Posts

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

1389 लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे लगभग डेढ करोड़ रुपये के कृत्रिम अंग

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

सिरसा, 11 अगस्त।

जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा व अली को कानुपर, क्षेत्रीय उत्पादन केन्द्र, चनालोन, मोहाली (पंजाब) द्वारा आगामी 13 अगस्त को सांय 4 बजे चौ. देवी लाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हॉल में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ‘एडिप योजनाÓ के अंतर्गत कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सुनीता दुग्गल करेंगी तथा हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा बतौर विशिष्ठï अतिथि शिरकत करेंगे।

Watch This Video Till End….

13 को सीडीएलयू में आयोजित होगा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण समारोह

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिन दिव्यांग व्यक्तियों के वर्ष 2017 में कृत्रिम अंगों के माप लिए गए थे तथा सहायक उपकरण प्राप्त करने वालों की पहचान की गई थी, उन दिव्यांग व्यक्तियों को 13 अगस्त को कृत्रिम अंग, तिपहिया साईकिलें, व्हील चेयर तथा श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर के कुल 1389 लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ छत्तीस लाख रुपये के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में 652 तिपहिया साईकिलें, 219 व्हील चेयर, 491 श्रवण यंत्र, 2946 बैटरी, 115 दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए छड़ी, 912 बसाखियां, 49 रोलेटर, 83 सी.पी.चेयर, 51 स्मार्ट केन, 1 स्मार्ट फोन, 153 कृत्रिम अंग, 6 ब्रेल किट तथा 1 ब्रेल केन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड/वोटर कार्ड या शिविर में जारी की गई रसीद लेकर उक्त वितरण समारोह में 2 बजे तक पहुंचकर लाभ प्राप्त करें।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

सिरसा, 11 अगस्त।


                   हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के सफल समापन का श्रेय जिला की भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को जाता है। सभी ने निस्वार्थ सेवाभाव से बढ़चढ़ कर भाग लिया।


                     वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में जिला की 47 से भी अधिक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। 


                     श्री चोपड़ा ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जिला सिरसा को गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव को राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के रुप में मनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे हरियाणा में जो संदेश गया है, उससे सिरसा जिला की एक अलग चमक बनी है। उन्होंने कहा कि संस्थाएं किसी भी स्थान का आइना होती है, वे निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य कर प्रेरणा स्त्रोत बनती है। उन्होंने कहा कि लाखों की तादाद में संगत सिरसा की अनाजमंडी पहुची और किसी भी प्रकार की परेशानी के बिना कार्यक्रम का संचालन हुआ। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं था बल्कि इससे लोगों की जनभावनाएं जुड़ी थी।


                     उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम यमुनानगर व करनाल में आयोजित हो चुके कार्यक्रमों से भी भव्य था। मुख्यमंत्री हरियाणा ने स्वयं आप सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भी कार्यक्रम में दिन-रात काम किया। प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठï अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी, इस कार्यक्रम में 18 एचसीएस और 22 एचपीएस स्तर के अधिकारियों को लगाया गया था। 


                     उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रत्येक जिले के सभी सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद, नगर पालिका, नगर निगम, गुरुद्वारों के प्रतिष्ठिïत व्यक्तियों की बैठकें ली गई और इस कार्यक्रम  में आशा से अधिक संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि पटना साहिब की यात्रा व इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सिरसा की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। 


                     उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व सामाजिक संस्थाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही सुखद अनुभव था। जिलावासियों ने भी इस समारोह में सराहनीय भागीदारी अदा की। उन्होंने कहा कि संस्थाओं द्वारा की गई प्रत्येक व्यवस्था उत्तम थी। गुरुद्वारों व संस्थाओं द्वारा लंगर तथा खाने की स्टॉले लगाई गई। इसमें बड़ी बात यह है कि खाने-पीने में किसी भी प्रकार का सरकारी खर्च नहीं आया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक संस्थाओं का सेवाभाव स्पष्टï नजर आ रहा है, सफाई व्यवस्था, जोड़ाघर व हर जगह संस्थाओं के वॉलेंटियर बिना थके तैयार थे। उन्होंने कहा कि सभी ने बड़े धेर्य व शांति के साथ कार्य किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं इसी प्रकार एक साथ खड़े होकर काम करेगी। 

Watch This Video Till End….              

