पंचकूला, 12 दिसंबर- जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पचंकूला में कार्यरत खेल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों की खेल नर्सरियां संचालित करने हेतु 13 से 15 दिसंबर तक (वालीबॉल, हॉकी, कबड्डी, लॉन टैनिस, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, एथलैटिक्स, बास्केटबॉल, वुशु तथा तलवारबाजी) खेल के ट्रायल लिए जायेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इन खेल नर्सरियां में चयनित खिलाड़ियों को प्रति मास 8 से 14 आयु वर्ग को 1500 रूपए की धनराशि तथा 15 से 19 वर्ष की आयुवर्ग को 2000 रूपए की राशि प्रदान की जायेगी। जो भी खिलाड़ी उक्त खेलों में ट्रायल देना चाहते हैं वे 13 से 15 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे खेल परिसर सेक्टर 3 पंचकूला के खेल कार्यालय में आकर उक्त खेल के प्रशिक्षकों से संपर्क करें। खेल नर्सरी के ट्रायल हेतु खिलाड़ी अपने साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पास बुक तथा पासपोर्ट साईज की 2 फोटो साथ आवश्य लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से जिला में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण केन्द्रों पर खेल नर्सरियां खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेल विभाग हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में कुल 1100 खेल नर्सरियां खोली जायेंगी, जिनमें से 500 खेल नर्सरियां खेल विभाग में कार्यरत प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण केन्द्रों तथा 600 सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों में खोलने का निर्णय लिया गया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:59:052021-12-12 14:59:08जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पचंकूला में 13 से 15 दिसंबर तक खेलों के लिए जायेंगे ट्रायल
पंचकूला, 12 दिसंबर- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह ने स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला द्वारा आयोजित साईक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता तथा अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए सरदार संदीप सिंह ने साईक्लोथॉन रैली के आयोजकों और स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साईक्लोथॉन पंचकूला में एक अनूठी पहल है और यहां पहली बार इस रैली का आयोजन हुआ है। इस तरह के आयोजन से जिला की जनता में बड़ा संदेश जाता है कि कैसे अपने आप को साईकिल के माध्यम से फिट रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में घरेलु महिलाओं ने भी लॉकडाउन की वजह से घर पर ही साईक्लिंग एक्सरसाईज द्वारा अपने आप को फिट रखा। उन्होंने कहा कि मुझे भी खेल के दौरान जब घुटने में चोट आई थी, मुझे डॉक्टरों ने साईकिल चलाने को कहा था और साईक्लिंग द्वारा ही मेरी घुटने की चोट ठीक हुई।
उन्होंने कहा कि हमें व्यायाम करने के साथ-साथ सामान्य जीवन में अपने-आप को फिट रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए, आज के भागदौड़ के जीवन में संतुलित खाने की जगह फास्ट फूड यानि जंक फूड ने ले ली है। संतुलित आहार और प्रयाप्त मात्रा में व्यायाम करने से खिलाड़ी खेल में मेडल ला पाएंगे, खिलाड़ी और युवाओं को फिट रहने के लिए जंकफूड से अपने आप को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला भाग्यशाली है कि यहां पर खेलो इंडिया जैसा बड़ा इवेंट होने जा रहा है। खेलो इंडिया के होने से खिलाड़ियों को पहले से अच्छे बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल और हॉकी के आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित मैदान मिल सकेंगे। इनमें से कुछ ग्राउंड तो इस माह के अंत में बन कर तैयार हो जायेंगे। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों पर पूर्ण रूप से मेहरबान है। हमारे बीच एसीपी ममता सौदा बैठी हैं, जिन्होंने हिमालय माउंटेनिंग में फतह हासिल करके हरियाणा सरकार से डीएसपी की नौकरी और करोड़ रूपए का इनाम हासिल किया। सरकार ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले को 6 करोड़, रजत पदक लाने वाले को 4 करोड़ व कांस्य पदक लाने वाले को ढाई करोड़ तथा पुलिस और अन्य विभागों में अच्छे पदों पर नौकरियां देती है।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 सालों से जिला में वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल करवाती आ रही है। इसके अलावा गरीब व जरूरतमंद बच्चों व परिवारों को समय-समय पर दवाईयां, कपड़े और आर्थिक सहायता के रूप में उनकी सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा खेलों का हब बन गया है। देश के एक तिहाई पदक हरियाणा के खिलाड़ी ही लाते हैं, चाहे वह नेशनल हो, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक हो, प्रदेश के गांवों, कस्बा, शहरों में खेलों प्रति रूझान काफी बढा है। दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी भी अब ये सोचने लगे है कि वे हरियाणा प्रदेश की ओर से खेल कर बड़े-बड़े इनाम लें। हरियाणा सरकार की कैश प्राईज़ नीति ने