मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

हिंदुस्तान गुरू नानक देव जी का ऋणी : चेयरमेन जगदीश चोपड़ा

सिरसा, 14 जुलाई।

सिरसा में 4 अगस्त को मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा है कि हिंदुस्तान की 130 करोड़ की आबादी गुरूनानक देव जी की ऋणी है। गुरूनानक देव जी ने जो राष्ट्र व समाज को दिया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि उनकी 550वीं वर्षगांठ के साक्षी बनने जा रहे हैं। चेयरमेन जगदीश चोपड़ा गुरूद्वारा सिंह सभा फतेहाबाद के नए भवन में 4 अगस्त को सिरसा में मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक ले रहे थे। 


चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि 4 अगस्त को सिरसा में गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा भर से संगत आएगी और महापुरूष गुरू नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी का नाम लेते ही मनुष्य को सुकुन मिलता है। गुरू जी ने समाज को उस समय एक नई दिशा दी, जब समाज सोया हुआ था। गुरू नानक देव जी ने समाज को जगाया और उन्होंने हकीकत से रूबरू करवाया। उनके बताए मार्ग, रास्ते और आदर्शों से हमने अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाया है, हम उनके ताउम्र ऋणी रहेंगे। चेयरमैन ने कहा कि हम उनके ऋण को उतार तो नहीं सकते परन्तु अपना फर्ज बनता है कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलकर जो समय आज हमारे बीच आया है, हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को उन महापुरूषों के आदर्शों से रूबरू करवाएं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के अवतार पर्व पर भाग लेने वाले श्रद्धालु वास्तव में सौभाग्यशाली होंगे।


जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है, तो फतेहाबाद और सिरसा के लोगों की जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ जाती है। हमें सेवा का मौका मिला है, संयुक्त रूप से दोनों जिले मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी जाएं। आने वाले श्रद्धालुओं की आवभगत और स्वागत में कोई कमी नहीं रहे, इस प्रकार की रूपरेखा तैयार करे। घर-घर जाकर अलख जगाए और सभी धर्म व वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दें। चेयरमैन ने कहा कि हमें अपने नौजवानों को विरासत के साथ रूबरू करवाना है। नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम के लिए जोड़ें। नौजवानों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी ज्यादा से ज्यादा की जाए। इस कार्यक्रम का संदेश हर घर तक पहुंच जाएं, इसके लिए सभी एनजीओ, सामाजिक-धार्मिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कमेटियों का गठन कर लिया जाए और इसमें समाज के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व दिया जाए। 


सुरेन्द्र वेदवाला ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने सारे विश्व में सेवा की और कुरीतियों के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया। हम बड़े भाग्य वाले हैं कि हम गुरू जी की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। जिला सिरसा और फतेहाबाद इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेगा, इसके लिए सिरसा और फतेहाबाद के संगठन के पदाधिकारी इंतजाम और दूसरे कार्यक्रम की देखरेख व व्यवस्था में अग्रणी रहेंगे, इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। 


बैठक में गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरचरण सिंह, संत बाबा कश्मीरी सिंह दनौदा वाले, सरदार परमजीत सिंह अहरवां, रामराज मेहता, महेन्द्र वधवा, गुलबहार एडवोकेट, संत लाल टूटेजा, सरदार हरपाल सिंह अहरवां, बलदेव ग्रोहा, सरदार स्वर्ण सिंह, विजय गोयल, महेन्द्र ग्रोवर, गुरजीत सिंह, बाबा गुरबचन सिंह रतिया, रणजीत सिंह जोहल, अवतार मोंगा, रणजीत सिंह भानी खेड़ा सहित बड़ी संख्या में गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधन और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply