Posts

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

अधिकारी निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखें भी : उपायुक्त

सिरसा 25 सितंबर।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने किया चुनावी प्रक्रिया के लिए गठित सभी कमेटियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित


                  चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका रहती है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी, सजगता व आपसी तालमेल से निभाएं और ड्यूटी के दौरान नागरिकों से नम्रता पूर्वक व्यवहार करें।


                      यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को स्थानीय सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा ने पावर प्वाईंट प्रजैंटेशन के माध्यम से चुनावी भूमिका व उसके दायित्व की जानकारी के चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों बारे भी अवगत करवाया और वीवीटी, एक्पेंडिचर मॉनीटरिंग और अकाऊंटी टीम को चुनावी खर्च तैयार करने के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, आरओ कालांवाली निर्मल नागर, आरओ डबवाली विनेश कुमार, आरओ रानियां राजेंद्र कुमार, सीटीएम कुलभूषण बंसल सहित चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                      जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अधिकारी नाकों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी जरुर करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि वीडियोग्राफी अधूरी न हो। सभी कमेटियां अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस बल जरुर साथ रखें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इसके अलावा वीडियोग्राफी की सीडी पूरी जानकारी सहित निर्धारित फार्म भरकर जमा करवाएं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी व ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठ होने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी होना जरूरी है, किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तुरंत अपने आरओ को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी के साथ फिल्ड में न उतरें। अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी के बारे में जानकारी होने से उसका आत्म विश्वास भी बढ़ता है।


                      उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में प्लानिंग की अहम भूमिका रहती है। इसलिए अधिकारी समय रहते चुनाव के दृष्टिगत अभी से प्लानिंग तैयार कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी अहम भूमिका रहती है, इसलिए बड़ी ही गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेवारी है। हर पात्र व्यक्ति स्वतंत्र रूप से बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार को प्रयोग कर सके, इसकी सुनिश्चिता करवाना हमारा कर्तव्य है।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

विधानसभा ऐलनाबाद के लिए 2 जोनल मजिस्टे्रट, 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 12 सैक्टर ऑफिसर नियुक्त

सिरसा 24 सितंबर।


                     जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 46-ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में जोन अनुसार जोनल मजिस्टे्रट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सैक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक सम्पन्न प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


                     उन्होंने बताया कि जिला के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाए गए हैं, जिसमें जोन एक के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गुलशन वधवा तथा जोन दो के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (शहरी) के कार्यकारी अभियंता भागीरथ को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 12 सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए है तथा दो सैक्टर ऑफिसर को रिजर्व रखा गया है।


                     उन्होंने बताया कि जहां जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेवारी चुनाव को आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन करवाने की रहेगी, वहीं सैक्टर ऑफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं बारे किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सैक्टर ऑफिसर समय-समय पर बूथों पर जाकर बूथों के रखरखाव व अन्य प्रबंधों की जानकारी लेंगे।


जोन नम्बर-एक


                     जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद के जोन एक में गांव माधोसिंघाना, मल्लेकां, कोटली, केसुपुरा, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा के लिए सीएमआरजे राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद के एसोसिएट प्रो. डा. रमेश तथा चिलकणी ढाब, भुर्टवाला, कुमथला, मुसली, ममेरां, ममेराखुर्द, पोहड़कां के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा के सीनियर डीईएस डा. अनिल मेहता को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के एचओडी राजेंद्र कुमार जिंदल को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                     इसी प्रकार टाउन ऐलनाबाद के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. रविंद्र कुमार को तथा गांव नीमला, धोलपालिया, बेहरवाला खुर्द, ढाणी मोजुवाली, तलवाड़ा खुर्द, दया सिंह थेड़, काशी का बास के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के एसोसिएट प्रो. सज्जन कुमार को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. उमेद सिंह को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


