पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

उपमण्डल अधिकारी (ना0), कालका श्री राकेश संधू ने कालका में आयोजित उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर किया ध्वजारोहण

For Detailed News-

पंचकूला, 15 अगस्त- उपमण्डल अधिकारी (ना0), कालका श्री राकेश संधू ने कालका स्थित अनाज मंडी में आयोजित उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हम देश की आजादी का 75 वां पर्व मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद दिलाता है। हिन्द पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सेनानियों के प्रति आज पूरा राष्ट्र अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। स्वाधीनता के इस अमृत महोत्सव पर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कहा कि वे स्वाधीनता की लड़ाई में स्वयं को बलिदान करने वाले शूरवीरों को व देश की सरहदों पर शहीद होने वाले सैनिकों को नमन् करते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसे हजारों बलिदानियों को देश हमेशा याद करता रहेगा। राष्ट्र के सामाजिक एवं राजनैतिक उत्थान में महात्मा गांधी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल, सहित अनेक राष्ट्रभक्तों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार ‘खेलो इंडिया- यूथ गेम्स’ व ब्रिक्स खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। हाल ही में टोक्यो में सम्पन्न हुए ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देश ने जीते कुल 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा ने प्राप्त किए हैं। एकल प्रतिस्पर्धा में एक स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीतकर कुल 50 प्रतिशत पदक हरियाणा ने खिलाडियों ने जीते हैं। इतना ही नही कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम में जहां 2 खिलाड़ी हरियाणा के शामिल रहे हैं वहीं लड़कियों की हॉकी टीम में 9 बेटियां हरियाणा की थी। बेशक लड़कियों की टीम पदक न जीत पाई लेकिन उन्होंने मैदान में अपनी विरोधी टीम को छक्के छुड़ा दिए, इन लड़कियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाडियों में से एक-चैथाई तो हरियाणा के खिलाड़ी थे।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्री संधू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया।  

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने किया ध्वजारोहण

For Detailed News-

पंचकूला, 15 अगस्त- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल  ने कहा कि देश के स्वतंत्र्ाता आंदोलन में हरियाणा के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है। अम्बाला से 8 मई 1857 को स्वतंत्रता आन्दोलन की पहली चिंगारी फूटी थी। नेता जी सुभाश चन्द्र बोस की ‘आजाद हिन्द फौज’ में सबसे ज्यादा सैनिक हरियाणा से थे। आज भी भारतीय सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान इसी प्रदेश से है।


श्री दलाल आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष आॅडिटोरियम के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।


उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उल्लास और उमंग से पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।


श्री दलाल ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध नौ दशकों तक लम्बा संघर्ष किया, असहनीय यातनाएं झेली, हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा और असंख्य कुर्बानियां दीं। ंहरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महŸवपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की। प्रदेश के वीर कभी भी राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपने अमूल्य प्राणों की आहूति देने से पीछे नहीं हटे।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हम कोविड-19 महामारी के दौर में मना रहे हैं। अनेक कोरोना वाॅरियर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महामारी से निपटने में महान सेवा की है। उनमें डाॅक्टर्स, नर्सिज व अन्य चिकित्सा स्टाॅफ, समाज सेवक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता व मीडिया कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य किया है। इस कालखंड मंें हम सबने विभिन्न प्रधानमंत्रियों की कार्यशैली को परखा होगा, परन्तु  आप स्वयं अनुभव कर रहे होंगे कि देश के लोकप्रिय एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व का आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है। उनके नेतृत्व में आज देश में क्रांतिकारी बदलाव होते दिखाई दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जैसे हम सबको पता है कि 5 अगस्त का दिन भारत में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन गया है। इसी दिन वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण आजादी प्राप्त हुई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 की व्यवस्था को 70 वर्ष बाद समाप्त करने का साहसिक कार्य किया। केन्द्र सरकार के ऐसे अनेक साहसिक निर्णयों से कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ से नवभारत और अब ‘आत्मनिर्भर भारत‘ के निर्माण को बल मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, राज्यों को ओ.बी.सी. जातियों की अपनी सूची बनाने का अधिकार, अयोध्या में मर्यादा पुरुशोत्तम भगवान श्रीराम जी के मंदिर का निर्माण, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान आदि अनेक साहसिक कदम उठाए गए हैं।


कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन के लिए अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2020 को ‘सुशासन संकल्प वर्श’ के रूप में मनाया और इस वर्ष को ‘सुशासन परिणाम वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस का जो अभियान हमने चलाया था वह आज ‘परिवार पहचान पत्र’ तक पहुंच गया है। इस एक ही दस्तावेज के माध्यम से सब सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ घरद्वार पर ही मिलेगा। लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसी प्रकार सुशासन के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कारगर कदम उठाए हैं। इनमें सी.एल.यू. के खेल को बंद करना,योग्यता के आधार सरकारी नौकरियां देना, कर्मचारियों का तबादला आॅनलाइन करना, गरीबों के राशन, पेंशन, वजीफों, सब्सिडी में चल रहे गोरखधंधों का आई.टी. का प्रयोग करके सफाया करना शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि इनके अलावा सैकड़ों स्कीमों को डीबीटी से जोड़ा और पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करवाया गया। जमीनों के रिकाॅर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए वेब हैलरिस पूरे प्रदेश में लागू की गई। हाल ही में आउटसोर्सिंग से जुड़ी सेवाओं में ठेका प्रथा बंद करने के लिए ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ बनाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार कर्मचरियों की सब समस्याओं के निपटान के लिए मानव संसाधन विभाग बनाने की स्वीकृति दी गई है। किसी भी संकट के समय हर नागरिक की समय पर पुलिस मदद के लिए डायल-112 सेवा शुरू की गई है।


