जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आठ नवंबर को प्रात: नौ बजे स्थानीय टाउन पार्क से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुराधा ने बताया कि इस मैराथन का आयोजन जिला व सत्र न्यायाधीश राजेश मलहोत्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह मैराथन स्थानीय टाउन पार्क से शुरू होकर बीएसएनएल एक्सचेंज रोड, सदर बाजार, सुभाष चौक, पुरानी सब्जी मंडी रोड, जगदेव सिंह चौक, नेहरू पार्क पर सम्पन्न होगी।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस मैराथन का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा गरीब व्यक्ति, महिलाएं, बच्चे, वृद्धों आदि को किसी भी विभाग, न्यायालय, उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसमें जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल सिरसा, यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन सिरसा, श्री विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-07 17:49:012021-11-07 17:49:09आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आठ नवंबर को किया जाएगा मैराथन का आयोजन
पंचकूला, 7 नवंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 20 स्थित भगवान विश्वकर्मा भवन में आयोजित भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया। श्री गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा भवन के निर्माण में सहयोग के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की भी घोषणा की।
भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह में नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्याम लाल जांगड़ा, तेलु राम जांगड़ा, पार्षद सुशील गर्ग तथा पार्षद हरेन्द्र मलिक अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा चंद्रप्रकाश ने की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जैसा इंजिनियर कोई भी नहीं है। भगवान विश्वकर्मा ने विश्व की निर्माण का कार्य किया है, तभी सभी लोग उन्हें देवता के रूप में पूजते हैं। हमें उनकी शिक्षाओं व दिखाए गए मार्ग से सीख लेनी चाहिए। जैसे बृहमा ने सृष्टि की रचना की वैसे ही भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता माने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दिया था, उस पर काम करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में इस आंकड़े को हरियाणा में 1000 लड़कों पर 935 लड़कियां तक पहुंचाने का कार्य किया है, परंतु पहले की सरकारों में यह आंकड़ा 1000 लड़कों पर 837 लड़कियों का था। प्रधानमंत्री की सोच है कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और हमारे मुख्यमंत्री ने इसमें एक कड़ी और जोड़ते हुए बेटी को खेल खिलाओ का भी संदेश दिया है, जिसका परिणाम टोक्यो ओलंपिक में देखने को मिला जहां पर लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा मेडल लाकर इस संदेश को प्रमाणित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब व जरूरतमंदों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नौकरियों में पारदर्शिता लाते हुए मैरिट के आधार पर योग्य व्यक्तियों को नौकरियां मिली हैं और हाल ही में हरियाणा पुलिस में सब इंसपेक्टर की परीक्षा का परिणाम आया है जिसमें परीक्षा पास करने वाले योग्य व्यक्तियों को नौकरियां मिली है जिनमें कुछ लड़कियां भी चयनित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा के हर जिला में जमीन की रजिस्ट्रियों को सरल बनाने के लिए तहसीलदार के अलावा नगराधीश व एसडीएम को भी रजिस्ट्रियां करने की शक्तियां प्रदान की हैं ताकि लोग बिना विलंब के अपने प्लाट/दुकान/मकान की रजिस्ट्रियां करवा सकें।
इस अवसर पर बेटी सानिया ने गीत के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दिया, जिससे प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष ने सानिया को 1100 रूपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान रामफल जांगड़ा, सचिव संतराज जांगड़ा, सुदेश जांगड़ा, शमशेर सिंह जांगड़ा, दया राम जांगड़ा, रमेश चन्द्र तथा जांगिड़ ब्राह्मण कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-07 17:44:022021-11-07 17:44:09हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
पंचकूला, 7 नवंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताउ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाॅल में हरियाणा राज्य बैडमिंटन ऐसोसिएशन के मार्गदर्शन में व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला द्वारा आयोजित और अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रायोजित चार दिवसीय -54वीं ‘योनेक्स सनराइज हरियाणा राज्य जुनियर बेडमिंटन चैंपियनशिप-2021‘ खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया भी उपस्थित थे।
