Posts

Panjab University scientists bags many research grants from the Department of Science & Technology and Renewable Energy, Chandigarh Administration

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

प्ंचकूला, 9 दिसंबर- सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शीघ्र ही एक अलग से भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ स्थापित करने और हर विभाग में छापों के दौरान छापा टीम के सभी सदस्यों के लिए शरीर कैमरा अनिवार्य करने की घोषणा की।पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी छापा, चाहे वह पुलिस विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, खनन विभाग और परिवहन विभाग या किसी भी विभाग का, किसी भी परिसर चाहे वह सरकारी हो या प्राईवेट प्रोपर्टी दुकान, घर या सडक पर मारा जाएगा, उस दौरान हर सदस्य को बॉडी कैमरा अनिवार्य रूप से आन रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पंहुचाने के लिये जनता के लिये वट्सअप नंबर 9417891064 सार्वजनिक किया। साथ ही उन्होंने हैल्पलाईन नंबर 1064 तथा टोल फ्री नम्बर 18001802022 भी जारी किया। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी सीधा संदेश भेजा जा सकता है। किसी भी नागरिक द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करती हुई कोई भी ऑडियो या विडियो क्लिप भेजी जाएगी तो उसकी भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ द्वारा तुरंत जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही निकलती है तो शिकायतकर्ता को पुरस्कार और शिकायत निदान की जानकारी भी उसको मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजी जाएगी। एक साल में तीन सही शिकायतें प्रमाणित की जाती है तो उस शिकायतकर्ता को उसकी इच्छानुसार किसी सार्वजनिक समारोह में या उसके घर पर सम्मानित किया जायेगा। शिकायतकर्ता ईमेल  ेअइ/ीतलदपब.पद   पर भी सर्तकता ब्यूरो को भेज सकता है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

पिछले पांच वर्षों ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने के लिये उठाये गये कदमों के बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर, 2014 में सुशासन दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने लिये ई-स्टेंपिंग व ई-रजिस्ट्री की शुरूआत की थी। इसी प्रकार, उन्होंने भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा लाईसेंस की शक्तियां भी 1 नंवबर, 2016 को निर्देशक नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के निदेशक को लौटा दी थी, जो पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय ने गैर-कानूनी रूप से ले रखी थी।इसी प्रकार, एक अन्य पहल, ग्रुप सी से हरियाणा सिविल सेवा के लिये रजिस्टर सी से नामित किये जाने वाले कर्मचारियों की है, जो मुख्यमंत्री की सिफारिशों से एचसीएस बनाये जाते थे। इस बार हमने सभी पात्र कर्मचारियों के लिये हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया और पहली बार एक साथ 17 कर्मचारी बिना मुख्यमंत्री के सिफारिश के एचसीएस बन पाये है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से सरकारी कर्मचारियों से सीधा आईएएस बनने के लिये केंद्रीय लोक सेवा आयोग को प्रदेश की ओर से भेजे जाने वाले नामों के लिये भी देश में पहली बार हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से कर्मचारियों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा और मैरिट वाले उम्मीदवारों के नाम भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा कि गीता के कर्म के सिद्धांत पर चल फल की चिंता मत कर इस श्लोक को उन्होंने अपने जीवन में अपनाया है और इसी पर वे कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती में साक्षात्कार खत्म करना यह इसका बड़ा उदहारण है। राजनैतिक लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई परंतु उन्होंने किसी की नहीं मानी केवल योग्यता व मैरिट के नियम को ही उन्होंने सर्वोपरि रखा। इसी प्रकार अध्यापक स्थानांतरण नीति भी एक भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन गई थी, उसको भी उन्होंने ऑन लाईन कर खत्म किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग हर उस पद के लिए जिसकी स्वीकृति संख्या 500 से अधिक है, वे 31 मार्च तक ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बना लें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से पैसा कमाना जब व्यक्ति की आदत बन जाता है तो उसे खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता में अगर आप सही कर रहे हो और आपकी जनता में साफ छवि बन जाती है। भ्रष्टाचार क्या है, कहां करते हैं, क्यों करते हैं, कब करते हैं, कैसे करते हैं और कब करते हैं, इन सब पहलूओं पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। रिश्वत देने वाले का दोष कम होता है कभी-कभी उसकी मजबूरी हो सकती है या अज्ञानता भी एक कारण हो सकती है परंतु लेने वाले कर्मचारी को चैक करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के इस वर्ष का वाक्यांश ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट’’ इस कड़ी में सही चरितार्थ होता है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से गरीब लोगों में असंतोष की भावना बढ़ती है और उनके विकास में बाधा आती है। पंडित दीन दयाल उपोध्याय का अंत्योदय का मूल मंत्र अर्थात अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण इसका हेतू है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावी लोग, जो या राजनैतिक या आर्थिक प्रभाव रखते हैं और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन पर प्रहार करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आर्थिक मंदी का भी एक कारण है। लाखों करोड़ों रुपये का गोलमाल करने वाली फर्जी सैल कंपनियों व फर्जी व्यवसायियों को पकड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में हरियाणा वर्ष 2014 में 14वें नंबर पर था तो आज देश में तीसरे स्थान पर है। इसके लिये सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम को बधाई है। इसी टीम भावना से हमने भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी लड़ाई लडनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उदहारण देते हुए बताया कि उन्होंने एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि जीवन में सबसे बड़ी चुनौती आपके समक्ष क्या है तो उन्होंने कहा था कि मेरे इर्द-गिर्द काम करने वाले साथियों की टीम में विश्वसनियता का अभाव। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार खत्म करने की शुरूआत की है। थोड़े प्रयास और भी करने होंगे। भ्रष्टाचार का जो रोग ‘‘हम’’ में आ गया है, उससे ‘‘मैं’’ को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरूआत भी आधा काम पूरा करना है। भौतिक सुख का आभाव तो भ्रष्टाचार से होता है परंतु इसके पीछे गरीब की कितनी पीड़ा व मजबूरी होती है, उसे हमें समझना होगा। उन्होंने कहा कि कानून बने है परंतु अच्छे लोग भी है। फिर भी हम भ्रष्टाचार रूपी केंसर की जकड़ में है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा पत्रकारिता सभी को एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के विरूद्ध चैक लगाने होंगे और यह अधिकारी संविधान निर्माताओं ने हमारे संविधान में दिया है।

उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में जब देश आजाद ही हुआ था तो उस समय रक्षा मंत्रालय ने जीप खरीद घौटाला के नाम से एक बहुत बड़ा सकैंडल हुआ था। इसी प्रकार फीफा फुटबाल वल्र्ड कप चयन समिति के 22 में 10 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम 1988 में संशोधन के बाद अब रिश्वत देने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। आज भ्रष्टाचार कुलीनतंत्र (ऑलीगार्किक) हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर सभी प्रशासनिक सचिवों से आह्वान किया कि वे उनके इस संकल्प में एक टीम भावना से काम करें।

उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में जब देश आजाद ही हुआ था तो उस समय रक्षा मंत्रालय ने जीप खरीद घौटाला के नाम से एक बहुत बड़ा सकैंडल हुआ था। इसी प्रकार फीफा फुटबाल वल्र्ड कप चयन समिति के 22 में 10 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम 1988 में संशोधन के बाद अब रिश्वत देने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। आज भ्रष्टाचार कुलीनतंत्र (ऑलीगार्किक) हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर सभी प्रशासनिक सचिवों से आह्वान किया कि वे उनके इस संकल्प में एक टीम भावना से काम करें।

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. के.पी.सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम में अगस्त 2018 में संशोधन के बाद रिश्वत देने को भी अपराध माना गया है। सरकारी पद का दुप्रयोग भी अपराध की श्रेणी में है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