उन्होंने कहा कि हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों को खेती प्रक्रिया में हर कदम पर मदद मिले यानि बुवाई से पहले और बुवाई के बाद भी और फसल कटाई के बाद भी। यही नहीं, हम किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नकद लाभ भी प्रदान कर रहे हैं। हाल ही में सरकार द्वारा कृषि-भूमि के आदान-प्रदान में किसानों को राहत देते हुए स्टांप शुल्क में छूट दी है। अब प्रति डीड केवल 5 हजार रूपये का शुल्क ही लिया जाएगा। पहले इस पर 7 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क लगता था। किसान को उत्तम किस्म के बीज प्रदान करने के साथ-साथ फसल बीमा व फसल मुआवजा देकर प्राकृतिक आपदा के जोखिम को समाप्त किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सर्वाधिक 11 फसलों के दाने-दाने की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। फसल का भुगतान भी 72 घण्टे के भीतर किसान के खाते में किया जाता है और इससे देरी होने पर 9 प्रतिशत ब्याज भी दिया जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा फसल की सरलता से बिक्री के अलावा किसान को सब्सिडी, खाद, बीज व ऋण देने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल’ शुरू किया गया है।


कृषि मंत्री ने कहा कि बागवानी फसलों में नुकसान होने पर उसकी भरपाई के लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना‘ और बाजार में फसल के कम दाम होने पर उसकी भरपाई के लिए ‘भावांतर भरपाई योजना‘चलाई जा रही हैं।


प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों के जरिए किसानों को आधुनिक खेती करने और पैदावार को सरलता से बेचने में मदद प्रदान की जा रही है। नई तकनीक से खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्रगतिशील किसान सम्मान योजना’ में  50 हजार से 5 लाख रुपये तक के पुरस्कार देने की व्यवस्था की है।


उन्होंने कहा कि हर खेत को स्वस्थ ख्ेात बनाने के लिए प्रदेश में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी ये प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं जहां विद्यार्थी मृदा परीक्षण के लिए एक निश्चित शुल्क ले सकेंगे और इस प्रकार पढाई के साथ-साथ कमाई कर सकेंगे। कम पानी में उगने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना चलाई है और अब इसमें एग्रो फोरेस्ट्री को भी जोड़ा गया है। कम पानी में अधिकतम सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना, फव्वारा संयंत्र प्रणाली, भूमिगत पाइप लाइन स्कीम, टपका सिंचाई योजना आदि चलाई जा रही हैं। नहरी पानी की लीकेज को रोकने के लिए प्रदेश में कच्चे रजवाहों को पक्का किया जा रहा है और 20 साल से अधिक पुराने रजवाहों को भी दोबारा पक्का किया जाएगा। खारे पानी वाले क्षेत्र मे झींगा मछली पालन को बढावा देने की योजनाएं बनाई गई हैं ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कार व रोजगार से युक्त शिक्षा देन के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। इसे वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इस दिशा में प्री नर्सरी से ही शिक्षा देने के लिए प्रदेश में 4 हजार प्ले-वे स्कूल और 500 नए माॅडल क्रेच खोले जा रहे हैं। प्रदेश में के.जी. से पी.जी. कक्षा तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे देने के लिए शिक्षण संस्थान तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए 113 नये संस्कृति माॅडल स्कूल खोले गये हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 136 हो गई है। स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. जैसे कारगर कदम उठाये गये हैं। हमारे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी स्थान पर रहें, इसके लिए हमने सुपर-100 प्रोग्राम शुरू किया है। यह गर्व की बात है कि इसके तहत कोचिंग पाने वाले विद्यार्थी आई.आई.टी.  और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में मैरिट में स्थान प्राप्त कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए बार-बार आवेदन न करना पड़े, इसके लिए ‘एकल पंजीकरण’ सुविधा शुरू की गई है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की मान्यता अवधि पांच साल से बढ़ाकर आजीवन की है। विदेशों में शिक्षा तथा रोजगार के अवसर तलाश रहे विद्यार्थियों के निःशुल्क पासपोर्ट बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निजी क्षेत्र के उद्यमों में उन्हें 75 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।


श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलम्पिक व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हमारे दो खिलाड़ी सुरेन्द्र कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। महिला हाॅकी टीम में तो 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं।