     उल्लेखनीय है कि संस्थाओं द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में आने वाली संगत के लिए हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, फल, लड्डïु, खीर, कॉफी, चाय, बिसकुट, ब्रेड पकोड़ा, दही भल्ला, जलजीरा, म_ïी, समोसा, बालुशाही, सॉफ्ट ड्रिंक, शरबत, ठंडाई आदि स्वादिष्टï व्यंजनों की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा संस्थाओं द्वारा समारोह स्थल पर पौधारोपण  किया व संगत के पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई गई थी।


                     इस मौके पर चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व उपायुक्त अशोक गर्ग ने आढती एसोसिएशन अनाजमंडी सिरसा व डिंग, मानव कल्याण रानियां, मुल्तान सभा सिरसा, दिशा सिरसा, गुरुद्वारा शहीदां डिंग रोड़, गरुद्वारा साहिब नरेलखेड़ा, ट्रक यूनियन सिरसा, जैन समाज सिरसा, जन कल्याण समिति, खत्री सभा, बाबा बर्फानी सेवा समिति, नामधारी समाज (सतगुरु उदय सिंह), एसपीएस होस्पिटल, अरोड़ वंश सभा ऐलनाबाद, हरी सिमरन मंडल, गुड़ शक्कर हॉलसेल एसोसिएशन, सनातन धर्म सभा, ब्राह्मïण सभा, विश्व हिंदु परिषद, ईंट-भट्टïा एसोसिएशन, लक्कड़ मंडी सिरसा, एमजी बायोकॉल प्राईवेट लिमिटेड, कुम्हार सभा, श्री सत्यसाईं सेवा समिति, विचार आश्रम मंदिर, प्रभु प्रेमी संघ, हलवाई यूनियन, ट्रेक्टर डिलर एसोसिएशन, ईरा रजिडेंसल वेलफेयर एसोसिएशन, लॉयंस क्लब हॉर्माेनी, गरुद्वारा गुरु नानक नगर, सालासर धाम, रामा क्लब, पेस्टीसाईड्स एसोसिएशन, सब्जीमंडी एसोसिएशन, अनाजमंडी रानियां, भारत विकास परिषद, आर्य समाज मंदिर सिरसा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, खाटु श्याम मंदिर, नामधारी समाज (सतगुरु दलीप सिंह), लक्कड़मंडी ऐलनाबाद, सीड एसोसिएशन सिरसा, जट्टï भाईचारा एसोसिएशन सिरसा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बृजमोहन बंसल, राम नारायण कक्कड़, राम लाहौरी रघु, बजरंग पारीक, रजनीश मोंगा, विक्रम खुल्लर, एडवोकेट केवल सिंह सहित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस सम्मान समारोह में संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव भी सांझा किए और कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की। 

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था वे किसान 19 अगस्त तक अपने दस्तावेज जमा करवाएं।

सिरसा, 8 अगस्त। 


              कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था वे किसान 19 अगस्त तक अपने दस्तावेज जमा करवाएं। 


                यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता जसविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा सुपर स्ट्रा मैनेजेमेंट सिस्टम (एस एम एस), हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चैपर/श्रेडर/मल्चर, शर्ब मास्टर/कट्टर कम स्प्रेडर, रिर्वेसिबल एमबी प्लो, रोटरी स्लेशर, जीरो टिल ड्रील मशीन, रोटावेटर आदि कृषि यंत्रों हेतु ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने आनलाईन आवेदन विभागीय वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट ओआरजी पर 10 जुलाई तक किया है, वे किसान अपने आवेदित कृषि यंत्र के दस्तावेज, आनलाईन फार्म, आधार कार्ड, बैंक खाता की फोटो प्रति, पैन कार्ड, वैद्य ट्रैक्टर की आरसी, जमीन की पटवारी द्वारा की गई रिपोर्ट, वोटर कार्ड, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र (अगर उस जाति से सम्बंध रखता हो), दो पासपोर्ट फोटो 19 अगस्त तक जमा करवांए। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसानों को फसल अवषेश प्रबंधन के 1432 कृषि यंत्रो पर अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्यों से अधिक आवेदनों का चयन सहायक कृषि अभियंता सिरसा कार्यालय में ड्रा/लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।


