पंचकूला, 17 जुलाई- खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय पंचकूला द्वारा मोरनी जेबीटी सेंटर में 20 जुलाई तक आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय निशुल्क सांस्कृतिक कार्यशाला के चौथे दिन आज खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पवन जैन तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कर्मवीर सिंह ने भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुधा भसीन ने बताया कि इस कार्यशाला में 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आज की कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि गायन वादन और नृत्य की शिक्षा प्रतिभागियों को दी जा रही है। हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा, राजस्थानी भजन तथा अन्य लोकनृत्य और लोकगायन बच्चों को सिखाएं जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यशाला के अंतिम दिन 20 जुलाई को इन सभी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता होगी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल श्री कर्मवीर सिंह तथा श्री जोगिंदर के सहयोग से यह कार्यशाला सुचारू रूप से चलाई जा रही है। गायन वादन और नृत्य के विशेषज्ञ श्री घनश्याम तथा कुमारी अंजली इस विधा को बच्चों को सिखा रही हैं। कार्यशाला में बच्चों में भी पूरा उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिल रहा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-18 03:17:362022-07-18 03:17:47मोरनी जेबीटी सेंटर में आयोजित दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पवन जैन ने लिया भाग
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का फैसला किया हुआ है, जिन्होंने जोखिम परिस्थितियों में बहादुरी का कार्य किया हो। परिषद ने चार स्तर के पुरस्कार रखे हैं। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा देश भर में 25 बहादुर बच्चों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के बाद परिषद द्वारा एक कमेटी गठित कर ऐसे बहादुर बच्चों को चुना जाएगा। चयनित बहादुर बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र तथा नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगद राशि के रूप में बहादुर बच्चों को एक लाख रुपये से लेकर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए बहादुर बच्चों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022 निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार पाने वाले बच्चों की आयु 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन द्वारा बहादुरी का कार्य 1 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2022 तक किया हुआ हो। उपायुक्त ने ऐसे बहादुर बच्चों और संस्थानों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन भारतीय बाल कल्याण परिषद को सभी निर्धारित नियमों सहित भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले प्रार्थियों के लिए स्कूल के प्राचार्य या हैड मास्टर, जिला परिषद या पंचायत के मुखिया, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक या राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रधान और महासचिव के अनुशंसा जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनुशंसा करने वाले अधिकारी या मुखिया द्वारा आवेदक के पूर्ण विवरण का 250 शब्दों में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक निर्धारित प्रोफोर्मा में जन्मतिथि, वीरता के लिए छपे न्यूज पेपर या मैगजीन की क्लिपिंग, एफआईआर या पुलिस डायरी आदि का विवरण भी देना अनिवार्य है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-18 02:58:362022-07-18 02:58:45बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक : उपायुक्त अजय सिंह तोमर
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हजारों सालों के संघर्ष के बाद तथा हजारों लोगों की कुर्बानी के परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली है। उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर घर तिरंगा महोत्सव में आमजन मानस देश भक्ति की भावना से जुड़कर स्वयं अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। त्योहारों और पर्वों के साथ-साथ हमें पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी मनाना चाहिए, ताकि सभी में देश भक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर घर तिरंगा महोत्सव को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों से चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने हर घर तिरंगा महोत्सव को मनाने की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से वीसी में दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर घर तिरंगा महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में युवाओं को विशेष तौर से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें प्रेरणा मिले और उनमें देशभक्ति का संचार हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महोत्सव को मनाने का आह्वान किया है। इस महोत्सव में सामाजिक, धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसे जन आंदोलन का रूप देना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश के सभी कुलपति अपने-अपने विश्वविद्यालयों के सभी भवनों पर तिरंगा स्थापित करवाना सुनिश्चित करें और छात्र भी अपने आसपास देश भक्ति की भावना संचारित करते हुए अपने घरों व आस पड़ोस में तिरंगा फहराएं।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि जिला में 3 लाख से अधिक घरों पर आमजन मानस के सहयोग से तिरंगा फहराया जाएगा। आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा महोत्सव में घरों के साथ-साथ जितने भी सरकारी भवन हैं, उन सभी पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि देश भक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कृतज्ञता प्रकट करते हुए इस महोत्सव के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं।
