जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जिले में पंचकूला व कालका विधानसभा क्षेत्रों की जारी मतदाता सूचियों में वोट बनवाने से वंचित रह गए युवाओं को दोबारा से अपने वोट बनवाने के अवसर प्रदान किए गए है। इसके तहत 23 व 24 फरवरी शनिवार व रविवार को दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने का कार्य किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह ने इस बारे जानकारी देेते हुए बताया कि पंचकूला व कालका हलके की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन का कार्य किया जा चुका है लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 के मद्देनजर उन सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनाने के लिए शनिवार व रविवार को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दोनों दिन के लिए बीएलओ नियुक्त कर दिए गए है। बीएलओ अंतिम मतदाता सूची के साथ अपने बूथों पर रहेगें और लोगों से आवेदन लेकर नए वोट बनाने का कार्य करेंगें। इसके अलावा नाम शुद्धिकरण आदि का भी कार्य करेंगें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कोई भी मतदाता इन दोनों दिन संबधित बूथ पर आकर कालका व पंचकूला की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में अपना नाम देख कर किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे दूर करवा सकता है। इसके अलावा नए वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर दे सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन की मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण उसका नाम मतदाता सूची से कटवाना चाहता है तो उसे फार्म न0 7 भरकर देना होगा। मतदाता आयोग की वैबसाईट पर अपना नाम आॅनलाईन भी देख सकता है।
उन्होंने पंचकूला व कालका हलके में वंचित रहे लोगों से अनुरोध किया है कि आयोग द्वारा चुनाव के मद्देनजर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसका लाभ उठाकर अपने वोट बनवाने का कार्य करवा सकते है ताकि लोक सभा आम चुनाव 2019 में अपने वोट का प्रयोग कर सकें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 13:24:452019-02-21 13:24:48विशेष अभियान चलाकर 23 व 24 फरवरी को बूथों पर बनाए जाएगें नए वोट – उतम सिंह
सीबीएसई : आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के बच्चों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राहत दी है।
10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे शहीदों के बच्चे चाहें तो अपने शहर में परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें परीक्षा का शहर बदलने की भी छूट दी गई है।
इतना ही नहीं अगर उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई है तो वह दोबारा सहूलियत के हिसाब से 10 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर कराई जा सकेगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि कोई परीक्षार्थी किसी विषय के पेपर को बाद में देना चाहता है तो उसे भी अनुमति है।
बोर्ड का कहना है कि इसकी सूचना परीक्षार्थी को स्कूल के माध्यम से 28 फरवरी तक देनी होगी ताकि बोर्ड आगे के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर सके और बच्चों को सुविधा अनुसार उनके पेपर और प्रैक्टिकल पूरे करा सकें।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि अगर ऐसे बच्चे प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाते हैं तो उनकी सुविधा के हिसाब से 10 अप्रैल तक यह परीक्षा आयोजित हो सकती है।
अगर वह किसी भी ऑफर्ड विषय की परीक्षा बाद में देना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने दिया जाएगा।
उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे उम्मीदवार स्कूलों को अपना आग्रह भेज सकते हैं और स्कूल उस आग्रह को आगे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीएसई द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए भेजेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 07:51:202019-02-21 07:51:23आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में दी बड़ी राहत – सीबीएसई
सैमसंग: स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में बड़ी क्रांति शुरू हो चुकी है, दुनिया में पहला मुड़ने वाले स्मार्टफोन ने कदम रख दिया है।
स्मार्टफोन की तकनीक में क्रांति लाने का काम कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने किया है।
सैमसंग ने अपना पहला फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Galaxy Fold है।
सैमसंग ने Galaxy Fold स्मार्टफोन को सैनफ्रॉंसिस्को के एक इवेंट के दौरान पर्दा उठा दिया है।
सैमसंग ने अपने पहले फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड में कई खास फीचर दिए है, जो कि इसको खास बनाता है।
सैमसंग के Galaxy Fold स्मार्टफोन की खासियत इसकी 7.3 इंच की स्क्रीन है।
जब यह फोन फोल्ड होता है तो इसकी स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है और जब यह फोन अनफोल्ड होता है तो यह टैबलेट की शक्ल ले लेता है।
सैमसंग का यह फोन अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार 1.41 लाख रुपए है
सैमसंग ने इस फोन में 5जी सपोर्ट दिया है, लेकिन इस वेरियंट को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
साथ ही इस फोन को कंपनी 26 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध करवाएगी।
लेकिन भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 07:18:352019-02-22 04:04:52सैमसंग ने दुनिया का पहला फोल्ड होने वाला Galaxy Fold स्मार्टफोन किया लॉन्च
दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं, लेकिन कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बुधवार को एक बार फिर से दर्द उभरकर सामने आए। बुधवार रात चांदनी चौक इलाके में एक सभा के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के हर उम्मीदवार के खिलाफ केवल एक उम्मीदवार होना चाहिए। वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।
अगर आज कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो जाता है, तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें हार जाएगी। कांग्रेस को गठबंधन के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने समझने से इनकार कर दिया। कांग्रेस को मना-मना कर थक गए, मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है।
