Posts

*यादविन्द्रा गार्डन में 4 से 6 जुलाई तक लगेगा मैंगो मेला*

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु चरणों मे माथा टेक कर परशाद ग्रहण किया।

पंचकूला 12, नवम्बर   हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव अवसर पर प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारा मे गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाकर माथा टेका और इस शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने  पूरे विश्व मे घूम कर मानवता और लोक भलाई के संदेश का प्रचार किया। उन्होंने धार्मिक अंधविश्वासों जाति-पाति और अन्य आंडबरों का विरोध किया। उन्होंने समाज को वंड छक्को, कीर्त करो और नाम जपो का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा हक हलाल की कमाई पर जीवन गुजारने का संदेश दिया। उन्होंने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हीं के संदेशो का पालन आज भी सिक्ख समुदाय कर रहा है। गुरुद्वारो में 24 घण्टे लगंर चलता है। गरीबो के लिए आसरा मिलता है। जन कल्याण के लिए सिक्ख संगत को पूरे विश्व में जाना जात है। यह सब गुरु नानक देव जी के सिखाए रास्ते की बदौलत है। 

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व  पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु चरणों मे माथा टेक कर परशाद ग्रहण किया।

इसके पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सैक्टर-7 के गुरुद्वारे में भी गुरू चरणों मे माथा टेकर प्रशादा छका और गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व  पर हरियाणा वासियों को बधाईं दी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास दिलाया मैं गुरुद्वारे के लिए हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूगा।इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला बीजेपी के जिला प्रधान दीपक शर्मा,  बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता  रवनीत सिंह मान, मलविंदर सिंह बेदी जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल पंचकूला, गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह,  मैनेजर  गुरुद्वारा नाडा साहिब जागीर सिंह, अमित गुप्ता, पंचकूला बीजेपी महिला मोर्चा नेता नवनीत कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कवंरपाल सिंह, उप प्रधान प्रोफेसर गुरिन्द्र सिंह, जनरल सैक्टरी सरदार पाल सिंह सांघा मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

प्रकाश पर्व में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाली संगत के लिए पुख्ता प्रबंध किये जाए।

सिरसा, 30 जुलाई।


               प्रकाश पर्व में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाली संगत के लिए पुख्ता प्रबंध किये जाए। सभी विभागों को वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सके। 

Watch This Video Till End….


                 यह बात अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने आज अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अधिक से अधिक लोगों को प्रकाश पर्व में आने के लिए प्रेरित करें और उन्हें लाने के लिए वाहनों की संख्या भी बताएं ताकि उन्हें उचित संख्या में वाहन उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीआरडीए, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, राजस्व विभाग आदि अपने-अपने अधिनस्थों से आह्वïान करें कि वे अन्य आमजन को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करें ताकि गुरु महाराज के वचनों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जल्द से जल्द वाहनों की रिक्वायरमैंटर उनके कार्यालय को उपलब्ध करवाएं ताकि उन्हें समारोह से पूर्व वाहन उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग उपलब्ध वाहनों की सूचि बनाएं और साथ ही अधिक से अधिक लोगों को समारोह में आने के लिए प्रेरित करें। बैठक में डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, जीएम रोडवेज खुबीराम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….