T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

महिलाएं मन में ठान लें तो हर मुकाम कर सकती हैं हासिल : उपायुक्त

सिरसा, 20 दिसंबर।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया नारी सम्मान की ओर विषय पर  –   जिला स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन


           कोई भी कार्य महिलाओं के लिए मुश्किल नही है, यदि वे मन में ठान ले तो हर मुकाम हासिल कर सकती है। महिलाएं शिक्षित बनकर स्वयं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएं, ताकि वे समाज में पुरूषों के समानांतर अपने को स्थापित कर सकें।


               यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नारी सम्मान की ओर विषय पर आयोजित जिला स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। प्रतियोगिता में महिलाओं व लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मैराथन दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. दर्शना देवी ने उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग का स्वागत किया तथा उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के तहत शपथ भी दिलवाई।


उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय की महिलाएं सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने इस दौर में जन्म लिया है। समय के साथ महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। जहां पहले महिलाओं को परंपराओं व संस्कारों के नाम पर शिक्षा से लेकर अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से वंचित रखा जाता था। आज लड़कियां अपनी रूचिअनुसार पढ़ सकती हैं, वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई है। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का फायदा उठाएं और अपने आपको सशक्त रूप से समाज में स्थापित करें।

तियोगिता में महिलाओं व लड़कियों ने लिया बढचढकर हिस्सा, दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दम


               उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सावित्री बाई फूले ने बहुत ही कठिनाईयों को सहन करना पड़ा था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उन्होंने न केवल स्वयं को शिक्षित किया बल्कि दूसरी महिलाओं को भी शिक्षा के लिए प्रेरित किया। महिलाओं में वो क्षमता है, जिसके बल बूते वो आगे बढ सकती हैं। आज सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, साइना नेहवाल जैसे अनेकों उदाहरण महिलाओं के सामने हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित जिला की ही बेटी सविता पुनियां की ओर उपस्थित महिलाओं का ध्यान दिलाते हुए कहा कि सविता आपके ही जिला गांव जोधकां की बेटी है, जो देश की राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा है। इसलिए लड़कियों व महिलाओं को चाहिए कि वे ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरित होकर जीवन में आगे बढें और अपने आपको स्वावलंबी बनाएं।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला की बेटी राष्ट्रीय टीम की हॉकी खिलाड़ी सविता पुनियां व 36  बार रक्तदान कर चुकी बीमला कस्वां को किया सम्मानित

यह खबर भी पढ़ें: ” Life given to Mughal Period through Painting ” By ANUBHAV SOM


               उपायुक्त ने कहा कि समय के साथ परंपराओं के नाम पर चल रही बहुत सी कुरीतियां व प्रथाएं खत्म हुई हैं, लेकिन अभी भी पर्दा प्रथा जैसी पुरानी परंपराओं का निर्वहन महिलाएं कर रही हैं, जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्दा प्रथा महिला को एक गुलामी जैसा प्रतीत करवाता है, इसलिए महिलाओं को पर्दा प्रथा से मुक्त हो जाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सुदृढता महिलाओं के लिए समाज में सम्मान दिलाने का सशक्त माध्यम बन सकता है। इसलिए महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने पैरों पर खड़ा होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची बीमला कस्वां ने उपस्थित महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे अब तक 36 बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। महिलाओं व लड़कियों के लिए 300 व 200 मीटर की तथा छोटी लड़कियों के लिए 50 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 100 मीटर मटका दौड़ व रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गांव पाना के स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों को किया जागरूक

सिरसा, 20 दिसंबर।


स्वच्छता ही सेवा के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फील्डआऊट रीच ब्यूरो हिसार ने जिला के गांव पाना में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मांगेआना के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गांव पाना के स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों को किया जागरूक

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गांव पाना के स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों को किया जागरूक


प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने कहा कि आज स्वच्छता हमारे लिए आवश्यक है क्योंकि यदि वातावरण स्वच्छ रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य ठीक होगा तथा हम तंदरुस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान चलाया है, जो पैसा बीमारियों पर लगता है वो पैसे हम अन्य योजनाओं में लगाया जा सकता है।
स्वच्छ भारत मिशन के मुख्य संयोजक सुखविंद्र सिंह ने कहा कि आज जो बीमारियों फैल रही है उसका मुख्य कारण प्लास्टिक का प्रयोग है। उन्होंने कहा कि वे संकल्प लें कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलने देंगे। इसके साथ-साथ दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान का भी यही उद्ïेश्य है कि देश का हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और अभियान की सफलता में अपना सहयोग करे। उन्होंने ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण का होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए स्वयं के साथ दूसरों को भी अपने व आस पड़ोस में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गांव पाना के स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों को किया जागरूक