                उन्होंने बताया कि एक किसान लाभार्थी अधिकतम 3 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र (प्रत्येक एक) के लिए अनुदान का पात्र है। प्रत्येक कृषि यंत्र पर उपलब्ध अनुदान भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अधिकतम मूल्य का 50 प्रतिशत अथवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम अनुदान राशि (जो कम हो) देय होगी। इन उपकरणों की खरीद कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत तथा सूचिबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से करनी अनिवार्य है।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

बच्चों को कुपोषण व अनीमिया से बचाने के लिए खिलाएं एल्बेंडाजोल : डीसी अशोक गर्ग

सिरसा, 8 अगस्त।

डीसी अशोक गर्ग ने किया राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस का शुभारंभ


                उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि बच्चों को कुपोषण व अनीमिया से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली पूर्ण रुप से सुरक्षित है। हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों के स्कूलों, आंगनवाड़ी सेंटर व ट्रांजिट प्वाईंटों पर ये गोलियां मुफ्त में दी जाएगी।


                वे आज स्थानीय डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस का शुभारम्भ करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये गोलियां एक साल से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी। इसके लिए जिला के सभी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, प्ले स्कूल, आंगनवाड़ी सेंटर व ट्रांजिट पॉइंट जैसे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बिलकुल मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के 4 लाख 29 हजार 121 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 


                उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाये। उन्होंने कहा कि यह चबाने वाली गोली है ताकि पेट में पलने वाले कीड़े का खात्मा किया जा सके ताकि बच्चों को स्वस्थ व तंदरुस्थ बनाया जा सके। 

For Sale

4 लाख से भी अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोलियां


                सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि जिला में 4,29,121 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारी लगे हुए है। उन्होंने बताया कि यह गोली चबाकर खानी है व 1 से 2 वर्ष तक के बच्चो को आधी गोली दी जानी है व 3 से 19 वर्ष तक पूरी गोली खिलाई जानी है।


                इस अवसर पर उप सिविल सर्जन (स्कूल हेल्थ) डा. बुध राम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने प्लस पोलियो कि तर्ज पर इस प्रोग्राम को चलाया जाएगा। इस बार सिरसा के सभी कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व उच्च शिक्षण संस्थानों में भी गोलिया खिलाई जाएगी तथा शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उप जिला शिक्षा अधिकारी पवन सुथार व नागरिक हस्पताल के जिला किशोरावस्था परामर्शदाता कमल कक्कड़ व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मोजूद थे।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

जुलाई माह में पुलिस ने बरामद की 17.65 लाख की चोरीशुदा संपत्ति

सिरसा, 8 अगस्त। 


                       पुलिस विभाग द्वारा जुलाई माह में जिला में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 444 विभिन्न अभियोग दर्ज किए गए हैं। विभिन्न चोरियों की गुत्थी सुलझाते हुए 17 लाख 65 हजार 220 रुपये की चोरीशुदा संपति भी बरामद करने में पुलिस विभाग ने सफलता हासिल की है। 

For Sale


                       पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 5 अभियोग दर्ज किए गए जिनमें 8098 बोतल शराब ठेका देसी, 5 बोतल बीयर, 100 किलोग्राम लाहण बरामद किया गया। जिला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की और नारकोटिक अधिनियम के तहत 52 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें लगभग 438 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त, 4 किलो 124 ग्राम अफीम, एक किलो 700 ग्राम गांजा, 707 ग्राम 846 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। 


                       उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 3 अभियोग दर्ज किया गया जिसमें 4 पिस्तौल व 7 कारतूस बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के तहत 14 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर सट्टा खाइवाली करते हुए व जुआ खेलते लोगों से एक लाख 84 हजार 415 रुपये की राशि बरामद की गई है।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

19 अगस्त तक सम्पन्न करें फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य : आयुक्त विनय सिंह

सिरसा, 8 अगस्त।


                     फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण-2019 के तहत मतदाता सूचि ऑब्जर्वर एवं आयुक्त विनय सिंह ने स्थानीय उपायुक्त कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, कानूनगो व बीएलओ की बैठक ली और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।