हरियाणा देश का पहला राज्य है जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप सर्वाधिक नकद राशि देता है। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 2.50 करोड़ रुपये की राशि व प्रथम श्रेणी अधिकारी की नौकरी दी जाती है। चैथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की राशि दी गई है। जो खिलाड़ी ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें 15-15 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। हरियाणा ने ही देश में पहली बार ओलम्पिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने का प्रावधान किया है। सरकार ने अर्जुन अवार्डी, द्रोणाचार्य अवार्डी और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों का मासिक मानदेय बढ़ाया है। तेनजिंग नोर्गे व भीम पुरस्कार विजेताओं को मानदेय देने की शुरूआत भी की है। इसके अलावा खेलों का आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी प्रदेश में विकसित किया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक निर्णय किए हैं। उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में उन्हें पुरुषों के समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ के तहत गर्भवती महिलाओं को फोर्टिफाइड मीठा सुगंधित दूध दिया जा रहा हैं। गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना‘ को लागू करने में हरियाणा को देश में तीसरा स्थान मिला है। महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ के तहत बी.पी.एल. परिवारों की किशोरियांे व महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाये जाते हैं। प्रदेश के नागरिकों के सहयोग से हम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में सफलता पा रहे हैं। इससे प्रदेश में लिंगानुपात दर वर्ष 2014 के 871 के मुकाबले अब 911 हो गई है।


इसी प्रकार महिला सुरक्षा के लिए बस अड्डों व बसों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये हैं। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों के लिए 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए ‘‘छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना‘‘ आरम्भ की है। इसके अलावा, इससे पहले प्रदेश में 31 महिला थाने खोलना, दुर्गा शक्ति एप, दुर्गा रैपिड एक्शन फोर्स, दुर्गा वाहिनी की स्थापना, बलात्कार के आरोपी की सभी सुविधाएं निलम्बित करना, फास्ट ट्रेक कोर्ट खोलना, आदि योजनाएं शुरू की गई हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे गरीब लोगों की पहले मदद करने के लिए सरकार ने ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ चलाई है। इसके तहत पहले एक लाख परिवारों की मदद की जाएगी। अब तक 30 हजार परिवारों की पहचान कर ली गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 20 हजार रुपये से बढाकर 1 लाख 80 हजार रुपये तय की है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मिले। ऐसे परिवारों को 6 हजार रुपये वार्षिक मदद देने के लिए ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ चलाई जा रही है। उन्हें ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य-आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 5 लाख रुपये तक का वार्षिक मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा दी गई है।


इसी प्रकार प्रदेश के सभी कोरोना मरीजों का इलाज व टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है। गत 1 मार्च से 31 मई, 2021 के बीच कोविड-19 महामारी से मृत्यु होने पर बी.पी.एल. परिवार को 2 लाख रुपये की राशि का एक्सग्रेशिया अनुदान दिया गया है। बी.पी.एल. परिवार के 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति की इस बीमारी से 31 मई, 2021 के बाद मृत्यु होने पर जीवन बीमा के तहत 2 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, होम आइसोलेशन में रहे लगभग 7 हजार मरीजों को भी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास और सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत प्रति बच्चा 2500 रुपये मासिक मदद दी जा रही है। प्रदेश में सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1 अप्रैल 2021 से बढ़ाकर 2 हजार 500 रुपये मासिक की गई हैं।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में देश में प्रथम स्थान मिला है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां हैपेटाईटिस सी व बी की दवाईयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश में 228 प्रकार के आॅप्रेशन, 70 प्रकार के टेस्ट और 21 प्रकार की दंत चिकित्सा मुफ्त की जाती हैं। साथ ही 500 दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। इसके लिए ‘आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर’ स्थापित किये जा रहे हैं। इसके अलावा योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि हमारा वातावरण शुद्ध होगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। इसलिए  सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कारगर प्रयास किये हैं। 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रखरखाव के लिए प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम के तहत 2500 रुपये प्रतिवर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए शहरों में ऑक्सीवन लगाए जा रहे हैं। पंचायतों की 10 प्रतिशत भूमि पर भी ऑक्सीवन स्थापित किये जाएंगे। ग्रामीणों के 24 घंटे बिजली के सपने को साकार किया है। ‘म्हारा गांव जगमग गांव योजना’ के तहत प्रदेश के लगभग 77 प्रतिशत यानि की 5 हजार 309 गांवों को 24 घण्टे बिजली दी जा रही है। सरकार द्वारा बिजली की दरें 37 पैसे प्रति यूनिट कम की गई है। इससे पहले वर्ष 2019 में हम बिजली के बिल आधे कर चुके हैं।  