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन पंचकूला के पैट्रन ए.एस. चावला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल व एम जी काॅट्रैक्टर प्रोइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक कैलाश मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थ्ति थे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन पचंकूला के चीफ पैट्रन ज्ञानचंद गुप्ता ने चार दिवसीय टूर्नामेंट में 22 जिलो से आए 376 खिलाड़ियों का जन प्रतिनिधि होने के नाते स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी किया और उन्हें खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलु हैं। खेल में एक खिलाड़ी जीतता है और एक हार जाता है। हारे हुए खिलाड़ी को हार से सबक लेकर अगली बार जीतने का संकल्प लेना चाहिए और जीते हुए खिलाड़ी को अपने इस प्रदर्शन से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीतने का प्रण लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर दुनिया में ख्याति प्राप्त की है और हरियाणा ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों में मेहनत व जोश के साथ खेलने की प्रेरणा भर दी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला की निधि व अनुपमा ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए हरियाणा खेलों का हब बन गया है। आज हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले के 6 करोड़, सिल्वर पदक विजेता को 4 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रूपए का सम्मान देने वाला देश की प्रथम राज्य बन गया है। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में जीतने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में चयन होगा जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का और अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बेडमिंटन प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त कबड्डी कप, रक्तदान शिविर, आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के शिविर तथा गरीब लोगों की सहायता के लिये यह ट्रस्ट कई वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रस्ट की ओर से नकद पुरस्कार व प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर हौसलाफजाई की जाती है।
इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन ऐसोसिएशन के खजांची विनय कुमार अग्रवाल, चण्डीगढ़ बैडमिंटन ऐसोसिएशन के महा सचिव सुरेन्द्र महाजन, बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, बीजेपी जिला पंचकूला के कोषाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अशोक राणा तथा जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन के अन्य सभी प्रदाधिकारी भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-07 17:39:032021-11-07 17:39:10हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने ताउ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाॅल में आयोजित 54वीं ‘योनेक्स सनराइज हरियाणा राज्य जुनियर बेडमिंटन चैंपियनशिप-2021‘ का किया शुभारंभ
पंचकुला में टाउन पार्क, सेक्टर 5 में एक विशेष योग सत्र का आयोजन जा रहा हैं। जिसमें योग गुरु श्री सुरिंदर वर्मा जी प्राणायाम,ध्यान, आसन, स्वस्थ आहार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में पूरी जानकारी देगें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति योग को एक घंटा देता है, तो वह स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन जीता है। छात्र अध्ययन पर अधिक एकाग्रता रखते हैं, यदि वे सुबह योग करते हैं और अध्ययन में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करते हैं।
हम बहुत भाग्यशाली है, जो योग गुरु श्री सुरिंदर वर्मा जी से योग सीखने का मोका मिला,इतने सहज भाव से कोई योगा नहीं करवा सकता इनमें 40 साल का अनुभव स्पष्ट नज़र अाता है ये निस्वार्थ भाव से करवाते है मैंने जीवन में बहुत सारे सैमिनार मैं जाने का मोका मिला है लेकिन इनके जैसा कोई नहीं मिला मैं इनका दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूँ समाज को योग गुरु श्री सुरिंदर वर्मा जी जैसे लोगों की बेहद ज़रूरत है।
संदीप नारंग (मुख्या संपादक) Editor in chief
न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7World)
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-06 03:45:212021-11-06 04:00:20पंचकुला : टाउन पार्क, सेक्टर 5 में दिव्या योग आयाम और गोल्डन हॉस्पिटल के द्वारा एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया जा रहा हैं।
पंचकूला, 5 नवंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने लोगों से आहवान किया कि वे ऋषि, मुनियों और संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलें और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।
