पंचकूला, 10 दिसंबर-घग्घर नदी को ठोस कचरे के प्रदूषण से निजात दिलाकर उसका कायाकल्प करने को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस प्रीतमपाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस सैक्टर-1 के सभागार में हुई।
बैठक में घग्घर नदी का स्वरूप सुधारने के लिए जस्टिस प्रीतमपाल ने अधिकारियों से घर-घर जाकर ठोस कचरा एकत्रित कर गीले और सुखे कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण करने, प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा घग्घर नदी के किनारों पर गिरने वाले कचरे के संवेदनशील कचरे की पहचान और उसके निस्तारण की व्यवस्था करने, कचरा इक्कठा करने वाले वाहनों पर जीपीएस स्सिटम द्वारा निगरानी रखने और अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले स्थानों की पहचान और उसके निस्तारण करने तथा सार्वजनिक और व्यवसायिक स्थानों पर बहने वाले सीवरेज के पानी की व्यवस्था करने, पोल्ट्री फार्मो के द्वारा फैलाये जाने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने व प्लास्टीक के कैरी बैग के प्रयोग खिलाफ चलान करने संबंधित मुद्दो पर अधिकारियों से चर्चा की। जस्टिस प्रीतमपाल ने अधिकारियों को कहा कि नदियां हमारे लिए जीवन रेखा है। नदियों का अस्तित्व समाप्त होने से मनुष्य जीवन नहीं बच सकता। नदियां हमारे शरीर में रक्त पहुंचाने वाली नसो के समान है। इनमें ब्लाॅकेज आने से जीवन बचना मुश्किल है। इसलिए इन्हें हर हालत में बचाना होगा।
बैठक के पश्चात उन्होंने एनजीटी सदस्य सचिव उर्वशी गुलाटी, एक्जयुक्टिीव कौंसिल के मैंबर बाबूराम गोयल और उपायुक्त पंचकूला, नगर निगम कमिशनर राजेश जोगपाल तथा अन्य अधिकारियों ने सैक्टर- 23 के डम्पिंग ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने एनजीटी की टीम के साथ कम्पोस्ंिटग यूनिट-1 सैक्टर-12 का भी दौरा किया।
उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए पीने के पानी के में जो भी कमी हैं उसको तुरंत प्रभाव से दूर करके सैक्टर- 23 और 24 के लोगों को पीने के लिए साफ जल मुहैया करवाएं । टीम ने कम्पोस्ंिटग यूनिट-1 में कचरे से बनने वाली खाद की सराहना की। अधिकारियों को सैक्टर-12 की यूनिट की तरह सैक्टर- 23 के डम्पिंग ग्राउंड में भी आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, संपदा अधिकारी एचएसवीपी, एसडीएम पंचकूला, एसडीएम कालका, सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला/कालका, सिविल सर्जन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, उप निदेशक कृषि, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, संयुक्त निदेशक डीआईसी, क्षेत्रीय वन मंडल अधिकारी, एक्सन पीएचईडी, एक्सन सिंचाई, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर, बरवाला रायपुररानी, एक्जयुक्टिीव अधिकारी नगर निगम, सैक्टरी मार्किट कमेटी पंचकूला बरवाला रायपुररानी ने भाग लिया।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-10 17:15:492019-12-10 17:15:52घग्घर नदी को ठोस कचरे के प्रदूषण से निजात दिलाकर उसका कायाकल्प करने को लेकर एनजीटी राज्य स्तरीय बैठक
हरियाणा पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल एक अपराधी को सोनीपत जिले से काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और छः जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के ललहेड़ी निवासी मोनू के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के बाद फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह खुलासा हुआ कि पकडा गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 18 मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी को सोनीपत के अनिल विहार के नजदीक से गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों के साथ एक मोस्ट वांटेड अपराधी अनिल विहार के पास किसी अन्य अपराध को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन सोनीपत में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-10 16:59:502019-12-10 16:59:55दिल्ली पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल एक अपराधी को सोनीपत जिले से काबू करने में सफलता हासिल की है।
पंचकूला, 10 दिसंबर-उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस जनता दरबार की अध्यक्षता हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता करेगें।