                       आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है अथवा किसी अन्य स्थान पर विवाह हो गया है तो उन मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काटें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। नए वोट बनाने के लिए फार्म नम्बर 6, वोट कटवाने के लिए फार्म नम्बर 7, मतदाता पहचान पत्र की शुद्घि के लिए फार्म नम्बर 8 भरवाएं। उन्होंने कहा कि एक ही शहर में निवास स्थान पता बदलवाने के लिए फार्म नम्बर 8ए भरवाएं। बैठक में आयुक्त ने बीएलओ द्वारा प्राप्त फार्मों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य आगामी 19 अगस्त तक सम्पन्न करें।

For Sale


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मतदाता सूचियों से नाम काटने से पूर्व मतदाताओं की सूचियां समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई गई ताकि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई शंका है तो वह अपना दावा प्रस्तुत कर सके। उन्होंने निर्देश दिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में सम्पन्न करने के निर्देश दिए। 


                       इस बैठक में एसडीएम सिरसा शालिनी चेतल, ईओ एमसी अमन ढांढा, तहसीलदार डबवाली राजेंद्र प्रशाद, तहसीलदार चुनाव राम निवास, चुनाव कानूनगो हवा सिंह सहित बीएलओ मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

सीएमजीजीए कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. राकेश गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सभी उपमंडलाधीश सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली।

सिरसा, 7 अगस्त। 


सीएमजीजीए कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. राकेश गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सभी उपमंडलाधीश सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने पीसी, पीएनडीटी एक्ट/एमटीपी, पोक्सो एक्ट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया, हरियाणा जीरो विजन, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, सक्षम हरियाणा (शिक्षा) इत्यादि बारे विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि सिरसा जिला सक्षम योजना (शिक्षा) के तहत सभी खंड सक्षम हो चुके हैं। अब विभाग सक्षम प्लस पर ध्यान केंद्रित करे और सभी खंडों को सक्षम प्लस करें। उन्होंने कहा कि साथ ही पौधगिरी अभियान के तहत स्कूलों के बच्चों को पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित करे और लक्ष्य को पूरा करे। उन्होंने पीएनडीटी के तहत प्रदेश के सभी जिलों में गैर कानूनी रुप से चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये और कहा कि इस कार्य में ढिलाई बिल्कुल न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिलों में जिन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को शो कॉज नोटिस जारी किए गए हैं उन पर तुरंत कार्यवाई कर रिपोर्ट भिजवाएं। इसी प्रकार उन्होंने सीएम विंडों पर आने वाली समस्याओं के बारे में सभी जिलों के नगराधीश से कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। वर्ष 2017-18 की कोई भी सीएम विंडो शेष बकाया नहीं रहनी चाहिए और अगर है तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर डिस्पोज ऑफ करें और इसकी रिपोर्ट तुरंत भेजें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों और उनके निपटान की समय-समय पर समीक्षा बैठक करते रहें तथा सीएम विंडो पर आने वाली समस्याओं को अधिकारी आपसी तालमेल के साथ निपटाएं।

For Sale


वीडियो कॉफ्रेंस में डा. गुप्ता ने सरकार चलाए जा रहे सरल प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सरल केंद्र, अंत्तोदय केंद्र खोले गए हैं। प्रशासन यह अवश्य सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को इन केन्द्रों के माध्यम से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरल प्रोजेक्ट से आमजन को कार्यालयों को चक्कर काटने से मुक्ति मिली है साथ ही योजनाओं का लाभ पहले के मुकाबले अधिक लोगों को मिला है। 


वीडियो कॉफ्रेंस में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता, तहसीलदार , पीओ आईसीडीएस डा. दर्शना सिंह, जिला न्यायवादी दीपक लेगा, डीआईओ सुषमा, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजीत सिंह व केसी कंबोज, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सिरसा, 7 अगस्त। 

              महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में प्रत्येक वर्ष की भांति एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इसी कड़ी में आज स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने की। इस कार्यशाला में स्वास्थय विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डा. विलेश, सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सभी सर्कल सुपरवाईजरज, तथा पोषण अभियान से जिला कॉर्डिनेटर व पोषण सहायक द्वारा भाग लिया गया। 


                महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वर्ष स्तनपान सप्ताह का उदेश्य ऑपटीमल ब्रेस्ट फीडिंग वीक रखा गया था। इस उदेश्य के मद्देनजर पीओआईसीडीएस डा. दर्षना सिंह, डा. विलेष व श्रीमती सरोज कंबोज, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रानियां द्वारा स्तनपान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही गर्भवती महिला व नवजात बच्चों के स्वास्थय एवं उनकी खुराक से जुडे महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को विभागीय निर्देशानुसार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं के बीच भरपूर जागरूकता लाने संबंधी निर्देश दिये गये। 

For Sale


                इस कार्यशाला में जिला की सभी सुपरवाईजर के मध्य सलोग्न प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें खण्ड नाथुसरी चौपटा की सुपरवाईजर सुमन द्वारा प्रथम, खण्ड रानियां की सुपरवाईजर सुपिन्द्र कौर द्वितिय तथा खण्ड नाथुसरी चौपटा की सुपरवाईजर हरजीत कौर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ऐलनाबाद प्रवीण भाटिया व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरसा शहरी सुचि बजाज को पोषण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्टï कार्य करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

कालांवाली राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा द्वारा शिकायत की गई थी कि स्कूल के इंग्लिश अध्यापक प्रवीण कुमार द्वारा उससे फोन पर अश्लील बाते करने तथा धमकी देते हैं।

सिरसा, 7 अगस्त। 


                   कालांवाली राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा द्वारा शिकायत की गई थी कि स्कूल के इंग्लिश अध्यापक प्रवीण कुमार द्वारा उससे फोन पर अश्लील बाते करने तथा धमकी देते हैं। इस शिकायत के पश्चात उपायुक्त द्वारा एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी की जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी की जांच में अध्यापक प्रवीण कुमार संलिप्त पाया गया। 

For Sale


                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मुख्यालय द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल कालांवाली के अध्यापक प्रवीण कुमार को नियम 7.2 पंजाब सीएसआर वॉल्युम 1 पार्ट 1 के तहत निलंबित किया गया है तथा निलंबन अवधि के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जींद मुख्यालय में भेजा गया है। निलंबित अध्यापक निलंबन कार्यकाल के दौरान किसी भी तरह के अवकाश पर बिना अनुमति के नहीं जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि इसी स्कूल के प्राचार्य व एक अन्य अध्यापक की भी इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

व्यक्तिगत किसानों को फसल अवषेश प्रबंधन के 1432 कृषि यंत्रो पर मिलेगा अनुदान

सिरसा, 7 अगस्त। 

                कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत कृषि यंत्रों का ड्रा आगामी 19 अगस्त को निकाला जााएगा। यह ड्रा सहायक कृषि अभियंता सिरसा कार्यालय में निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्यों से अधिक आवेदनों का चयन ड्रा/लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।


                सहायक कृषि अभियंता जसविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा सुपर स्ट्रा मैनेजेमेंट सिस्टम (एस एम एस), हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चैपर/श्रेडर/मल्चर, शर्ब मास्टर/कट्टर कम स्प्रेडर, रिर्वेसिबल एमबी प्लो, रोटरी स्लेशर, जीरो टिल ड्रील मशीन, रोटावेटर आदि कृषि यंत्रों हेतु ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने आनलाईन आवेदन विभागीय वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट ओआरजी पर 10 जुलाई तक किया है, वे किसान अपने आवेदित कृषि यंत्र के दस्तावेज, आनलाईन फार्म, आधार कार्ड, बैंक खाता की फोटो प्रति, पैन कार्ड, वैद्य ट्रैक्टर की आरसी, जमीन की पटवारी द्वारा की गई रिपोर्ट, वोटर कार्ड, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र (अगर उस जाति से सम्बंध रखता हो), दो पासपोर्ट फोटो 19 अगस्त तक जमा करवांए। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसानों को फसल अवषेश प्रबंधन के 1432 कृषि यंत्रो पर अनुदान मिलेगा।


              उन्होंने बताया कि एक किसान लाभार्थी अधिकतम 3 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र (प्रत्येक एक) के लिए अनुदान का पात्र है। प्रत्येक कृषि यंत्र पर उपलब्ध अनुदान भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अधिकतम मूल्य का 50 प्रतिशत अथवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम अनुदान राशि (जो कम हो) देय होगी। इन उपकरणों की खरीद कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत तथा सूचिबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से करनी अनिवार्य है।

Watch This Video Till End….