूर्व हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल ने सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण परिवार बढ़ता जा रहा है और हजारों परिवार ज्वाईन कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रत्याशी यहां से भारी बहुमत से जीतेगा। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि पिछले सदस्यता अभियान में ऐलनाबाद क्षेत्र पूरे हरियाणा में दूसरे नम्बर पर रहा था, इस बार भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर पार्टी संगठन का पूर्ण विस्तार किया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वित्त मंत्री एवं चेयरमैन का भव्य स्वागत किया गया। बुजुर्ग पूर्ण सिंह ने पटका पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सत्यबाला, डीआरओ राजेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, डीएसपी नरसिंह व अन्य अधिकारी तथा नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव, जयवीर बैनिवाल, बलजीत सिद्धु व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-13 11:08:072019-07-13 11:08:10कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु 13 जुलाई को नाथूसरी चौपटा व ऐलनाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान वे गांव रामपुरिया ढिल्लों में भी आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री 13 जुलाई को प्रात: 11 बजे गांव नाथूसरी चौपटा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 12.30 बजे गांव रामपुरिया ढिल्लों में जलपान कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री दोपहर बाद 2 बजे ऐलनाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-12 18:01:112019-07-12 18:01:14वित्तमंत्री 13 को लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा योजना का लाभ
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदक 10 अगस्त तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह ने बताया कि जो सहकारी सोसाइटियां, एफपीओ, स्वंय सहायता समूह, रजिस्ट्रड किसान सोसाइटी/किसान समूह, प्राईवेट उद्यमी, महिला किसान समूह या स्वंय सहायता समूह पहले आवेदन से वंचित रह गए थे वे अब 10 अगस्त तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि जिला में इन सीटू अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र एसएमएस सिस्टम के लिए सभी खण्ड एंव शर्ब मास्टर कटटर कम स्प्रेडर के लिए खण्ड डबवाली, ऐलनाबाद एंव सिरसा के किसान पहले आओ-पहल पाओ के आधार पर लक्ष्य प्राप्ति तक आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त स्कीम के बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक/सहायक कृषि अभियंता सिरसा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-12 17:23:372019-07-12 17:23:40कस्टम हायरिंग सैन्टर के लिए अब 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन : जसविंद्र सिंह