Posts

IGNOU Regional Centre Chandigarh Celebrates 79th Independence Day with Patriotic Fervour

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

सिरसा, 7 दिसंबर।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, लोग जानकारी के साथ-साथ कर रहे हस्त निर्मित उत्पादों की जमकर खरीददारी

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


          चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम जिलावासियों के लिए उत्सव का केंद्र बना हुआ है। गीता महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी मिल रही है। आमजन के लिए अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद्र बनी हुई है।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


              गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्टॉलें विभिन्न विभागों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई हैं। विभागीय स्टॉलों पर जहां विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं धार्मिक संस्थानों की स्टॉलों पर भी लोग अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा जिला विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई स्टॉल पर महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां आमजन विभागीय स्टॉलों से विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं, वहीं घरेलू उत्पादों की खरीददारी कर रहे हैं। इस प्रकार से गीता महोत्सव कार्यक्रम में विभागीय सेवाओं, अध्यात्मिक ज्ञान की जानकारी व खरीददारी का अनूठा संगम बना हुआ है।

प्रदर्शनी में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वितरित कर रहा है नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण


              ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर द्वारा लगाई गई स्टॉल लोगों के लिए अध्यात्मिक रूप से आकर्षित करने वाली रही है। ब्रह्म कुमारी बहनें एक-एक व्यक्ति को अध्यात्मिक ज्ञान की बारिकी से अवगत करवाती नजर आई। अध्यात्मिकता के रास्ते पर चलने के नियम व सिद्धांतों की जानकारी के लिए आमजन के चेहरे पर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। ब्रह्म कुमारी स्टॉल के साथ लगती दिव्य जागृति संस्थान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की स्टालों से लोग बड़े ही चाव से हस्त निर्मित घरेलू उत्पादों की खरीददारी में व्यस्त नजर आए। जनस्वास्थ्य विभाग, वन मंडल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एनआईसी, पुलिस विभाग, रैडक्रॉस, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिल्क प्लांट, जिला उद्यान आदि विभागों ने अपने विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाई हुई हैं। स्टॉल पर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रदर्शनी में आने लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। हर स्टॉल पर विभाग से संबंधित जानकारी वाले पंप लेट व अन्य प्रचार सामग्री उपलब्ध है, जिसे आमजन में वितरण किया जा रहा है।


              नागरिकों को गीता ज्ञान से लाभांवित कर रहा है जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्टॉल


 
             गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचे और अधिक से अधिक लोग गीता ज्ञान से लाभांवित हो और नागरिकों को सरकार व विभागीय योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सरलता से मिले इसके लिए जिला सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गई है। महोत्सव  के दौरान तीनों दिन स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। आमजन भी उत्सुकता के साथ गीता पुस्तक ले रहे हैं। कोई भी व्यक्ति विभागीय स्टॉल से नि:शुल्क गीता पुस्तक प्राप्त कर सकता है। तीन दिन तक चलने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम का कल अंतिम दिन है। सूचना केन्द्र सहायक रमेश कुमारी ने बताया कि लोगों में गीता पुस्तक के प्रति काफी उत्साह है और लोग बड़े चाव से इसे ले रहे हैं। इसलिए आमजन गीता महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और गीता पुस्तक को नि:शुल्क प्राप्त करके अपने अध्यात्मिक ज्ञान को बढाने का काम करें। 


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!