श्री गुप्ता आज शिव मंदिर महादेवपुरा सकेतड़ी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अंबाला लोकसभा सांसद श्री रतन लाल कटारिया, नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल व बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री अजय शर्मा भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर के हाॅल में एक विशाल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाबा केदारनाथ धाम में दिये गए उदबोधन को आॅनलाइन माध्यम से सुना और देखा। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में आज अनेक परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि भारत ऋषि, मुनियों और संतों का देश है और यहां की गौरवमई प्राचीन संस्कृति के कारण हम विश्व में अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे ऋषि, मुनियों और संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री देश को विश्व गुरू बनाने के लिए अग्रसर हैं। आज पूरा विश्व भारत और श्री मोदी की ओर देख रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केदारनाथ में शिव भक्तों को अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में प्राकृतिक आपदा के कारण केदारनाथ में भारी नुक्सान हुआ था परंतु केदारनाथ मंदिर जस का तस खड़ा रहा। केदारनाथ धाम की इसी पवित्रता व मान्यता को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम को पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में आज उन्होंने केदारनाथ के काया-कलप के लिए अनेक परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने पूज्य स्वामी दीदी डाॅ. अमृता और स्वामी संपूर्णानंद का कार्यक्रम में पहुंचने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया व उनके पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सोनिया सूद, जय कौशिक, नरेन्द्र लुबाणा, जिला बीजेपी मीडीया कोओर्डिनेटर संजय आहूजा, पूर्व गेल अध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा नेता ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता, जिला बीजेपी कोषोध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेन्द्र मनचंदा, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, सकेतड़ी शिव मंदिर के अध्यक्ष केडी शर्मा सहित भारी संख्या में शिव भक्त भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-06 03:10:032021-11-06 03:10:16हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने ऋषि, मुनियों और संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का लोगों से किया आहवान
पंचकूला, 5 नवंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज राघव गिफ्ट गैलरी, एससीओ-19 सेक्टर 11 पहुंच कर आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रूपए देने की घोषणा की।
जैसे ही सुबह लगभग 11 बजे राघव गिफ्ट गैलरी में आग लगने की सूचना श्री गुप्ता को मिली, वे तुरंत वहां पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व अन्य व्यपारियों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक दुखद घटना है, जिसमें शोरूम में रखा लगभग सारा समान जल कर नष्ट हो गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण हेतु व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है जिसके तहत व्यापारियों को आग, चोरी, बाढ़ और भूकंप के कारण हुए स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान के नुकसान की भरपाई के लिए 25 लाख रुपये तक का बीमा लाभ उनके टर्नओवर के आधार पर प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की अनूठी पहल है और जिन व्यापारियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उन्हें बीमा लाभ मिल सके।
ओद्यौगिक क्षेत्र फेज़ 2 में वैस्टवुड फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने की घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को इस दुखद घटना से अवगत करवाया था जिसके बाद श्री मनोहर लाल ने मृत लोगों के परिवार जनों को 2-2 लाख रूपए तथा एक घायल हुए व्यक्ति के लिए 50 हजार रूपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त को एक् सप्ताह के भीतर पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए कह दिया गया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-06 03:04:352021-11-06 03:04:40हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने राघव गिफ्ट गैलरी, सेक्टर 11 पहुंच कर आग लगने से हुए नुकसान का लिया जायजा
The Indira Gandhi National Open University (IGNOU) has extended the last date of submission of online Fresh admission of all Masters, Bachelor & Diplomas programmes up to 12th November, 2021 for the July-2021 session. This extension of last date shall not apply to Certificate and Semester-based programmes, i.e., MP, MPB, PGDMM, PGDFM, PGDHRM, PGDOM, PGDFMP, DBPOFA, PGDIS, MCA, BCA, and all Certificate and Awareness programmes of 6 months duration or less. Details of the IGNOU academic programmes for the July, 2021 session can be accessed from the link https://ignouadmission.samarth.edu.in/. The prospective learners can apply for Masters/Bachelor/Diploma programmes of the University on the official website, informed the Senior Regional Director of IGNOU Regional Centre Chandigarh Dr. A.K. Dimri. Last date of submission of ‘online’ admission form for the July session was earlier fixed for 31st October, 2021.