कांग्रेस ने यूपी में सपा-बसपा को बांटने का काम किया है। गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के मन में क्या है? ये वो नहीं जानते। कांग्रेस दूसरी पार्टियों को कमजोर कर रही है। इसलिए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 06:49:462019-02-21 06:49:48कांग्रेस से गठबंधन के लिए बेचैन हैं – केजरीवाल, कहा- अब तो मना-मना कर थक गए
गुजरात : गुजरात में गुरुवार को राज्य परिवहन निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
राज्यभर के 45 हजार कर्मचारी अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के 45 हजार से अधिक कर्मचारी 7 वें वेतन आयोग को लागू करने, निजी बस सेवाओं को बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह हड़ताल राज्य परिवहन संचार समिति के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें गुजरात एसटी कर्मचारी संघ, गुजरात एसटी वर्कर्स फेडरेशन और गुजरात एसटी मजदूर संघ संगठन शामिल हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 05:45:322019-02-21 05:45:35राज्य परिवहन निगम के 45 हजार कर्मचारियों की हड़ताल – गुजरात
पुलवामा : पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है।
सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है।
कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामानों पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। वहीं, पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है।
वहीं, भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। मध्य प्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजने से साफ इनकार किया है। इसका असर यह है कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। यही हाल दूसरी सब्जियों का भी है।
पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है।
टमाटर व्यापार संघ के प्रेसिडेंट अशोक कौशिक के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।
भारत के सब्जी मार्केट में टमाटर की कीमत तकरीबन 10 रुपए प्रति किलो के आसपास है। वहीं, पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। साउथ एशिया की एक पत्रकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।
वहीं, दूसरी सब्जियों के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं। पहले प्याज जहां 10-15 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब प्याज के भाव 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
साल 2017 में भी दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्तिं बंद की गई थी। इसके बाद लाहौर और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमत बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 03:21:062019-02-21 03:21:08पुलवामा हमले के बाद : पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है
आपको बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार देर रात को दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पहुंच क्राउन प्रिंस का स्वागत किया और वहां उन्हें गले लगाया।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को कहा कि उनका मुल्क भारत को एक मौके के तौर पर देख रहा है, जहां आने वाले सालों में वह 100 बिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इनमें ‘नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश के लिये दोनों देशों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर भी एक एमओयू हुआ। दोनों देशों ने आवास के क्षेत्र में सहयोग के लिये भी एक एमओयू किया।
भारत के इन्वेस्ट इंडिया और सऊदी अरब के जनरल इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के बीच भी द्विपक्षीय निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिये सहयोग ढांचे पर हस्ताक्षर किये गए। प्रसार भारती एवं सऊदी ब्रॉडकास्ट कोऑपरेशन के बीच भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला, इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है।
उन्होंने कहा, ”इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का आधारभूत ढांचा नष्ट करना, इसे मिलने वाला समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम खुफिया सूचना साझा करने सहित अन्य क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग करेंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको ने बुधवार को कहा कि वह भारत में पेट्रोरसायन तथा रिफाइनरी परियोजनाओं में निवेश के लिये रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा अन्य भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।
सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी भारत की ऊर्जा मांग परृदश्य को लेकर उत्साहित है और यहां निवेश करने को लेकर उत्सुक है
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 13:33:002019-02-20 13:33:02PM मोदी से मिलने के बाद बोले क्राउन प्रिंस / भारत में 100 बिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केन्द्र व हरियाणा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने के साथ बिना भेदभाव के आर्थिक व सामाजिक विकास की दिशा में कार्य कर रही है।
श्री सैनी जिला सैक्टर 1 स्थित जिला सचिवालय के सभागार में अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संत गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निर्णय लेकर सराहनीय प्रयास किया है कि प्रदेश में संत महापुरूषों की जंयतियों को सरकारी स्तर पर मनाया जाए और यह कार्य प्रदेश में भली भांति किया जा रहा है ताकि अपने पूर्वजों के द्वारा दी गई शिक्षाओं का संदेश आम नागरिकों तक पहंुच सकें। इन्हीं महापुरूषों के प्रकाश उत्सव एवं जयंतियों के माध्यम से हमारे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है।