देश के खिलाड़ियों को हरियाणा के प्रति आकर्षित किया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि सरदार संदीप सिंह स्वयं हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों को किस प्रकार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम पंचकूला को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सात सरोकार लेकर कार्य कर रहे हैं। पंचकूला को चण्डीगढ़ से कैसे आगे किया जाये, इस पर भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ के मुकाबले पंचकूला में अधिक स्वच्छता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सरकार व जिला प्रशासन और एनजीओज़ के साथ मिलकर पंचकूला को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के प्रधान डीपी सोनी, डीपी सिंघल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला बीजेपी उपाध्यक्ष उमेश सूद सहित स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:51:242021-12-12 14:51:27हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह ने साईक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– गीता के दिव्य संदेश को घर-घर तक लेकर जाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा इसे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में किया जा रहा है प्रचारित-प्रसारित – विधानसभा अध्यक्ष
– हमारी प्रचीन संस्कृति और सभ्यता को अपने जीवन में अपनाने तथा दूसरों को भी इसे अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित करने का किया आहवान
-स्कूली बच्चों और कलाकारों ने गीता और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों को गीतामयी कर दिया
पंचकूला, 12 दिसंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा कुरूक्षेत्र की पावन धर्रा पर 5100 वर्ष पूर्व दिया गया गीता का दिव्य संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा गीता के संदेश को देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रचारित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
श्री गुप्ता आज जैनेन्द्र गुरूकुल स्कूल सेक्टर 1 में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का उदघाटन करने के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त श्री महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर बंचारी से आई नगाड़ा पार्टी ने ढोल और नगाड़ों के साथ श्री गुप्ता का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री गुप्ता ने स्कूल में स्थित साधना स्थल मे आयोजित हवन यज्ञ व महाआरती में भाग लिया और श्रीमदभगवद्गीता व स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के जीवन तथा 1966 के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और कलाकारों ने गीता और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों को गीतामयी कर दिया।
गीता जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व में गीता जयंती महोत्सव केवल कुरूक्षेत्र में ही आयोजित किया जाता था परंतु श्री मनोहर लाल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के पश्चात इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया गया और इसे कुरूक्षेत्र के साथ-साथ राज्य के हर जिला में आयोजित करने निर्णय लिया गया।
श्री गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का दिव्य संदेश हरियाणा की पावन धर्रा कुरूक्षेत्र में लगभग 5100 वर्ष पूर्व अर्जुन को दिया था। श्रीकृष्ण ने संदेश दिया था कि ‘‘ मनुष्य को केवल कर्म करना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए’’। उन्होंने कहा कि गीता हमारे कण-कण मे है और सभी को इसके संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि गीता के दिव्य संदेश को घर-घर तक लेकर जाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा इसे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव पचंकूला के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवा पीढी को वहीं संस्कार मिल सकें जो हमें और हमारे पूर्वजों को विभिन्न धार्मिक ग्रंथों और महापुरूषों से मिले थे। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा महापुरूषों की जयंती को भी सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।
श्री गुप्ता ने गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी की प्रशंसा की। उनहोंने कहा कि जिस तरह से स्कूली छात्रों ने प्रदर्शनी के माध्यम से गीता का संदेश देने का प्रयास किया है वह सराहनीय है। उन्होंने बच्चों से आहवान किया कि वे हमारी प्रचीन संस्कृति और सभ्यता को न केवल अपने जीवन में अपनाएं बल्कि दूसरों को भी इसे अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उपायुक्त महावीर कौशिक द्वारा महाभारत के युद्ध के पश्चात कृष्ण-रुकमणी के संवाद पर आधारित रागिनी प्रस्तुत करने के लिए उनकी सराहना की।
