पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

योग शरीर व मन दोनों को करता है स्वस्थ : आदित्य देवीलाल

डबवाली, 21 जून।


               उपमंडल की अनाज मंडी के बी-ब्लोक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश भी मौजूद थे। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  


               इस अवसर पर चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज योगा दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा अनेक बुराईयों की जड़ है और शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग विशेषकर युवा नशे से दूर रहें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनियां में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह किसी धर्म, जाति, समुदाय का नहीं बल्कि सबका है और योग कहीं भी किया जा सकता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूर करना चाहिए जिसमें अधिकारीयो, कर्मचारियों सहित बच्चों को आधुनिक योग के बारे में बताया गया।


               एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि नियमित योग करने से हमें विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ती आती है। वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।


इस अवसर पर पतंजलि के योग प्रशिक्षकों ने सभी को योगाभ्यास करवाया और संबंधित सावधानियां बताई गई। योग शिवर का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। 


             इस अवसर पर डीएसपी किशोरीलाल, एसएचओ कृष्ण दहिया, डा. नन्ही, तहसीलदार राजेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मेहता, बीडीओ बलराज सिंह, करण सिंह, योग प्रशिक्षक सुमन, रमेश, लोकेशवर, सुनिल गोदारा, बीईओ बलजिंदर सिंह, दीपक सहित मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कालांवाली, 21 जून।


               प्रशासन की ओर से स्थानीय अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पंतजलि योग सेवा समिति कालांवाली के सहयोग से मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विभागों के अलावा उपमंडल के कई सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों, संगठनों, विभागों के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने मुख्यातिथि के तौर पर जबकि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, नछत्र सिंह झोरडऱोही, नपा कार्यकारी प्रधान मनीष जिंदल, मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश वाजपेयी, होमापैथिक मैडीकल आफिसर डॉ. जसमीन चौहान, तहसीलदास नौरंग दास, नायब तहसीलदार रण सिंह, डीएसपी नर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम दौरान योग शिक्षिक योग पूर्ण नागर, हीरा सिंह, सूरत सिंह पूनियां, रमेश खरां ने योगाभ्यास करवाया। 


               कार्यक्रम दौरान हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने बताया कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। योग ऋतु परिवर्तन का प्रभाव सहने की शक्ति प्रदान करता है, योग विश्व स्वास्थ्य व कल्याण का सीधा और सरल साधन सिद्ध हो सकता है, योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है। योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना व ऊर्जा के अनुसार उस व्यक्ति पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति आत्मिक होता हुआ परमात्मा से जुड़ जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर व विभिन्न गांवों की कई धार्मिक, सामाजिक, शैक्षकिण संस्थाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया। 

For Sale


               एसडीएम मनोज खत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साईडिफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे श्वासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि फीट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। 


               इस मौके पर नगरपालिका सचिव संदीप सोंलकी, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधू, जनस्वास्थय विभाग के एसडीओ राय सिंह सिधू, जेई रामरखा, एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग, बीईओ हरमेल सिंह, एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसीपल जसकरण सिंह, प्रिंसीपल अनिल गुप्ता, प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह, थाना प्रभारी रोहताश कुमार, मोहन लाल जिंदल, राजू सोनी, अजय जैमको, ग्राम सचिव दीपक कुमार बडग़ुर्जर, रेलवे चौकी प्रभारी भूप सिंह, रवि सागर, दिनेश गर्ग जैन सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

योग शरीर व मन के स्वास्थ्य के लिए जरूरी : बेनीवाल

ऐलनाबाद, 21 जून।


               अनाज मंडी में विधानसभा स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने कहा कि आज योग देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। भारत आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर योग का नेतृत्व कर रहा है। 

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर हल्कावासियों के साथ किया योग


               वे आज अनाज मंडी में उप मंडल प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने योग साधकों के साथ योग प्रोटोकोल की सभी योग क्रियाएं की। इस अवसर पर मंडल अधिकारी नागरिक अमित गुलिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमीरचंद मेहता, बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, नगर परिषद सचिव सुरेंद्र शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव हीरा लाल, नायब तहसीलदार कुलवंत शर्मा, बीएम नागर, शिव प्रकाश जोशी, डॉ. मदन, डॉ. अनिता वधवा, नरेश कुमार, डा. कनुप्रिया, डीसी भांभू, ओम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा आमजन मौजूद थे। इस अवसर योग प्रशिक्षकों द्वारा मौजूद सैंकड़ों योग साधकों को योगा यास करवाया गया और प्रत्येक योग क्रिया के महत्व व सावधानियों की बारीकी से जानकारी दी।