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गांव पाना के स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों को किया जागरूक


राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाना के प्रधानाचार्य पलविंद्र शास्त्री ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। रीजनल आउटरीच ब्यूरो चंडीगढ से रुस सिंह ने पानी बचाओ, प्लास्टिक बेन व स्वच्छता के विस्तार की जानकारी दी। वित्तीय सलाहकार सुरेंद्र कुमार मित्तल ने बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर गीत एवं नाटक मंडली ने नाटक व गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने हैरतंगेज करतब भी दिखाए एवं श्रमदान किया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

नई दिल्ली। 

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में उग्र हिंसक प्रदर्शनों के मामले सामने आ रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर विरोध हो रहा है। यूपी सरकार ने शनिवार दोपहर तक लखनऊ में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज और संभल जिलों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ” Life given to Mughal Period through Painting ” By ANUBHAV SOM

प्रदर्शनकारियों द्वारा कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन-आगजनी की घटना के मद्देनजर गाजियाबाद में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटों के लिए बंद कर दी गई हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा, “संवेदनशीलता को देखते हुए ऑपरेटरों से जनपद गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने को कहा गया है। यह कदम हिंसक प्रदर्शनों और कल जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।”

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

” Life given to Mughal Period through Painting ” By ANUBHAV SOM

News 7 World:

A Delhi– based artist, he holds a masters in fine Arts ( Painting ) from Banaras Hindu University. Some has been associated with a number of brands including Amway, Samsung and Volvo, and has been exhibited at various Indian art fairs. In this issue the beautifully illustrates Mughal – Inspired painting in Lucky Charms.

Currently on your Playlist ?

Kishore, Jagjit, Arijit singh, Adele, Louis Armstrong and Don Mclean.

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

21 दिसंबर को राज्यकार्यकारिणी की बैठक भिवानी मे बुलाई

चंडीगढ 19 दिसंबर 2019

हरियाणा गर्व.पी. डब्ल्यू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. 41संबधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार के खिलाफ अगामी आंदोलन की तैयारी के लिए व जिला कमेटियों व प्रदेश में कार्यरत ब्रांचों के चुनाव करवाने के लिए राज्य कार्य कारिणी की बैठक 21 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे राज्य प्रधान श्री शिव कुमार पाराशर की अध्यक्षता में यूनियन कार्यलय चिड़ियाघर रोड भिवानी में बुलवाई है जिसमें प्रांतीय कमेटी, जिला कमेटी पदाधिकारी व ब्रांचों के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष हिस्सा लेंगें जिसकी जानकारी आज यहां यूनियन के मुख्य प्रैस सचिव संदल सिंह राणा ने प्रैस विज्ञप्ति में दी

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 व सार्थक सेक्टर 12 ए में हुई खंड पिंजौर जिला पंचकूला की क्लस्टर स्तरीय रिव्यु बैठक

हर क्लस्टर रिव्युज़ की कड़ी में खंड पिंजौर के उपरोक्त क्लस्टरज़ की रिव्यु

पंचकूला, 19 दिसंबर- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 पंचकूला में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 व सार्थक सेक्टर 12 ए में खंड पिंजौर जिला पंचकूला की क्लस्टर स्तरीय रिव्यु बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता ज़िला परियोजना अधिकारी, पंचकूला श्रीमती सुनीता नैन नें की। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारीपिंजौर श्री अजीत सिंह चुघ, खंड के उपरोक्त दोनों क्लस्टर्स के सीआरसी, दोनों क्लस्टरस के सभी विद्यालयों के मुखिया व क्लस्टरस के एबीआरसी नें भाग लिया, जिसमें उपस्थित सभी विद्यालयों की फरवरी माह में होने वाली सक्षम 2.0 मुख्य असेसमेंट की तैयारियों की समीक्षा की गयी |