उपायुक्त ने वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महोत्सव के आगाज से पहले सप्ताह ही मैराथन, रैली, पद यात्राएं, साइकिल यात्राएं तिरंगा झंडा के साथ निकाली जाए, ताकि आमजन मानस को जागरूकता मिले और एक देश भक्ति का माहौल पूरे देश में बनें। घरों के साथ-साथ जितने भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी भवन व अन्य बिल्डिंग हैं, उन सभी पर देश की शान तिरंगा फहराना चाहिए। सभी राजनीतिक दल भी देश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए इस महोत्सव में अपनी भागीदारी करें और सभी तिरंगा फहराकर महान शहीदों को नमन करें। इस मौके पर आरटीए हीरा सिंह, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-18 02:53:582022-07-18 02:54:14हर घर तिरंगा महोत्सव का उद्देश्य आमजन मानस में देश भक्ति से जोडऩा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
The Municipal Corporation Chandigarh has organised sessions on Say no to plastic products, segregation of waste and Home composting at Govt. Model Senior Secondary School, Sector 18, here today under the banner “Swachhata Ki Paathshala”.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला सिरसा में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को खरीफ 2022 के लिए बीमा को लेकर हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार अधिकृत किया गया है, जिसमें खरीफ फसलों के लिए धान, कपास, बाजरा, मूंग व मक्का को लिया गया है। इसमें किसान को बीमा करवाने के लिए प्रति एकड़ निर्धारित राशि वहन करनी होगी। किसान 31 जुलाई 2022 तक खरीफ फसल के लिए बीमा करवा सकते हैं।
कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृषि डा. बाबू लाल ने बताया कि खरीफ 2022 की फसलों की प्रीमियम राशि धान फसल के लिए 749.69/- रुपये, कपास के लिए 1819.12/- रुपये, बाजरा के लिए 352.79/- रुपये, मक्का के लिए 374.85/- रुपये व मूंग के लिए 329.81/- रुपये प्रति एकड़ की दर से किसान द्वारा बीमा करवाने के लिए वहन करना होगा। उन्होने बताया कि बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक हैं यदि ऋणी किसान योजना में शामिल नहीं होना चाहते तो वे 24 जुलाई 2022 तक स्वयं हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपने संबंधित बैंक शाखा में जमा करवाना हैं तथा फसल बदलने वाले किसान अंतिम तिथि से कम से कम 2 दिन पूर्व (29 जुलाई 2022) तक बैंक में फसल बदलवा सकते है।
उन्होंने बताया कि गैर-ऋणी किसान अपनी इच्छा अनुसार अपनी बैंक शाखा व सीएससी के माध्यम से 31 जुलाई 2022 तक खरीफ फसल के लिए बीमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान खंड कृषि अधिकारी / एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि इस योजना का लाभ उठा सकें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-15 08:59:292022-07-15 08:59:41फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक जमा करवाए सकते हैं फसल का प्रीमियम
पंचकूला, 14 जुलाई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिये कि जिला में संचालित सभी काॅमन सर्विस सेंटर्स पर रेट लिस्ट प्रदर्शित की जाये और यह सुनिश्चित किया जाये कि सेंटर द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं के लिये सरकार द्वारा अनुमोदित राशि ही ली जा रही है। श्री गुप्ता ने यह निर्देश आज अंबाला के सांसद श्री रतन लाल कटारिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आयोजित बैठक में दिये। इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक, नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त श्री धर्मवीर सिंह तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गगनदीप सिंह भी उपस्थित थे। जिला में वर्तमान में 300 काॅमन सर्विस सेंटर्स संचालित है, जिसमें से 175 ग्रामीण क्षेत्रों में और 125 शहरी क्षेत्र में है। श्री गुप्ता ने कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कुछ काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा सरकार द्वारा अनुमोदित राशि से अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने इस संबंध में निगरानी समिति के गैर सरकारी सदस्यों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 5-5 सीएससी का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होनंे निर्देश दिये कि ऐसे काॅमन सर्विस सेंटर व अटल सेवा केंद्र जो बिना लाईसेंस के कार्य कर रहे है, उन्हें जल्द से जल्द बंद किया जाये। काॅमन सर्विस सेंटर्स पर आधार कार्ड बनाने के साथ साथ वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, बिजली बिल, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, बीपीएल फार्म जैसी मुख्य सेवायें प्रदान की जाती है। बैठक ने श्री गुप्ता ने कहा कि मोरनी ने पर्यटक स्थल के रूप में एक अलग पहचान बनाई है और टिक्करताल में साहसिक गतिविधियों के शुरू होने के बाद भारी संख्या में पर्यटक मोरनी में आ रहे हैं परंतु यहां पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस समस्या के समाधान के लिये जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान का चयन कर वहां शौचालयों की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ा जाये ताकि वे गांव में ही रहकर अपनी आजीविका कमा सके। इस अवसर पर एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगर निगम आयुक्त धर्मबीर सिंह, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, एसीपी विजय नेहरा, कृषि विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र यादव, सीएमओ डाॅ. मुक्ता कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक अनिल भनवाला, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-14 14:32:002022-07-14 14:32:10हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी काॅमन सर्विस सेंटर्स पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के दिये निर्देश
