पंचकूला- हरियाणा सेवा भारती द्वारा आज गौरी शंकर मंदिर सेक्टर 17 पंचकुला के प्रांगण में गरीबों को शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 100 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों में बसर करने वाली महिलाएं, बच्चे एवं लड़कियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर मंच संचालन सेवा भारती हरियाणा के उपाध्यक्ष ईश्वर जिंदल ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल जी एल मल्होत्रा रहे इस मौके पर मुख्य अतिथि ने आई हुई महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएँ ताकि ये बच्चियां और बच्चे भी ऊंचे पदों पर पहुंच सके इस मौके पर महिलाओं बच्चों को 1 साल और भारत माता का कैलेंडर दिया गया इससे पूर्व हरियाणा सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई सेंटर की लड़कियों ने देशभक्ति के गीत गाकर कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं महिलाएं बच्चे मंत्रमुग्ध हो गये हरयाणा सेवा भर्ती के उपाध्यक्ष ईश्वर जिंदल ने बताया कि गरीब झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के उत्थान के लिए समय-समय पर सहायता किसी न किसी रूप में करते रहते हैं उन्होंने बताया कि 6 दिन स्वास्थ्य संबंधी एक मोबाइल वन जो की सव: ड्राइव करते हैं जिसमें डॉ. भी साथ में होता है और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य को चेक करके उन्हें दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाती हैं इस मौके पर कार्यक्रम में पंचकुला के गणमान्य व्यक्ति और सेवा भारती के पदाधिकारी मौजूद रहे
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-04 12:50:482020-01-04 12:50:50हरियाणा सेवा भारती द्वारा आज गौरी शंकर मंदिर सेक्टर 17 पंचकुला के प्रांगण में गरीबों को शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया
सिरसा। यातायात पुलिस सिरसा द्वारा आज सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत डबवाली रोड एन.एच.9 पर ओवर स्पीडिंग , बिना इशारा लाइन बदलने के चालान किए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों से रूबरू करवाया गया। यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की पूरी पालना करें। धुंध के मौसम मे फॉग लाईट का प्रयोग करें, वाहन को निर्धारित गति सीमा मे चलाए और वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें। किसी भी दुर्घटना के समय हैल्प लाईन न.100, 1073 पर बिना किसी भय के पुलिस को जानकारी दें तांकि दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके और सूचना देने वाले व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी ।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-04 12:41:542020-01-04 12:41:57यातायात नियमों की पालना न करने वालों के काटे चालान
सिरसा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान लॉर्ड शिवा कॉलेज सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार शुभम कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी रानियां रोड को 8 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक टीम सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त व चैकिंग के दौरान लॉर्ड शिवा कॉलेज सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबु कर उसकी की तलाशी लेने पर उसके के कब्जा से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हैरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सिरसा । जिला पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा 5 जनवरी सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक शहर के बीचों बीच स्थित सुभाष चौक पर राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नशे जैसी बुराई के खिलाफ भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य है कि पुलिस व आम जनता के संबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए । इस कार्यक्रम में रोजमर्रा की भाग दौड़ व तनावपूर्ण जिंदगी से निजात पाने के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस व जनता अपने विचार सांझा करेगी । इस अवसर पर विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएग । डीएसपी आर्यन चौधरी ने आमजन व सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया है कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सख्यां में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी समुदाय के पक्ष या विपक्ष में नहीं है बल्कि पड़ोसी देशों में हिंदू, सिख, बौद्ध, इसाइयों को भारत में सम्मान के साथ नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से देश के मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष मुस्लिमों को गुमराह करके दंगे भड़काने का काम कर रहा है। सीएए के प्रति फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए भाजपा की ओर से हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को सिरसा के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष शरणार्थियों की बजाय घुसपैठियों का समर्थन कर रहा है। देश के मुस्लिमों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर प्रदेश व्यापी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों, कस्बों में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन, जिला स्तरीय जागरुकता रैलियों का आयोजन, समाज के अग्रणी एवं बुद्धिजीवियों के साथ सीधा संवाद तथा आम जनता के बीच नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 5 जनवरी से नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश स्तरीय नेता भी जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
