अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) मनदीप कौर ने बताया कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत 26 सितंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिसार मंडल के आयुक्त विनय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने स्वीप से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में निश्चित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 17:46:532019-09-25 17:46:56स्वीप के तहत 26 सितंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी निर्मल नागर ने आज अपने कार्यालय में विधानसभा आम चुनाव-2019 के संबंध में सी-विजिल में प्राप्त शिकायतों के निपटान हेतू नियुक्त अधिकारियों की बैठक ली।
आरओ निर्मल नागर ने कहा कि सी-विजिल एप पर कोई भी व्यक्ति आर्दश आचार संहिता के संबंध में शिकायत कर सकता है। उक्त शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरसा के पोर्टल से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पोर्टल पर आएगी जोकि संबंधित अधिकारियों को भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत को 100 मिनट के अंदर-अंदर निपटान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे क्योंकि शिकायत दिन/रात किसी भी समय आ सकती है।
इस अवसर पर तहसीलदार कालांवाली भुवनेश, नायब तहसीलदार कालांवाली रण सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज सुखदेव सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज धर्म सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज औम प्रकाश, चुनाव कानूनगो अविनाश सिंगला उपस्थित रहे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 17:39:372019-09-25 17:39:40सी-विजिल में प्राप्त शिकायतों का तुरंत प्रभाव से करें निपटान : आरओ निर्मल नागर
मुख्य सचिव हरियाणा सरकार केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसलों के अवशेषों को न जलाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरुक करने के लिए अभियान तेज करें। इसके लिए प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को जागरुक करें और समझाएं कि फसलों के अवशेष जलाने से उन्हें कितना नुकसान हो सकता है और इससे अनेक बीमारियों के पैदा होने का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसडीएम डबवाली विनेश कुमार, डीआरओ राजेंद्र, उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल, सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत दिए गए लक्ष्यों को 30 अक्तूबर तक पूरा करें। इसके अलावा विभिन्न कृषि यंत्रों की मदद से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए जागरुक करें। किसानों को जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पराली से होने वाले हादसों व प्रदूषण के नुकसान के बारे में विस्तार से बताएं और इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वïान करें। उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि जिला में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक जागरुकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा किसानों को फसल अवशेष न जलाने के बारे में प्रेरित किया जा रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 17:35:162019-09-25 17:35:20मुख्य सचिव ने फसल अवशेष प्रबंधन बारे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दिए दिशा निर्देश
पंचकूला, 25 सितंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचकूल के ब्लाॅक पिंजौर की महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरू वशिष्ठ तथा सुपरवाईजर कमलेश की अध्यक्षता में राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकाली गई।
इस रैली में आरू वशिष्ठ द्वारा काॅलोनी की महिलाओं को उनकी दिनचर्या व सामान्य खान पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर महिला अपने खान पान का सही ढंग से ध्यान रखती है तो उसका पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। महिला को अपने पूरे परिवार को संभालना होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिला शुरू से ही अपने खान पान के प्रति काफी लापरवाह रही है। उसकी लापरवाही का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को खासतौर पर अपने खान पान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आरू वशिष्ठ ने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मतो का प्रयोग भारी मात्रा में करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। मतदान में भाग लेने से लोकतंत्र और देश दोनों मजबूत होते है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 17:30:512019-09-25 17:30:54महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकालते हुए।
पंचकूला, 25 सितंबर- जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट पंचकूला द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सबिलपुर में वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डी टी पी श्री मति लता हुड्डा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया । पॉलिथीन की जगह जूट के थैलों का उपयोग करने की भी शपथ दिलवाई । साथ ही विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जागरुक किया गया कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए किस तरह नुकसानदायी हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी, जिसमें खासतौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण करने के बारे में बताया ।
स्कूल परिसर में साफ-सफाई, नए पौधे लगाने के साथ ही जूट के थैलों की उपयोगिता के बारे में बताया गया । बच्चों द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। प्लास्टिक के प्रभाव से होने वाली बीमारियों एवं पर्यावरण प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरुक कर रिसाइकिलिंग के बारे में बताया गया ।
ग्रामीणों को अवगत कराया कि देश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करना जरूरी हो गया है। अगर समय रहते प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगा तो इसके बड़े दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके लिए हम खुद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाम लगाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्याध्यापक जगदीश चन्द ने प्लास्टिक से पर्यावरण व आम जनजीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।भूपेश कुमार सहायक ने कहा कि कभी न खत्म होने वाली प्लास्टिक सदियों तक हमारी दुश्मन है। स्कूल के छात्रों से आह्वान किया गया कि लोगों का जागरूक करने का आह्वान छात्रों से किया गया। स्कूल में ही मुख्यातिथि लता हुड्डा ने छात्रों को बाकायदा इसकी शपथ दिलाई की न तो हम प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे ना ही करने देंगे।
