पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिला में पशुओं में मुंह खुर व गलघोटू बीमारी के बचाव के लिए 30वें चरण के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला के अब तक एक लाख नौ हजार 498 योग्य पशुओं को विभाग की 60 टीमों द्वारा घरद्वार पर जाकर टीकाकरण किया जा चुका है। राजकीय पशुधन फार्म हिसार के मुख्य अधीक्षक डा. एलसी रंगा ने शुक्रवार को राजकीय वैटनरी पोलिक्लिनिक सिरसा का दौरान कर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।
राजकीय पशुधन फार्म हिसार के मुख्य अधीक्षक डा. एलसी रंगा ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान के माध्यम से अब तक जिला सिरसा के 26 हजार 518 पशुपालक लाभान्वित हो चुके है। इसके अतिरिक्त जिला की सभी गौशालाओं व नंदीशालाओं के योग्य पशुओं को भी यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी योग्य पशुओं को 12 अंकों का टैग लगाकर, मुंह खुर व गलघोटू का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें तथा इसका डाटा ईनाफ पोर्टल पर इंद्राज करें।
डा. रंगा ने अपनी देखरेख में राजकीय वेटनरी पॉलीक्लीनिक सिरसा में आए हुए पशुओं का टीकाकरण करवाया। इसके अलावा उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा कर्मठता से जनसेवा का कार्य करें। उन्होंने गौशालाओं में नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत सैक्स सोर्टिड सीमन के उपयोग पर बल दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा अच्छी नस्ल की बछडियां पैदा हों।
सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के उपनिदेशक डा. विद्यासागर बंसल ने बताया कि मुंह खुर एक छूत का रोग है, जिससे प्रभावित पशुओं द्वारा पैर का पटकना, पशुओं के खुर के आसपास सूजन, पशुओं द्वारा लंगड़ाना, पशु के घाव में खून आना, कीड़े पडऩा व मुंह व पैरों में छाले होना आदि तथा गलघोंटू में पशुओं को सांस लेने में कठिनाई, गर्दन में सोजिश व बुखार जैसे लक्षण होते हैं। यह टीका पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा निशुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका चार माह से अधिक उम्र के सभी गाय / भैंस प्रजाति के पशुओं को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माता कंपनी ने सात महीने से अधिक गाभिन पशुओं को यह टीका न लगाने बाबत हिदायत दी है। उन्होंने जिला के सभी पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने पशुओं को ये वैक्सीन जरूर लगवाएं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-12 17:03:182021-11-12 17:03:27मुंह खुर- गलघोटू टीकाकरण अभियान के तहत अबतक एक लाख नौ हजार से अधिक पशुओं का किया जा चुका है टीकाकरण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश मल्होत्रा ने कहा कि नि:शुल्क कानूनी सेवा प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है और प्राधिकरण का प्रयास है कि सभी नागरिकों को इसकी जानकारी हो। मैगा लीगल सर्विस केंप जागरूकता लाने में काफी सहयोगी साबित हुआ है।
यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश मल्होत्रा ने गांव फरवाई कलां के राजकीय स्कूल में आयोजित मैगा लीगल सर्विस कैंप के उद्घाटन उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस कैंप का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में किया गया। मुख्यअतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुराधा, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, पंचायत अधिकारी दिनेश मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश मल्होत्रा ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव देशभर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के आयोजन सराहनीय कदम है। प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन की विभागीय भागीदारी प्रभावी रूप से है और संयुक्त सहभागिता के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कैंप में आमजन को न केवल कानूनी व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है बल्कि विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की स्टॉल लगाने का उद्देश्य है कि समाधान मौके पर हो और उन्हें सचिवालय न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह भिन्न-भिन्न गांवों में इस प्रकार के कैंप अवश्य लगाए जाएं ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसके अलावा सभी विभाग एक जीआरओ की भी नियुक्ति करें और यह रिपोर्ट भी भिजवाएं कि कैंप में कितनी समस्याएं आई है, कितनी समस्याओं का समाधान किया गया, कितनी समस्याएं लंबित है और लंबित समस्याओं का समाधान कितनें दिनों