बराला ने कहा कि भाजपा ने जो बातें अपने संकल्प पत्र में कही थी उन्हें करके दिखाया है। नागरिकता संशोधन कानून भी हमारे लोकसभा के संकल्प पत्र में शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार हर वादे को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करना तथा नागरिकों को गुमराह करके देश में अराजकता का माहौल पैदा करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि दूसरे देशों में उत्पीडऩ सह रहे अल्पसंख्यकों का संरक्षण मानवता के आधार पर किया जाना चाहिए। विपक्ष को इसी विषय पर विरोध तथा नागरिकों को बरगलाने की बजाय देश हित में सहयोग करना चाहिए। देश में कांग्रेस शासित राज्यों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू न करने की बात निंदनीय है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगना, बलकौर सिंह, राम चंद्र कंबोज, वरिष्ठï भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रत्न लाल बामणिया, डा. वेद बेनीवाल, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, देव कुमार शर्मा, रेणू शर्मा, अमन चोपड़ा, राजबीर गोदारा, रोहताश जांगड़ा, कंवल जीत सिंह चहल, विरेंद्र तिन्ना, पदम जैन, भूपेश मेहता, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, सुरेश पवार, नक्षत्र सिंह, जगत कक्कड़, सुनील बहल, नीरज बांसल, अमर सिंह घोटिया, अशोक शर्मा, गुरपाल सिंह, मीरां देवी, कौशल्या देवी, संजय मेहता, सुरेंद्र आर्य सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेहरू व इंदिरा गांधी ने भी स्वीकारी थी अल्पसंख्यकों के उत्पीडऩ की बात
बराला ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पड़ोसी देशों में हिंदू, बौद्ध, इसाई, पारसी, सिख, जैन समुदाय के लोगों पर उत्पीडऩ जबरन, जमीन हड़पना, मारपीट, धर्म परिवर्तन, बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ जैसी घटनाओं की बात राष्टï्रपिता महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, जेपी कृतलानी, एचएन मुखर्जी जैसे दिग्गज नेताओं ने भी स्वीकारी थी। महात्मा गांधी ने 26 नवंबर 1947 में अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तान उत्पीडऩ सह रहे गैर मस्लिमों का संरक्षण व भारत में नागरिकता देने की जिम्मेवारी सरकार की है। इसी प्रकार 24 मई 1971 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों पर उत्पीडऩ की बात को स्वीकारा था। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का विरोध निंदनीय है।
पारदर्शिता के साथ काम रही सरकार
बराला ने कहा कि मनोहर सरकार ने पिछले पांच साल में भी पारदर्शिता के साथ काम किया और आगे भी यह पारदर्शिता जारी रहेगी। प्रदेश में गठबंधन की सरकार द्वारा अपने न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों व जनहित संबंधी कार्यों में बिना भेदभाव के कार्य किए जाएंगे। हरियाणा में तय नियमों द्वारा लागू किया जाएगा नागरिकता संशोधन कानून पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बराला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में अभी तक नियमों की प्रतियां प्राप्त नहीं हुई है। नियमों की प्रतियां प्राप्त होने उपरांत तय किए गए नियमों अनुसार हरियाणा में भी कानून को लागू किया जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-04 11:04:162020-01-04 11:04:19नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए चलाया जाएगा प्रदेश व्यापी जन जागरूकता अभियान : सुभाष बराला
Bhavik Jindal of St. Soldier’s School, Panchkula won Gold Medal in Indo Nepal Open International Taekwondo Championship 2019 held at Asansol, West Bengal between 29th December to 31st December, 2019.
It was an International Event in which players from India and Nepal participated to showcase their talent.
Around 500 taekwondo players participated.
He has won 25 Medals in various competitions till now.
He is 6 years old and studying in class I.
Bhavik is learning Taekwondo from Mr Satinder Singh of Onyx Taekwondo Academy, Panchkula.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-04 10:49:122020-01-04 10:49:14Bhavik Jindal of St. Soldier’s School, Panchkula won Gold Medal in Indo Nepal Open International Taekwondo Championship 2019 held at Asansol, West Bengal between 29th December to 31st December, 2019.