इस अवसर पर सरपंच श्री मति मीरा देवी, नम्बरदार श्री होशियार सिंह, मुख्यध्यापक जगदीश चन्द, अध्यापक बिशम्बर सिंह, एस एम सी प्रधान श्री सुरजीत, आंगनवाड़ी वर्कर श्री मति सरोजबाला, पंच श्री मति हेमा देवी, श्री मति प्रवीण कुमारी, सुखविंदर सिंह, याद राम, अमित कुमार आदि मौजूद थे ।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 17:24:172019-09-25 17:24:20प्लास्टिक पर्यावरण की दुश्मन, न उपयोग करें न करने दें- लता हुड्डा
पंचकूला, 25 सितंबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि पंचकूला जिला में हरियाणा विधानसभा 2019 के आम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिये विभिन्न गतिविधियों में बेहतर समन्वय एवं तालमेल के लिये विभिन्न अधिकारियों को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल को कानून एवं व्यवस्था और सुरक्षा योजना के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदर्श आचार संहिता के क्रियांवयन एवं परिवहन प्रबंधन तथा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के लिये अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि चुनावों के प्रशिक्षण प्रबंधन के लिये एचसीएस अधिकारियों ममता शर्मा, राकेश संधु और सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनावों के लिये अवश्यमंभावी मानवीय संसाधनों के लिये खजाना अधिकारी पंचकूला सुनीता पातड़, ईवीएम प्रबंधन के लिये पंचायतीराज के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, चुनावी सामग्री प्रबंधन के नोडल अधिकारी डीआरओ रामफल को नियुक्त किया गया है। उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्च पर नजर रखने के लिये उप-आबकारी एवं कराधान अधिकारी(बिक्री एवं जीएसटी) नन्हा राम, पर्यवेक्षकों के लिये उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी (आबकारी) आरके सिंगला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मतपत्रों के लिये पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार को मतपत्रों व डमी मतपत्रों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लाईंड मतदाताओं के लिये मतपत्रों की छपाई के लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंप्यूटराईजेशन के लिये डीआईओ सतपाल शर्मा, चुनाव संबंधी शिकायतों एवं हैल्प लाईन के डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, हैल्प लाईन नंबर 1950 के लिये जेडी डीआईसी सचिन यादव को, शिकायत निगरानी कक्ष के लिये एडीए डाॅ ज्योति पाली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया संवाद के लिये जिला सूचना एवं संपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीमा पर तैनात सैनिकों के लिये आॅन लाईन वोटिंग सिस्टम फैस्टिलिटी के लिये कर्नल नरेश और डीआईओ सतपाल शर्मा को नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 16:58:252019-09-25 16:58:28उपायुक्त ने कहा कि पंचकूला जिला में हरियाणा विधानसभा 2019 के आम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिये विभिन्न गतिविधियों में बेहतर समन्वय एवं तालमेल के लिये विभिन्न अधिकारियों को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है।
पंचकूला, 25 सितंबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने विधानसभा चुनावो में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियांवयन के लिये पंचकूला जिला में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण कर एसएसटी और फ्लाईंग स्कवायर्ड टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।
उपायुक्त ने परवाणु, परवाणु नेशनल हाईवे, टोल प्लाजा, मडावाला आदि नाकों पर टीमों का निरीक्षण कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेटों, सुरक्षा कर्मियों, वीडियोग्राफरों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तुरंत चैकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को तुरंत दें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाईंग स्कवायर्ड टीमों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुनाव लोकतंत्र का धर्म है और इसमें लगे सभी कर्मचारियों का यह दायित्व हैं कि वे अपने कत्र्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभातें हुए लोकतंत्र का पालन करें।
उपायुक्त ने कहा कि वे किसी भी समय किसी भी नाके का औचक निरीक्षण कर सकते है। लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जायेगी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 16:51:152019-09-25 16:51:18उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा जिला में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 15 से 21 सितंबर तक मेला ग्राउंड, नजदीक शालीमार मेगा माल सेक्टर 5 पंचकूला में भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के सफल आयोजन के बाद आज संस्थान के श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श कैम्प लगाया गया।
इस कैम्प विशेष रूप से वैद्य हरप्रीत जी नूरमहल से पधारे। उन्होंने कैम्प में आये है लोगो को मधुमेह के लक्षण, उपचार एवं बचाव के बारे में अवगत करवाया तथा आयुर्वेद के अनुसार जीवन शैली में परिवर्तन लाने के लिए जागरूक किया। वैद्य जी ने उपस्थित लोगों को हाइपरटेंशन, डिप्रेशन, त्वचा एवं पेट संबंधी रोगों के बारे में चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। कैम्प में पहुंचे असंख्य लोगों ने आयुर्वेद अनुसार खानपान, ऋतुचर्या, दिनचर्या एवं शरीर को स्वस्थ रखने आवश्यक उपायों के प्रति जानकारी प्राप्त की। साथ ही कैम्प में चिकित्स्यो द्वारा बहुत से मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ ईलाज किया गया।
कैम्प में श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक दवाइयों के स्टाल्स भी लगाए गए। लगभग 400 के करीब लोगो ने इस कैम्प का लाभ प्राप्त किया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 16:38:232019-09-25 16:38:27श्रीमद भागवत कथा के उपरांत निशुल्क आयुर्वेदिक चेकअप कैम्प लगाया।
The faculty and students of University Institute of Pharmaceutical Sciences (UIPS) celebrated World Pharmacists Day todaywith the theme “Safe and effective medicines for all” under the aegis of Indian Pharmaceutical Association (IPA), Punjab Branch and UGC Networking Resource Centre (UGC-NRC). The program started with an introductory note by Professor Kanwaljit Chopra, Chairperson, UIPS.