इससे पूर्व उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता का जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का उदघाटन करने और इसके सफल आयोजन के लिए अपना मार्गदर्शन देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथवी राज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सोनू बिरला, एमपी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग और स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:45:462021-12-12 14:45:56भगवान श्री कृष्ण द्वारा कुरूक्षेत्र की पावन धर्रा पर 5100 वर्ष पूर्व दिया गया गीता का दिव्य संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक-ज्ञानचंद गुप्ता
पंचकूला, 12 दिसंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित जैनेन्द्र गुरूकुल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रीमदभगवद्गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पहले करते हुए महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्री कृष्ण तथा रुकमणी के मध्य हुए संवाद को जीवंत करते हुए एक रागनी प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने भी रागनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उपायुक्त ने बताया कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला। युद्ध में कौरवों के पास 11 अक्षोहिणी सेना थी जबकि पाण्डवों के पास केवल 7 अक्षोहिणी सेना थी। इसके बावजूद युद्ध में पाण्डवों की जीत हुई। श्री महावीर कौशिक ने कहा कि युद्ध के पश्चात रुकमिणी के मन में इसको लेकर शंकाएं थी कि कैसे कम सेना होते हुए भी पाण्डवों ने कौरवों को युद्ध में हरा दिया। इन्हीं शंकाओं को दूर करने के लिए उन्होंने श्री कृष्ण से संवाद किया। इसी संवाद को उन्होंने ने रागनी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:26:362021-12-12 14:26:47उपायुक्त महावीर कौशिक ने गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रस्तुत की रागनी
– गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को होगा इन सुविधाओं का विशेष लाभ-गुप्ता – पंचकूला विकास की दृष्टि से आगे होने के साथ-साथ धार्मिक स्थल और समाज सेवा के केन्द्र के रूप में हो रहा है तेजी से विकसित -गुप्ता -शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करके ही सही मायनों में हम पंचकूला को ‘‘मेरा पंचकूला-मेरी शान’’ कह पाएंगे-गुप्ता
पंचकूला, 12 दिसंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज महेशपुर सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला द्वारा गरीब व ज़रूरतमंद लोगों लिए संचालित महाराजा अग्रसेन डिसपेंसरी, महाराजा अग्रसेन स्कूल, महाराजा अग्रसेन कम्प्यूटर क्लोसेज़ और महाराजा अग्रसेन सिलाई केन्द्र का उदघाटन किया।
इस अवसर पर नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग भी उपस्थित थे। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती हरदेवी गर्ग की स्मृति में संचालित यह सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
श्री गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला को बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट की इस पहल से समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन स्कूल और कम्प्यूटर प्रशिक्षण शुरू होने से लेबर कालोनी, मद्रास कालोनी और गांव में रहने वाले बच्चे, जो शिक्षा से वंचित रह गए थे वे नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तियों और लेबर कालोनियों में रहने वाले बच्चों में भरपूर प्रतिभा होती है पर इन्हें अवसर न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा पूर्ण रूप से प्रदर्शित नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के साथ-साथ ट्रस्ट द्वारा बच्चों में समाज सेवा और देश सेवा की भावना पैदा करने के लिए भी एक कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए ताकि वे बड़े होकर एक अच्छे नागरिक बनें और देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। श्री गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सिलाई केन्द्र में महिलाएं सिलाई सीख कर न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगी बल्कि अपने परिवार का भी बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारी बहन बेटियां अपना स्वयं का रोज़गार शुरू कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन डिस्पेंसरी में एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच की जायेगी और उन्हें निशुल्क दवाई भी दी जायेगी।
पंचकूला विकास की दृष्टि से आगे होने के साथ-साथ धार्मिक स्थल और समाज सेवा के केन्द्र के रूप में हो रहा है तेजी से विकसित -गुप्ता उन्होंने कहा कि पंचकूला विकास की दृष्टि से आगे होने के साथ-साथ धार्मिक स्थल और समाज सेवा के केन्द्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के विकास को लेकर उन्होंने सात सरोकार तय किए हैं और इन्हें पूरा करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और गैर सरकारी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर को आवारों पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर निगम द्वारा गांव कोट में 8 एकड़ भूमि में नंदीशाला स्थापित की जा रही है जिसका कार्य आगामी 5 जनवरी को शुरू हो जायेगा। इसके अलावा गांव सुखदर्शनपुर मे 4 करोड़ रूपए की लागत से डॉग केयर सेंटर बन कर तैयार है।
श्री गुप्ता ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए लोग प्रशासन का सहयोग करें और शहर को सुंदर-स्वच्छ बनाने मे अपना योगदान दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसके लिए वे स्वयं से शुरूआत करें और दूसरों को भी अतिक्रमण न करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करके ही सही मायनों में हम पंचकूला को ‘‘मेरा पंचकूला-मेरी शान’’ कह पाएंगे।
इससे पूर्व महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग ने ट्रस्ट द्वारा की जा रही समाज सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव अमित जिंदल, वित्त सचिव अनिल गोयल, प्रोजैक्ट चेयमैन सतीष गोयल, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सुनित सिंगला के अलावा सुदेश गुप्ता और ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:16:542021-12-12 14:17:01हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने महेशपुर सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन डिसपेंसरी, महाराजा अग्रसेन स्कूल, महाराजा अग्रसेन कम्प्यूटर क्लोसेज़ और महाराजा अग्रसेन सिलाई केन्द्र का किया उदघाटन
गीता प्रकाश-स्तंभ की तरह मानव को जीवन की सही राह दिखाती है। गीता केवल एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन शैली है, गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मोड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है। गीता के संदेश हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आमजन गीता के संदेश को समझें और उस पर आचरण कर गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारें। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समारोह के उद्घाटन उपरांत संबोधित करते हुए कही। गीता जयंती समारोह के प्रथम दिन जीयो गीता परिवार के सहयोग से हवन यज्ञ किया गया जिसमें एसडीएम जयवीर यादव सहित अधिकारी गणों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यज्ञ में अपनी आहुति दी। एसडीएम जयवीर यादव ने मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लिया है। कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने संदेश के माध्यम से कर्म-कर्तव्य और सच्चाई-बुराई का बोध करवाया था। उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढ़ी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। इसके अलावा युवा वर्ग नशे को त्यागते हुए राष्ट्रहित में अधिक से अधिक योगदान दें। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता की आरती से कार्यक्रमों का समापन किया गया।
स्कूली बच्चों ने श्रीमद्भगवद् गीता पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां दी : महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा वंदे मातरम से की गई तथा त्रैता एवं महाभारत काल से आजतक नारी की दशा का बेहतरीन एवं भावपूर्ण चित्रण किया। इसके उपरांत शिव आर्ट ग्रुप ने नृत्य, सैंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने कोंकणी नृत्य, कर्ण लड्डïा एंड पार्टी ने नृत्य नाटिका व कॉरियोग्राफी, शाह सतनाम की गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने गरबा नृत्य, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत दर्शकों का मनमोहा। महोत्सव में स्वर्ण परी संस्था की अध्यक्षा एवं पार्षद सुमन शर्मा तथा प्रो. हनुमान प्रसाद गीता पर उद्बोधन किया। इसके अलावा महोत्सव में अधिकारियों की गीता पर आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रथम, शिक्षा विभाग की टीम द्वितीय तथा आयुष विभाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन ब्रह्मïाण सभा के वरिष्ठï उप प्रधान प्रमोद मोहन गोतम व हरिओम भारद्वाज ने किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिखी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक: महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में गीता के संदेश के साथ-साथ आजादी के अमृत महोत्सव की झलक से छात्रों के साथ-साथ नागरिक भी रुबरु हुए। प्रदर्शनी में गीता के संदेश के साथ-साथ देश की आजादी में हमारे शूरवीरों की गाथाओं व उनके संदेशों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ी व आमजन को गीता का ज्ञान व आजादी के लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात शहीदों की शहादत व त्याग से अवगत करवाना है। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा महोत्सव में आने वाले हर छात्र व आमजन को गीता पुस्तक नि:शुल्क वितरित की गई। महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का रहा विशेष योगदान : महोत्सव में सनातन धर्म सभा, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, श्री ब्राह्मण सभा, प्रभु प्रेमी संघ, महात्मा बुद्ध योग संस्थान, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, जीयो गीता परिवार ने हवन यज्ञ, गीता आरती में योगदान दिया। महोत्सव में चिल्ला साहिब गुरुद्वारा से लंगर सेवा लगाई गई। