अतिरिक्त उपायुक्त एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) की नोडल आॅफिसर मनीता मलिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व विद्यार्थियों को डेमो दिखाते हुए।
पंचकूला, 27 सितंबर-
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) की नोडल आॅफिसर मनीता मलिक ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की संजीवनी है। लोकतंत्र की मजबूती और सुंदरता निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों पर निर्भर करती है और मतदाता चुनाव के लिये आॅक्सीजन के समान है। चुनाव का महत्व मतदान प्रतिशत से ही बढ़ता है।
अतिरिक्त उपायुक्त कालका के राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जगरूकता अभियान स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गौरव की बात है कि भारत की पहचान दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर है। आधुनिक युग में उसी देश और समाज को सबसे बड़ा सम्मान दिया जाता है, जिसकी व्यवस्था लोकतांत्रिक है। लोकतंत्र को मजबूती मतदान से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि हर एक अभियान का नेतृत्व युवाओं के कंधो पर होता है। देश उसी दिशा में मुड़ता है, जिस दिशा में उसके युवा उसे ले जाते है। भारत युवाओं को देश है व इसके युवाओं में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सभी जिम्मेदार युवाओं से ये निवेदन है कि वे विधानसभा चुनाव 2019 में बढचढ़कर मतदान करें। इसके साथ ही अपने अभिभावकों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर डेमो के द्वारा युवाओं को मतदान करने का तरीका बताया गया।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हम तीन अभियानों को लेकर चल रहे है। इनमें मतदाता जागरूकता अभियान के अलावा सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक पर प्रतिबंध व यातायात के नियमों के पालन के प्रति जिम्मेदारी निभाना।
श्रीमती मलिक ने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक आज पूरे विश्व के पर्यावरण के लिये सबसे बड़ा खतरा है। इसने हमारी अद्वितीय और अनुठी प्रकृति को कुरूप और बदरंग कर दिया है। इससे न केवल दुनियाभर की बीमारियां फैलती है बल्कि हर जगह पानी का बहाव अवरूद्ध हो जाता है। आज हमारे सभी नदी नाले, तालाब सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक से अटे पड़े है। स्वच्छता का अभियान तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक हम सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक को जड़ से न समाप्त कर दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जीवन अनमोल है, यह बार बार नहीं मिलता।
जिला योजना अधिकारी सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक के निवारण हेतू नोडल अधिकारी सुनील जाखड ने कहा कि पंचकूला के सभी निवासियों से अपील है कि वे सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक का प्रयोग बिल्कुल बंद कर दें। बाजार से सब्जी, फल और घरेलू सामान लाने के लिये थेला लेकर जाये। प्लाॅस्टिक की थैली यूज करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्लाॅस्टिक यूज करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा और उनके चालान किये जायेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Watch This Video Till End….