For Sale


               चेयरमैन पवन बेनीवाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। योग ऋतु परिवर्तन का प्रभाव सहने की शक्ति प्रदान करता है, योग विश्व स्वास्थ्य व कल्याण का सीधा और सरल साधन सिद्ध हो सकता है, योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया। 


               उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साईड ईफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे शवासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि फीट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

21 जून, 2019 को पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

पंचकूला:

20वीं सदी के महान गृहस्थ योगी : स्वामी देवीदयाल जी महाराज

बात 41 साल पुरानी है लेकिन लगता है जैसे कल की ही हो। मुझे 14 जून, 1978 को दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर गढ़मुकतेश्वर के साथ लगते बृजघाट में एक 60 वर्षीय योगी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनकी आंखों में दिव्य चमक थी और वे गजब की चुस्ती-फुर्ती के साथ योग आश्रम में निराश, हताश एवं बीमार लोगों को योगिक क्रियाओंं तथा योग आसनों के द्वारा नवजीवन प्रदान करवा  रहे थे। मैं उन दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से कानून की पढ़ाई कर रहा था। मैंने योग विद्या सीखने के उद्देश्य से उन योगी महाराज से विनती की कि वे मुझे अपने दिव्य आर्शीवाद से नवाजे। मेरा यह सौभाग्य रहा कि उन महान योगी महाराज ने 14 जून से 17 जून, 1978 तक अपने बृजघाट स्थित उस योग आश्रम में स्वयं चार दिनों तक मुझे योग साधना करवाई और भारतीय प्राचीन योग विद्या के महत्व से अवगत करवाया।   
वह योगी कोई और नहीं बल्कि 20वीं सदी के महान गृहस्थ योगी स्वामी देवीदयाल जी महाराज थे। सन 1920 में पाकिस्तान में फागुन मास की कृष्ण पक्ष छटी के शुभ दिन पर जन्मे बालक देवीदयाल जी को बचपन से ही साधू संतों की संगति पसन्द थी और वे सदैव योग विद्या को सीखने को आतुर रहते थे। युवावस्था में उनकी भेंट योगेश्वर श्री मुलखराज महाराज जी से हुई, जिन्होंने देवीदयाल जी को योग में दीक्षा देकर उन्हें अष्टïांग योग में पारंगत कर दिया। भारत की आजादी के बाद, योगीराज देवीदयाल जी महाराज ने पहला योग आश्रम सन 1951 में रोहतक शहर के गोहाना रोड़ पर स्थापित किया। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड·ऱ नहीं देखा और योग आसनों एवं योगिक क्रियाओं के द्वारा निराश, हताश एवं बीमार लोगों को नवजीवन प्रदान करने के पुनीत कार्य में जी-जान से जुट गये। उत्तर भारत में स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने 40 योग दिव्य मंदिरों की स्थापना करवाई, जहां लाखों की संख्या में लोगों ने योग आसनों के द्वारा जीवन में स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहने के गुर सीखे। योग अभ्यास आश्रम, सन्यास मार्ग, कनखल (हरिद्वार) के प्रधान योगाचार्य स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने दिल्ली, चण्डीगढ़, मनीमाजरा, पंचकूला, मोहाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, टोहाना, नरवाना, करनाल, पानीपत, सोनीपत तथा गुडग़ांव में योग दिव्य मंदिरों की स्थापना की, जहां पर लोगों को कई दशकों से नि:शुल्क योग साधना करवाई जाती है। योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों में साप्ताहिक योग शिविर लगाते थे और अपनी दिव्य दृष्टिï से स्थानीय लोगों में से पवित्र आत्माओं का चयन कर उनके द्वारा उस नगर व कस्बे में योग आश्रमों की स्थापना करवाते थे। राजस्थान में गंगानगर व संगरिया, उत्तर प्रदेश में बृजघाट, चांदपुर, बिजनौर, मेरठ आदि शहरों में भी स्वामी जी ने योग शिविर लगाते थे। आंध्र प्रदेश में सुप्रसिद्घ एडवोकेट श्री हनुमंता राव को अपना शिष्य बनाकर स्वामी जी के ने विजयवाड़ा, गन्नावरम तथा मच्छलीपटनम में योग दिव्य मंदिरों की स्थापना करवाई। इस प्रकार स्वामी योगीराज देवीदयाल महाराज ने लगभग 50 योग दिव्य मंदिर भारत के  विभिन्न राज्यों में स्थापित करवाए और किसी भी राज्य के योग दिव्य मंदिर की प्रोपर्टी में अपना नाम नहीं रखा। वे नि:संदेह 20वीं सदी के एक महान गृहस्थ योगी थे, जिन्होंने लाखों बच्चों एवं युवाओं को योग मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। वे कहा करते थे कि जीवन में दो ही बातें हैं- भोग या योग। उनका कहना था कि यदि तुम निरंतर भोग में लिप्त रहोगे तो न केवल स्वयं की नजरों में गिरते चले जाओगे बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर भी होते चले जाओगे और हमेशा चिंतातुर अवस्था में रहोगे। परंतु यदि प्रतिदिन आधा घण्टा भी योग साधना में लगाओगे तो तुम्हारी छुपी हुई दिव्य शक्तियां उजागर होंगी और जीवन भर तुम पूर्ण रूप से स्वस्थ्य एवं प्रसन्नचित रहोगे। वे कहा करते थे कि अपनी दिनचर्या में आधा घंटा योगसाधना के लिए समय निकालने वाला व्यक्ति कभी अस्पताल के चक्कर नहीं काटता क्योंकि योग आसनों एवं योगी क्रियाओं से वह अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रख सकता है।
योगीराज देवीदयाल जी महाराज खानपान पर भी बहुत जोर देते थे, उनका कहना था कि हमें हमेशा सात्विक एवं शाहाकारी भोजन ही करना चाहिए, मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए ताकि हमारे जीवन में निरंतर सतगुणों की बढ़ोतरी होती रहे और दुव्र्यसनों से हम बचे रहें। 
लेखक स्वयं को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता है कि 20वीं सदी के इन महान गृहस्थ योगी स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने कृपा कर उसे 36 वर्ष पूर्व जन्माष्टïमी, 1983 के शुभ दिन के बह्मïमहुर्त में योग दीक्षा से नवाजा।