में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुराधा नेे बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैंप में लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास पंचायत अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण, रेडक्रास, तहसीलदार, जिला शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेड़ा), जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग, बिजली निगम, हरियाणा रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग आदि विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिनमें जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों एवं अन्य गतिविधियों को दर्शाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की अपने विभाग से संबंधित समस्याएं भी सुनी और समाधान किया।
मैगा लीगल सर्विस कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियों ने गीतों व भजनों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए शहीदों के त्याग व बलिदान की जानकारी दी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-12 16:54:062021-11-12 16:54:15नि:शुल्क कानूनी सेवा प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार : राजेश मल्होत्रा
-गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की अनेक घोषणाएं- इनमें हरियाणा गौ सेवा आयोग का वार्षिक बजट 30 करोड़ रूपए से बढा कर किया 50 करोड- गोपाष्टी मनाने के लिए अगले वर्ष से हर गौशाला को 31-31 हजार दिये जायेंगे-मुख्यमंत्री
पंचकूला, 11 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी गौशालाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अनेक घोषणाएं कर गौ भक्तों को इस पर्व का तोहफा दिया है। इनमें हरियाणा गौ सेवा आयोग का वार्षिक बजट 30 करोड़ रूपए से बढा कर 50 करोड़ रूपए करने, गौशालाओं में 6 सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस), प्लांट स्थापित करने तथा गोपाष्टी मनाने के लिए अगले वर्ष से हर गौशाला को 31-31 हजार रूपए की राशि देना शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से कामधेनु गौशाला पिंजौर को 21 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री आज पिंजौर स्थित कामधेनु गौसेवा सदन में स्थित हरियाणा गौवंश अनुसंधान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय गोपाष्टमी पर्व एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कामधेनु गौसेवा सदन का अवलोकन किया तथा इसमें खादी प्राकृतिक पेंट संयंत्र, गौतत्व फिनाइल, गामला प्रयोगशाला, डीएपी के स्थान पर जैविक खाद ( प्रोम) प्लांट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह केन्द्र अन्य गौशालाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा और गौशालाओं को वाणिज्यिक गतिविधियों से जोड़ेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व भर में डीएपी की कमी देखी जा रही है। कामधेनु गौसेवा सदन में स्थापित गौवंश अनुसंधान केन्द्र में गांय के गोबर से तैयार की जा रही जैविक खाद डीएपी के बेहतर विकल्प के रूप में प्रयोग में लाई जा सकती है। इसकी वैज्ञानिक जांच व प्रमाणीकरण के बाद इसे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के रामधन कृषि फार्म, महाराणा प्रताप बागबानी विश्व विद्यालय करनाल तथा अन्य डेमोस्टेशन फार्मों पर इसका उपयोग किया जायेगा तथा किसानों को इसके प्रयोग के बारे में जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक खेती को भी बढावा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन समय से ही गौवंश किसान की आर्थिक स्थिति का साधन रहा है। मशीनीकरण युग आने के बाद किसानों ने बैल से खेती करना छोड़ दिया और आज फिर से हमें प्राकृतिक खेती की ओर जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देसी नस्ल के गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर है और वर्ष 2015 में हमने ‘ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौ-संवर्धन अधिनियम’ बनाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा गोबर का धन के रूप में कैसे उपयोग हो इसके लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत योजनाएं बनाई गई हैं। पशुपालन विभाग व हरियाणा गौसेवा आयोग मिल कर योजनाओं को आगे बढा रहे हैं। गौ हत्या व गौ तस्करी को रोकने के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर काओ टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाष्टमी की पर्व आज देश में ही नहीं बल्कि विश्व में जहां-तहां गौ भक्त रह रहे हैं वे इस पर्व को मना रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण नंगे पैर गौचराने के लिए निकले थे। तभी से हम इस पर्व को मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गाय आदिकाल से ही हमारे देश में पूजनीय रही है। गौ सेवा, गोपालन और गौ रक्षा का किसी ना किसी रूप में हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। वेदों में गाय की महिमा का व्यापक रूप से वर्णन मिलता है। हमारे यहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय का दूध अमृत के समान माना जाता है। वैज्ञानिक शोधों से यह प्रमाणित हो चुका है कि गाय का दूध डायबिटीज व हृदय रोगों से बचाव व उपचार में अत्यंत लाभकारी है। छोटे बच्चे जिनको किन्ही कारण वश मां का दूध नहीं मिल पाता, चिकित्सक उनके पोषण के लिए गाय के दूध को पिलाने की सलाह देते हैं। गाय का दूध मां के दूध के समान गुणकारी माना गया है। इसका दूध तो अमृत है ही, गोमूत्र तथा गोबर को भी भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार बड़ा उपयोगी माना गया है। इन वैज्ञानिक तथ्यों को देखते हुए अब फिर से हमें देसी गोवंश के महत्व को समझना होगा और उनके संरक्षण एवं विकास के लिए पुख्ता और ठोस कदम उठाने होंगे ताकि हम अपनी अमूल्य निधि गौधन को सुरक्षित रख सकें। हमें देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कारगर कदम उठाने होंगे। इस दिशा में कदम उठाते हुए हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है। इस मिशन के तहत देसी गायों की नस्लों के संरक्षण एवं विकास के लिए राजकीय पशुधन फॉर्म, हिसार में गोकुल ग्राम की स्थापना की जा रही है। देसी नस्ल की गाय जैसे के हरयाणा, साहिवाल, बेलाही, थारपारकर, गिर आदि की 20 पशुओं की डेयरी स्थापित करने पर लाभार्थियों को गाय की खरीद करने के हेतु लिए गए बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देसी गायों की नस्ल सुधार हेतु राज्य में 37 करोड रुपए की लागत से 4 गोवंश संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्रों की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। यह केंद्र क्योड़क, जिला कैथल, लकड़िया, जिला झज्जर, उचानी, जिला करनाल और महेंद्रगढ़ में स्थापित हो रहे हैं। इसके अलावा ‘‘हरियाणा गौ सेवा आयोग’’ के माध्यम से पंजीकृत गौशालाओं में अब तक 3,435 गौशालाओं को 60 करोड़ 17 लाख 27 हजार रूपए की राशि दी गई। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत गौशालाओं के लिए बिजली दर 2 रूपए प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। ‘मुख्यमंत्री गौशाला जगमग योजना’ के अंतर्गत प्रदेश में 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए गए हैं तथा शेष गौशालाओं में भी सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना है। गौचरांद की भूमि पर गौशाला अथवा नंदी शाला की स्थापना या चारे के लिए भूमि देने हेतु खुली बोली के माध्यम से न्यूनतम पट्टा राशि 1000 रूपए प्रति वर्ष प्रति एकड़ दर से दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गौशालाओं में गोबर व गौमूत्र से निर्मित फिनाइल, प्राकृतिक पेंट, दीये, गमले व जैविक खाद एक रोजगार का साधन भी बना है। इससे गौशालाएं एक उद्यौग के रूप में उपभरेंगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। गौशालाओं में केवल दूध ही नहीं बल्कि इस तरह की वाणिज्यिक वस्तुओं के उत्पाद होने से इनकी बिक्री से गौशालाएं आत्मनिर्भर भी बनेंगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु पालन मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल दोनो ही गौभक्त हैं और गौसेवा से जुड़े रहे हैं। उन्हांेने कहा कि कैसे गौवंश को बचाया जाये और इसका उपयोग दुग्ध के साथ-साथ इसके गोबर व गौमूत्र से अधिक से अधिक वस्तुएं तैयार की जायें। प्राकृतिक खेती की ओर हमें बढना होगा। यह किसान हित में भी होगी और राष्ट्र हित मे भी। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान लगभग डेढ करोड़ डीएपी खाद के कट्टों की जरूरत होती है और ज्यादातर डीएपी आयात होती है। किसानो को केन्द्र सरकार की ओर से सब्सीडी के बाद यह 1200 रूपए प्रति बैग के हिसाब से उपलब्ध करवाई जाती है।
सांसद रतन लाल कटारिया ने भी लोगों को गोपाष्टमी की बर्धा एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से कामधेनु गौशाला पिजौर को 11 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार गर्ग ने आयोग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक लतिका शर्मा, उपायुक्त पंचकूला श्री विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम कालका ममता शर्मा, बीजेपीद के मीडिया कोओर्डिनेटर संजय आहूजा तथा काफी संख्या में गौभक्त भी उपस्थ्ति थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 17:29:282021-11-11 17:29:33हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गोपाष्टमी के अवसर पर प्रदेश की सभी गौशालाओं को दिया तोहफा
