पंचकूला, 6 सितंबर-
पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने बताया कि 8 सितंबर प्रातः 6 बजे यवनिका पार्क सेक्टर 5 में राहगिरी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, खेल विभाग के जुड़े कोच व खिलाड़ी, शिक्षा विभाग के डीपीआई, पीटीआई व खेलों से जुड़े विद्यार्थी, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सदस्य और स्कूली बच्चें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गत कार्यक्रमों की तरह इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में शहर के नागरिक भाग लेंगे। राहगिरी में मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया जायेगा और अलग अलग विभागों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जायंगी। उन्होंने शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।
Watch This Video Till End….
