पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बाल भवन में सोलो डांस, फन गेम व पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित

सिरसा, 30 अक्तूबर।


             जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा बुधवार को स्थानी बाल भवन में तीसरे चरण में सोलो डांस, फन गेम व पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नगर पार्षद सुमन शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।


                 जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 200 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से जो बच्चे प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहे हैं उन्हे जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए जींद भेजा जाएगा। बुधवार को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने के लिए आर्ट लैक्चरर डॉ मिनाक्षी फाईन, फाईन आर्ट लैक्चरर प्रवीण भाटिया, अशोक कुमार, वर्षा तथा कला अध्यापक छोटा सिंह, सोलो डांस व फन गेम प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने के लिए लैक्चरर ऋषि कुमार, मोनिका, सीमा गिल तथा म्यूजिक लैक्चरर जगप्रीत सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।


                 उन्होंने बताया कि चौथे चरण की प्रतियोगिता में 31 अक्टूबर को कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों का सोलो डांस की प्रतियोगिता, डैक्लेमेशन प्रतियोगिता तथा कार्ड मेकिंग की प्रतियोगिताएं करवाई जावेगी। आज हुई प्रतियोगिताओं का मंच संचालन रमेश पुरी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में गुरूनानक पब्लिक स्कूल के अर्पित सेठी ने प्रथम स्थान, शाहसतनाम जी ब्यायज स्कूल से आयुषमान ने द्वितीय तथा डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा से पलक ने तृतीय स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बी की छात्रा ज्योति ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।


                 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के तृतीय समूह में एसएसएस जैन सीनियर सैकेंडरी स्कूल से सनिग्धा ने प्रथम स्थान, स्वामी विवेकानन्द स्कूल सिरसा से वाणी बेनीवाल ने द्वितीय स्थान, जीआरजी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल से शिवानी ने तृतीय स्थान तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बडागुढा से दिलप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में राजकीय सांस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा के सोनू ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बडागुढा से मनप्रीत कौर ने द्वितीय, जीआरजी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल से कशिश ने तृतीय तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल से साक्षी बेनीवाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।


लड़कों की फन गेम प्रतियोगिता में शाहसतनाम जी व्यायज स्कूल के गुरप्रकाश ने प्रथम स्थान, गुरूनानक पब्लिक स्कूल के प्रभनूर ने द्वितीय स्थान तथा विकास हाई स्कूल के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के लिए करवाई गई प्रतियोगिता में गुरूनानक पब्लिक पब्लिक स्कूल से सिया ने प्रथम स्थान, विकास हाई स्कूल से खुशी ने द्वितीय तथा जीआरजी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस के द्वितीय समूह में राजेंद्रा पब्लिक स्कूल की कंगना ने प्रथम स्थान, सैंट जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल की गोरिका ने द्वितीय स्थान, डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की गौरव ने तृतीय स्थान तथा जीआरजी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल से साहिब जोत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापकगण, अभिभावगण व विद्यार्थी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सरदार पटेल के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़- सुशील कुमार।

पंचकूला 30 अक्तूबर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के अवसर पर 31 अक्तूबर को देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आम जन को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से  सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में प्रातः 7 बजे रन फॉर यूनिटी जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

उपमंडल अधिकारी (ना0) सुशील कुमार ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों को जोडने का कार्य किया। इसलिए उनकी जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ जिला के नागरिकों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देती हुई शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौड़ में समाज के नागरिक, स्वंय सेवी संस्थाओं के सहयोगी भाग लेगें। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के लिए इसके साथ जोड़ा जा रहा है। एनएसएसए नेहरू युवा केन्द्र, डीपीई, स्पोटर्स एकेडमी,  पीटीआई, एनसीसी के लडके लड़कियों की विंग को भी इस मैराथन से जोड़ा गया है। इस प्रकार जिला के ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी की तीन स्तरीय दौड़  क्रमशः 10 कि.मी.,5 कि.मी. व 3 कि.मी की होगी।  इनमें से 10 कि.मी. की दौड़ परेड ग्राउंड से आरंभ होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से होते हुए 7-17 चैंक, 11-15 चैंक से होकर बस स्टैंड चैंक से होती हुई परेड ग्राउंड पर ही संपन्न हो जायेगी। दूसरी 5 कि.मी. की दौड़ का रूट चार्ट इस प्रकार होगी- परेड ग्राउंड से शुरू होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से बस स्टैड चैंक होते हुए परेड ग्राउंड पर संपन्न होगी। तीसरी 3 किमी वाले रूट चार्ट की दौड़ परेड ग्राउंड, शालीमार चैंक से होते हुए बस स्टेड चैंक से होते हुए परेड ग्राउंड पर ही संपन्न होगी।  