उन्होंने बताया कि इस जनता दरबार का आयोजन 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे बरवाला स्थित सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा। जो भी शिकायत कर्ता अपनी शिकायते प्रस्तुत करना चाहता है, वह सामुदायिक केन्द्र में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है । जनता दरबार का उद्देश्य मौके पर ही लोगांे की शिकायतांे का निवारण करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस, कृषि, पशु पालन एवं डेयरी विभाग, शिक्षा विभाग, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक, चिकित्सा, सम्पदा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,, नगर निगम, समाज कल्याण, कल्याण विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अनेकों विभागो के अधिकारी सामुदायिक केन्द्र में उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं का निदान करेगें।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-10 16:50:462019-12-10 16:50:50जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है – उपायुक्त
हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रोजगार विभाग द्वारा आज स्थानीय महाराजा अग्रसैन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 10 से भी अधिक प्राईवेट नियोजकों ने भाग लिया और 117 प्रार्थीयों को प्राथमिक चयन किया।
सहायक रोजगार अधिकारी पंकज ने बताया कि इस मेले में पुखराज हैल्थकेयर, डीसीएम टेक्सटाईल्स, एसपीएस होस्पिटल, पुनियां होस्पिटल, दी टाईम्स प्रिंट मीडिया, गर्ग मोटर्स, एचडीएफसी इंश्योरेंश, एसबीआई इंशोयरेंश, गणपति बायोटैक, पुखराज बायोटैक व महाराजा अग्रसैन स्कूल आदि ने अपनी स्टाल लगाकर आए हुए प्रार्थीयों के साक्षात्कार लिए और रोजगार के लिए मौका दिया। इस मेले में लगभग 165 प्रार्थीयों ने भाग लिया जिसमें से 117 प्रार्थीयों को प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार अधिकारी पंकज ने आए हुए कंपनी के प्रतिनिधियों व प्रार्थीयों का स्वागत व धन्यवाद किया।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-10 16:40:142019-12-10 16:40:19युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है।
प्ंचकूला, 9 दिसंबर- सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शीघ्र ही एक अलग से भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ स्थापित करने और हर विभाग में छापों के दौरान छापा टीम के सभी सदस्यों के लिए शरीर कैमरा अनिवार्य करने की घोषणा की।पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी छापा, चाहे वह पुलिस विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, खनन विभाग और परिवहन विभाग या किसी भी विभाग का, किसी भी परिसर चाहे वह सरकारी हो या प्राईवेट प्रोपर्टी दुकान, घर या सडक पर मारा जाएगा, उस दौरान हर सदस्य को बॉडी कैमरा अनिवार्य रूप से आन रखना होगा।
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पंहुचाने के लिये जनता के लिये वट्सअप नंबर 9417891064 सार्वजनिक किया। साथ ही उन्होंने हैल्पलाईन नंबर 1064 तथा टोल फ्री नम्बर 18001802022 भी जारी किया। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी सीधा संदेश भेजा जा सकता है। किसी भी नागरिक द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करती हुई कोई भी ऑडियो या विडियो क्लिप भेजी जाएगी तो उसकी भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ द्वारा तुरंत जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही निकलती है तो शिकायतकर्ता को पुरस्कार और शिकायत निदान की जानकारी भी उसको मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजी जाएगी। एक साल में तीन सही शिकायतें प्रमाणित की जाती है तो उस शिकायतकर्ता को उसकी इच्छानुसार किसी सार्वजनिक समारोह में या उसके घर पर सम्मानित किया जायेगा। शिकायतकर्ता ईमेल ेअइ/ीतलदपब.पद पर भी सर्तकता ब्यूरो को भेज सकता है।
पिछले पांच वर्षों ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने के लिये उठाये गये कदमों के बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर, 2014 में सुशासन दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने लिये ई-स्टेंपिंग व ई-रजिस्ट्री की शुरूआत की थी। इसी प्रकार, उन्होंने भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा लाईसेंस की शक्तियां भी 1 नंवबर, 2016 को निर्देशक नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के निदेशक को लौटा दी थी, जो पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय ने गैर-कानूनी रूप से ले रखी थी।