इसी प्रकार उद्योग प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और रोजगार देन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनको बढावा देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 लागू की गई है। इस नीति का लक्ष्य 5 लाख नई नौकरियों का सृजन करना, 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के अवसर पैदा करना तथा निर्यात को 2 लाख करोड़ रुपये तक दोगुणा करना है। हमने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में एम.एस.एम.ई. विभाग का गठन भी किया है। सरकार की उद्योग सहायक नीतियों का परिणाम है कि स्टार्टअप इण्डिया कार्यक्रम में हरियाणा अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। राज्य में अब तक 4000 से ज्यादा युवा स्टार्टअप्स का पंजीकरण हो चुका है। हमने 20 साल से अधिक समय से किराए या लीज अथवा लाइसेंस फीस पर चल रही पालिकाओं की दुकानों व मकानों की मलकीयत उन पर काबिज दुकानदारों को ही दी है। व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं भी शुरू की हैं।  


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को अनेक अधिकार दिए गए हैं। उन्हें स्वच्छता, जल संरक्षण, फसल अवशेष जलाने में कमी लाने जैसे विभिन्न कार्यों पर निगरानी रखने की शक्तियां प्रदान की हैं। उन्हें गांव में शराब का ठेका खोलने या न खोलने की शक्तियां भी दी हैं।


हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य भी है जिसने शासन में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक भागीदारी के लिए अंतर जिला परिषद् का गठन किया है।  प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ‘ग्राम दर्शन पोर्टल’ शुरू किया है। यह पोर्टल गांवों का साइबर फेस है। इस पर 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल डाटा उपलब्ध है। ग्रामीणों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक देने के लिए सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की योजना चलाई है। हमारी इस योजना को बाद में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से पूरे देश में लागू किया गया।


गांवों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है।


इससे पूर्व कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल ने सेक्टर 12 स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता समारोह में कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, वीर नारियों, लोकतंत्र सेनानियों, कोरोना योद्धाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों, सामाजिक संगठनों, परेड में भाग लेने वाली हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।


उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को मिठाई के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की। इसके अलावा परेड में भाग लेने वाले स्कूलों में कल के अवकाश की घोषणा भी की। इसके अलावा कृषि मंत्री ने लाल डोरा मुक्त करने की सरकार की महत्वकांशी योजना के तहत पांच लाभपात्रों को उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री भी प्रदान की।


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और इसकी आजादी के लिए हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों ने कुर्बानियां दी जिसकी बदौलत आज हम खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का आज 75वां अमृत महोत्सव आज पूरे देश-विदेश में मनाया जा रहा है। विदेशों में रह रहे भारतीय भी आज तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। पंचकूला जिले के लिए तो यह एक ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन पंचकूला का स्थापना दिवस भी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंच संचालन डाॅ. प्रदीप राठौड़ ने किया।


इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, बीजेपी हरियाणा राज्य महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, प्रांजल सिंह (आई.आर.एस.), पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रज़ा, एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर के अलावा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

बड़े हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, आयुक्त चंद्र शेखर ने किया ध्वजारोहण

सिरसा 15 अगस्त।

कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले फ्रंट लाइन वॉरियर, अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित


75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय पुलिस लाइन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में हिसार मंडल के आयुक्त चंद्र शेखर ने मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले आयुक्त चंद्र शेखर, उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने शहीद स्मारक व स्वतंत्रता सैनानी स्थल पर जाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

For Detailed News-


आयुक्त चंद्र शेखर ने आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। इसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध दशकों तक लम्बा संघर्ष किया, असहनीय यातनाएं झेली, हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा और असंख्य कुर्बानियां दी। आज का दिन भारतवासियों के लिए बड़े गर्व और गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के वीरों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज भी देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है।


उन्होंने कहा कि दुनिया की इस प्राचीनतम सांस्कृतिक भूमि भारत की आजादी का आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के लोकप्रिय एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व का आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है। उनके नेतृत्व में आज देश में क्रांतिकारी बदलाव होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस का जो अभियान चलाया था वह आज ‘परिवार पहचान पत्रÓ तक पहुंच गया है। इस एक ही दस्तावेज के माध्यम से सब सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ घरद्वार पर ही मिल रहा है।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सर्वाधिक 11 फसलों के दाने-दाने की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। किसान को उत्तम किस्म के बीज प्रदान करने के साथ-साथ फसल बीमा व फसल मुआवजा देकर प्राकृतिक आपदा के जोखिम को समाप्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने फसल की सरलता से बिक्री के अलावा किसान को सब्सिडी, खाद, बीज व ऋण देने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टलÓ शुरू किया है। किसान के फसल की गुणवत्ता बढ़े इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला सिरसा के ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली, रानियां व डिंग में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का उद्घाटन कर पांच नई प्रयोगषालाओं की सौगात दी है, इस से किसान को भूमि के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलेगी और फसल उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता में भी सुधार होगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कार व रोजगार से युक्त शिक्षा देन के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। इसे वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इस दिशा में प्री नर्सरी से ही शिक्षा देने के लिए प्रदेश में 4 हजार प्ले-वे स्कूल और 500 नए मॉडल क्रेच खोले जा रहे हैं। प्रदेश में के.जी. पी.जी. कक्षा तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे देने के लिए शिक्षण संस्थान तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए 113 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 136 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. जैसे कारगर कदम उठाये गए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हमारे दो खिलाड़ी सुरेन्द्र कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। महिला हॉकी टीम में तो 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं। जिसमें जिला सिरसा के गांव जोधकां की बेटी सविता पूनिया ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देशवासियों का दिल जीता और प्रदेश वासियों को गौरवांवित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक निर्णय किए हैं। उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में उन्हें पुरुषों के समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश के नागरिकों के सहयोग से हम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ कार्यक्रम में सफलता पा रहे हैं। इससे प्रदेश में लिंगानुपात दर वर्ष 2014 के 871 के मुकाबले अब 911 हो गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत लिंगानुपात में जिला सिरसा चौथी बार प्रथम रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को सम्मानित भी किया है। इस समय जिला सिरसा का लिंगानुपता 923 है।