एसडीएम ने बताया कि लौहपुरूष सरदार का संदेश आम नागरिकों को देने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। शपथ में नागरिकों को सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने तथा देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों के प्रति अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान देने का भी संकल्प करवाया जाएगा।


Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सितंबर में 9 लाख रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद

सिरसा, 30 अक्तूबर।


                पुलिस विभाग की ओर से सितंबर माह में जिला में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न चोरियों की गुत्थी सुलझाते हुए 9 लाख 47 हजार 700 रुपये की चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद करने में पुलिस विभाग ने सफलता हासिल की है।


                पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 5 अभियोग दर्ज किए जिसमें 3881 बोतल शराब ठेका देसी, 16.5 बोतल शराब नाजायज, 200 किलोग्राम लाहण, 3348 बोतल अंग्रेजी बरामद किया गया है। जिला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की और नारकोटिक अधिनियम के तहत 97 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें लगभग 261 किलो 570 ग्राम चूरापोस्त, 6.800 ग्राम स्मैक,0.750 ग्राम अफीम, 6 किलो 300 ग्राम गाजा, 717 ग्राम 200 मिलीग्राम हिरोइन बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 3 अभियोग दर्ज किया गया जिसमें 4 पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के तहत 13 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर सट्टे खाईवाली करते हुए व जुआ खेलते लोगों से 77 हजार 965 रुपये की राशि बरामद की गई है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीणों को किया पराली न जलाने के लिए प्रेरित

सिरसा, 30 अक्तूबर।


            किसानों द्वारा पराली / फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण व मानव जीवन को होने वाली क्षति के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जिला के गांव निल्लांवाली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


                यह जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानंद जांगड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के दिशा निर्देशानुसार करवाया गया है।  उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं प्रभात फेरी निकाल कर किसानों व आमजन को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं ने पराली जलाने से पर्यावरण, मानव जीवन व पशु पक्षिओं पर पडऩे वाले विपरीत प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पराली / फसल अवशेष जलाने से भूमि के मित्र कीट भी नष्टï हो जाते हैं और उर्वरा शक्ति पर खत्म होती है। तत्पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पराली न जलाने व अन्यों को भी पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

फसल अवशेष जलाने पर तुरंत होगी एफआईआर दर्ज : डीसी अशोक गर्ग

सिरसा, 30 अक्तूबर।

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक


              उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला में धान की फसल कटाई शुरू हो गई है, इसलिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखें। कहीं भी धान की पराली / अवशेष जलाने की सूचना मिलती है तो तुरंत फायर ब्रिगेड को बुला कर आग बुझवाएं और इसका खर्च संबंधित किसान से वसूल किया जाए।


              वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों की बैठक को संंबोधित कर रहे थे। इस बैठक में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, सीटीएम कुलभूषण बंसल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


              उपायुक्त ने कहा कि जिला में 85 हजार हैक्टेयर भूमि पर धान की बिजाई की गई थी। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है, इस बारे किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करें ताकि फसल अवशेष जलाने पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति धान की पराली या फसल अवशेष जलाता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाएं तथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर जागरूकता कैंपों का आयोजन कर किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसानो को पर्यावरण व मानव जीवन पर होने पर दुष्प्रभावों के बारे में भी किसानों को जागरूक करें। उन्होंने तहसीलदार व बीडीपीओ को निर्देश दिए कि पटवारियों व ग्राम सचिवों से लगातार सम्पर्क में रहें तथा प्रतिदिन उनकी रिपोर्ट लें। यदि कोई पटवारी या ग्राम सचिव समय पर रिपोर्ट नहीं देता तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

ग्राम सचिव, पटवारी व सरपंच टीम भावना से काम करें : डीसी अशोक गर्ग

सिरसा, 30 अक्तूबर।

उपायुक्त ने धान की पराली को जलाने पर रोक लगाने के लिए ली पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक


              उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि धान की पराली जलाने से न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है अपितु मानव जीवन पर भी बूरा प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष जलाने से न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती है बल्कि अनेक प्रकार की गंभीर श्वसन संबंधित बीमारियां पैदा होती है।


                  वे बुधवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला के समस्त सरपंचों, ग्राम सचिवों, नम्बरदारों, पटवारियों, कृषि विकास अधिकारी व विभिन्न गांवों के किसान की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, सीटीएम कुलभूषण बंसल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


                  उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सचिव, पटवारी व सरपंच टीम भावना से काम करें तभी इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार इसे लेकर बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनेक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं साथ ही इन पर सब्सिडी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने की बजाय इसका प्रयोग खाद के रूप में करेें ताकि भूमि की उपजाऊ शक्ति बढे।

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटियां गठित


                  उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तरीय कमेटियां कड़ी नजर रखें यदि कोई भी फसल अवशेष जलाने का मामला सामने आता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी फसल अवशेष जलाने का मामला सामना आता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा, मंदिरों में मुनादी करवाकर किसानों में पराली न जलाने बारे संदेश दिया जाए।


                  इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से पराली न जलाने बारे बारीकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर दिए जा रहे यंत्रों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए किसान का ऑनलाईन पंजीकृत होना जरूरी है। यदि कोई भी ग्राम पंचायत इन कृषि यंत्रों को लाभ लेना चाहती है तो वे प्रस्ताव पास करके 10 लाख रुपये तक के कृषि यंत्र ले सकती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को भी सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो वे मोबाईल नम्बर 70276-00146 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

किसान छिंद्रपाल ने बताए अपने अनुभव :


                  इस मौके पर किसान छिंद्रपाल ने पराली न जलाने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि किसान छिंद्रपाल पिछले 6 वर्षों से पराली जलाने की बजाय खेत में ही मिला रहे हैं जिससे उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति बढी और उनकी आय में भी वृद्घि हुई है। यदि कोई भी व्यक्ति किसान छिंद्रपाल ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी लेना चाहता है तो वह उनके मोबाईल नम्बर 94163-52045 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Big Breaking : तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक अलर्ट भी जारी किया है।

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के उत्‍तर-पूर्व में मानसून वापस आ गया है। जिसकी वजह से अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है।

लोगों को प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीते मंगलवार को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए नारंगी और पीले रंग के अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, तटीय कर्नाटक के लिए बुधवार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो रही है। बीते रविवार को यहां रविवार शाम से सोमवार सुबह तक 58.1 मिमी बारिश दर्ज की। क्यार तूफान की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जीरी की बोरिया चोरी करने का आरोपी काबू

पंचकुला 29 अक्टूबर :-

पुलिस उपायुक्त श्री कमलदीप गोयल, ह0पु0से0 के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराधों व असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाही करते हुए पुलिस थाना रायपुर रानी की टीम द्वारा रायपुर रानी मण्डी मे जीरी की बोरीया चोरी करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गये आरोपी की पहचान राम कुमार पुत्र शिव चन्द वासी गांव झरमडी, लालरू, पंजाब के रूप मे हुई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर रानी वासी एक आढती ने पुलिस को सूचना दी कि रायपुर रानी मण्डी मे उसकी आढत की दुकान से पिछले कई दिनों से जीरी की बोरिया चोरी हो रही थी । इस बारे उसने पुलिस को सूचना दी । पुलिस द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए अनाज मण्डी रायपुर रानी से आरोपी राम कुमार को विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश करके एक दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया ।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी में दौड़ेगा शहर

पंचकूला, 29 अक्तूबर-    लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी में दौड़ेगा शहर

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बैठक में प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा जिसमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट व शहरवासी भागीदारी करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय एकता की शपथ का भी आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के लिए कमेटी का गठन किया और प्रबंधों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की।उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी की तीन स्तरीय दौड़  क्रमशः 10 कि.मी.,5 कि.मी. व 3 कि.मी की होगी।  इनमें से 10 कि.मी. की दौड़ परेड ग्राउंड से आरंभ होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से होते हुए 7-17 चैंक, 11-15 चैंक से होकर बस स्टैंड चैंक से होती हुई परेड ग्राउंड पर ही संपन्न हो जायेगी। दूसरी 5 कि.मी. की दौड़ का रूट चार्ट इस प्रकार होगी- परेड ग्राउंड से शुरू होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से बस स्टैड चैंक होते हुए परेड ग्राउंड पर संपन्न होगी। तीसरी 3 किमी वाले रूट चार्ट की दौड़ परेड ग्राउंड, शालीमार चैंक से होते हुए बस स्टेड चैंक से होते हुए परेड ग्राउंड पर ही संपन्न होगी।   

 उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी के लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाडियों के अलावा 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी, काॅलेज के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट व शहरवासी भी भागीदारी करेंगे। खिलाडियों व विद्यार्थियों तक संदेश पहुंचाने व उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए उन्होंने खेल विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मैराथन के शुरू होने से पूर्व परेड ग्राउंड में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई जायेगी। उपायुक्त ने सभी जिला पंचकूला वासियों, जन प्रतिनिधियों से अपील की कि सभी रन फॉर यूनिटी मैराथन में शामिल होकर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करें। उन्होंने कहा कि भारत का जो वर्तमान स्वरूप देखने को मिल रहा है। वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीतियों की बदौलत है। उन्होंने चालाक अंग्रेजी हुकूमत के विभाजनकारी इरादो को अपने मजबूत मनोबल से परास्त कर विभिन्न रियासतों को एकता के सूत्र बांधकर वर्तमान भारत का निर्माण किया। उनका योगदान इतिहास मेें अद्वितीय है। उनका कार्य बिस्मार्क से कहीं अधिक महान और कठिन था। वास्तव में तो उनकी तुलना चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त के साथ ही की जा सकती हैं । इसलिए आधुनिक भारत के इस निर्माता को सच्ची श्रद्धांजली देने के लिए अपनी निंद्रा का त्याग कर सुबह 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी में हिस्सा जरूर ले और दूसरों को भी प्रेरित करें।

यह हमारे लिए बड़ी गौरव की बात होगी कि पूरा पंचकूला बच्चें, बुजुर्गं, नौजवान, महिलायें 31 अक्तूबर को रन फाॅर यूनिटी की दौड़ में शामिल हो।   बैठक में पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, नगराधीश नवीन आहूजा, एसडीएम पंचकूला सुशील कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी हरविन्द्र सैनी, डीईटीसी एन आर फूले सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

MCC F&CC meeting held

Chandigarh, October 29:- A meeting of Finance & Contract Committee, Municipal Corporation Chandigarh was held here today under the chairmanship of Sh. Rajesh Kumar and attended by Sh. K.K. Yadav, IAS, Commissioner, Sh. Bharat Kumar, Sh. Mahesh Inder Singh, Sh. Ravi Kant Sharma, Sh. Shakti Parkash Devshali, Smt. Sheela Devi (Councillors), Sh. Tilak Raj, Sh. S.K. Jain, Sh. Anil Kumar Garg, Additional Commissioners and other senior officers of MCC were present during the meeting.

The members of committee discussed various important agenda items in detail and accorded approval for the following:

·        The Committee decided that the MCC will run the construction & demolition waste processing plant itself.

·        The committee decided that NGOs and veterinary doctors duly recognized from Animal Welfare Board be considered in e-tender regarding animal birth control programme of stray dogs with the condition of sterilization of 200 dogs per month.

·        Rough cost estimate for boring and installation of tubewell in Rose Garden, Sector 16, Chandigarh under capital head “Landscaping” at an estimated cost of Rs. 24.92 lacs.

·        To run and operate cremation ground situated at industrial area phase-I, Chandigarh.

·        Reconstruction of phirni road with 80 mm thick paver blocks at village Behlana, Chandigarh at an estimated cost of Rs. 29.14 lacs.

·        Rough cost estimate for providing and laying 80 mm/60 mm thick interlocking paver blocks in streets at Thakur Dwara at village Manimajra, Chandigarh at an estimated cost of Rs. 30.86 lacs.

·        Rough Cost Estimate for providing and laying/strengthening of sewerage line near Rose Garden, Sector 16, Chandigarh at an estimated cost of Rs. 30 lacs.

·        The committee also discussed various issued including strengthening of jogging tracks in all the city parks by repairing and filling sand wherever required. The members discussed that shredders be provided under the horticulture wing of MCC alongwith weedicide spray in backlanes and road berms etc. to remove the grass.

Watch This Video Till End….