इसी प्रकार, एक अन्य पहल, ग्रुप सी से हरियाणा सिविल सेवा के लिये रजिस्टर सी से नामित किये जाने वाले कर्मचारियों की है, जो मुख्यमंत्री की सिफारिशों से एचसीएस बनाये जाते थे। इस बार हमने सभी पात्र कर्मचारियों के लिये हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया और पहली बार एक साथ 17 कर्मचारी बिना मुख्यमंत्री के सिफारिश के एचसीएस बन पाये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से सरकारी कर्मचारियों से सीधा आईएएस बनने के लिये केंद्रीय लोक सेवा आयोग को प्रदेश की ओर से भेजे जाने वाले नामों के लिये भी देश में पहली बार हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से कर्मचारियों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा और मैरिट वाले उम्मीदवारों के नाम भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा कि गीता के कर्म के सिद्धांत पर चल फल की चिंता मत कर इस श्लोक को उन्होंने अपने जीवन में अपनाया है और इसी पर वे कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती में साक्षात्कार खत्म करना यह इसका बड़ा उदहारण है। राजनैतिक लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई परंतु उन्होंने किसी की नहीं मानी केवल योग्यता व मैरिट के नियम को ही उन्होंने सर्वोपरि रखा। इसी प्रकार अध्यापक स्थानांतरण नीति भी एक भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन गई थी, उसको भी उन्होंने ऑन लाईन कर खत्म किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग हर उस पद के लिए जिसकी स्वीकृति संख्या 500 से अधिक है, वे 31 मार्च तक ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बना लें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से पैसा कमाना जब व्यक्ति की आदत बन जाता है तो उसे खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता में अगर आप सही कर रहे हो और आपकी जनता में साफ छवि बन जाती है। भ्रष्टाचार क्या है, कहां करते हैं, क्यों करते हैं, कब करते हैं, कैसे करते हैं और कब करते हैं, इन सब पहलूओं पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। रिश्वत देने वाले का दोष कम होता है कभी-कभी उसकी मजबूरी हो सकती है या अज्ञानता भी एक कारण हो सकती है परंतु लेने वाले कर्मचारी को चैक करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के इस वर्ष का वाक्यांश ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट’’ इस कड़ी में सही चरितार्थ होता है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से गरीब लोगों में असंतोष की भावना बढ़ती है और उनके विकास में बाधा आती है। पंडित दीन दयाल उपोध्याय का अंत्योदय का मूल मंत्र अर्थात अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण इसका हेतू है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावी लोग, जो या राजनैतिक या आर्थिक प्रभाव रखते हैं और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन पर प्रहार करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आर्थिक मंदी का भी एक कारण है। लाखों करोड़ों रुपये का गोलमाल करने वाली फर्जी सैल कंपनियों व फर्जी व्यवसायियों को पकड़ा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में हरियाणा वर्ष 2014 में 14वें नंबर पर था तो आज देश में तीसरे स्थान पर है। इसके लिये सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम को बधाई है। इसी टीम भावना से हमने भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी लड़ाई लडनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उदहारण देते हुए बताया कि उन्होंने एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि जीवन में सबसे बड़ी चुनौती आपके समक्ष क्या है तो उन्होंने कहा था कि मेरे इर्द-गिर्द काम करने वाले साथियों की टीम में विश्वसनियता का अभाव। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार खत्म करने की शुरूआत की है। थोड़े प्रयास और भी करने होंगे। भ्रष्टाचार का जो रोग ‘‘हम’’ में आ गया है, उससे ‘‘मैं’’ को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरूआत भी आधा काम पूरा करना है। भौतिक सुख का आभाव तो भ्रष्टाचार से होता है परंतु इसके पीछे गरीब की कितनी पीड़ा व मजबूरी होती है, उसे हमें समझना होगा। उन्होंने कहा कि कानून बने है परंतु अच्छे लोग भी है। फिर भी हम भ्रष्टाचार रूपी केंसर की जकड़ में है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा पत्रकारिता सभी को एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के विरूद्ध चैक लगाने होंगे और यह अधिकारी संविधान निर्माताओं ने हमारे संविधान में दिया है।
उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में जब देश आजाद ही हुआ था तो उस समय रक्षा मंत्रालय ने जीप खरीद घौटाला के नाम से एक बहुत बड़ा सकैंडल हुआ था। इसी प्रकार फीफा फुटबाल वल्र्ड कप चयन समिति के 22 में 10 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम 1988 में संशोधन के बाद अब रिश्वत देने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। आज भ्रष्टाचार कुलीनतंत्र (ऑलीगार्किक) हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर सभी प्रशासनिक सचिवों से आह्वान किया कि वे उनके इस संकल्प में एक टीम भावना से काम करें।
उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में जब देश आजाद ही हुआ था तो उस समय रक्षा मंत्रालय ने जीप खरीद घौटाला के नाम से एक बहुत बड़ा सकैंडल हुआ था। इसी प्रकार फीफा फुटबाल वल्र्ड कप चयन समिति के 22 में 10 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम 1988 में संशोधन के बाद अब रिश्वत देने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। आज भ्रष्टाचार कुलीनतंत्र (ऑलीगार्किक) हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर सभी प्रशासनिक सचिवों से आह्वान किया कि वे उनके इस संकल्प में एक टीम भावना से काम करें।
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. के.पी.सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम में अगस्त 2018 में संशोधन के बाद रिश्वत देने को भी अपराध माना गया है। सरकारी पद का दुप्रयोग भी अपराध की श्रेणी में है।
जांच एजेंसी को लालच देना भी अपराध है। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने वाला अगर सात दिन के अंदर अंदर जांच एजेंसी को बताता है कि उसने उक्त कार्यालय में उक्त अधिकारी व कर्मचारी को रिश्वत दी है तो वह अपराध की श्रेणी में शामिल नहीं है।हरियाणा राज्य प्रशासनिक सुधार के चेयरमैन प्रो. प्रमोद कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती केसनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री की ओर से उपस्थित सभी प्रशासनिक सचिवों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध लडने की शपथ दिलवाई- हम, भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते है कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में इमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह प्रतिज्ञा भी करते है कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामुहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कत्र्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के खिलाफ अब तक के चलाये गये अभियान की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा एक साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस रैली में लगभग 150 स्कूली विद्यार्थी थे जो पंचकूला के विभिन्न प्रमुख चैराहों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संदेश लोगों तक पंहुचायेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने के लिये अभियान में शामिल होने के लिये लगाये गये शपथ पट्ट पर हस्ताक्षर भी किये।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस व राज्य सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 18:03:182019-12-09 18:03:22सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया
पंचकूला, 9 दिसंबर ( ) हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया। इसमें व्यावसायिक शिक्षा के विषयों पर आधारित ज़िला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें ज़िले के 28 विद्यालयों के 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनिता मलिक ने किया। उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत की।
अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त मनिता मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही सपना है कि देश का प्रत्येक बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करके आत्म निर्भर बने।
उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश ने कहा कि शिक्षा विभाग चाहता है कि विद्यार्थी अपनी वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा पूर्ण तक व्यायसायिक तौर पर सक्षम बन जाएं , इसी उद्देश्य को किर्यान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नौंवी कक्षा से ही व्यायसायिक शिक्षा प्राम्भ की है।
इस बारे में ज़िला परियोजना अधिकारी व व्यावसायिक शिक्षा की ज़िला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुनीता नैन ने बताया कि ज़िला स्तर पर कौशल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में ज़िले में पढ़ाई जा रही 11 वोकेशनल स्किल्स से सम्बंधित मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें एनएसक्यूएफ के तहत पढ़ाये जा रहे विषयों जैसे ब्यूटी एंड वैलनेस, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, एनिमेशन, टूरिज़्म, बैंकिंग , आईटी इत्यादि के मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए।
ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में आईटी व्यायसायिक विषय मे पहला स्थान राजकीय सार्थक समेकित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12- ए ने, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोरनी व तीसरा स्थान ऑटोमोबाइल व्यावसायिक विषय मे राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी का रहा।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हरियाणा कौशल विकास विभाग से भूमिका जोशी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के लविश व अनुज रहे।
अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 के प्रधानाचार्य रजनीश सचदेवा ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनिता मलिक,उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश , ज़िला परियोजना अधिकारी सुनीता नैन व खंड शिक्षा अधिकारी अजित सिंह चुघ व 28 विद्यालयों से आए 170 विद्यार्थियों व उनके अध्यपको का अभिनन्दन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल बहुत ही शिक्षाप्रद व उनकेस्वयं के कौशल को दर्शाने वाले हैं।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 17:48:392019-12-09 17:48:42राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया।
पंचकूला, 9 दिसंबर ( News 7 World ) : सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मधुरिमा सराय ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सोसायटी की तरफ से पैट्रन इं. एस.के.जैन ने मुख्यातिथि की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा सोसायटी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जाग्रति पैदा करने के लिए यह एक प्रशंसनीय कदम हैं। उम्मीद की जाती हैं कि आने वाले समय में सोसायटी इसी तरह के सामाजिक कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए हुए डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेट किए।
इस दौरान डॉ आशीष वर्मा और डॉ मनु स्मृति ने बच्चों को दांतों की सुबह शाम नियमित रूप से सफाई करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि मुंह और दांतों से संबंधित बीमारियों से पुरे शरीर पर असर पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को छह माह में एक बार दंत चिकित्सक से अपने दांतों की जांच करानी चाहिए। यदि हमारे दांत ठीक है तो हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
सोसायटी के पैट्रन इं. एस.के.जैन ने बताया कि जंक फ़ूड खाने से बच्चों में दांतों के रोगों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। दांतो की सफाई न होने के कारण दांतो में दर्द रहता है। किसी के दांतों में कीड़ा लगा हुआ है तो किसी के दांतो में कैविटी की समस्या है। इन सब समस्याओं को विस्तार से समझने के लिए व बच्चों को दांतों के रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए निशुल्क दंत जाँच शिविर लगाया गया है।
सोसायटी के चैयरमेन पी.पी.वर्मा ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सुखविंदर सिंह, उपप्रधान सुमित मल्होत्रा, सचिव कमल कलसी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 17:28:292019-12-09 17:33:54सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
पंचकूला, 9 दिसंबर- जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आज पंचकूला के सैक्टर- 6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 स्कूलों के बच्चों ने 11 वोकैश्नल स्किल प्रतियोगिताओं मे भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक रही। कार्यक्रम की विशेष विश्ष्टि अतिथि डीईईओ निरूपमा कुश थी। जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनिता नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने भाग लिया । सार्थक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हरियाणा दक्षता विकास विभाग से परमजीत जौशी, लोविश और अनुज ने बच्चों की निपुणता का आकंलन किया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। प्रतियोगिता करवाने मे नमिता खुल्लर ने विशेष भूमिका निभाई।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 17:00:372019-12-09 17:36:22जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आज पंचकूला के सैक्टर- 6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 स्कूलों के बच्चों ने 11 वोकैश्नल स्किल प्रतियोगिताओं मे भाग लिया।
