Posts

*MCC seized 520 Kgs of banned plastic items from a shop in Sector 20*

डॉ. तायल : भाजपा हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर जीतने में सक्षम

जींद:

 भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान पुष्पा तायल ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराकर विपक्ष का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में चुनाव लड़कर हरियाणा में सभी 90 सीटें जीतेगी।

पुष्पा तायल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सीधा जनता से गठबंधन है और हरियाणा की जनता अपना भला-बुरा अच्छी तरह पहचानती है। जनता विकास कार्यों पर मोहर लगाएगी। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए   उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ले। लोकसभा चुनाव की तरह महिलाएं विधानसभा चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग करे। 50 प्रतिशत महिलाओं के मत हैं और महिलाएं अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम हैं।

तायल ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर भाजपा संगठन उनके ऊपर विश्वास करके विधानसभा  चुनाव में प्रत्याशी बनाता हैं तो वह चुनाव में जीत दर्ज करवाकर जनता की सेवा करने का काम करेगी। महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में भी अबकी बार लगभग 70 सीटों पर जीत दर्ज करवाई है।