प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के और अधिक इंतमाज पुख्ता किए हैं। राज्य के सभी बस अड्डïों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रदेश में महिला थानों, दुर्गा शक्ति एप तथा दुर्गा वाहिनी की स्थापना से महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढी है। इसके साथ-साथ छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों के लिए 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए ‘छात्रा परिवहन सुरक्षा योजनाÓ आरम्भ की है।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास और सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाÓ शुरू की गई है। इसके तहत प्रति बच्चा 2500 रुपये मासिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक अप्रैल 2021 से बढ़ाकर 2 हजार 500 रुपये मासिक की गई हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर हम कोविड-19 महामारी से लडऩे में सफल रहे हैं। इसकी दूसरी लहर में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की और मरीजों के घरद्वार पर भी ऑक्सीजन पहुंचा कर हजारों लोगों की जान बचाई है।
उन्होंने कहा कि ‘म्हारा गांव-जगमग गांव योजनाÓ के तहत प्रदेश के लगभग 77 प्रतिशत यानिकी 5 हजार 309 गांवों को 24 घण्टे बिजली दी जा रही है। सरकार ने बिजली की दरें 37 पैसे प्रति यूनिट कम की हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में हम बिजली के बिल आधे कर चुके हैं।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के विभिन्न विभागाध्यक्षों ने 150 गांवों को गोद लिया और 300 गांवों में 11 सदस्यीय कमेटियों का गठन किया गया। जिला में जागरूकता कैंपों, रैली, नुक्कड़ नाटक व सामाजिक सभाओं का आयोजन करके आमजन को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक देने के लिए सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की योजना चलाई है। हमारी इस योजना को बाद में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से पूरे देश में लागू किया गया। समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार लाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित अहलावत ने परेड की टुकडिय़ो के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मौहा।


इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, नगराधीश गौरव गुप्ता, सीएमजीजीए कुनाल व रोमिल, जन नायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र, जिला सैनिक बोर्ड के कल्याण अधिकारी कर्नल दीप डागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।


समारोह में मुख्यअतिथि मंडलायुक्त चंद्र शेखर व उपायुक्त अनीश यादव ने कोरोना महामारी से बचाव कार्य व लॉकडाउन के दौरान सराहनीय योगदान करने वाले सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, कोरोना योद्धाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परेड एवं मार्च पास्ट की टुकडिय़ों में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी की टूकड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा की स्काऊट की (प्रजातंत्र के प्रहरी) टूकड़ी द्वितीय तथा शाह सतनाम जी कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा की गल्र्स गाईड टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। परेड में विजेता टुकडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय का बैंड भी शामिल रहा।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

‘राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा’ प्रतियोगिताओं के लिए 15 व 16 अगस्त को लिए जाएंगे खिलाडिय़ों के ट्रायल

सिरसा, 14 अगस्त।


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कोच लखविंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं के लिए 15 व 16 अगस्त को जिला में ट्रायल लिए जाएंगे।

For Detailed News-


उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़कियां) खेल के लिए, शाह सतनाम जी इंस्टीच्यूट सिरसा में तैराकी खेल के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसी दिन स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वालीबाल, हॉकी, आर्चरी, लॉग टेनिस, बास्केटबाल, एथलेटिक, कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डïी (लड़कियां), खो-खो (लड़कियां) में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त डबवाली रोड़ स्थित चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक व हैंडबॉल खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़के), शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकलिंग, कबड्डïी (लड़के), खो-खो (लड़के), भारतोलन, टेबल टेनिस तथा जेसीडी विद्यापीठ सिरसा में शुटिंग खेल के ट्रायल लिए जाएंगे।

https://propertyliquid.com


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आगामी 27 से 29 अगस्त 2021 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्ज की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन करवाया जा रहा है, जिनमें 18 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष / महिला  (01 जनवरी 2003 या इसके बाद की जन्म तिथि) भाग लेंगेे।
उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी (लड़के व लड़कियां) अपने साथ जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट इनमें से कोई भी दस्तावेज) साथ अवश्य लाएं। इस ट्रायल स्पर्धा में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो हरियाणा का निवासी हो या हरियाणा राज्य में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। खिलाड़ी अपने साथ संबंधित प्रमाण की फोटो प्रति भी अवश्य लाएं। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी / टीम भेजी जाएगी जिनका इस ट्रायल स्पर्धा में चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तिगत व टीम गेम में क्रमश पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये व दो हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 144 लागू