जांच एजेंसी को लालच देना भी अपराध है। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने वाला अगर सात दिन के अंदर अंदर जांच एजेंसी को बताता है कि उसने उक्त कार्यालय में उक्त अधिकारी व कर्मचारी को रिश्वत दी है तो वह अपराध की श्रेणी में शामिल नहीं है।हरियाणा राज्य प्रशासनिक सुधार के चेयरमैन प्रो. प्रमोद कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती केसनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री की ओर से उपस्थित सभी प्रशासनिक सचिवों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध लडने की शपथ दिलवाई- हम, भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते है कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में इमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह प्रतिज्ञा भी करते है कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामुहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कत्र्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के खिलाफ अब तक के चलाये गये अभियान की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा एक साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस रैली में लगभग 150 स्कूली विद्यार्थी थे जो पंचकूला के विभिन्न प्रमुख चैराहों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संदेश लोगों तक पंहुचायेंगे।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने के लिये अभियान में शामिल होने के लिये लगाये गये शपथ पट्ट पर हस्ताक्षर भी किये।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस व राज्य सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

Panjab University scientists bags many research grants from the Department of Science & Technology and Renewable Energy, Chandigarh Administration

सिरसा की नई अनाज मंडी में श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आई संगत को संबोधित कर रहे थे। – मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

सिरसा, 04 अगस्त।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि संस्कारों के बिना सभी प्रकार की शिक्षाएं व्यर्थ हैं और जब तक हम महापुरुषों के संपर्क या उनके बताए हुए उपदेशों व शिक्षाओं पर नहीं चलते तब तक हमारी शिक्षा व्यर्थ है। इन्हीं महापुरूषों का संदेश देने के लिए हरियाणा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। श्री मनोहर लाल रविवार को सिरसा की नई अनाज मंडी में श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आई संगत को संबोधित कर रहे थे। 


         मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा धर्मगुरूओं की एक ऐतिहासिक नगरी रही है जहां सिखों के सभी दस गुरुओं ने यहां पर चालिसा अर्थात 40 दिन यहां बिताए हैं। श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने यहां के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में चार महीने 13 दिन बिताए थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की लगभग 77 कनाल लजूर भूमि जो सरकार के नाम है को सरकार की नीति के अनुसार गुरुद्वारा के नाम करने की घोषणा की। इसके अलावा जितनी भूमि का उपयोग गुरुद्वारा गुरु घर के लिए करेगा उसको छोडकऱ शेष जमीन पर लोक भलाई के लिए चलाई जाने वाली संस्थानों के लिए सरकार की ओर से आवश्यक अनुदान देने की घोषणा भी की। 


मुख्यमंत्री ने सिरसा व उसके आस-पास के पंजाबी बाहुल्य जिलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की घोषणा की। इसके लिए लगभग 400 पदों का विज्ञापन आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं के नाम से एक संग्रहालय बनवाने की घोषणा की। संग्रहालय में सिख गुरुओं के बलिदान व इतिहासकारों द्वारा लिखे गए लेखों की जानकारी उपलब्ध होगी ताकि युवा पीढ़ी को महापुरुषों से प्रेरणा मिल सके। 


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिरसा में सिख समाज के लिए लगभग एक एकड़ जमीन धर्मशाला बनवाने के लिए सिरसा के उपायुक्त को जमीन तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हरियाणा से होकर पंजाब व राजस्थान सीमा तक जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके नाम के साईन बोर्ड लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा समारोह में रखी गई सभी मांगों पर सहानुभूतिपुवर्क विचार करने का आश्वासन दिया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का खजाना केवल सिख समाज के लिए ही नहीं खुला है बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए खुला है। सरकार का काम जनता के मौलिक कामों को ठीक करना है। पिछले पांच वर्षों में हमने अधिकारियों के द्वारा सरकारी फंड पर लगाए जाने वाले टांके के वहम को खत्म किया है। मुख्यमंत्री ने कैथल में स्थापित की गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का अनावरण रिमोट से किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को एकता में जोडऩे व भाईचारा बनाए रखने का उस समय संदेश दिया था जब देश में गुलामी का दौर था और विदेशी आक्रांता भारतीय समाज को कमजोर करने में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि बाद में इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए सिख गुरु गोबिंद सिंह दरा उत्तर भारत के राज्यों में मुगलों से लड़ाई के लिए बीर बंदा बहादुर को सेनापति बनाकर सेना का गठन किया था और बीर बंदा बहादुर सिंह के नेतृत्व में यमुनानगर के निकट लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और मुगलों से डटकर लड़े। सरकार ने बीर बंदा बहादुर की स्मृति में लोहगढ़ को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है और वहां पर मार्शल आर्ट स्कूल खोला जा रहा है और बाबा बंदा सिंह बहादुर व उसकी सेना से जुड़ी शस्त्र व अन्य चीजों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों की अगुवाई में श्री गुरु नानक देव जी महाराज पर विशेष रूप से तैयार की गई दो वृत चित्र भी प्रदर्शित किए गए जिसकी उपस्थित साध-संगत ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और मंच संचालक जत्थेदारों ने भी श्री सरों का इसके लिए विशेष आभार व्यक्त किया। 


 इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरू नानक देव जी के जीवन पर दिल्ली प्राकृतिक विज्ञान संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर लगाए गए रक्तदान शिविर में भी मुख्यमंत्री स्वेच्छा से रक्तदान दे रहे युवाओं से भी मिले। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गुरु के लंगर का छका। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने सदैव हमें सच के लिए झूठ के खिलाफ लडऩे तथा न्याय के लिए अन्याय के खिलाफ लडऩे का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान राम व रावण के बीच का युद्ध भी बुराई के खिलाफ न्याय का युद्ध था। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ष रामलीला के बाद रावण का बुराई के प्रतीक के तौर पर दहन करते हैं और जो हमें न्याय के साथ खड़ा होने व अन्याय के खिलाफ लडऩे का संदेश देता है। 

For Sale


श्री मनोहर लाल ने कहा कि इसी प्रकार महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों का साथ भी इसीलिए दिया था क्योंकि कौरवों को अन्याय का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि जब-जब समाज में न्याय के लिए अन्याय के खिलाफ लडऩे की जरूरत होगी वे तब-तब इस सृष्टि में किसी न किसी अवतार के रूप में जन्म लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अच्छाई करने का है बुराई का नहीं। लोकतंत्र में जनता का काम अच्छाई का साथ देने का होता है और यह अवसर उन्हें हर पांच वर्ष बाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 से 25 वर्षों के दौरान प्रदेश में स्वार्थ की राजनीति होती रही और जनता की भलाई से उनका कोई लेना-देना नहीं था। अपना घर, अपना स्वार्थ, अपना परिवार ,अपना क्षेत्र व अपनी जाति उनके लिए सर्वोपरि रही है। विकास के नाते सडक़, स्कूल या अन्य आधारभूत संरचना विकसित करना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। जनता का पैसा ही सरकार को इस काम में लगाना होता है। केवल निष्ठा व पारदर्शी तरीके से काम करने की इच्छाशक्ति सरकार के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को अपना प्रमुख एजेंडे में रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर जातिवाद से उपर उठकर भाईचारा प्रेम व एकता के साथ करने का संदेश हमें दिया था। उन्होंने कहा कि वे पूरे हरियाणा को अपना परिवार मानते हैं। गरीब की मदद करना पहले हमारा फर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने कहा था कि नानक नाम चढ़ती कलां, जननी जामा सबका भला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाना जारी रखेंगे। 
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला पर करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में की गई घोषणाओं को लगभग पूरा कर दिया है जिनमें मानव चौक से जाने वाली सडक़ का नाम माता गुजरी कौर के नाम करने, अंबाला में माता गुजरी कौर के नाम से वीएलडीए महाविद्यालय खोलना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पटना साहिब तक दो विशेष ट्रेनें सिरसा व अंबाला से चलाई गई थी जिसकी घोषणा भी उसी समय की गई थी। उन्होंने कहा कि बनारस, अमृतसर व अन्य तीर्थ स्थलों पर जाने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की द्वितीय श्रेणी में आरक्षित टिकट का आधा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा जिसकी घोषणा पिछले दिनों की गई है। बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ से गद्गद् मुख्यमंत्री ने लोगों की उपस्थिति की जानकारी आयोजकों से मांगी तो जिला उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन हजार बसें प्रदेश हर कोने से सिरसा आई हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग अपने निजी वाहनों से आए हैं। इस हिसाब से यह उपस्थिति लगभग दो लाख के करीब बनती है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों, गुरुद्वारों व समाज के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और उपस्थित लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाशोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पंजाबी भाषा में दिए गए अपने संबोधन में सभी उपस्थित साध संगत को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन एकता को बनाए रखने के लिए एक यादगार का दिन है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की एक निराली शुरूआत की है। विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इससे पूर्व भी गुरु गोविंद सिंह के 350 साला को सरकारी तौर पर करनाल से मनाने की शुरूआत की थी और इसका समापन यमुनानगर में करवाया था। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद किसी भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में करतारपुर दरबार साहिब कॉरिडोर खोलने का मुद्दा नहीं उठाया लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह कार्य आगे बढ़ा है।  समारोह को विभिन्न गुरुद्वारों से आए सिख संतों ने भी संबोधित किया। 


 इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, डा. कमल गुप्ता व श्याम सिंह राणा, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़़ा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनिवाल, हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, चेयरमैन आदित्य देवीलाल, सीडीएलयू सिरसा के कुलपति डा. विजय कायत, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, संयुक्त निदेशक पंकज सेतिया, पूर्व चेयरमैन रेणू शर्मा, गुरदेव सिंह राही, डा. वेद बेनिवाल, मार्केट कमेटी रानियां के चेयरमैन शीशपाल कंबोज, मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, मुनीष सिंगला सहित, भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया सहित, श्याम बजाज भारी संख्या में श्रद्घालु व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। साथ ही इस अवसर पर संत बाबा सेवानंद, संत बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, संत बाबा छोटा सिंह गंगा मस्ताना, संत बाबा मेजर सिंह कुंदन, संत बाबा दर्शन सिंह दादू, संत बाबा मान सिंह, संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, संत बाबा सुखदेव सिंह, संत बाबा चरणजीत सिंह, संत बाबा रागी अवतार सिंह, संत बाबा गुरपाल सिंह भी मौजूद थे। 

Panjab University scientists bags many research grants from the Department of Science & Technology and Renewable Energy, Chandigarh Administration

कैथल में लगाई गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया

सिरसा, 04 अगस्त। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा उर्दू अकादमी की पांच पुस्तकों व हुक्मनामा कलेंडर का किया विमोचन 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को सिरसा में आयोजित गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश उत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी पंडाल में ही हरियाणा उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया। वहीं उन्होंने गुरू नानक देव जी के हुक्मनामा क्लेंडर का विमोचन भी किया। 


                          मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिन पुस्तकों का विमोचन किया उनमें डा. चंद्र त्रिखा द्वारा लिखी गई पुस्तक भाई मरदाना और रबाब, शायर महदी नज्मी द्वारा लिखित नज्रे नानक, उर्दू शायरी में गुरु नानक देव जी का तसव्वुर और त्रैमासिक पत्रिका जमनातट में गुरु नानक देव जी को समर्पित दो अंकों का विमोचन भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हुक्मनामा कलेंडर का विमोचन भी किया।

Watch This Video Till End….


                          इस दौरान श्री मनोहर लाल ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग एवं भाई वीर सिंह सदन द्वारा संयुक्त रूप से गुरू नानक देव जी के जीवन दर्शन पर लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। प्रदर्शनी का थीम रबाब से नगाड़ा तक था जिसका तात्पर्य यह है कि गुरू नानक देव जी रबाब बजाकर समाज में अपना संदेश देते थे और सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह नगाड़े के माध्यम से अपना संदेश देते थे। प्रदर्शनी हाल में रबाब और नगाड़ा दोनों का प्रबंध था और इन दोनों वाद्य यंत्रों को बजाकर मु यमंत्री का स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पूरे जोश के साथ नगाड़ा भी बजाया।   


                          इस दौरान उन्होंने कैथल में लगाई गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का रिमोट के जरिए अनावरण भी किया और वीडियो कांफ्रेस के जरिए कैथलवासियों को इसकी बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाई संतोख सिंह का नाम विलक्षण प्रतिभाओं की उस सूची में शुमार है जिन्होंने वेदांत, सिख दर्शन, दार्शनिक चिंतन, शोध व अध्यात्म के जरिए क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी।


                        इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सुभाष बराला, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़़ा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, संयुक्त निदेशक पंकज सेतिया, डा. कुलदीप सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्घालु व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….