उन्होंने बताया कि कुत्ताबढ, रत्ताखेड़ा, हुमायुखेड़ा, शेखुखेड़ा, पत्ती कृपाल, मौजुखेड़ा, ढाणी नायकों वाली, बुढीमेड़ी के लिए राजकीय महिला कॉलेज के सहायक प्रो. डा. दिलजीत सिंह को तथा प्रताप नगर, अमृतसर खुर्द, अमृतसर कलां, मिर्जापुर, ठोबरियां, ढाणी संता सिंह, थेड़ मिर्जापुर के लिए सीएमआरजे राजकीय कॉलेज सिरसा के एसोसिएट प्रो. विकास नैन को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जीएनसी सिरसा के एसोसिएट प्रो. महेंद्र प्रदीप सिंह को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                     इसी प्रकार ढाणी लखजी, मि_ïी सुरेरां, खारी सुरेरां, किशनपुरा, मिठनपुरा, ढाणी शेरां, कर्मसाना के लिए सीडीएलयू सिरसा के एसोसिएट प्रो. कपिल चौधरी को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। सीडीएलयू सिरसा के प्रो. सुरेश कुमार को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


जोन नम्बर-दो


                     उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद के जोन दो में गांव अरनियांवाली, निर्बाण, बकरियांवाली, गुडियाखेड़ा, बरुवाली-द्वितीय, ढुकड़ा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. निर्मल सिंह तथा गांव रंधावा, रुपाला उर्फ दड़बा खुर्द, दड़बा कलां, माखोसरानी, नाथुसरी कलां, तरकांवाली के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. विक्रम बंसल को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के प्रिंसिपल सुधीर कुमार गिलहोतरा को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                     गांव लुदेसर, रुपावास, रायपुर, बरासरी, जमाल, कुतियाना, जोडिय़ा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो.  शत्रुजीत को तथा गांव कागदाना, कुम्हारिया, जसानियां, गिगोरानी, रामपुरा ढिल्लो, हंजीरा, गुसाईयाना, खेड़ी, राजपुरा साहनी के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के एसोसिएट प्रो. विष्णु भगवान को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएलयू सिरसा के एसोसिएट प्रो. डा. राजबीर सिंह दलाल को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                     गांव शाहपुरिया, शकरमंदोरी, गंजारुपाणा, रुपाणा बिश्रोईयां चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बागडिय़ा के लिए बहुतकनीकी संस्थान के सीनियर एग्रीकल्चर इंजीनियर सुरेंद्र सिंह को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार उप जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                     उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र से डा. सुनील कुमार को ड्यूटी मजिस्टे्रट व बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के सीनियर लैक्चरर डा. राजेश सिंह चौहान व उप सिविल सर्जन रमेश वर्मा को सैक्टर ऑफिसर के तौर पर रिजर्व रखा गया है।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

मतदान से 48 घंटे पहले शराब बेचने व परोसने पर लगेगी पाबंदी

सिरसा 24 सितंबर।

निगरानी के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) होंगे नोडल अधिकारी


                     विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्व, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के उद्ïेश्य से मतदान के 48 घंटे पूर्व ही मतदान क्षेत्र में शुष्क दिवस(ड्राई-डे) घोषित किया जाएगा। इस दौरान शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  


                     जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के दृष्टिगत जिला में शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब तथा अन्य संस्थान में शराब को बेचना व परोसना प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव के दौरान शराब के ठेकों व शराब की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आबकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


                     उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि वे मतदान क्षेत्र में पडऩे वाली सभी होटलों, रेस्तरां, शराब ठेकों व दुकानों आदि पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि चुनाव आचार संहिता की पालना को सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा वे जिला व राज्य की सीमा पर आरटीओ द्वारा स्थापित किए गए चैक पोस्टों पर वाहनों की आवाजाही पर भी निगरानी रखेंगे। इस बारे हर प्रकार की गतिविधि की रिपोर्ट संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरसा को देंगे।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू

सिरसा 24 सितंबर।

हथियार लाईसेंस धारक तुरंत जमा करवाएं अपने हथियार : जिलाधीश


                 आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सिरसा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की है। उन्होंने आदेशों में कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने साथ अग्रिय शस्त्र, हथियार, तलवार, बरछा, भाला, लाठी, साईकिल चैन व अन्य प्रकार के हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया पाबंधी रहेगी। लाईसेंस धारकों को भी आदेश दिए गए है कि वे अपने हथियार अपने नजदीकी पुलिस थानों में व मंजुरशुदा आर्म डीलर के पास भी तुरंत प्रभाव से जमा करवाए।