पंचकूला, 14 जुलाई- खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय पंचकूला की तरफ से मोरनी जेबीटी सेंटर में 20 जुलाई तक दस दिवसीय निशुल्क सांस्कृतिक कार्यशाला लगाई जा रही है, जिसमें 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुधा भसीन ने बताया कि इस कार्यशाला में गायन वादन और नृत्य की शिक्षा प्रतिभागियों को दी जा रही है। हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा, राजस्थानी भजन तथा अन्य लोकनृत्य और लोकगायन बच्चों को सिखाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यशाला के अंतिम दिन 20 जुलाई को उन सब प्रतिभागियों का प्रतियोगिता होगी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल श्री कर्मवीर सिंह तथा श्री जोगिंदर के सहयोग से यह कार्यशाला सुचारू रूप से चलाई जा रही है। गायन वादन और नृत्य के विशेषज्ञ श्री घनश्याम तथा कुमारी अंजली इस विधा को बच्चों को सिखा रही हैं। कार्यशाला में बच्चों में भी पूरा उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिल रहा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-14 14:26:592022-07-14 14:27:20मोरनी जेबीटी सेंटर में दस दिवसीय निशुल्क सांस्कृतिक कार्यशाला का किया जा रहा है आयोजन
-खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह ने किया चैंपीयनशिप का शुभारंभ, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता रहे मौजूद -श्री संदीप सिंह ने अपने स्वैच्छिक कोष से श्री अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट को 5 लाख रूपए की राशि देेने की करी घोषणा -जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शाॅर्टकट की बजाए मेहनत पर विश्वास रखें युवा-संदीप सिंह -विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के लिये आॅल वैदर स्वीमिंग पूल की रखी मांग
पंचकूला, 14 जुलाई- दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में आज सेक्टर 3 स्थित ताउ देवी लाल स्टेडियम में 16वें अश्वनी गुप्ता मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपीयनशिप, 2022 का आगाज़ हुआ। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह ने चैंपीयनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
इस तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपीयनशिप का आयोजन जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन पंचकूला और अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें महिला और पुरूष वर्ग में जिला के अंडर-11, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 के साथ-साथ 35 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व श्री संदीप सिंह व श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने दिवंगत अश्वनी गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया। श्री संदीप सिंह ने अपने स्वैच्छिक कोष से श्री अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट को 5 लाख रूपए की राशि देेने की घोषणा की। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचिज़ और अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री संदीप सिंह ने हर वर्ष बैडमिंटन चैंपीयनशिप का आयोजन करने के लिए अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बैडमिंटन के साथ-साथ अन्य खेलों का आयोजन भी किया जाए ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका विभाग हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। श्री संदीप सिंह ने कहा कि आज उन्हें इस बैडमिंटन हाॅल में आकर प्रसन्नता हुई। खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2021 के आयोजन से इस हाॅल के साथ-साथ पूरे ताउ देवी लाल स्टेडियम का कायाकल्प हुआ है और आज यहां खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलों में मेहनत के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कोचिंग भी आवश्यक हो गई है। इसको देखते हुये मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यहां 200 बैड के स्पोर्टस होस्टल बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा ताउ देवी लाल स्टेडियम में ही प्रदेश का पहला रिहैब सैंटर शुरू हो चुका है, जिसमें चोटिल खिलाड़ियों की रिकवरी के साथ-साथ खिलाड़ियों को मासपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इस रिहैब सैंटर की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस अवसर पर श्री संदीप सिंह ने युवाओं का आहवान किया कि वे जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शाॅर्टकट की बजाए मेहनत पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि शाॅर्टकट से कुछ समय के लिए सफलता प्राप्त तो की जा सकती है परंतु मेहनत के बिना सफलता को लंबे समय तक कायम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और साथ ही जंक फूड से भी परहेज़ करें और पोष्टिक भोजन का सेवन करें। श्री संदीप सिंह ने कहा कि वे स्वयं एक खिलाड़ी हैं और उनके समय में इतनी सुविधाएं नहीं होती थी, परंतु आज हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के साथ-साथ नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी भी दी जा रही हैं जिससे युवाओं का रूझान खेलों की ओर बढा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है।
-विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के लिये आॅल वैदर स्वीमिंग पूल की रखी मांग