Chandigarh, November 11:- Sh. Ravi Kant Sharma, Mayor, Chandigarh has inaugurated a green belt at Sector 49 C&D, here today in the presence of Ms. Anindita Mitra, IAS, Commissioner, MCC, Smt. Heera Negi, area councilor and other prominent persons of the area.
Spread over 1.75 acre of land the green belt has been developed at a cost of Rs. 59 lacs by landscaping, grassing, planting of decorative plants, flowering shrubs, developing flower beds, providing railing, footpath besides installing high mast lights.
After inaugurating the green belt, the Mayor and Commissioner hold “Nigam Aapke Dwar” programme at community centre, Sector 50, where local ward residents appreciated the working of Municipal Corporation under the guidance of Mayor and Commissioner. They highlighted the works done in their area on very fast track and basic issues resolved on whatsapp and through twitter account of MCC.
Some of the issues related to Chandigarh Administration, the Commissioner asked the officers to note down the issues and raised them with the concerned officers at Administration. She said that a follow up of all the issues must be done on regular bases with the respective offices of Chandigarh Administration.
The Mayor asked the concerned officers of MCC to monitor the allotted developmental works in the ward No.13 and maintain daily report so that the same may be done at the earliest. He said that it is the prime duty of Municipal Corporation to provide ease of living to the city residents. He directed the engineers of B&R wing to recarpet the V-4 roads on priority.
The area councilor Mrs. Heera Negi welcomed the Mayor and Commissioner at the programme and honoured the officers of MCC for their remarkable works done in the ward. She also raised issue of cleaning of reserve land from where the colony No.5 was shifted. The Commissioner asked the concerned officers of Horticulture wing to take up the issue with the Chandigarh Administration for the same and get it done at the earliest.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 17:14:402021-11-11 17:14:48Mayor inaugurates Green Belt at Sector 49
पंचकूला, 11 नवंबर- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 1 जनवरी 2022 को क्वालिफाइंग तिथि मान कर आगामी 30 नवंबर तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक 02-पंचकूला व 01-कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने दावे तथा आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं और प्राप्त दावे और आपत्तियों का आगामी 20 दिसंबर, 2021 तक निदान करवा सकते हैं। 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के किसी भी मतदाता को अपने वोटर कार्ड का स्टेटस चैक करना हो वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट ूूू www.ceoharyana.nic.in पर जाकर चैक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की हिदायतों के अनुसार शनिवार 13 नवंबर व रविवार 14 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। सभी बूथ स्तर अधिकारी अपने मतदान बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावें व आपत्तियां प्राप्त करेंगे और निर्धारित अवधि तक प्राप्त दावें व आपत्तियों का 20 दिसंबर 2021 तक निदान करेंगे
उपायुक्त ने जिला पंचकूला के मतदाताओं से अपील की कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की हो गई हो, वे जरूरी दस्तावेज संबंधित बूथ पर ले जाकर अपने फोटोयुक्त मतदाता कार्ड बनवाएं और अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 17:08:332021-11-11 17:08:39भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य- जिला निर्वाचन अधिकारी