                     उन्होंने कहा कि तनाव, परेशानी, साधारण दिनचर्या में बाधा जानमाल की हानि, शांति व्यवधान और दंगे होने की आशंका में सार्वजानिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखनी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह आदेश पुलिस विभाग तथा पंचायती राज आम चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित अन्य सरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों पर जो अपनी ड्यूटी पर तैनात हो उन पर यह नियम लागू नहीं होंगे। साथ ही सिख धर्म के अनुयाई को कृपाण ले जाने पर भी पाबंदी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के उल्लघनकर्ता भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अनुसार दण्ड के भागीदार होंगे। ये आदेश चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक लागू रहेंगे।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

चुनाव में किसी की ड्यूटी नहीं कटेगी : डीसी अशोक कुमार गर्ग

सिरसा 23 सितम्बर।


               हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने स्थानीय पंचायत भवन में चुनाव कार्यांे के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली।

अधिकारी चुनाव ड्यूटियों में कौताही न बरतें : उपायुक्त


                   उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी चुनाव से संबंधित ड्यूटियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में किसी प्रकार की प्रचार सामग्री न रखें और न ही किसी भी पार्टी को चस्पा करने दें और सरकारी भवनों में राजनीतिक गतिविधियां न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग न लें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों व महाविद्यालयों की दीवारों पर किसी भी पार्टी की प्रचार सामग्री लगी है तो उसे साफ करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसके विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी।

बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय न छोड़ें


चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और अपना मोबाईल ऑन रखेगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन दो से तीन बार ई-मेल व एसएमएस मैसेज चैक करें ताकि ड्यूटियों के बारे में जानकारी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग के कम्प्यूटर, लेपटोप, फोटो स्टेट, गाडिय़ां आदि चालु हालत में रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नया विकासशील कार्यों शुरु न करें और पुराने चल रहे कार्यों को जारी रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्यों की सूचि आज ही उपायुक्त कार्यालय भेजें। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खंबों पर किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री न लगने दें। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की ईवीएम ट्रनिंग का कार्य पूरा करें।


                   उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों को गहनता से पढ़ें ताकि मौके पर किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी दी गई जिम्मेवारी को ईमानदारी से पूरा करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, अधिकारी इस कार्य को बोझ न समझे बल्कि खुशी से करें।


                   इस बैठक में आरओ सिरसा जयवीर यादव, आरओ डबवाली विनेश कुमार, सीटीएम कुलभूषण बंसल, आरओ रानियां राजेंद्र, तहसीलदार चुनाव राम निवास, एडीआईओ सुषमा, सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें : अग्रवाल

सिरसा, 21 सितंबर।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कॉफ्रेंस से दिए निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के निर्देश


              सभी अधिकारी अपने जिलों में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें और निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।


                  यह निर्देश हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग अग्रवाल ने आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और सभी अधिकारी-कर्मचारी चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 4 अक्तूबर तक नामांकन कर सकेंगे। 5 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 7 अक्तूबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अक्तूबर को मतदान होगा तथा 24 अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।


                  सीईओ अनुराग अग्रवाल ने सभी जिलों को अपनी मतदाता सूचियों को अंतिम रुप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के संबंध में अब तक प्राप्त हुए दावे व आपत्तियों का निपटान निर्धारित समयावधि में कर लिया जाए। उन्होंने मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट प्रविष्टिïयों को हटवाने तथा अन्य संशोधनों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों को मतदान केंद्रों के रखरखाव तथा वहां पर आवश्यक सुविधाएं जुटाने के संबंध में भी अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दीं।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


                  इसके उपरांत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिफेसमेंट एक्ट के अंतर्गत 24 घंटे में सभी सरकारी भवनों से, 48 घंटे में सार्वजनिक भवनों से तथा 72 घंटों के भीतर निजी भवनों से पोस्टर-बैनर आदि प्रचार सामग्री हटवाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी वाहन का प्रयोग राजनीतिक गतिविधि में न किया जाए और इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना करवाई जाए। उन्होंने 24 घंटे कार्यरत रहने वाले नियंत्रण केंद्र तथा नामांकन प्रक्रिया आदि के संबंध में भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि चुनाव के मद्देनजर नाकों पर गहनता से चैकिंग करवाएं और चैकिंग की वीडियोग्राफी भी करवाएं।