पंचकूला, 9 दिसम्बर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला में अवैध खनन को रोकने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की हिदायतों को लागू करवाने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमैटी के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के सभागार में ली। बैठक में उपमण्डलाधीश पंचकूला, उपमण्डलाधीश कालका, सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला/कालका, उप- आबकारी एवं कराधान आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला नगर एवं योजनाकार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तहसीलदार पंचकूला,कालका, रायपुररानी, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर, मोरनी, बरवाला, रायपुररानी, वन मंडल अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, जिला खनन अधिकारी, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित विभागों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वयता से टीम बनाकर पंचकूला जिले के सभी क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के लिये संयुक्त निरीक्षण करें। जिला वन अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र विशेषकर कालका क्षेत्र में अवैध खनन की आशंका वाले क्षेत्रों पर नजर रखें और सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से अवैध खनन करने वालों को विरूद्ध सख्त कार्रवाही करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी सात दिनों के अंदर रिर्पोट दें।
इस बैठक में एसडीएम सुशील कुमार, बीडीपीओ कुंवर दमन सिंह, तहसीलदार विरेन्द्र गिल, एसीपी पंचकूला ओमप्रकाश, तहसीलदार कालका आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 16:53:372019-12-09 16:53:40उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन को रोकने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की हिदायतों को लागू करवाने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमैटी के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के सभागार में ली।
पंचकूला, 9 दिसंबर- श्री शिव कुुमार जैन, चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं चलाई गई हैं । 1. मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना 2. मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजि दुर्घटना बीमा योजना । ये योजनाएं दिनांक 18 सितम्बर, 2019 से कार्यन्वित हैं ।
मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के तहत ऐसे व्यापारी जिनके माल का नुकसान हो जाये तो उस माल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को नुकसान की भरपाई करेगी। इस योजना में आग लगने, चोरी, बाढ़ या भूकम्प से होने वाले सामान एवं फर्नीचर के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 5 लाख से 25 लाख रूपये तक का बीमा कवरेज की सहायता दी जाएगी । जोकि लाभार्थी के सालाना टर्नओवर के आधार पर उन्हें बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा । इस योजना के शुरू होने से राज्य के लगभग 3.13 लाख व्यापारी जो जी0एस0टी0 पंजीकृत करदाता, जो समय पर अपनी रिर्टन भर रहे हैं वे व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे। राज्य के व्यापारियों को इस योजना के लिए कोई भी प्रीमियम भुगतान नहीं करना होगा।
मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना में राज्य के पंजीकृत व्यापारियों को 5 लाख का बीमा अगर किसी परिस्थिति में लाभार्थी की किसी दुर्घटना के दौरान मृत्यु या 100 प्रतिशत विकलांगता या शरीर के 2 अंग या दोनों आंखें या 1 आंख, 1 अंग खराब हो जाता है तो बिल्कुल मुफ्त दिया जायेगा। हरियाणा राज्य के 3.86 लाख जी0एस0टी0 रजिस्ट्रर्ड व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे इस योजना के अंतर्गत कोई प्रीमियम व्यापारी को नहीं देना होगा।
किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति की स्थिति में दोनों स्कीमों से संबंधित किसी प्रकार का भी नुकसान 15 दिनों के अन्दर-अन्दर अपने नजदीकी यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी की शाखा में अपनी फर्म का नाम, पंजीकृत नम्बर एवं एफ0आई0आर0 दर्ज करवाकर उसकी नकल जमा करवायें या इसकी सूचना चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड को एस0सी0ओ0 नम्बर 209, प्रथम तल, सैक्टर-14, पंचकूला के ईमेल चेयरमैनएचटीडब्लयूबीऐटदीरेटजीमेलडाटकोम के माध्यम से भेजें।
Hindi Newsसे जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथफेसबुक पेजऔर ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-09 16:47:592019-12-09 16:48:02श्री शिव कुुमार जैन, चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं चलाई गई हैं।