Posts

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

अंतोदय सरल केंद्र तथा अंतोदय भवन से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय डबवाली में होगी।

सिरसा,13 जनवरी। उपमंडलाधिकारी ना डबवाली वीनेश ने बताया कि 14 जनवरी मंगलवार सरल केंद्र ,अंतोदय सरल केंद्र तथा अंतोदय भवन से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे  उपमंडलाधिकारी कार्यालय डबवाली में होगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अशोक गर्ग करेंगे। इसके उपरांत 12:30 बजे बेटी बचाओ- बेटी पढाओं अभियान व पोषण अभियान, प्रधनमंत्री मातृत्व योजना बारे बैठक होगी। इसी प्रकार दोपहर 12:45 पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा से कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग उक्त तीनों बैठक की अध्यक्षता करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी तय समय व स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह रन फॉर यूथ मैराथन को दिखाई झंडी

सिरसा,


            हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने रविवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित रन फॉर यूथ, रन फॉर नेशन मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मैराथन में जिला से हजारों युवाओं, खिलाडिय़ों,  बुजुर्गों, सामाजिक संस्थाओं, छात्रों के साथ-साथ आमजन ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह,        

    एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, युवा नेता सूर्य प्रकाश भी मौजूद रहे।


इससे पूर्व बिजली मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में स्वामी विवेकानंद जैसे अनेक महान हस्तियां हुई हैं जिन्होंने समय-समय पर समाज को अपनी शिक्षाओं से सही रास्ता दिखाया है और युवाओं को राष्टï्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को देश हित व समाज हित में अपनी ऊर्जा लगाते हुए सामाजिक बुराइयों का त्याग करना चाहिए। इसके अलावा नशे को त्याग कर स्वस्थ व मजबूत राष्टï्र के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। प्रदेश सरकार की खेल नीति बदौदल खिलाडिय़ों ने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी अपना परचम लहराया है। युवाओं को संस्कारी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर सुविधाएं व अवसर मिले इसके लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित कर रही है। युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा शक्ति देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां भाईचारा और एकता बढ़ती है, वहीं उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है, जोकि देश की तरक्की के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


            बिजली मंत्री ने कहा कि भारत एक मजबूत राष्टï्र है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश की एक जुटता व ताकत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वामी दयानंद, गुरु गोबिंद सिंह, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे अनेक महान संतों, महात्माओं, स्वतंत्रता सैनानियों व समाज सुधारकों ने जन्म लिया है जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि आज हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति को पहचान दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भारत को भविष्य हैं यदि वे संतों, महात्माओं, स्वतंत्रता सैनानियों व समाज सुधारकों के दिखाए रास्ते पर चलेंगे तो निश्चित ही स्वर्णीम भारत बनेगा।


            युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद यूथ आईकोन थे। भारत युवाओं का देश है तथा देश के विकास में इस युवा शक्ति का अहम योगदान रहता है। रन फॉर यूथ मैराथन के आयोजन करने का यही उद्देश्य है कि युवाओं को स्वस्थ व उनकी एकता को प्रबल बनाकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में सबसे अधिक जोश व बहादुरी होती है और युवा ही समाज में बदलाव करते हैं। युवा सही को सही व गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव, अशफाक उल्ला खाँ जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों ने युवावस्था में वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था।


            इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी शशी सचदेवा, वरिष्ठï नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गौदारा, पतंजली योग समिति से इंद्रावती देवी, नगर पार्षद सुमन शर्मा, सहित विभिन्न हजारों युवाओं, खिलाडिय़ों, बुजुर्गों, सामाजिक संस्थाओं, छात्र मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

युवा खेलों से दोस्ती और नशे से करें दुश्मनी : चौ. रणजीत सिंह

सिरसा,11 जनवरी।


                  हरियाणा के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दुनिया के महान खिलाडिय़ों ने खेल जगत में अपना मुकाम हांसिल किया है उसी प्रकार से आप भी मेहनत करके अपना खुद का मुकाम हासिल कर सकते हैं, खेल व्यक्ति का सर्वोंगिण विकास करते हैं और नशा व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए युवा नशे से दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी रखें तथा खेलों से जुड़ कर अपना अलग मुकाम बनाएं।


                      वे शनिवार को जिला के गांव बणी में उम्मीद क्लब बणी द्वारा आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण खेल महाकुंभ के द्वितीय दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने उपरांत खिलाडिय़ों व ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने बिजली मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने उम्मीद क्लब को अपने निजी कोष से 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।