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से बहन मनीषा भारती, चंडा भारती, राजेश दूआ, जीयो गीता परिवार से लेखराज सचदेवा, राज कुमार मेहता, संदीप मेहता, कृष्ण कुमार, महात्मा बुद्ध योग संस्थान से नरेंद्र योगी, सनातन धर्म सभा से बजरंग पारीक, प्रमोद मोहन गौतम, हरिओम शास्त्री मौजूद थे। कुशल मंच संचालन शिक्षाविद् चिमन भारतीय ने किया। महोत्सव में बनाया गया सैल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र : गीता जयंती महोत्सव के आयोजन स्थल पर बने सेल्फी प्वाइंट पर आमजन व छात्रों का तांता लगा रहा। सैल्फी प्वाइंट की भव्यता व सजावट देखते ही बन रही थी। समारोह में आने वाला हर नागरिक खुद को सैल्फी प्वाइंट पर जाने से नहीं रोक पाया और अलग-अलग एंगल से फोटो खींचते रहे। जिला प्रशासन गीता संबंधी जानकारी से ओतप्रोत विषय पर बनाए गए इस सेल्फी प्वाइंट पर युवा वर्ग में विशेष उत्साह नजर आया। समारोह के दौरान पहले दिन यह सेल्फी प्वाइंट न केवल आकर्षण का केन्द्र रहा बल्कि चर्चा का विषय भी बना रहा। गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा तथा एसडीएम जयवीर यादव ने भी अधिकारियों के आग्रह पर सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई और सेल्फी प्वाइंट की बनावट विषय की प्रशंसा की।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 14:05:342021-12-12 14:05:40अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का हुआ हवन यज्ञ व मंत्रोच्चारण से हुआ आगाज
पंचकूला, 11 दिसंबर- पंचकूला के सेक्टर-1 जैनेन्द्र गुरूकुल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का कल 12 दिसंबर से होगा आगाज। गीता जयंती समारोह के उद्घाटन पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कालका से कांग्रेस के विधायक श्री प्रदीप चैधरी भी गीता जयंती महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हवन, यज्ञ और महाआरती से होगा। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में ग्रुप डांस, नाटक, सोलो डांस, रोल प्ले, फाॅक सांग, राधा-कृष्ण डांस, गोपी डांस और गीता महोत्सव कार्यक्रम में शोभा बढ़ायेंगे। ये सभी कार्यक्रम जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों द्वारा आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन 13 दिसंबर को हवन, यज्ञ और महाआरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत विभिन्न स्कूलों द्वारा गीता महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 द्वारा गीता में दी गई शिक्षाओं पर सेमिनार का आयोजन होगा। इसके पश्चात गीता का जाप और प्रश्नोतरी, नाटक, श्लोकाच्चरण और गीता पर संवाद किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 14 दिसंबर को जैनेंद्र पब्लिक स्कूल, साधना स्थल पर हवन, यज्ञ और महाआरती से शुभारंभ किया जायेगा। इसके पश्चात गीता महोत्सव प्रदर्शनी, गीता श्लोको पर वैश्विक जाप, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता, सूफी भजन, श्लोकाच्चारण, श्रीकृष्ण व राधा पर ग्रुप डांस, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोका का उच्चारण और इसके पश्चात संवाद और राधा कृष्ण डांस का आयोजन किया जायेगा।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महोत्सव का हिस्सा बनकर और सभी को महाउपदेश देने वाली हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवंत रखने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 05:20:462021-12-12 05:20:49स्कूली बच्चों द्वारा किये जायेंगे गीताा जयंती महोत्सव पर सभी कार्यक्रम-उपायुक्त
पंचकूला, 11 दिसंबर- स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अध्यक्ष श्री डीपी सोनी ने कहा कि पंचकूला को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 12 दिसंबर को ‘पैडल टूगैदर फाॅर बैटर एण्ड क्लीन पंचकूला’ थीम पर आधारित साईकलोथाॅन का आयोजन किया जायेगा। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह प्रातः 8 बजे साईकलोथाॅन को झंरी दिखा कर रवाना करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए लागों में जागरूकता पैदा करना आवश्यक है और इसीलिए साईकलोथाॅन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के लगभग 500 लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह साईकलोथाॅन पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शाॅलीमार के पीछे के मैदान से शुरू होकर विभिन्न चैंक-चैराहों से होते हुए 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उन्होंने बताया कि इस साईकलोथाॅन में 16 वर्ष आयु के युवा से लेकर 60 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।
https://propertyliquid.com गीता जयंती समारोह के उद्घाटन पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष मुख्यातिथि के तौर पर और कालका से कांग्रेस के विधायक श्री प्रदीप चैधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 05:17:002021-12-12 05:17:04– हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह साईकलोथाॅन रैली को झंरी दिखा कर करेंगे रवाना-डीपी सोनी