बैठक के मुख्य बिंदुओं में गत हुए जीएमआई असेसमेंट के परिणामों पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय की स्थिति पर चर्चा हुई व प्रत्येक विद्यालय मुखिया से उसके विद्यालय की कक्षा वाइज स्थिति व तैयारियों की समीक्षा की गयी | सभी विद्यालय ब्लॉक प्लान के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करेंगे |विद्यालय वाइज सभी 21 कॉम्बिनेशनस की तैयारियों की समीक्षा जिसमें विद्यालय मुखियाओं से प्रगति रिपोर्ट ली गयी | इसके साथ ही लो प्रफोर्मिंग विद्यालयों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि वे अपने विद्यालय की हर सक्षम कक्षा व विषय पर विशेष रणनीति से कार्य करें जिसमें गुणात्मक एलईपी, ग्रुपिंग व अधिक से अधिक अवधारणात्मक समझ पर कार्य किया जाए जिस हेतु एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग को प्राथमिकता दी जाए | सभी डीडीओज को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीन पड़ने वाले विद्यालयों में प्रात: 1घंटा चलने वाली एलईपी की गुणात्मकता सुनिश्चित करें व इसके लिए सम्बंधित विद्यालयों का नियमित निरिक्षण किया जाए | अध्यापक एक विशेष कार्य योजना के अनुरूप कार्य करें जिसमें कक्षा-वार, वार -विषय व सभी विद्यार्थियों को उनके स्तर (L2, L1 व L0) तक जाकर सभी दक्षताओं पर सूक्षमता से कार्य किया जाए | आवश्यकता पड़ने पर एल-1 व एल-0 विद्यार्थियों हेतु विशेष कक्षाएं लगाने हेतु अभिप्रेरित किया गया | जिला कोर टीम पंचकूला द्वारा तैयार किये गए मोडयूलज जो कि प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों हेतु भी बहुत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैँ को कक्षा कक्ष में अध्यापक अवश्य प्रयोग करें इसके आधार पर विशेष पाठ्योजना बना कर कार्य करें | इसके साथ-साथ शीघ्र ही अन्य विषयों गणित व हिंदी के दक्षता प्लान जिन पर कार्य किया जा रहा है, भी सभी विद्यालयों को शेयर किये जाएंगे | विद्यार्थियों का नियमित प्रगति मूल्यांकन किया जाए व दक्षता आधारित साप्ताहिक टेस्ट कक्षा स्तर नियमित रूप से लिए जाएं |प्रत्येक क्लस्टर अपने- अपने क्लस्टर में प्रगति मूल्यांकन हेतु हर 15 दिन बाद टेस्ट साप्ताहिक टेस्ट लेने हेतु निर्देशित किया गया | सभी अध्यापक अपने – अपने कक्षा-कक्ष में सक्षम तालिका अवश्य लगाएं | प्रगति मूल्यांकन हेतु हर 15 दिन पश्चात् सभी विषयों के नियमित मॉक टेस्ट लिए जाएंगे | सभी विद्यालय दक्षता अनुरूप विद्यार्थियों का प्रगति रजिस्टर अवश्य लगाएं जिससे विद्यार्थियों की प्रगति पर सूक्षमता से कार्य किया जा सके |सभी सीआरसी व डीडीओ को अपने अपने अधीन पड़ने वाले विद्यालयों की नियमित विजिट के निर्देश दिए गए | सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए कि वे हर विद्यार्थी का विषय वाइज प्रगति रिकॉर्ड रखें |

इस मौके पर मौजूद सभी विद्यालय मुखियाओं नें आने वाली असेसमेंट में अपने-अपने विद्यालयों के सक्षम होने का पूर्ण आश्वासन दिलाया |

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत उपायुक्त के मार्गदर्शन में पिंजौर खण्ड के गांव लोहगढ़ से की गई।

विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत उपायुक्त के मार्गदर्शन में पिंजौर खण्ड के गांव लोहगढ़ से की गई।

 पंचकूला,19 दिसम्बर- सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के मार्गदर्शन में पिंजौर खण्ड के गांव लोहगढ़ से की गई। 

गांव लोहगढ़ के अंागनवाडी केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं  के कल्याण हेतू चलाई जा रही योेजनाओं की जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी सुनील जाखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं सफलतापूर्वक चला रही है। उन्होंने बताया कि गिरते लिंगानुपात तथा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतू ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ कार्यक्रम, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों को पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रूपये, अन्य परिवारों की दूसरी बेटी व 24-8-2015 को य इसके बाद जन्मी तीसरी बेटी को भी 21 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा कन्या कोष का गठन, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने के लिए बालिकाओं को सम्मान का प्रावधान, बच्चों, किशोरियों व महिलाओं में खून की कमी व कुपोषण को समाप्त करने के उद्देश्य से पोषण अभियान लागू, हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से वन स्टाॅप सेंटर ‘सखी‘  जलद ही शुरू हो जाएगा। 

इस अवसर पर  जिला सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग अधिकारी  ने बताया कि जिला प्रशासन उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के नेतृत्व में महिला एवं बालविकास योजनाओं को पुख्ता ढंग से लागू करने के लिए कृत संकल्प है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा ऋण योजना के तहत 5 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के लिए ग्रामीण किशोरी बालिकाओं को पुरस्कार योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी , 11वर्ष 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली बालिकाओं के आत्मविकास, सशक्तिकरण तथा पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से किशोरी बालिका योजना लागू की गई है।

कार्यक्रम में सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग की टीम ने भजनों के माध्यम से महिला एवं बालिका कल्याण हेतू चला रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की । 

 Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!