पंचकूला 3 जनवरी उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने आज लघु सचिवालय के समिति कक्ष मंे आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सभी संबधित अधिकारियोें की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन परेड ग्राउंड सैक्टर 5 में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा पुलिस, आईटीबीपी, ग्रह रक्षी, एनसीसी, स्काउट के युवा मुख्य अतिथी के सम्मुख परेड में भाग में लेंगे। स्कूलों के बच्चे पीटी शो में अपने जौहर दिखाएंगे। जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थी संास्कृतिक कार्यक्रम में अपनी छटा बिखेरेंगे। 17 जनवरी से ही स्कूलों में रिर्हसल आरंभ हो जाएगी। 21,22 व 23 जनवरी को परेड की रिर्हसल ग्राउंड में ही की जाएगी। इसमें बीस से अधिक विभागों की झांकियां प्रर्दिशत की जाएंगीं।
उन्होंने सभी विभागों को इस अवसर पर अपने अपने विभागों से संबधित नीतियों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि 24 जनवरी को फुल डेस फाईनल रिर्हसल होगी जिसमंेे उपायुक्त एवं पुलिस उपायुक्त दोनों भाग लेंगें। उन्होंने अधिकारियों से सभी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होनंे एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को ग्राउंड में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने , जनस्वाथ्य विभाग को पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था करने एवं शिक्षा विभाग को संास्कृतिक कार्यक्रमों में विविधता लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हम सभी को यह पर्व गरिमा और उत्साह से मनाना है। सभी लोग इसे राष्टीयता की भावना से मनाएं।
इस अवसर पर पंचकूला के एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम सुशील कुमार सहित सभी संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-03 18:30:502020-01-03 18:30:53उपायुक्त – आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सभी संबधित अधिकारियोें की बैठक ली।
पंचकूला, 3 जनवरी ( ) निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पंजाब व चंडीगढ़ के निरंकारी यूथ फोरम का शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में किया । इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने उदगार में कहा कि निरंकारी यूथ फोरम में पंजाब व चंडीगढ़ के लगभग 35 हज़ार युवा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पहले ज़ोन व फिर अंतर ज़ोन स्तर पर मुकाबले करवाये गए। अंतर ज़ोन में से शीर्ष स्थान प्राप्त टीमों के मुकाबले आज स्टेडियम में करवाये गए। विभिन स्थानों से आई टीमों में आपसी सांझ, प्रीत, भाईचारे का जो स्वरूप यहां देखने को मिला , यही निरंकारी मिशन के पैगाम को भी बयान करता है।
सतगुरु माता जी ने कहा कि इन खेलों को करवाने का उदेश्य ही युवाओं की ऊर्जा को उपयुक्त दिशा में लगाकर समाज के सुंदर निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने सेवा, सिमरन व सत्संग का यह जज्बा इसी प्रकार से कायम रखना है। हमें निरंकार पर फोकस करके बड़े बुजर्गों की शिक्षाओं को अपनाते हुए व उन पर खरा उतरते हुए जीवन में आगे बढ़ना है।
सतगुरु माता जी ने कहा कि जिस प्रकार गाड़ी की एलाइनमेंट करके उसका बैलेंस सही किया जाता है, उसी प्रकार शारिरिक सन्तुलन के साथ मानसिक संतुलन किस प्रकार रख सकते हैं, इस को लेकर कई पुरातन व विज्ञान से जुड़ी खेलों को आध्यात्मिकता से जोड़ कर सन्तुलन करना बताया गया है। वहीं हर खेल का आध्यत्मिकता से जुड़ा पहलू भी है कि किस प्रकार एकाग्रता व टीम के तौर पर एकत्रित होकर एकत्त्व के भाव को दर्शाया जाना हैं। अगर शरीरिक तौर पर स्वस्थ होंगे तभी सेवा, सिमरन व सत्संग कर पाएंगे।
सतगुरु माता जी ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जो उत्साह इस आयोजन को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं ने दिखाया है, वो उत्साह वर्ष भर सब में बना रहे । इस अवसर पर बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉंगजम्प , एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, कराटे इत्यादि मुकाबले करवाये गए। इन सब खेलों से युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक तौर पर प्रयोग करके उनकी प्रतिभा को निखारना है, वही आध्यात्मिकता से जोड़ कर आगे बढ़ना है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-03 18:25:372020-01-03 18:25:40पंजाब व चंडीगढ़ के निरंकारी यूथ फोरम में नौजवानो ने खेलों द्वारा दिया आपसी सांझ, प्रीत, भाईचारे का सन्देश – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
Chandigrh, January 3:– The Municipal Corporation Chandigarh has taken a series of measures to help the city do well in the Swachh Survekshan 2020 starting from this week.