For all those candidates, who have been planning to get admission in any of the IGNOU courses can apply for the same online. Firstly the candidate has to register themselves (if not registered) on the official website i.e https://ignouadmission.samarth.edu.in/. Whereas those who have already registered can simply login with the id- password and fill up the application form for the admission in the July session at Indira Gandhi National Open University for 2021. Also, before filling up the IGNOU admission form, candidates must go through the general instructions, eligibility criteria, fee details, duration, etc. on the official website. Applicants can also download the complete details of the programmes from the IGNOU website.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-06 02:42:582021-11-06 03:13:11IGNOU extends Admission up to 12th November, 2021
उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल से बुधवार को स्थानीय हिसार रोड़ स्थित रॉयल हवेली में उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने जिलावासियों से दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, समृद्धि व संतुष्टि की कामना की। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का आह्वïान किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के पुत्र मुनीष सिंगला व विनोद स्वामी सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-04 02:48:572021-11-04 02:49:02उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने की शिष्टाचार मुलाकात
सहायक कृषि अभियंता इंजिनियर गोपी राम सांगवान ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 8 नवंबर से 25 नवंबर 2021 तक कस्टम हायरिंग सैंटर के कृषि यंत्रों ब्लॉक वाइज भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्र जैसे सुपर सीडर, पैडी स्ट्रा चौपर, जीरो ड्रिल, मल्चर, स्ट्रा बेलर हे-रेक, हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, क्रॉप रीपर आदि कृषि यंत्र खरीद कर उनके बिल विभागीय पोर्टल पर नौ अक्टूबर तक अपलोड कर दिए थे। उनके कस्टम हायरिंग सैंटर के कृषि यंत्रो के भौतिक सत्यापन के लिए विभाग द्वारा कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि खंड सिरसा के 66 सीएचसी व खंड ऐलनाबाद के 66 सीएचसी की फिजिकल वैरीफिकेशन आठ से 11 नवंबर 2021 तक, खंड रानियां के 55 सीएचसी, खंड बड़ागुढा के 50 सीएचसी की फिजिकल वैरीफिकेशन 12, 15, 16 व 17 नवंबर 2021 को, खंड डबवाली व ओढां के 34 सीएचसी की फिजिकल वैरीफिकेशन 18, 22 व 23 नवंबर 2021 को तथा खंड नाथूसरी चौपटा के 18 सीएचसी की फिजिकल वैरीफिकेशन 24 व 25 नवंबर 2021 को की जाएगी। कृषि विभाग की टीम द्वारा सीएचसी का निरीक्षण साइट पर जाकर किया जाएगा।
अत: कृषि यंत्रो के भौतिक सत्यापन के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर के पास सभी का आधार कार्ड, सीएचसी का पैन कार्ड, बैंक खाता की प्रति, सदस्यों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा की प्रति, सदस्यों की जमीन की पटवारी रिपोर्ट, कृषि यंत्र के बिल की तीन प्रतियां, स्वयं घोषणा पत्र, कृषि यंत्र के साथ जीपीएस कैमरा द्वारा ली गई फोटो, बोर्ड पर नाम व पता का पूरा विवरण आदि अन्य दस्तावेज एवं कृषि यंत्र के मैन फ्रेम पर कस्टम हायरिंग सेंटर का नाम, स्कीम का नाम, गांव का नाम लिखा होना चाहिए एवं सही तरीके मशीन सीरियल नंबर मैन फ्रेम पर खुदा होना चाहिए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-04 02:41:062021-11-04 02:41:19कस्टम हायरिंग सैंटर के कृषि यंत्रों का ब्लॉक वाइज भौतिक सत्यापन 8 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा
Panjab University, Chandigarh will be receiving Maulana Abul Kalam Azad(MAKA) Trophy for overall top performing University in Inter University Tournaments for 3rd Year in a row which is also the second hat trick for PU.
Ministry of Youth Affairs & Sports announced the National Sports Awards 2021 on 2nd November 2021. The Hon’ble President of India Sh. Ram Nath Kovind will give away the awards on 13th November, 2021 at a special function to be organized at the Darbar Hall of Rashtrapati Bhavan.
Prof. Raj Kumar, Vice Chancellor, PU lauded the commendable achievement of the PU Sportspersons, Coaches and officials of Directorate of Sports for bringing laurels in sports.
Dr. Prashant Gautam, Director, Sports informed that it is a matter of great honor for PU for getting MAKA trophy for the 16th time and making a hat trick twice. He appreciated the hardwork of coaches and players.
Dr. Neena Seth Pajni, President, Panjab University Sports Committee & Principal Govindgarh College, Khanna along with Dr. Prashant Gautam, Director, Sports & Dr. Rakesh Malik, Deputy Director, Sports visited the office of Prof. Raj Kumar, PU VC for congratulating him on getting the MAKA trophy.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-04 02:20:582021-11-04 02:21:03PU Makes Hat Trick in MAKA Trophy