*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आदेश जारी कर जिला में कोरोना संक्रमण को रोकने व सामाजिक सुरक्षा के मध्येनजर जनहित में प्रत्येक व्यक्ति के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यस्थलों पर मास्क व साफ कपड़े से चेहरे को कवर करना अनिवार्य किया है।

पंचकूला 14 जून- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आदेश जारी कर जिला में कोरोना संक्रमण को रोकने व सामाजिक सुरक्षा के मध्येनजर जनहित में प्रत्येक व्यक्ति के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यस्थलों पर मास्क व साफ कपड़े से चेहरे को कवर करना अनिवार्य किया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर प्रतिंबध रहेगा। इन आदेशों की अवहेलना करने पर 500 रुपए का जुर्माना व आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाई की जा सकती है।

For Detailed News-


इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी, थाना प्रभारी, सिविल सर्जन द्वारा मनोनित सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सक के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त के अनुरोध पर जिला में कार्यरत सहायक सब इंसपैक्टर, सब इंसपैक्टर व इंसपैक्टर को भी जिम्मेवारी सोंपी गई है।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी आज स्वास्थ्य एवँ गृहमंत्री श्री अनिलविज जी से मिलने मोहाली के मैक्स अस्पताल पहुँचे।

News 7 World:

Mohali

For Detailed News-

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी आज स्वास्थ्य एवँ गृहमंत्री श्री अनिलविज जी से मिलने मोहाली के मैक्स अस्पताल पहुँचे।

ईश्वर उन्हें शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूं।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित पहली वर्चुयल रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

For Detailed News-

पंचकूला 14 जून– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थित उद्योगों के अनुकुल है। इसलिए उद्योगों को बढावा देने के साथ साथ ई-गवर्नेसं क्षेत्र में भी बेहतर फैसलें लिए जाएगें ताकि युवाओं का सही मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता की ओर ले जाया जा सके। इसके अलावा केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की जनता को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए महत्वपूर्ण मूल्यों व निर्णयों पर मिलकर कार्य करेंगें।


मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित पहली वर्चुयल रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला चैलेंजिंग का समय है, यह ध्यान में रखकर अच्छे निर्णय लेते हुए आगे बढेंगे ओर प्रदेश के हर वर्ग कोे समृद्व बनाने का कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस वर्चुयल रैली में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए लोगों तक अपनी बात पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य रहा। कोरोना महामारी में जनता को भी सुरक्षित रखना है और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत भी करवाया जा रहा है। इसलिए देशभर में 75 वर्चुयल रैलियंां आयोजित की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक साल में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए साहसिक कदम उठाते हुए वर्षो से लटके हुए अधूरे कार्यो को पूरा किया है। रामजन्म भूमि मंदिर विवाद लम्बे समय तक चला, लेकिन केन्द्र सरकार ने उसे चुटकी मंे निपटा दिया। इसके अलावा संविधान बनने के बाद से नासूर बनी हुई धारा 370 को हटाकर पूरे देश में एक राष्ट्र एक निशान करने का कार्य किया। इसी प्रकार मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का महत्वपूर्ण मुद्दा निपटाया जिसके कारण महिलाओं को अपमानित होना पड़ता था। इसके अलावा नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर अन्य देशों से आने वाले पीड़ितों का मान बढाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इन ऐतिहासिक निर्णयों के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विश्व स्तर पर साख बढी है और विश्वव्यापी व्यक्तित्व के रूप मेें उभर कर आये है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का हल भी प्रधानमंत्री ने बड़े ही सरल तरीके से किया है जिसके कारण भारत अन्य देशों के मुकाबले सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली कान्फ्रेस में ही वैसुदेव कुटुम्ब के आधार पर कार्य किया। इसलिए विश्व के कई देश श्री मोदी का लोहा मानते है। देश में चली गंगा यात्रा से आंतकवादियों के मुहं पर तमाचा लगाया है।

https://propertyliquid.com/


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतियों को अवसर के रूप में प्रयोग करना समय की मंाग है। जिस प्रकार देश का परिपेक्ष बदलता रहता है उसी अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के कृषि, दुकानदार, व्यापारी, उद्योगपति, मजदूर, किसान, शिक्षक, महिला, सैनिक, युवा, खेल आदि हर वर्ग व्यक्तियों के लिए 20 लाख करोड़ रूप्ए का पैकेज दिया है। इस पैकेज से प्रदेश के लोगों को बैंकों के माध्यम से सहायता करके आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गरीब महिलाओं के खाते में 500 रुपए की राशि, राशन निशुल्क मुहैया करवाया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपए की राशि, श्रमयोगी मान धन योजना से लाभ, मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत खरीद, मुआवजा आदि सुनिश्चित किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली पीढी के लिए पानी बचाने की योजना बनाई है। इसके अलावा केशाऊ बांध, रेणूका डैम पर कार्य किया है। इसके अलावा जल बचाने के लिए छोटे छोटे डैम बनाने का कार्य किया है तथा पानी रिचार्ज हेतू बोरवैल लगवाए गए है। धान की बिजाई कम करने के लिए किसानों केे हितार्थ प्रोत्साहन योजना जैसे निर्णय लेकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है।