पंचकूला, 11 नवंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जलौली गांव में पहुंचकर शहीद कैप्टन रोहित कौशल के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद को शेल्यूट किया। श्री गुप्ता ने शहीद कौशल के 26वें बलिदान दिवस की स्मृति पर गांव जलौली के लोगों द्वारा आयोजित कब्बड्डी कप का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद रोहित कौशल ने जम्मू कश्मीर मंे उग्रवादियों से लड़ते हुए भरी जवानी में अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद कैप्टन रोहित कौशल नवंबर 1995 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिला में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। वे कंपनी कंमाडर थे, जिन्होंने बड़ी वीरता से उग्रवादियों का सामना किया तथा सीने और गर्दन में गोलियां लगने के बाद भी दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। भारत सरकार ने मरणोपरांत उनकी वीरता के लिए शौर्य अवार्ड (सेना मैडल) से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वे शहीद कैप्टन रोहित के माता-पिता को भी शेल्यूट करते है, जिन्होंने ऐसा वीर नौजवान पैदा किया। आज शहीद रोहित कौशल भले ही हमारे बीच में नहीं है, उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा।
शहीद के स्मारक पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम ऋचा राठी, कैप्टन शहीद रोहित कौशल के पिता एसएस कौशल, माता वीना कौशल, बहन अपर्णा कौशल, सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल नरेश कुमार, पार्षद हरेंद्र मलिक, बरवाला संगठन महामंत्री गौतम राणा, एमसी नरेंद्र लुबाना व अन्य राजनैतिक व गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 17:08:322021-11-11 17:08:38हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद कैप्टन रोहित कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शेल्यूट
पंचकूला, 11 नवंबर- उपायुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने आज जिला सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय क्लीयरेंय कमेटी और जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक की अध्यक्ष्ता की और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को तय सयम सीमा में विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगराधीश सिमरनजीत कौर भी उपस्थित थी।
जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने निर्दश दिये कि आवेदकों को एनओसी जारी करने के पश्चात नोडल अधिकारी उसे पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें, ताकि आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि एनओसी के मामलों में संबंधित अधिकारी नियमित तौर पर आवेदन के स्टेटस को मॉनिटर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवेदक को तय समय सीमा के अंदर सेवा का लाभ नहीं दिया जाता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि किसी की उद्यौग या ओद्यौगिक संस्था को 18 विभागों के संबंधित कोई भी शिकायत है तो वह हरियाणा एंटरप्राईज़िज प्रोमोशन सेंटर के ऑनलाइन पोर्टल ग्राीवेंस रिड्रेसल सिस्टम पर अपलोड कर सकते हैं।
जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विशेष शिविर लगा कर मोबाइल ऑपरेटरों की समस्याओं को सुनें और जरूरी दस्तावेज शिविर में ही जमा करवा लें ताकि उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक क्लीयरेंस दी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी टैलीकॉम ऑपरेटर को कोई शिकायत है तो वह उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्तरीय टैलीकॉम कमेटी को लिखित में इस संबंध में सूचित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि 45 दिनों में भीतर किसी भी संबंधित विभाग द्वारा आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो ऐसे मामलों में उनके द्वार डीम्ड अप्रूवल दे दी जायेगी।
बैठक में जिला औद्योगिक केन्द्र के संयुक्त निदेशक ब्रिजपाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेन्द्र पुनिया, जिला सूचना प्रोद्यौगिकी अधिकारी सतपाल शर्मा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ योगेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यौगों व टैलीकॉम कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 17:00:542021-11-11 17:01:02उपायुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय क्लीयरेंय कमेटी और जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक की की अध्यक्ष्ता
Chandigarh, November 11:-The Finance & Contract Committee approved to provide Tertiary Treated Network to supply T.T. water for various parks adjoining CHB flats in Sector 63-A, Chandigarh. Accordingly, the members passed to lay HDPE pipe lines of size 110mm o/d and 160 mm o/d to supply T.T. water to various parks, Construction of brick masonry chambers, P&F of Hydrant Haudi, CI Sluice Valve 100mm & 150mm Irrigation Hydrants etc at an estimated cost of Rs. 44.13 lacs .