सिरसा, 14 अगस्त।


जिलाधीश अनीश यादव ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी की 18 अगस्त से तीन सितंबर 2021 तक आयोजित होने वाली सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर / ओपन स्कूल), डीईएलडी प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के समीप धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हंै।

For Detailed News-


जिलाधीश ने आपराधिक प्रक्रिया 1973 की प्रदत्त: शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते। परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही प्रवेश कर सकते है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि तक किसी भी व्यक्ति को अस्त्र शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के हथियार साथ लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी और परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

https://propertyliquid.com


ये परीक्षाएं स्थानीय आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज रोड़ नजदीक परशुराम चौक सिरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी सिरसा, आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगवान चौक डबवाली रोड़, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीसी कॉलोनी सिरसा, राजकीय हाई स्कूल महावीर दल रानियां गेट, डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल नजदीक शिव चौक सिरसा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर व राजकीय हाई स्कूल कीर्ति नगर सिरसा में आयोजित की जाएगी।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित फाईनल फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर डंबल शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चे।

For Detailed News-

पंचकूला, 14 अगस्त-  हरियाणा कला परिषद एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी चण्डीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार रिदमं रंग मंडल की यात्रा-2021 आजादी का अमृत महोत्सव पंचकूला पहुचे और श्री माता मनसा देवी मंदिर व जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।


इस अवसर पर संस्था द्वारा मास्क एवं साबुन वितरित किए गए। डॉ0 अजय शर्मा के निर्देशान में नाटक के माध्यम से कोरोना टीकाकरण, जल बचाने, पर्यावरण बचाने एवं रक्तदान बारे जागरूक किया गया। सभी ने रिदमं रंग मंडल की रंग यात्रा-2021 आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए हाद्रिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

https://propertyliquid.com


इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी सविता अग्रवाल, वृद्ध आश्रम के सभी वृद्धजन और राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक विजय कुमार, सहाक सतीश चंद,  सुपरवाईजर गंभीर सिंह तथा रेडक्रास के स्वयं सेवक व रिदमं रंग मंडल कुरूक्षेत्र की टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबध में फुल ड्रस फाईनल रिर्हसल के लिए ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली

For Detailed News-

पंचकूला, 14 अगस्त- स्थानीय सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबध में तैयारियों की फुल ड्रस फाईनल रिर्हसल हुई, जिसमें उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।


इस अवसर पर उनके साथ पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रज़ा, एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिमनजीत कौर व जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि कल यानी 15 अगस्त को प्रातः 8.58 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे और उसके उपरांत मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राण नयौछावर किए थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे महान् सेनानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में स्वामित्व योजना के तहत पांच लाभार्थियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए जायेंगे।


इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 के माध्यम से कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है जहां लोग टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में उचित प्रबंध किए गए हैं।

https://propertyliquid.com


फुल ड्रेस फाईनल रिर्हसल के दौरान परेड कमांडर ऐसीपी  विजय नेहरा की अगुवाई में हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा गृह रक्षा, एन.सी.सी सीनियर डवीजन राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला, एन.सी.सी सीनियर विंग राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला, एन.सी.सी जुनियर डवीजन और एन.सी.सी जुनियर विंग द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सार्थक विद्यालय सेक्टर 12ए के विद्यार्थियों द्वारा डंबल शो व राजकीय कन्या विद्यालय सेक्टर 15 की छात्राओं द्वारा पीटी शो का प्रदर्शन किया गया। वहीं सार्थक विद्यालय सेक्टर 12ए, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 15, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्कृति विद्यालय सेक्टर 20 के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

PU faculty granted two patents

Chandigarh August 13, 2021

For Detailed News-

Dr. Rohit Sharma, Head, Department of Microbial Biotechnology, Panjab University and BioNEST-PU has recently been granted patents for two of his team’s innovations in two consecutive days. The patent entitled, “Nitrile hydrolyzing microbes for industrial use” was granted on 10th August 2021 while another patent for the novel anti-carcinogenic extracts was granted on the following day.

Dr. Sharma shared that with the changes in conventional academic culture, the researchers and innovators are now inclined towards protecting and commercializing their intellectual property.

Dr. Sharma and his team is well-versed with extremophilic enzymes ie., the enzymes from microbial sources which are capable of functioning in extreme environmental conditions and thus have a wide range of industrial and biotechnological applications. One such enzyme is the nitrile-hydrolizing enzyme, the nitrilase which has a major application in biodegradation of toxic and recalcitrant industrial wastes and is also a key player in the synthesis of multiple carboxylic acid-based compounds. The enzyme is also known to mediate the synthesis of multiple high-value commercials, mainly pharmaceuticals and also sells globally as a bulk enzyme. In their quest for nitrile hydrolyzing microbes for industrial use, Dr. Sharma’s team included two students of PU who are now placed in MNCs and are living overseas, along with a startup company which collaborated with them to further this technology to the market.