In this regard, Sh. K.K. Yadav, IAS, Commissioner, Municipal Corporation Chandigarh today called a meeting with the office bearers of Market Welfare Associations, Resident Welfare Associations and Chandigarh Hotel Association in MCC office.
The Commissioner said that ahead of the survey, the MCC appealed to all the associations in the city to involve themselves in the Swachh Survekshan 2020 and took part in this mega competition. He ensured that the concerned officers of MCC will look into the daily problems in their respective areas alongwith the office bearers or representatives of the associations for better results.
He said that the Swachh Survekshan is not just limited to cleanliness drives, but it has a number of components to deal with. They include garbage collections, source segregation, waste reduction and disposal, maintenance of toilets and many more. He said that every year the number of criteria to meet and the participation of Urban Local Bodies have been increasing. He said that the citizen involvement and their active participation is most important part to succeed in the Swachh Survekshan.
He said that for service level progress, contrary to one-time annual assessment in the earlier editions, the Ministry of Housing and Urban Affairs has asked the Urban Local Bodies (ULBs) to update Swachh Bharat Mission online MIS (Management Information System) portal on a monthly basis. The ULB data which was uploaded will be verified manually by officials interacting with public to make sure they are accurate.
He said that citizen feedback caters to 25% of total 6000 marks which includes twelve questions from public and also responses through Swachhata app. Direct Observation which carries 1500 marks has nine sub-components in it, where the team will observe whether residential/commercial areas are clean, are public and community toilets clean, whether all fruit/vegetable markets are clean and a few others. He said that door-to-door garbage collection, segregation, wet/dry waste composting yards, and a few others will play a crucial role in the results.
डा. बीआर अंबेडकर जन-जागृति मंच, मंडी डबवाली द्वारा कम्यूनिटी हाल में महिला भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सशक्तिकरण दिवस के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ज्योति प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की एक महत्वपूर्ण समाज सुधारिका थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए बहुत से कार्य किए। सावित्रीबाई भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थी।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और सभी महिलाओं को शिक्षित बनाना। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा देश में एक अकेला बालिका विद्यालय।
कार्यक्रम में सविता चौधरी, कंचन हरचंद, सीमा वर्मा, मीना गर्ग व लायन लेड़ी सुमन कामरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर एक लघु डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डा. बीआर अंबेडकर कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों स्मृति, निशा, सिमरन व किरण ने कविताओं द्वारा महिलाओं की यथार्थ स्थिति का चित्रण किया। इस अवसर पर मनोज, प्रवीण एंड पार्टी ने एक स्किट व नारी शक्ति पर शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। मास्टर मुल्ख सिंह, बूटा सिंह व मनप्रीत ने पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। मंच संचालन कृष्ण कायत व रंगकर्मी संजीव शाद ने किया।
कार्यक्रम के अंत में गुरदीप कामरा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंच के उपप्रधान अमरनाथ बागड़ी, सुभाष पटीर, जसदीप सिंह, पंकज सिढ़ाना, हरिप्रकाश शर्मा, केशव शर्मा, संजय खनगवाल, प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि व काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-03 18:13:412020-01-03 18:13:44प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सशक्तिकरण दिवस के रुप में मनाई गई