For Sale


                  उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार चुनाव संबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण करें ताकि मौके पर किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुकी है सभी अधिकारी इसकी पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान व मतगणना संबंधित प्रशिक्षण समय रहते दें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सभी आरओ अपने-अपने स्ट्रॉंग रूम व बूथों की भी अच्छी प्रकार से चैकिंग करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील बूथ की भी सूचि तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी आरओ को निर्देश दिये कि वे फार्म नम्बर 6 व 6ए समय रहते चैक करें। उन्होंने चुनाव विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों के वोट बनवाएं ताकि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो स्कूल अपग्रेड हुए हैं उनकी सूचि चुनाव कार्यालय को दें। उन्होंने बताया कि जिला में 994 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में 58 नाके लगा कर आने-जाने वाहनों की चैकिंग की जाएगी। उन्होंने आरओ को निर्देश दिए कि हर विधानसभा में मोबाईल वैन के माध्यम से आमजन को मॉक पोल की जानकारी देने के लिए व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पिछले चुनाव के दौरान मतदान कम हुए हैं वहां पर स्वीप के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9-9 स्टेटिकल सर्विलांस टीमें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित आरओ उम्मीदवारों को हैलीकॉप्टर की इजाजत देंगे।


                  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, एसडीएम डबवाली विनेश कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, उप पुलिस अधीक्षक आर्यन, सीटीएम कुलभूषण बंसल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार चुनाव राम निवास सहित चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

हरियाणा जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक प्रेरणा पुरी ने ऐलनाबाद में जनगणना 2021 के पूर्व परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

सिरसा, 21 सितंबर।


                हरियाणा जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक प्रेरणा पुरी ने ऐलनाबाद में जनगणना 2021 के पूर्व परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य तहसील के गांव मिर्जापुर, कृपाल पट्टी, धोलपालिया,  बेहरवाला खुर्द आदि में चल रहा है।


              इस दौरान निदेशक प्रेरणा पुरी ने जनगणना कार्य में लगे हुए प्रगणक, सुपरवाइजर की एक बैठक ली तथा कार्य के दौरान उनके अनुभवों से अवगत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का कार्य एक एडवाइस बेस मोबाइल ऐप पर चल रहा है और तहसील ऐलनाबाद में सभी गांवों में मोबाइल एंप पर कार्य हो रहा है। उन्होंने प्रगणको एवं सुपरवाइजर को प्रथम चरण में सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने के लिए बधाई दी और इस कार्य को समय पर करने एवं कोई लापरवाही न बरतने की सलाह दी।


               एसडीएम संयम गर्ग ने बताया कि पूर्व परीक्षण के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है तथा द्वितीय चरण का कार्य इन गांवों में प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कि यह कार्य समय पर पूर्ण कर दिया जाएगा।


              इस दौरान निदेशक प्रेरणा पूरी एवं एसडीएम संयम गर्ग ने मंडल कार्यालय में वृक्षारोपन भी किया। इस मौके पर उनके साथ जनगणना निदेशालय से डा. पीके शर्मा व तहसीलदार मदनलाल शर्मा, ओमप्रकाश, दिनेश रायगर, संदीप कुमार तथा उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार जांगड़ा भी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पांचों विधानसभा सेग्मेंट के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

सिरसा, 20 सितंबर।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए।


जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में बनाए गए जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, डबवाली एसडीएम डा.  विनेश कुमार, तहसीलदार चुनाव राम निवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


