Posts

World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

सिरसा, 26 नवंबर।

संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ


              आज स्थानीय लघु सचिवालय प्रांगण में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम सिरसा जयवीर यादव ने भारत के संविधान के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमिति और आत्मार्पित किया गया था।

संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ


              उन्होंने भारत के संविधान की उद्देशिका के तहत हम, भारत के लोग, भारत को एक (सम्पूर्व प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठïा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्टï्र की एकता, अखंडता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए शपथ दिलवाई।

संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ


              इस अवसर पर जिला विकास एवं पचंायत अधिकारी राजेंद्र, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक बंसल, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, उपायुक्त कार्यालय से अधीक्षक रामचंद्र, धर्मपाल, प्रमोद, सुभाष, नरेंद्र कुमार, लेखाकार मक्खन सिंह, खजाना कार्यालय से नवीन कुमार, सहित अन्य उपायुक्त / अतिरिक्त कार्यालय के कर्मचारी, डीएफएससी कार्यालय, रोजगार विभाग, डीडीपीओ कार्यालय, पुलिस विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….