Another team including three faculty members from the Panjab University- Dr. Rohit Sharma from the Department of Microbial Biotechnology, PU, Prof. Jasdeep Kaur and Dr. Monika Sharma from the Department of Biotechnology, PU had been working on the anti-cancer properties of plant extracts, mainly from a wild plant commonly known as ‘Jangli jalebi’ (Pithecellobium dulce). The team had successfully prepared plant extracts with anti-carcinogenic properties back in 2011 and a patent was thus filed for protection of the IP. Summarizing the importance of such extracts, Dr. Sharma explained how bio-active compounds from various natural sources, mainly plants are being researched upon. He emphasized that the medical world today is looking for alternative cancer treatments and the need to replace or at least reduce the use of chemical compounds is the need of the hour. The targeted cancer for this technology has been the breast cancer, of which more than 1 million cases are reported every year in India alone.

https://propertyliquid.com

Dr. Rohit Sharma along with Dr. Monika Sharma had also received the Pfizer- IIT Delhi Innovation and IP Program (PIIP) for the patent of these anti-carcinogenic extracts in 2020. Additionally Dr. Sharma stated that such awards and recognitions not only bring credit for the research and innovation, but also help the university go up a few miles on annual rankings’ charts. The team is now looking forward to the examination of certain other patents in-line for the patent grant procedure.

For further information please contact:

                      Rohit-9914461545

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

PU declares Results December, 2020

Chandigarh August 13, 2021

For Detailed News-

This is to inform that the result of examination December, 2020 of the following courses have been declared/made public today.

1.      B.Com. LLB.(Hons) (5 Years Integrated Course) 1st Semester , December,2020
2.      Master of Commerce 1st Semester ,December-2020
3.      Master of Business Administration (Executive) 3rd Semester,December-2020

The same can be seen at the respective Departments/Colleges or Panjab University website.

https://propertyliquid.com

पंचकूला में इस बार योग दिवस पर होगी संगीतमय योग प्रस्तुति

हरियाणा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को 23 करोड़ से अधिक की ईनामी राशि की वितरित

For Detailed News-

राज्यपाल ने किया युवाओं से आग्रह, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ें
हमें गर्व महसूस होता है कि हम हरियाणा के खिलाड़ी हैं
संदीप सिंह को खेल मंत्री बनाना निश्चित रूप से हरियाणा को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाता है- बजरंग पुनिया

पंचकूला, 13 अगस्त – हरियाणा को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के राज्य सरकार के विजन के अनुरूप हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले राज्य के 32 खिलाड़ियों को 23 करोड़ रुपये के चैक और जॉब ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया। उक्त राशि शाम तक खिलाड़ियों के खातों में पहुंच जाएगी।


पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल राज्य और देश को गर्व से सिर ऊंचा करके मुस्कुराने के कई क्षण दिए हैं, बल्कि एक बार फिर से वैश्विक मानचित्र पर हरियाणा की योग्यता साबित की है।


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, कैबिनेट और राज्य मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कुछ खिलाड़ी, जो किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में खिलाड़ियों के परिजन भी शामिल हुए।


राज्यपाल ने कहा कि देश की आबादी का महज 2 फीसदी होने के बावजूद ओलंपिक खेलों में करीब 25 फीसदी भागीदारी हरियाणा से है, जो गर्व की बात है। इतना ही नहीं, इस बार सात पदक विजेताओं में हरियाणा के खाते में चार यानि तीन व्यक्तिगत पदक और दो हॉकी में हैं। राज्यपाल ने प्रदेश के युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे अवश्य बढ़ें।


उन्होंने कहा कि  उन्हें गर्व है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने पदक विजेताओं को अधिकतम नकद पुरस्कार दिया है। हरियाणा की खेल नीति की देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। हरियाणा ने अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम की है और इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को बधाई देते हैं।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि इन विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पूरे हरियाणावासियों को इस बात का गर्व है कि इस बार ओलंपिक में 127 खिलाड़ियों में से 30 हरियाणा के थे।


उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश और राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हरियाणा के इन बेटों और बेटियों ने कुल 7 में से 3 पदक जीते हैं। देश और राज्य ने पहले भी एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों की क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखा है।


ट्रैक और फील्ड खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर भारत को राष्ट्रगान का क्षण दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। उनकी सफलता की कहानी वर्षों तक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।


इसी प्रकार, पहलवान रवि दहिया और बजरंग पुनिया ने रजत और कांस्य जीतकर भारत का झंडा विदेशों में फहराया है। हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार ने भी हॉकी में कांस्य पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के कारण ही भारत इस बार सात पदक जीतकर दुनिया में 48वें स्थान पर है। यह 121 वर्षों में शानदार प्रदर्शन रहा है।
श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने निश्चित रूप से राज्य में सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है, क्योंकि इस बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय हॉकी टीम के 11 खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी हरियाणा के हैं।


महिला हॉकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस कौशल और सहनशक्ति के साथ खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मैच खेला, उसकी न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी सराहना की गई है।