                      बिजली मंत्री ने ग्रामीणों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें सभी त्योहारों को भाईचारे की भावना से मिलकर मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छूपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों खेलों में आगे बढाने में सहयोग कर रही है और इस दिशा में सरकार द्वारा और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में व्यायामशालाएं व स्टेडियम बना कर युवाओं में नशे जैसी लत को छोड़ कर खेलों से जोडऩे का काम कर रही है। साथ ही प्रदेश सरकार राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रïीय स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों का पूरा मान सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। यदि आप शारीरिक रुप से तंदरुस्थ हैं तो कठिन से कठिन मंजिल प्राप्त की जा सकती है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन दवा है। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वे अपने काम, मेहनत, एकाग्रता व खेल से अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खेलना हमारे, आत्मविश्वास के स्तर को बढाते हैं और जैसे खेलों में टीम वर्क की भावना के साथ व्यक्ति जीत की और आगे बढता है उसी प्रकार से यही भावना हमें जीवन में आगे बढने के लिए भी प्रेरित करती है।  


                      बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने गांव बणी की बेटी राखी पुत्री रमेश कुमार द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में राज्य भर में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर अपने 11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। उन्होंने राखी के अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटियों को खेलों में बढावा देने के लिए अभिभावकों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जशनदीप व सुनील को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने गांव बणी के स्टेडियम की चार दीवारी, बिजली व पानी व्यवस्था, खेल उपकरण तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


                      इन खेल प्रतियोगिताओं में गांव बणी, बिज्जुवाली, बहादुरगढ, गोलुवाला, केहरवाला, कालुआणा, बालावास, परलीका, बरवाला, भोमपुरा, पन्नीवाली, जींद, काशी का बास, मंगाली, मौरजद खारी आदि गांवों की कबड्डी की टीमों ने भाग लिया। इन में 100, 200, 400, 800 व 1600  मीटर की (लड़के व लड़कियां) की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके अलावा 52 व 62 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल कबड्डी, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सर्कल कबड्डी, 50 व 60 आयु वर्ग में 100 मीटर वृद्ध दौड़, 70 किलोग्राम भारवर्ग में डैड लिफ्ट व वेट लिफ्ट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है।


                      इस अवसर पर गांव बणी के सरपंच बलबीर सहारण, राम सिंह, ओम प्रकाश, गौशाला प्रधान सुरेंद्र, बलदेव झोरड़, रुपराम झोरड़, धर्मपाल झोरड़, सुभाष कुलडिय़ा, रिछपाल, ओम प्रकाश सहित गांव के मौजीज व्यक्ति मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

डीसी अशोक गर्ग ने ने जिलावासियों को दी लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई

सिरसा,11 जनवरी।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला वासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोहड़ी का दिन लोगों को अपनी व्यस्तता से बाहर खींच लाता है। लोग एक-दूसरे से मिलकर अपना सुख-दुख बांटते हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व व्यक्ति को शांति, प्रगति और समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी के एक साथ बैठने से प्रेम, प्यार व भाईचारा बढता है। ये त्योहार हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहर है, जो हम सभी में सामुदायिक सद्भावना और सास्कृति ताने-बाने को सुदृढ करता है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

सांसद सुनीता दुग्गल ने जिलावासियों को दी लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

सिरसा,11 जनवरी।

सांसद सुनीता दुग्गल ने शनिवार को जिलावासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि लोहड़ी खुशहाली का संदेश लेकर आती है, नए साल का यह पहला त्योहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है। उन्होंने कहा कि आज सभी समाज इस पर्व को बड़े ही जोश व उत्साह से मनाते हैं। भारत के अन्य भागों में लोहड़ी के दिन को पोंगल व मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। ये सभी पर्व एक ही संदेश देते हैं, हम सब एक हैं। आपसी भाईचारें की भावना से भगवान को धरती पर सुख, शान्ति और धन-धान्य की प्रचुरता के लिए धन्यवाद देना, यही भावनाएं इस दिन हर व्यक्ति के मन में होती हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयास लाये रंग।

सिरसा,11 जनवरी।


       सिरसा संसदीय क्षेत्र के टोहाना की मंजू बाला के उपचार हेतु सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा किये गए प्रयास रंग लाएं हैं। मंजू बाला के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए सांसद सुनीता दुग्गल की कोशिशों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपये का आर्थिक अनुदान जारी हुआ है। इस अनुदान से मंजू बाला के परिवार को उपचार में होने वाले खर्च में सहायता मिलेगी। मंजूबाला के परिवार ने सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयासों को सराहा और उन्हें साधुवाद दिया। वहीं सांसद दुग्गल ने उनकी अनुशंसा पर आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष पीडि़तों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए उम्मीद की किरण है।