इससे पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में हर वर्ष अश्वनी गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन चैंपीयनशिप का आयोजन किया जाता है। अश्वनी एक होनहार खिलाड़ी थे और इसी बैडमिंटन हाॅल में खेला करते थे। उन्होंने कहा कि अश्वनी गुप्ता की स्मृति में अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसके माध्यम से पंचकूला और ट्राइसिटी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन तथा अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सही दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपीयनशिप से प्रदेश स्तर पर टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पंचकूला का नाम रोशन किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2021 के आयोजन से पंचकूला ने विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम मे खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशन्ड बैडमिंटन, बाॅस्केटबाॅल और वाॅलीबाॅल हाॅल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इस अवसर पर खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री संदीप सिंह से पंचकूला में आॅल वैदर स्वीमिंग पूल बनवाने की मांग की। इस अवसर पर श्री ज्ञानचंद गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव जतिंद्र महाजन, उपप्रधान विनोद मित्तल, डीपी सोनी, पीडी वर्मा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, श्यामलाल बंसल, नरेंद्र शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, माता मनसा देवी मंदिर महामंत्री प्रमोद वत्स, पंचकूला स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के तकनीकी सलाहकार राज सिंह दहिया, खिलाड़ी, कोच और अभिभावक उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-14 14:19:202022-07-14 14:19:49दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में 16वें अश्वनी गुप्ता मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपीयनशिप, 2022 का हुआ आगाज़
With fast-track bypass cardiac surgery, which is available at Sohana Hospital Mohali, patients can get back into their normal routine in just five days after the surgery
The patients with complex heart conditions, who require bypass cardiac surgery, can now get faster relief with ‘Fast-track bypass cardiac surgery’ which allows patients to be in their normal routine in just five days after the surgery.
With the support of advanced technology, skill set, high precision drugs and intensive monitoring of patients, the Sohana Hospital Mohali is now successfully performing the fast-track cardiac surgeries, at a low cost, which helps the patients to get discharged from the hospital within a span of five days.
A 73-year-old patient, Kesar Kaur, was having multiple health problems including anaemia, chronic kidney disease and diabetes from the past 15 years. She was admitted at the hospital after complaining of chest pain when the doctors conducted her angiography medical test on July 6. However, the test reports revealed that the patient was suffering from triple vessel disease, which was subjected to cardiac bypass surgery.
Soon after the test reports, the cardiac surgery team of the hospital, led by Dr Manmohan Singh Chauhan started the surgery procedure. “The fast-track bypass cardiac surgery was performed on July 8 and the patient was discharged on July 12. This advanced surgery procedure has a 99.99% success rate.”
Dr Chauhan added that the patient is shifted to ICU, immediately after the surgery, where the intensive care team takes care of the patient.
While explaining further about the surgery, Dr Ajay Attri, head Cardiac anaesthesia, said that: “Next day after the surgery, the patient is admitted to the room where he is allowed to take foods prescribed by the doctors. On the second day, the patient is asked to walk around and climb the stairs. On the following day, a team of doctors observe the recovery of the patient and check how he is responding to the treatment. On the fourth day, the patient is asked to take a bath and doctors check their wounds.”
While expressing satisfaction over the fast-track surgery at the hospital, Harcharan Singh, husband of Kesar Kaur, said: “Initially, I was scared when doctors said a surgery needs to be performed. But, my wife recovered in just five days and is healthy now. The hospital is providing the best treatment and patient care, at a low surgery cost.”
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-14 14:12:252022-07-14 14:12:33Heart patients can now get faster relief with ‘Fast track bypass cardiac surgery’
भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के लाखों किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को 31 जुलाई 2022 तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. बाबूलाल ने बताया कि जिला सिरसा में कुल एक लाख 31 हजार 204 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 64 हजार 933 किसानों का ई-केवाईसी अपडेट है और 66 हजार 271 किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, उनको इस योजना की बारहवीं किश्त नहीं प्राप्त होगी। योजना का लाभ लेने के लिए जिला सिरसा के सभी किसानों को अपना बैंक खाता व आधार कार्ड से लिंक करवाना है तथा आधार कार्ड के माध्यम से भी करवानी होगी। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र से करवा सकते हैं व ई-केवाईसी करवाने उपरांत ही भारत सरकार द्वारा आगामी किश्त राशि किसान के बैंक खाता में डाली जाएगी। यदि किसान को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह संबंधित खंड कृषि अधिकारी से संपर्क करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2022-07-14 14:05:552022-07-14 14:06:23प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य : डा. बाबूलाल