  

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

खाद्य एवं पूर्ति विभाग पंचकूला एवं लीगल मैट्रोलाजी विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर पंचकूला जिले की गैस एजेन्सी के गोदाम की चैकिंग की गई ।

 पंचकूला,19 दिसम्बर- पंचकूला जिले में गैस एजेन्सियों द्वारा गैस सिलेण्डरों में गैस कम दिये जाने की शिकायतों को मध्यनजर रखते हुये खाद्य एवं पूर्ति विभाग पंचकूला एवं लीगल मैट्रोलाजी विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर पंचकूला जिले की मै0 सरकुलर गैस सर्विस पंचकूला, पंचकूला गैस सर्विस व रूप गैस सर्विस के गैस एजेन्सी के गोदाम की चैकिंग की गई । चैकिंग के दौरान गैस एजेन्सी के गोदाम में पड़े गैस से भरे हुये सिलेण्डर को संयुक्त टीम द्वारा चैक किया गया और भरे हुये गैस सिलेण्डरों का वजन सरकार द्वारा तय सीमा में पाया गया । गैस एजेन्सियों की निरन्तरता चैकिंग की जायेगी ताकि किसी भी उपभोक्ता को कम गैस जारी ना हो ।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सैंट जॉहन एम्बुलैंस एसोसियेशन, जिला रैडक्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा आज श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सकैण्डरी स्कूल सिरसा में एक दिवसीय ‘ब्रिगेड आफिसर व वालंटियर प्रशिक्षण शिविरÓ का आयोजन किया गया

सैंट जॉहन एम्बुलैंस एसोसियेशन, जिला रैडक्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा आज श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सकैण्डरी स्कूल सिरसा में एक दिवसीय 'ब्रिगेड आफिसर व वालंटियर प्रशिक्षण शिविरÓ का आयोजन किया गया

सिरसा 19 दिसम्बर । सैंट जॉहन एम्बुलैंस एसोसियेशन, जिला रैडक्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा आज श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सकैण्डरी स्कूल सिरसा में एक दिवसीय ‘ब्रिगेड आफिसर व वालंटियर प्रशिक्षण शिविरÓ का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए 80 ब्रिगेड आफिसर व वालंटियरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल सिंह, ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या का प्रशिक्षण आज के समय में हर व्यक्ति के लिए एक अनिवार्य विषय बन चुका है। जिसके तहत जिला रैडक्रॉस सोसायटी जिला के विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों में उक्त प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु व समय-समय पर इस प्रकार के शिविर लगाने हेतु अपनी अहम भूमिका निभा रही है जो कि समाज सेवा के लिए सराहनीय कदम है जिसका लाभ उठाकर विद्यालयों में इन छात्र छात्राओं की अलग-2 श्रेणी में ब्रिगेड डिवीजनों का गठन किया जाता है ताकि आपातकालीन स्थितियों में इन डिवीजनों की मदद से किसी जरूरतमंद की सहायता की जा सके।

प्रशिक्षणार्थियों को रैडक्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी गुरमीत सिंह सैनी व प्राथमिक सहायता/गृह परिचर्या प्रवक्ता डॉ0 भूपेन्द्र देव द्वारा ब्रिगेड डिवीजनों के गठन, उनके नियम, ब्रिगेड की डियूटी, उनकी योग्यता, वर्दी, मार्च पास्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रैडक्रॉस के सचिव लाल बहादुर ने मुख्य अतिथि व प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा इस शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सैंट जॉहन व रैडक्रॉस के इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लें ताकि प्राकृतिक आपदा के समय आवश्यक सेवाएं ली जा सकें। इस शिविर में  शशि सचदेवा, रैडक्रॉस के जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री गुरमीत सिंह सैनी, कार्यक्रम अधिकारी, सैंट जॉहन एम्बुलैंस एसोसियश सिरसा के प्राथमिक सहायता प्रवक्ता डॉ0 भूपेन्द्र देव, जे.आर.सी.काउंसलर श्री सुखदेव सिंह ढि़ल्लों विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

नव एवं नवीनकरण्ीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है।

पंचकूला,19 दिसम्बर- अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक ने बताया कि नव एवं नवीनकरण्ीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। इस ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह के तहत जिला प्रशासन द्वारा राहगीरी का कार्यक्रम 15 दिसम्बर को मनाया गया था। 

परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि ऊर्जा सरंक्षण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर-7 में होगा।  कार्यक्रम में सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व निबन्ध प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी । विजेता बच्चों को जिला उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा ऊर्जा सरंक्षण उपकरण वितरित किए जाएगें। इसके अलावा भारत सरकार की कम्पनी ईईएसएल द्वारा ऊर्जा सरंक्षण लाईट की भी स्थल लगाई जाएगी।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!