वर्चुयल रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही विकास हेतू क्रांतिकारी कदम उठाए है, जिनके कारण देश में खुशी की लहर दौड़ चली। लेकिन इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैल गया फिर भी सरकार ने एक के बाद एक कई अहम निर्णय लिये जिनका सीधा लाभ जनता को मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी अपने दूसरे कार्यकाल में जनहितैषी फैसले लिए है। प्रदेश सरकार की पानी बचाओ योजना की पूरे देश में सराहना हुई है और कई राज्य इसका अनुसरण करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह वचुर्यल रैली लोगों के लिए विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगी।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए तन, मन, धन से जनता की सेवा करने का कार्य किया है। विशेषकर प्रदेश के किसानों की गेहूं, सरसों, चने की फसलों की खरीद योजना बनाकर सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कृषि को लाभ का सौदा बनाने हेतू कार्य किए जिनमें सरकार ने फसल विविधकरण को अपनाते हुए वैल्यु एडिसन के रूप में कार्य किया है। सरकार ने किसानों का विश्वास जीतने का सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने वर्चुयल रैली की सफलता के लिए पार्टी की आई टी टीम का भी आभार जताया।


केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने भी हरियाण जन संवाद एवं वर्चुयल रैली में सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाते हुए कहा कि सरकार ने देश को स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिलेण्डर जैसी सुविधाएं भी गरीब व्यक्तियों तक पहुंचा कर गैर बराबरी को समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि योजनाओं का विस्तार किया है। अब किसान कहीं भी अपनी फसल को बेच सकते है। इस प्रकार सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है। सरकार ने इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का सकंल्प करवाया।


राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने रैली को दिल्ली से सम्बोधित किया और सरकार द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया। रैली में प्रधानमंत्री के आहवान पर देश को आत्मनिर्भर लक्ष्य की ओर ले जाने का सकंल्प करवाया ताकि सुविचार अनुसार भारत के नागरिक कर्तव्यों का पालन करें ताकि राष्ट्रीय एकता की भावना एवं लोकतंत्र के मूल्यों, समता मूलक मूल्यों आधारित राजनीति व समाज को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन के रूप में अपने और लोकल उत्पादों का प्रयेाग करने व स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान को आगे बढाते हुए लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प करवाया।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुयल रैली के माध्यम से अधिक लोगों तक पहंुचा जा सकता है। इसके लिए समय व धन की बचत होती है। इसलिए इस तकनीक को अपनाना चाहिए। रैली के माध्यम से एक लाख लोगों तक जुडने का कार्य किया। इसके अलावा युटयूब, फेसबुक आदि के माध्यम से भी लोगों से जुडे है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य समाजसेवी संगठनों को भी इन परम्पराओं को अपनाना चाहिए। इनके माध्यम से सोशल डिस्टेंस का भी पालन होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एमएसएमई के 20 लाख करोड़ के पैकेज में 10 प्रतिशत शेयर प्रदेश के लिए जरूर लेगें। एमएसएमई में लगभग 50 हजार युनिटों व परिवारों को भी आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा और राजस्व भी बढेगा।


इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी रणदीप घणघस, रैली संयोजक विशाल सेठ, पंचकूला विधानसभा संयोजक बंतो कटारिया, कालका विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नवीन गर्ग सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी

मुंबई:

14 June, 2020

For Detailed News-


बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी।

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

https://propertyliquid.com/

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। सुशांत सिंह बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाईस्कूल से हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ने चले आए थे। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

सुशांत सिंह का पैतृक आवास पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है। पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई की थी। सुशांत ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल नाम के धारावाहिक में काम किया था। लेकिन उनकी पहचान पवित्र रिश्ता से मिली।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर एक्टर के सुसाइड की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस सुशांत की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

Blood donation camp organized by Panchkula Gaushala Trust and Gayatri Pariwar Panchkula

News 7 world

Panchkula:14/06/2020

Blood donation camp organized by Panchkula Gaushala Trust and Gayatri Pariwar Panchkula.