उपायुक्त ने सभी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने दौरान अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूप में ईवीएम की सुरक्षा सं संबंधित चुनाव आयोग की हिदायतानुसार कार्य करवाए जाएं। इसके लिए अधिकारी अभी से ही तैयारी करना शुरू कर दें और प्लानिंग के साथ समय रहते इस दिशा में अभी से कार्य योजनाओं को क्रियान्वित करें। उन्होंने स्ट्रांग रूप में करवाए जा रहे सिविल कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों निर्देश दिए कि सभी सिविल कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय रहते चुनाव की तैयारियों को पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि स्ट्रांग रूप की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता से लिया जाए। इसके लिए उन्होंने स्ट्रांग के आसपास की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग व अन्य प्रबंधों बारे उपस्थित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डा. अंबेडकर भवन में कालांवाली व ऐलनाबाद, लाल बहादुर भवन में रानियां, मल्टीपर्पज हाल में डबवाली व सिरसा विधानसभा क्षेत्र की लिए स्ट्रांग रूप में बनाए गए हैं।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

लिपिक परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

सिरसा, 20 सितंबर।


               जिला में 21 से 23 सितंबर को आयोजित होने वाली लिपिक की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए आज स्थानीय पंचायत भवन में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग द्वारा सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फ्लाईंग स्क्वायड तथा सुपरवाईजर की बैठक ली। इस अवसर पर एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, सीटीएम कुलभूषण बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र, हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमिशन के कॉर्डिनेटर राजेंद्र, ड्यूटी पर लगे अधिकारी व सुपरवाईजर मौजूद थे।

For Sale


                   उपायुक्त ने सभी ड्यूटी मजिस्टे्रट से कहा कि वे अपने-अपने केन्द्रों में जाकर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बिजली, डेस्क तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लें तथा कोई भी कमी पाई जाए तो संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि जिला में 75 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सायंकालीन सत्र में शाम 4.30 से 6 बजे के बीच तथा 22 व 23 सितंबर को प्रात: कालीन सत्र में 10.30 से 12 बजे तक व सायंकालीन सत्र में शाम 3 से 4.30 बजे तक लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुपरवाईजर परीक्षा केन्द्रों में पहले रिपोर्ट करें तथा परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दें। परीक्षा केन्द्र में किसी को भी इलेक्ट्रिोनिक गैजेट जैसे मोबाईल, केलकुलेटर, बल्युटूथ तथा अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपना मोबाईल साथ लेकर न जाए। उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्टे्रट से कहा कि परीक्षार्थी दूर दराज जिलों से परीक्षा देने आएंगे, उनके साथ नम्र व्यवहार रखें तथा उन्हें नियमों के बारे में भी बताएं।


                   उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश निर्धारित समय तक ही करें। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न करने दें। सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक अटैंडेंस लगाएं तथा उन्हें सिटिंग प्लान के हिसाब से ही बिठाएं। उन्होंने सुपरवाईजर से कहा कि सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड चैक करके ही उन्हें प्रवेश करने दें तथा उनकी पूरी चैकिंग करें, परीक्षार्थी मोबाइल, किसी भी प्रकार की घड़ी, बैल्ट, अंगूठी, कान की बाली, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन उपकरण, पैन, पेंसिल, रबड़, शॉर्पनर, करेक्टिंग फ्लयूड, केलकुलेटर परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठïा से करें तथा परीक्षा को नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमिशन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों का माहौल शांतिप्रिय बनाए रखने के लिए अपना अपना कार्य पूरी निष्ठïा व ईमानदारी से करें। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक से कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में अनुशासन बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों से बचाव के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाए ताकि परीक्षा को सुरक्षा व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाया जाए।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

गांव दड़बी में पोषाहार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

सिरसा, 20 सितंबर।


               महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला के गांव दड़बी में खंड स्तरीय पोषाहार अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 250 से भी अधिक महिलाएं व बेटियां मौजूद थी। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


                   जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने मौजूद महिलाओं को पोष्टिïक भोजन की अहमियत व कुपोषण को दूर करने के तरीके बताए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए हमें जागरुक हो कर घर-घर जन आंदोलन करने की जरुरत हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं तथा किशोरियों को संतुलित पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित आहार से हमारा तन और मन दोनों स्वास्थ्य रह सकते हैं।


                   कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से मिटाना है जिसके लिए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म करवाई गई व उन्हें पौष्टिïक भोजन खाने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।

Watch This Video Till End….