This was decided in a meeting of F&CC held here today under the chairmanship of Sh. Ravi Kant Sharma, Mayor and attended by Ms. Anindita Mitra, IAS, Commissioner and other members of committee namely Sh. Anil Kumar Dubey, Sh. Rajesh Kumar, Sh. Satish Kumar, Sh. Vinod Aggarwal, Smt. Sunita Dhawan, Councilors and Smt. Asha Jaswal, Councillor also attend the meeting as special invitee and other concerned officers of MCC were also present.
The F&CC discussed and approved various important agenda items:-
• Providing online UPS for New Deluxe building, M.C., Chandigarh at an estimated cost of Rs. 19.36 lacs.
• Extension of contract for the supply of 16 nos. security Guards and 03 supervisors at Dumping Ground and 04 nos. additional Security Guards at Dumping Ground, Garbage Processing Plant and Motor Garage through M/s Shine & Sind Security Solution Pvt. Ltd.
• The work of “Boring & Installation of 01 No. 12”x8” (304.80 x 203.20MM) I/D deep bore tubewell in lieu of low discharge/abandoned tubewell No. RN-58 at Daria, U.T. Chandigarh (with percussion-cum-reverse rotary drilling rig method of latest technology) at an estimated cost of Rs. 29.25 lacs.
• Boring & Installation of 01 No. 12”x8” (304.80 x 203.20MM) I/D deep bore tubewell in lieu of low discharge/abandoned tubewell No. 3 at Mauli Jagran, U.T. Chandigarh (with percussion-cum-reverse rotary drilling rig method of latest technology) at an estimated cost of Rs. 29.29 lacs.
• The work of “Reconstruction of 2 No. Public Toilets Block in Sector 22-A (Ladies & Gents Opposite Parade Ground) & 22 B (Opposite Bus Stand), Chandigarh after demolition the old toilets” at an estimated cost of Rs. 33.43 lacs.
• Paid parking on V-3 road, Sector 26 adjoining fruit & vegetable market Chandigarh. The committee considered and fixed 5.74 lacs as reserve price for one year.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 16:53:122021-11-11 16:53:23F&CC passes irrigation pipeline network for various parks at Sector 63
Chandigarh, November 11:- Ms. Anindita Mitra, IAS, Commissioner, Municipal Corporation, Chandigarh today distributed gifts among the customers and staff at Petrol pump site, Industrial area, Phase-II on the occasion of 1st anniversary of outlet.
During the occasion office bearers of IOCL and senior officers and officials of MCC were also present. Besides cutting cake on the occasion, the Commissioner unleashed colorful balloons into the sky.
The Commissioner asked the concerned officers to chalk out a plan to make it a one stop shop exploring the possibilities of CNG station, eateries besides providing public facilities including lounge and washrooms etc.
She said that beneficiary schemes be ensured to the employees deployed at the fuel station besides their wages according to DC rates.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 16:43:082021-11-11 16:43:17Commissioner distributes gifts among customers on 1st anniversary of Petrol pump site at industrial area
Panjab University has extended the last date of admission in UG/PG courses for the session 2021-22 upto 20.11.2021 of all affiliated/constituent colleges with permission of Vice-Chancellor with late fee of Rs.3000/- (Rupees three thousand only). The decision is after considering the request of 0/0 DPI (Colleges) Punjab.
It is further informed that late admission forms be sent to this office as per norms and there is no change in the dates of submission of Registration Returns and Examination Forms.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-11-11 16:26:282021-11-11 16:26:34Date Extended for Admission to UG/PG Courses with late fees