For Detailed News-

Chief Guest Sh. Gayan Chand Gupta Ji

https://propertyliquid.com/



Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

पंचकूला में शुरू हुई भाजपा की वर्चुअल रैली।

पंचकूला:

For Detailed News-

पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला।

कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई पदाधिकारी भी हैं मौजूद।

ऑनलाइन रैली को केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन दिल्ली से व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पंचकूला से करेंगे संबोधित।

रैली में प्रदेश के जिलों के कार्यकर्ता और लोग जुड़ेंगे।

https://propertyliquid.com/

करनाल, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, जींद और फतेहाबाद के लोग रैली में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

इस वर्चुअल रैली में 1 लाख से अधिक लोग वर्चुअल ऑनलाइन , सोशल मीडिया, टीवी माध्यम से जुड़ेंगे।

ये वर्चुअल रैली साक्षात रैली के स्वरूप जैसी होगी।

बस इसमें लोग ऑनलाइन और सोशल माध्यम से जुड़ेंगे।

तीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को भेजे लिंक।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

पंचकूला में फूटा कोरोना बम।

पंचकूला:

For Detailed News-

एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने।

आज सुबह 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि।

पंचकूला में 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हुई पुष्टि।

पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की CMO डॉ जसजीत कौर ने की पुष्टि।

https://propertyliquid.com/

स्वास्थ्य विभाग ने अब इन सभी 9 कोरोना संक्रमित मरीजों को पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन सभी 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

साथ ही इन सभी 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है।

ताकि उन्हें भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

पंचकूला में 3 और नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने।

पंचकूला:

For Detailed News-

पंचकूला में 3 और कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हुई पुष्टि।

पंचकूला के सेक्टर 12 A की 40 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में भी 2 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब इन तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

इन तीनों कोरोना संक्रमित मरीज़ों के परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

https://propertyliquid.com/

साथ ही इन तीनों कोरोना संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है।

ताकि उन्हें भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

महाविद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों में अंतिम वर्ष की कक्षा में पढऩे वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं पारंपरिक तरीके से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

For Detailed News-

चंडीगढ़, 13 जून-हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों में अंतिम वर्ष की कक्षा में पढऩे वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं पारंपरिक तरीके से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन परीक्षाओं के परिणाम 7 अगस्त 2020 तक घोषित किए जाएंगे।


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के अंतिम वर्ष की कक्षा में पढऩे वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं पहले की तरह करवाने का निर्णय लिया है, लेकिन इस दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजिंग आदि का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए छात्रावास नहीं खोले जाएंगे, लेकिन सामाजिक दूरियों के मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा से बाहर के जो विद्यार्थी इस दौरान कोई परीक्षा नहीं दे सकते हैं तो उनके लिए पिछली सभी परीक्षाओं का औसत लिया जा सकता है या वे बाद में खुद परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा देने या ग्रेड में सुधार के लिए विकल्प चुन सकते हैं।

https://propertyliquid.com/


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि इंटरमीडिएट समैस्टर के सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए जाएंगे, जिसमें उनके पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों का 50 प्रतिशत को वर्तमान समैस्टर के आंतरिक मूल्यांकन या असाइनमेंट के 50 प्रतिशत अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि यदि कोई विश्वविद्यालय कैंपस डिपार्टमैंटस के ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा लेने का इरादा रखता है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों का कोई पेपरबकाया है तो उन्हें परीक्षा से छूट देकर अगले समैस्टर में प्रमोट किया जा सकता है और रि-अपीयर आगे ले जा सकते हैं।


प्रवक्ता के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को केवल आंतरिक मूल्यांकन की गणना के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जहां पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं अभी तक संचालित नहीं हो पाई हैं वहां पर विद्यार्थियों की पिछली सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के औसत आधार पर या पिछली समैस्टर में थ्योरी की परीक्षाओं के औसत 80 प्रतिशत अंकों का आधार माना जा सकता है, इनमें जिसमें भी अधिक अंक बनते हैं उसको आधार मान सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों द्वारा अपने ‘यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमैंटस’ में एडमिशन व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर के कॉलेजों के लिए पहले की तरह केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन किए जाएंगे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh conducts intensive cleaning and anti-encroachment drive in sector 52 and 53*

पंचकूला से होगा भाजपा का प्रदेश स्तरीय हरियाणा जनसंवाद , पूरी हुई सभी तैयारियां

पंचकुला 13 जून-

For Detailed News-

भाजपा जिला पंचकूला के प्रमुख पदाधिकारियों की आज एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वर्चुअल रैली के जिला संयोजक विशाल सेठ ने की,  बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पंचकूला विधानसभा संयोजक बंतो कटारिया व कालका विधानसभा संयोजक लतिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस ऑनलाइन बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं सभी मंडलों से एक-एक आईटी प्रमुख शामिल हुए ।

https://propertyliquid.com/

बैठक में कल होने वाली प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी कार्यकताओं से कहा गया कि इस वर्चुअल रैली को भी अन्य रैलियों की तरह गम्भीरता से ले साथ ही इस बात को सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्यकर्ता इस रैली के साथ 11 बजे अवश्य जुड़ें और अपने सभी मित्रों और साथियों को भी फ़ेस्बुक लाईव एवं ट्विटर के माध्यम से जोड़ें। 

सभी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल रैली स्थल पर उपस्थित रहे। निम्नलिखित लिंक के द्वारा कोई भी व्यक्ति रैली से जुड़ सकता है। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!