Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम

सिरसा, 7 दिसंबर।

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन गीता ज्ञान व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रुबरु होने के लिए आमजन का तांता लगा रहा। 7 दिसंबर को अलसुबह ही चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में लोग व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचना शुरु हो गए। समारोह के आयोजन स्थल पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों को निहारते हुए जानकारी जुटाते रहे। समारोह की शान बनी सैल्फी स्टॉल पर लगी भीड़ देखते ही बनती थी। हर कोई सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेने को आतुर और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। समारोह में छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व गीता पर आधारित पेंटिंग बनाने का अंदाज व कला देख हर कोई हैरान नजर आया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य संस्थाओं द्वारा हस्त कला से निर्मित वस्तुओं की भव्यता के कारण महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।


                  गीता महोत्सव के दूसरे दिन गीता ज्ञान व सामाजिक कुरीतियों, नशे पर कटाक्ष से संबंधित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा और छात्रों की दमदार नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों की जमकर तालियां बटौरी। गीता महोत्सव का शुभारंभ श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वार वंदे मात्रम से हुआ। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय खैरपुर की छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित महारास की दमदार प्रस्तुति दी। सैंट जेवियर सीनियर सैंकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता तो दर्शकों ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट से बच्चों का हौसला बढाया। इसके उपरांत सीडीएलयू के प्रोफेसर महेंद्र कुमार, गीता मनीषी योगाचार्य रघुबीर महाराज व हनुमान प्रसाद ने अपने चिरपरिचत अंदाज में दर्शकों को गीता के उपदेशों का अनुसरण करने का प्रभावी संदेश दिया। डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर कॉरियोग्रॉफी के माध्यम से समां ही बांध दिया। जैन गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, नितिन एंड पार्टी ने गीता सार पर आधारित लघु नाटिका व लाइव सिंगर एंड रानिनी, राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को नशे के दूष्प्रभाव के बारे में बता कर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महाराज आशुतोष जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने गीता सार के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को अवगत करवाया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की गीता पर आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर की छात्राओं ने हरियाणवी डांस, मोनू एंड सोनू पाटी के अलावा अन्य छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने महोत्सव की सार्थकता साबित करते हुए न केवल नागरिकों को गीता का संदेश दिया बल्कि अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया।

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम



                  गीता जयंती महोत्सव की भव्यता व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंधन किए गए हैं। सीडीएलयू के मुख्य द्वार से लेकर आयोजन स्थल मल्टीपर्पज हॉल तक गीता ज्ञान पर आधारित व भगवान कृष्ण की आकर्षक चित्रों से बनाए गए होर्डिंग लगाए गए हैं। समारोह स्थल मल्टीपर्पज हॉल की विशेष सजावट भी गीता सार के अनुसार आकर्षक पुष्पों से की गई है। हॉल के बाहर एक स्वागत द्वार बनाया गया है और लोगों के मनोरंजन व हमारी प्राचीन संस्कृति से रुबरु करवाने के लिए प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ा कला का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है।

उपायुक्त ने किया गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित शिरकत करने का आह्वïान


             उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने नागरिकों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से आह्वïान किया कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 8 दिसंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय महोत्सव को सफल बनाने व गीता ज्ञान से रुबरु होने के लिए सभी नागरिक परिवार सहित बढचढ कर हिस्सा लें और गीता ज्ञान से अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इसके अलावा जिला के विभिन्न विभागों द्वारा 25 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलें लगाई गई है जिनके माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार व विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

सिरसा, 5 दिसंबर।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को भव्य व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम चरणों में है। पूरे शहर में मुख्य मार्गों व चौक चौराहों पर गीता जयंती महोत्सव के होर्डिंग लगाए है और आयोजन स्थल सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल को विशेष सजावट के साथ खूबसूरत रुप दिया जा रहा है। गीता जयंती महोत्सव को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह है जिससे पूरा शहर गीतामयी नजर आ रहा है।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


                  सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में गीता ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देने के लिए कलाकारों द्वारा जीतोड़ मेहनत की जा रही है। इसके अलावा जिला के विभिन्न स्कूलों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व गीता से जुड़े पहलुओं पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की जा रही है। 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव में युवाओं को हमारी प्राचीन सभ्यता व सांस्कृतिक कला से रुबरु करवाने के लिए विशेषतौर पर लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ-साथ सरकारी विभागों के साथ-साथ जिला के विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान, औद्योगिक संगठन तथा समाज का हर वर्ग अपना सहयोग देकर अपनी भागीदारी निभाएंगे।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


गीता जयंती महोत्सव में आने वाले नागरिकों को सभी विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विशेष रुप से स्टॉलें लगाई गई हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को न केवल प्रदेश सरकार की योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी जाएगी बल्कि विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को सरलता से उपलब्ध करवाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व पारितोषित वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला वासियों से आह्वïान किया कि 6 से 8 दिसंबर तक चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में पहुंच कर गीता ज्ञान का लाभ उठाएं तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

पंचकूला, 3 दिसंबर- स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने  विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक अहम बैठक ली।  उन्होंने तीनों दिनों के लिए शैडयूल बारे विस्तार से चर्चा की और गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

पायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गीता जयंती महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पांच दिसम्बर सांय तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आगामी 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक सेक्टर-1 स्थित जैनेंद्र गुरूकुल स्कूल में मनाया जायेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची 3 दिसम्बर तक भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित होने चाहिए ताकि श्रीमद भागवत गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।   

उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को लेकर  श्रीमद भागवत गीता पर तीनों दिन सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। इस सेमिनार में इस पवित्र पुस्तक की विस्तृत जानकारी रखने वाले वक्ताओं द्वारा चर्चा की  जाएगा। गीता महोत्सव के तीसरे दिन नगर शोभा यात्रा का आयोजन करवाया जाएगा। इस नगर शोभा यात्रा में स्वयं सेवी संस्थाएं व सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। नगर शोभा यात्रा इन्द्रधनुष सभागार सैक्टर-5 से प्रारंभ होकर सैक्टर-4 और 5 से बस स्टैण्ड चैक होती हुई 10 और 11 सैक्टर से अनुपम मिष्टान से सैक्टर-10, सनातन धर्म मंदिर से सैक्टर-9, शिव मंदिर होती हुई, इन्द्रधनुष सैक्टर-5 पर ही संपन्न होगी।  उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह स्थल को सजाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में समारोह स्थल पर स्वच्छ  पेयजल, शौचालय,  बिजली की व्यवस्था करने व अन्य तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की डियूटियां निर्धारित की और कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी डियूटियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!