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि 12 दिसंबर को जिला में आयोजित होने वाली महिला कांस्टेबल (एचएपी दुर्गा-1) पुलिस भर्ती परीक्षा की परीक्षाओं को नकल रहित, पारदर्शिता व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला में बनाए गए 50 परीक्षा केंद्रों पर 12 हजार 297 परीक्षार्थी परीक्षा देंगी। शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से परीक्षा के आयोजन के लिए 23 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी परीक्षा के नोडल अधिकारी रहेंगे।
उपायुक्त शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित अधिकारियों व सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी आर्यन चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार सहित परीक्षा केंद्रों के संचालक व कर्मचारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पास मोबाइल फोन न हो। इसके साथ-साथ सहयोगी स्टॉफ भी अपने गले में जारी किया गया पहचान पत्र जरूर पहनें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिïगत कड़े प्रबंध किए जाए और परीक्षा की ड्यूटी में लगे अधिकारी – कर्मचारी सजग व सावधान रहते हुए आपसी तालमेल व मधुर व्यवहार के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के तहत नियमों की पालना की जाए तथा मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि का प्रबंध सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र के कमरों व शौचालयों को सैनिटाइज जरूर किया जाए। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र संचालक पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम शंभू राठी ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र संचालकों को आवश्यक हिदायतें दी। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बताया कि परीक्षा का समय प्रात: 10.30 से 12.00 बजे तक रहेगा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र संचालकों को परीक्षा के सही संचालन, परीक्षार्थियों की केंद्र में एंट्री, बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस, जैंमर, वीडियोग्राफी व अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर हिदायतें दी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट अथवा परीक्षा के नोडल अधिकारी के संज्ञान में लाएं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-12 05:12:182021-12-12 05:12:24महिला कांस्टेबल परीक्षा की सभी तैयारियां पुख्ता, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जालंधर, 10 दिसंबर ( ):फोर्टिस अस्पताल मोहाली के न्यूरो इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डा. संदीप शर्मा ने ब्रेन स्ट्रोक (दिमाग का दौरा) पडऩे के कारण एक जटिल दिमागी बीमारी से ग्रस्त 2 मरीजों का आधुनिक तकनीकों द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया। इन मरीजों के इलाज के लिए फ्लो डायवर्टर तथा मकैनिकल थ्रोम्बैक्टमी तकनीक का इस्तेमाल किया गया।
डा. शर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जालंधर से संबंधित एक 51 वर्षीय महिला का इलाज किया है, जिसको ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसको तुरंत इलाज की जरूरत थी, क्योंकि दिमाग में खून का दबाव बढऩे से वह बेहोशी की हालत में जा सकती थी या मौत भी हो सकती थी। डा. शर्मा ने बताया कि फ्लो डायवर्टज की मदद से दिमाग की फूली नस यानि एन्यरिजम में काइल्ज डाली गई।
मरीज जसबीर कौर उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन) से पीडि़त थी तथा ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनको लकवा हो गया था तथा शरीर में अकड़ाहट (अपंगता) पैदा हो गई थी। वह 17 जून को फोर्टिस अस्पताल मोहाली आए तथा सीटी स्केन से पता लगा कि उनके दिमाग की नस फट गई है। डा. शर्मा की टीम ने उनका आप्रेशन किया जो कि बहुत कामयाब रहा तथा 9 दिनों के अंदर मरीज बिल्कुल तंदरूस्त हो गई तथा उसको छुट्टी दे दी गई।
डा. शर्मा ने बताया कि एक अन्य मामले में एक 70 वर्षीय मरीज को थ्रोम्बोटिक एक्लयूसिव स्ट्रोक हो गया था। इस मामले में तुरंत इलाज की जरूरत थी, क्योंकि मरीज के दिमाग की नाड़ी में खून का कतला (कलॉट) बन चुका था, जिससे दिमाग को खून की सप्लाई बंद या कम हो जाने का खतरा होता है। उन्होंने तुरंत मरीज के इलाज के लिए मकैनिकल थ्रोम्बैक्टमी तकनीक का प्रयोग किया। 70 वर्षीय केवल कृष्ण चथरथ 5 दिनों के अंदर ही तंदरूस्त हो गए तथा उनको अस्पताल से छुट्टी दी दी।
डा. संदीप शर्मा ने बताया कि दिमाज की नाड़ी फटने या दिमाग में खून का कलॉट जम जाने की स्थिति में फ्लो डायवर्टज तथा मैकेनिकल थ्रोम्बैक्टमी द्वारा कामयाबी से इलाज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्ट्रोल के 24 घंटों के अंदर-अंदर मैकेनिकल थ्रोम्बैक्टमी द्वारा इलाज करके मरीज की जान बचाई जा सकती है तथा वह जल्द ही पहले की तरह कामकाज कर सकता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-10 18:15:162021-12-10 18:15:24फोर्टिस अस्पताल मोहाली में आधुनिक तकनीक से दिमाग की बीमारी से ग्रस्त बुजुर्ग मरीजों का सफल इलाज