Posts

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने निकाला कोरोना के खिलाफ पैदल मार्च, वितरित किए गए मास्क व सैनिटाइजर

कैथल, 22 नवंबर-

For Detailed News-

योनो एस बी आई एप्लिकेशन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा कैथल के कर्मचारियों द्वारा जिला में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे बैंक के कर्मचारियों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने आम जनता से डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए योनो एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

https://propertyliquid.com

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि योनो एस बी आई एप्लिकेशन के द्वारा जनता घर बैठे बैंकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों को कोरोना काल में मास्क, सैनिटाईजर व सोशल डिस्टैंस रखने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों ने मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे।

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

कैथल डीसी डॉ प्रियंका सोनी ने एक बुजुर्ग को आज बनाया 1 दिन का डीसी

कैथल,


गांव कसान निवासी शिवशरण ने डीसी की कुर्सी पर बैठने के बाद लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका निवारण किया।


आज अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस है, एक कार्यक्रम में उपायुक्त के सामने बुजुर्ग शिवशरण ने जताई थी, डीसी बनने की इच्छा। डीसी प्रियंका सोनी ने उसकी इच्छा पूरी करते हुए उसे लघु सचिवालय ले जाकर अपनी कुर्सी पर स्वयं बैठाया।

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

कैथल में लगाई गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया

सिरसा, 04 अगस्त। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा उर्दू अकादमी की पांच पुस्तकों व हुक्मनामा कलेंडर का किया विमोचन 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को सिरसा में आयोजित गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश उत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी पंडाल में ही हरियाणा उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया। वहीं उन्होंने गुरू नानक देव जी के हुक्मनामा क्लेंडर का विमोचन भी किया। 


                          मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिन पुस्तकों का विमोचन किया उनमें डा. चंद्र त्रिखा द्वारा लिखी गई पुस्तक भाई मरदाना और रबाब, शायर महदी नज्मी द्वारा लिखित नज्रे नानक, उर्दू शायरी में गुरु नानक देव जी का तसव्वुर और त्रैमासिक पत्रिका जमनातट में गुरु नानक देव जी को समर्पित दो अंकों का विमोचन भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हुक्मनामा कलेंडर का विमोचन भी किया।

Watch This Video Till End….


                          इस दौरान श्री मनोहर लाल ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग एवं भाई वीर सिंह सदन द्वारा संयुक्त रूप से गुरू नानक देव जी के जीवन दर्शन पर लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। प्रदर्शनी का थीम रबाब से नगाड़ा तक था जिसका तात्पर्य यह है कि गुरू नानक देव जी रबाब बजाकर समाज में अपना संदेश देते थे और सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह नगाड़े के माध्यम से अपना संदेश देते थे। प्रदर्शनी हाल में रबाब और नगाड़ा दोनों का प्रबंध था और इन दोनों वाद्य यंत्रों को बजाकर मु यमंत्री का स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पूरे जोश के साथ नगाड़ा भी बजाया।   


                          इस दौरान उन्होंने कैथल में लगाई गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का रिमोट के जरिए अनावरण भी किया और वीडियो कांफ्रेस के जरिए कैथलवासियों को इसकी बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाई संतोख सिंह का नाम विलक्षण प्रतिभाओं की उस सूची में शुमार है जिन्होंने वेदांत, सिख दर्शन, दार्शनिक चिंतन, शोध व अध्यात्म के जरिए क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी।


                        इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सुभाष बराला, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़़ा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, संयुक्त निदेशक पंकज सेतिया, डा. कुलदीप सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्घालु व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

कैथल सहकारी चीनी मिल को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल किया गया घोषित

कैथल:

राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सम्मानित।

हरियाणा में कैथल सहकारी चीनी मिल को पिराई सत्र 2018-2019 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल घोषित किया गया है। राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस पर यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी चीनी मिल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरस्कार प्रदान किया।

For Sale


उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र गत 17 नवंबर से शुरू होकर 30 अप्रैल तक 166 दिन तक चला। इस दौरान मिल ने 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई करके 10.20 प्रतिशत की रिकवरी दर से 41 लाख 1 हजार 394 म्ंिटल चीनी का उत्पादन किया। जबसे मिल की स्थापना हुई है 10.20 प्रतिशत की चीनी रिकवरी इस वर्ष पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि पिराई सत्र 2018-2019 के दौरान मिल की क्षमता का प्रयोग 98.38 प्रतिशत रहा, जोकि स्थापना से लेकर अब तक सर्वाधिक है। मिल द्वारा एनर्जी सेविंग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 लाख 73 हजार 726 म्ंिटल खोई का उत्पादन करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। मिल ने पिराई सत्र के दौरान 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई की, जिसमें अगेती किस्म के गन्ने की मात्रा 92.40 प्रतिशत, मध्यम किस्म के गन्ने की मात्रा 7.31 प्रतिशत तथा सामान्य किस्म के गन्ने की मात्रा 0.29 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के किसान अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई में सफल रहे हैं।

Global Spaces
For Sale


उन्होंने बताया कि मिल की दैनिक पिराई क्षमता 25 हजार म्ंिटल होने के बावजूद 17 दिसंबर 2018 को 31 हजार 100 म्ंिटल गन्ने की पिराई करके मिल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मिल द्वारा अपनी क्षमता का 110 प्रतिशत तक प्रयोग लगातार किया गया है। इस कार्य के लिए इस वर्ष स्वींग टाईप केन कटर व चौथी मिल पर टीआरएफ सिस्टम लगाया गया, जिसके फल स्वरूप मिल अपनी क्षमता से अधिक गन्ने की पिराई करने में सफल रहा। मिल द्वारा इस वर्ष जीपीएस के माध्यम से किसानों के गन्ने का सर्वे किया जा रहा है तथा शीघ्र ही सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत गन्ना किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। जीपीएस प्रणाली से गन्ने का सर्वे करवाने वाली यह पहली मिल है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के गन्ना उत्पादक, किसानों, मिल प्रबंधन, निदेशक मंडल, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

Delhi-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश से मौसम सुहवना

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश से मौसम सुहवना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है।

सुबह-सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। 

वहीं, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी।

मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में अगले दो-तीन घंटों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली से सटे हुए इलाकों में मौसम राहत दे सकता है।

दिल्ली से सटे हुए हरियाणा के हिसार, जींद, रोहतक, कैथल, गोहना, पानीपत, करनाल, सोनीपत और गुरुग्राम में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है।

इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।