Professor O P Katare, President, IPA Punjab Branch highlighted on this year’s theme and its importance in society.
A popular talk on “Drug Misuse among youth: Impact and life skills for prevention” was delivered by Dr Bhupinderjit Kaur Waraich (Simmi Waraich), Sr Consultant Psychiatrist, Fortis Hospital, Mohali, Punjab, where she emphasized on how these addictive drugs hamper the brain function and highlighted importance of adopting prevention strategies so as not fall into this black hole.
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 16:21:212019-09-25 16:21:25UIPS, PU CELEBRATES PHARMACISTS DAY
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में जोन अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक सम्पन्न प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला के रानियां विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाए गए हैं, जिसमें जोन एक के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार बिश्रोई तथा जोन दो के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। एक डयूटी मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर ऑफिसर को रिजर्व रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जहां जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी चुनाव को आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने की रहेगी, वहीं सेक्टर ऑफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं बारे किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर ऑफिसर समय-समय पर बूथों पर जाकर बूथों के रखरखाव व अन्य प्रबंधों की जानकारी लेंगे।
जोन नम्बर-एक
जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन एक में गांव साहुवाला प्रथम, कर्मगढ, खुईयां नेपालपुर, भागसर, खाईशेरगढ़, पन्नीवाला मोटा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. भूषण मोंगा तथा पंजुआना, बुर्जभंगु, नेजाडेला खुर्द, मल्लेवाला, बुढाभाणा, किराड़कोट के लिए केंद्रीय कपास अनुसंधान सिरसा के वैज्ञानिक डॉ. एनके यादव को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सलार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार गांव ढाणी सुखचैन, झोरडऩाली, धोतड़, चामल, ढाणी 400 के लिए राजनीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. राकेश को तथा गांव ढाणी ख्योवाली, बनसुधार, शेखुपुरिया, फतेहपुर नियामतखां, जोधपुरिया, पीरखेड़ा, दारियावाला, खारियां के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. राम मेहर सिंह को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा शिव कुमार शर्मा को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
गांव भुन्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिदड़ा, खाजाखेड़ा, कुस्सर, मेहनाखेड़ा के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैकचरर विपन कुमार को तथा गांव केहरवाला, मम्मडखेड़ा, बचेर, नथौर, सैनपाल, कोठा सैनपाल, मत्तुवाला, सादेवाला के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. शलिंद्र को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. डीपी वर्ना को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
गांव ढुडियांवाली (पत्ती राठावास), बाईया, बणी, थेड़ शहीदांवाली के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. एमके किदवई को तथा गांव हरीपुरा, धर्मपुरा, हारणीखुर्द, दमदमा, करीवाला के लिए आईटीआई सिरसा के प्रिंसिपल लालचंद को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. संदीप गोयल को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
गांव भंभूर, अलीपुर टीटूखेड़ा, मंगाला, ढाणी काहन सिंह, चक कसवां, मौजदीन, गिदड़ांवाली, ढाणी प्रताप सिंह, अनानुर नानकपुर के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक डा. अशोक कुमार को तथा गांव ओटू, धमोरा थेड़ी, बुर्ज माजरा, फिरोजाबाद, अभोली, अबूतगढ, ढाणी भंगी, धनूर, सुलतानपुरिया के लिए डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय डबवाली के सहायक प्रो. सुरेंद्र पाल को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. सुलतान कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जोन नम्बर-दो
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन दो में गांव गोबिंदपुरा माजरा अभोली, टाउन रानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनिल कुमार को सैक्टर ऑफिसर तथा राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. रंजीत सिंह को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार टाउन रानियां के बूथ नम्बर 160 व 161, थेड़ शमिंद्र सिंह, ढाणी सतनाम सिंह, थेड़ी मोहर सिंह, ढाणी संगतपुरा, रंजीतपुरा थेड़ी, नगराणा, नकोड़ा, रामपुरा थेड़ी, ढाणी लहरांवाली, संतावाली के लिए सीएमआरजे राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद डा. शशीपाल हरढु को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सिवाच को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
गांव भड़ोलांवाली, बालासर, नाईवाला, मोहम्दपुरिया, नानूआना, मंगालिया, फतेहपुरिया के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैक्चरर संदीप कुमार को तथा गांव जीवननगर, संतनगर, अमृतसर खुर्द, थेड़ बुढानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग मंडीडबवाली के एसडीईओ राय सिंह को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पन्नीवाला के सहायक प्रो. नवदीप कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. यशपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. अशोक मक्कड़ व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरजीत सिंह को सैक्टर ऑफिसर के तौर पर रिजर्व रखा गया है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-09-25 12:14:462019-09-25 12:14:48विधानसभा रानियां के लिए 2 जोनल मजिस्टे्रट, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सैक्टर ऑफिसर नियुक्त