राज्यपाल ने कहा कि इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हरियाणा ने एक बार फिर दुनिया के खेल मानचित्र पर अपना नाम रोशन किया है। हरियाणा जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से बेशक छोटा राज्य है, लेकिन खेल के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां सराहनीय हैं।


इसके अलावा, पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले एवं ओलंपिक, एशियन, कॉमनवैल्थ और राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों के समान नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।


पांच स्पोर्टस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोले जाएंगे : उपमुख्यमंत्री


उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में खेलों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व सुविधाएं देने के लिए 5 स्पोर्टस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोले जाएंगे। इनमें  प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।  ये सेंटर बॉक्सिंग, हॉकी, निशानेबाजी, कुश्ती और एथलेटिक्स में खोले जाएंगे।


उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने का प्रावधान किया है।


इसके अलावा, हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जो खेलों में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये का नकद इनाम दे रहा है।


उन्होंने कहा कि इतिहास की बात करें तो पिछले एशियाई खेलों में पदक तालिका में हरियाणा का योगदान 33 प्रतिशत था, जबकि राष्ट्रमंडल पदक तालिका में 40 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य सरकार की क्षमता को देखते हुए इस बार हरियाणा पहली बार ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी करेगा।


उन्होंने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए 1000 आयुष सहायक एवं 22 आयुष कोच के पद स्वीकृत किए हैं। साथ ही,  511 योग एवं व्यायामशालाएं शुरू की गई हैं।


उन्होंने कहा कि पंचकूला, गुरूग्राम, जींद, भिवानी, सिरसा व यमुनानगर जिलों में आवासीय खेल अकादमियां खोली गई हैं।  इसके अलावा, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार, अम्बाला व रोहतक में 9 डे-बोर्डिंग खेल अकादमियां खोली गई हैं।


सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं : संदीप सिंह


खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि आज जिस मुकाम पर ये खिलाड़ी पहुंचे हैं उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत ही एकमात्र रास्ता है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। इस सफलता की सीढ़ी तक पहुंचने के लिए कम से कम 15-20 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में इन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक कई युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।


सरदार संदीप सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल संबंधी जानकारी देने के लिए खेलो हरियाणा एप लांच किया गया है।


उन्होंने कहा कि खेलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हैं। चाहे खेल नीति हो, आहार हो, कोच हो, उपकरण हो या बुनियादी ढांचे की बात हो, हरियाणा सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
हमारा सौभाग्य है कि हम हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं


सम्मान समारोह में बोलते हुए खिलाड़ियों ने उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि वे सभी गर्व और बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं कि वे हरियाणा से संबंध रखते हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य की खेल नीति सबसे अच्छी है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगे और अगली बार निश्चित रूप से अधिक पदक जीतेंगे।


बजरंग पुनिया ने कहा कि दुनिया में हम जहां भी जाते हैं, हर कोई हमसे पूछता है कि हरियाणा अपने खिलाड़ियों को इतनी बड़ी रकम इनाम के तौर पर कैसे दे रहा है। मुझे खुशी है कि जो खिलाड़ी चोटिल होते हैं उनके लिए राज्य सरकार रिहैब सेंटर बना रही है। इतना ही नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए कई खेल अकादमी की स्थापना की जा रही है ताकि उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी खेल तकनीकों को ओर बेहतर कर सकें और पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित करें।


यह खिलाड़ी हुए सम्मानित


राज्यपाल ने नीरज चोपड़ा, रवि दहिया और बजरंग पुनिया को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने के लिए 6 करोड़ रुपये, 4 करोड़ रुपये और 2.5 करोड़ रुपये के चैक वितरित किए। पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों सुमित कुमार और सुरेंद्र कुमार को भी 2.5 करोड़ रुपये के चेक दिए। प्रत्येक खिलाड़ियों को रियायती दरों पर एचएसवीपी प्लॉट दिए जाने के साथ-साथ जॉब ऑफर लेटर भी दिए गए।
इसके अलावा, सीमा विस्ला, सोनम मलिक, अंशु मलिक, विनेश फोगाट, यशस्विनी सिंह देसवाल, संजीव राजपूत, मनु भाकर, अभिषेक वर्मा, सुमित नागल, दीक्षा डागर, मनीष कौशिक, अमित पंघाल, विकास कृष्ण, सीमा पुनिया, संदीप कुमार, राहुल को 15-15 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक खिलाड़ियों को जॉब ऑफर लेटर भी दिए गए।


ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों दीपक पुनिया, उदिता, शर्मिला देवी, सविता पुनिया, रानी रामपाल, निशा, नेहा गोयल, नवनीत कौर, नवजोत कौर, मोनिका मलिक, पूजा रानी को 50-50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक खिलाड़ियों को जॉब ऑफर लेटर भी दिए गए।


कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी. एस. ढेसी,  चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री ए. के. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ,खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक श्री पंकज नैन आईपीएस,  उपायुक्त विनय प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।