        दरअसल सिरसा लोकसभा क्षेत्र के टोहाना विधानसभा क्षेत्र की मंजू बाला लीवर की बीमारी से जूझ रही है। चिकित्सकों ने उसको लीवर ट्रांसप्लांट करवाना बताया था। ट्रांसप्लांट में काफी खर्च आता है। साथ ही दवाओं और जांच इत्यादि में भी काफी खर्चा लगता है। मंजू बाला का परिवार काफी परेशानी में था। उनकी यह परेशानी लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल के समक्ष आई। सांसद ने इस परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने प्रधानमंत्री कार्यालय को मंजू बाला के ट्रांसप्लांट हेतु आर्थिक सहायता की अनुशंसा की। जिसके बाद पीएमओ ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मंजू बाला के उपचार के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पत्र भेजकर सांसद सुनीता दुग्गल को आर्थिक अनुदान जारी करने के संदर्भ में सूचित किया।


        दूसरी ओर सांसद दुग्गल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। इस सेवा भाव से ही प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष जरूरतमंद के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र का जन-जन उनका पारिवारिक सदस्य है। परेशान और पीडि़त व्यक्ति के लिए वे हरसंभव सहायता करने को सदैव तत्पर हैं। परिजन की बीमारी और उसमें लग रहे खर्च से परेशान इस परिवार ने सांसद सुनीता दुग्गल का आभार व्यक्त किया।

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

हरियाणा के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह आगामी 11 से 13 जनवरी तक जिला सिरसा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सिरसा,10 जनवरी।


                  हरियाणा के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह आगामी 11 से 13 जनवरी तक जिला सिरसा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


              यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि बिजली मंत्री 11 जनवरी को दोपहर एक बजे जिला के गांव बणी में आयोजित खेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। तत्पश्चात बिजली मंत्री सांय 6 बजे तक रानियां में लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका निदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 12 जनवरी को बिजली मंत्री स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रात: 8 बजे रन फॉर यूथ मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। तत्पश्चात 11 बजे गांव रोड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार बिजली मंत्री 13 जनवरी सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसी दिन सांय 7 बजे आनंद वाटिका सी-ब्लॉक में लोहड़ी मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

महिला थाना डबवाली प्रभारी ने गांव जोतावाली में नशे के खिलाफ किया जागरूक

सिरसा। महिला थाना डबवाली प्रभारी कमलेश रानी ने कहा कि नशा परिवारों को बर्बाद कर रहा है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए जनसहयोग अति आवश्यक है। इसलिए नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में सहयोग करें। महिला थाना प्रभारी गांव जोतावाली में नशा मुक्ति अभियान के तहत संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आकर अनेक परिवार बर्बाद हो रहे है। इसलिए नशा मुक्त समाज के लिए हम सभी को एक होना होगा। हमें नशे के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए है। इसलिए बेझिझक नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।फोटो नंबर 3: गांव जोतवाली में ग्रामीणों को संबोधित करती डबवाली महिला थाना प्रभारी कमलेश रानी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

डीएसपी जगदीश काजला व नर सिंह ने नशे के खिलाफ मुहिम में मांगा सहयोग

सिरसा। जिला पुलिस की नशा मुक्त समाज मुहिम के तहत ऐलनाबाद के डीएसपी जगदीश काजला ने रानियां थाना क्षेत्र केगांव बणी में ग्रामीणों की बैठक लेकर नशे के खिलाफ जागरूक किया, जबकि कालांवाली के डीएसपी नर सिंह ने बड़ागुढ़ा थाना परिसर मेंं क्षेत्र के मौजिज लोगोंं की बैठक कर लेकर नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग की अपील की। दोनो डीएसपी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए आमजन का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है, परंतु इस मुहिम की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। नशा बेचने वालों की सूचना बेखौफ पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh launches handcrafted Tricolour Rakhi making initiative with MWAs and RWAs under Har Ghar Tiranga*

290 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू

सिरसा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान कालांवाली रोड़ मंड़ी डबवाली क्षेत्र एक युवक को 290 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवक की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ पप्पू पुत्र सरदारा सिंह निवासी तख्तमल रोड़ कालांवाली के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। सीआईए डबवाली  पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान कालांवाली रोड़ मंड़ी डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 290 नशीलीं प्रतिबधित गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड़ पर लिया जाएगा और रिमांड़ अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य लोगो के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!