Posts

*यादविन्द्रा गार्डन में 4 से 6 जुलाई तक लगेगा मैंगो मेला*

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु चरणों मे माथा टेक कर परशाद ग्रहण किया।

पंचकूला 12, नवम्बर   हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव अवसर पर प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारा मे गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाकर माथा टेका और इस शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने  पूरे विश्व मे घूम कर मानवता और लोक भलाई के संदेश का प्रचार किया। उन्होंने धार्मिक अंधविश्वासों जाति-पाति और अन्य आंडबरों का विरोध किया। उन्होंने समाज को वंड छक्को, कीर्त करो और नाम जपो का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा हक हलाल की कमाई पर जीवन गुजारने का संदेश दिया। उन्होंने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हीं के संदेशो का पालन आज भी सिक्ख समुदाय कर रहा है। गुरुद्वारो में 24 घण्टे लगंर चलता है। गरीबो के लिए आसरा मिलता है। जन कल्याण के लिए सिक्ख संगत को पूरे विश्व में जाना जात है। यह सब गुरु नानक देव जी के सिखाए रास्ते की बदौलत है। 

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व  पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु चरणों मे माथा टेक कर परशाद ग्रहण किया।

इसके पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सैक्टर-7 के गुरुद्वारे में भी गुरू चरणों मे माथा टेकर प्रशादा छका और गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व  पर हरियाणा वासियों को बधाईं दी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास दिलाया मैं गुरुद्वारे के लिए हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूगा।इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला बीजेपी के जिला प्रधान दीपक शर्मा,  बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता  रवनीत सिंह मान, मलविंदर सिंह बेदी जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल पंचकूला, गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह,  मैनेजर  गुरुद्वारा नाडा साहिब जागीर सिंह, अमित गुप्ता, पंचकूला बीजेपी महिला मोर्चा नेता नवनीत कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कवंरपाल सिंह, उप प्रधान प्रोफेसर गुरिन्द्र सिंह, जनरल सैक्टरी सरदार पाल सिंह सांघा मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर गत लगभग 5 वर्षो में 2000 करोड रूपये की राशि खर्च की गई है।

पचंकूला 1 अगस्त –

विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर गत लगभग 5 वर्षो में 2000 करोड रूपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने के लिये विधानसभा क्षेत्र में 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चैपाल पर चर्चा कार्याक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत आज सकेतड़ी से की जा रही है और प्रतिदिन तीन से लेकर आठ स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे।


श्री गुप्ता आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित फील्ड कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में टैंट या अन्य किसी औपचारिकता की बजाए साधारण तरीके से लोगों के बीच बैठ कर बातचीत की जाएगी। सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा भी दिया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 100 नये सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को वोट बनवाने तथा मतदाता सूची से गलत वोटें हटवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से पंचकूला जिला में किए गए विकास कार्यों की जानकारी पर आधारित फोल्डर भी जारी किया। 

Watch This Video Till End….


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 18 अगस्त से कालका विधानसभा क्षेत्र से जन आर्शीवाद यात्रा भी आरंभ की जा रही है और चैपाल पर चर्चा कार्यक्रम में इस यात्रा के लिए भी क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया जाएगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की मांग पर उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा के विद्यार्थियों की सीटें निर्धारित करने की मांग उठाई है। इसके लिए विश्वविद्यालय के उप कुलपति से मांग करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया गया है और मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन को अर्धसरकारी पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग पर हरियाणा सरकार प्रयाप्त राशि उपलब्ध करवाने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से लोकसभा व राज्य सभा में पारित हुआ तीन तलाक बिल एक ऐतिहासिक  कदम है और इससे करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलने का रास्ता साफ हुआ है। 


शहर में अवैध कब्जों को लेकर कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से किए जा रहे गलत प्रचार पर श्री गुप्ता ने कहा कि वे नाजायज कब्जों और अवैध निर्माणों को हटाने के लिए वर्ष 2017 से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से पत्राचार कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री को भी इस मामले में अवगत करवाया जा चुका है ताकि संबंधित अधिकारी ऐसे मामलों पर त्वरित कार्यवाही करें। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक व पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

Watch This Video Till End….