श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को सदैव याद रखता है वह समाज प्रगतिशील बनकर आगे बढता है। इसके साथ साथ जो समाज अपने पूर्वजों को भूला देता है वह तरक्की कर कभी आगे नहंी बढ सकता। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हमारी संस्कृति एवं धरोहर को दिवसों का याद करने से भावि पीढियों को उनके इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने जो संदेश लगभग 600 साल पहले दिया वह आज भी प्रासांगिक है तथा पूरा समाज उसका अनुसरण कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी महान संतो के प्रशस्त मार्ग का अनुसरण करते हुए देश में गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना को लेकर आए है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं और वे अपनी बीमारी का ईलाज सरकारी अस्पतालों के साथ साथ पैनल पर रखे गए किसी भी प्राईवेट अस्पतालों में भी करवा सकतंे है। यह योजना क्रियान्वित करके प्रधानमंत्री ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की सोच को मूर्तरूप दिया है। उन्होंने जिलावासियों व प्र्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे संत रविदास के अपनाए हुए मार्ग को अपनाकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना सहयोग दें।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के संासद रतन लाल कटारिया ने कहा कि संत गुरू रविदास का संदेश समस्त मानव जाति के लिए था और उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत कर समाज को नई दिशा देने एवं बराबरी का दर्जा देने की दिशा में शिक्षा एवं संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म लेता है तो उसकी कोई धर्म एवं जाति नहीं होती। संत रविदास ने अपना समस्त जीवन समाज को समतामूलक समाज में बांधने का कार्य किया। उन्होंने डा. भीमराव अम्बेडकर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में सभी को बराबर का हक दिया। संविधान में जो गरीब लोगों केा हक दिए गए हैं वे उन्हें अवश्य मिलने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन का विशेषतौर पर आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर कि उन्होनें संत रविदास जंयती पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके माध्यम से संत गुरू रविदास का संदेश भी बेहतर ढंग से जाएगा।
इस मौके पर पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रदेश एवं देशवासियों को संत गुरू रविदास जंयती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गुरू रविदास जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर जाति पाति से उपर उठकर समानता लाने का कार्य करना चाहिए। ऐसा करके उस महान आत्मा के सपने को साकार करने में कारगर सिद्ध होंगें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी स्तर पर संत गुरू रविदास जंयती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महापुरूषों की जंयती मनाने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने यह निर्णय लेकर समाज के लोगों को महापुरूषों के जन्म दिन मनाने की सौगात देकर बड़ा अनुकरणीय कार्य किया।
समारोह में अपने स्वागतीय भाषण में उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं एवं संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए ताकि समाज व राष्ट्र का सामरिक दृष्टि से बिना भेदभाव के निर्माण किया जा सके।
कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने सैक्टर 15 स्थित गुरू रविदास सभा को 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने गुरू रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके साथ सांसद रतनलाल कटारिया व विधायक गुप्ता ने भी संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रम एंव रोजगार मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सैक्टर 19 के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने संत रविदास के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश ममता शर्मा, तहसीलदार वीरेन्द्र गिल, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, जिला शिक्षा अधिकारी एच एस सैनी, डीईईओ उर्मिल बांगड, के एस कटारिया, बी एस रंगा, वीपी चैधरी, अशोक रंगा, डी पी पुनिया सहित कई गणमान्य नागरिक, अधिकारी व स्कूली छात्र मौजूद रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 11:47:202019-02-20 11:47:23संत शिरोमणि गुरू रविदास का संदेश सभ्य समाज के निर्माण मे सहायक-नायब सिंह सैनी
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सुबह-सुबह लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से बाहर निकल आए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में कई लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर निकल आये। भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।
भूकंप आने से पहले इसकी जानकारी होने की संभावना नहीं होती है। ऐसे समय यह समझना मुश्किल होता है कि क्या करना उचित होगा। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की खबर लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर खुद और अपने परिजनों को इस आपदा से बचा सकते हैं।
भूकंप के दौरान घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें। इसके अलावा घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो बिल्डिंग में मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 06:46:422019-02-20 06:46:44दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके
हिंदी साहित्य के मशहूर साहित्यकार और समालोचक नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में हिंदी के इस साहित्यकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।28 जुलाई 1926 को उत्तर प्रदेश जीयनपुर, वाराणसी से आने वाले नामवर सिंह हिंदी आलोचना के शीर्षस्थ रचनाकार थे।
वे एक समालोचक, निबंधकार, संपादक रहे। साहित्य के संसार में उनकी जीवन यात्रा हिंदी के अपभ्रंश साहित्य से लेकर समसामयिक साहित्य तक फैली हुई है। नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य की पीढ़ियों को प्रभावित किया।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी। काफी लंबे वक्त से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 06:32:232019-02-20 06:32:25मशहूर साहित्यकार डॉ नामवर सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा,