For Detailed News-
बरवाला में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने पर चंडीगढ़ स्थित विधान सभा अध्यक्ष के आवास पर आभार व्यक्त करने पहुंचे क्षेत्रवासी।
पंचकूला, 2 फरवरी- पंचकूला जिले की औद्योगिक नगरी बरवाला अब महाराणा प्रताप के पराक्रम की साक्षी बनने जा रही है। यहां लोगों की मांग पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापित करवाई है। 14 फरवरी को गुप्ता इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। क्षेत्रवासियों की चिरलंबित इस मांग को पूरा करने पर मंगलवार को राजपूत समाज और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विधान सभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया।
महाराणा प्रताप को इतिहास में विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेने और भारत के स्वाभिमान की लड़ाई के लिए विशेष रूप से याद किया जा जाता है। बरवाला और आसपास के लोग अरसे से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते रहे हैं। उनकी मांग पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने विशेष अनुदान से 20 लाख रुपये दिए।
https://propertyliquid.com
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप देश व धर्म की रक्षा के लिए लड़े। उन्होंने हिंदू धर्म की आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्योच्छावर कर दिए। महाराणा की यह प्रतिमा उनके द्वारा दिए गए बलिदान का स्मरण करवाती रहेगी। उन्होंने चुनाव के दौरान क्षेत्र वासियों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद बरवाला के बस स्टैंड के सामने चैक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करवा दी जाएगी। अब इस मूर्ति के स्थापित होने पर उन्होंने अपार हर्ष हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मंडल महामंत्री सुभाष शर्मा, पंचकूला मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के पूर्व चेयरमैन बल सिंह राणा, बरवाला गांव के सरपंच बलजिंदर गोयल, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र राणा, गांव खटोली के पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राणा, बरवाला मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष परमजीत राणा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जसवीर राणा बतौड़, भाजपा के वार्ड नंबर 20 के प्रत्याशी रहे सतवीर चैधरी, राजवीर राणा, काका राणा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।