For Sale

 
लगभग 60 वर्षों तक योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज भारत के विभिन्न राज्यों में निशुल्क योग साधना शिविर लगाते रहे और योग के माध्यम से उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में खुशियां भर दी। 1 अगस्त, 1998 को दिल्ली के माडल टाऊन  स्थित भामाशाह मार्ग के योग दिव्य मंदिर में योगीराज स्वामी देवीदयाल जी बह्मïलीन हो गए। 
उनके प्रमुख शिष्यों में 93 वर्षीय श्री इंद्र सैन गांधी, पंचकूला (आजकल लखनऊ), बहिन शारदा जी व राजेश वैरागी, योगाचार्य कमल खन्ना व किशोर योगी तथा आन्ध्रा प्रदेश के विजयवाड़ा, गन्नावरम तथा मच्छलीपटनम के योग आश्रमों में सुप्रसिद्घ एडवोकेट श्री हनुमंता राव, राजस्थान के गंगानगर व संगरिया के योग आश्रमों में जादूगर शंकर सम्राट, पंजाब के पटियाला में योगाचार्य पवन कुमार तथा हिमाचल प्रदेश के रेणुका क्षेत्र में योगाचार्य शास्त्री जी अपने गुरु महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए योग के प्रचार-प्रसार कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं। चंडीगढ़ के सैक्टर-30 स्थित दिव्य योग मंदिर में योगाचार्य नेगी, शिवालिक एन्कलेव, मनीमाजरा के दिव्य योग मंदिर में योगाचार्या एवं आर्टिस्ट राम कुमार शर्मा, धमेन्द्र अबरोल, एस.के.गोयल व सुरेन्द्र गर्ग तथा बलटाना के योग आश्रम में योगाचार्य सोहन लाल ने भी अपने योग गुरु योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज के योग झंडे को मजबूती से अपने हाथों में थामा हुआ है। योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज द्वारा लेखक के माध्यम से सन 1984 में सिरसा के पुरानी कचहरी रोड़ पर स्थापित दिव्य योग मन्दिर में आजकल आर.के. भारद्वाज, योगाचार्य कुलवन्त ग्रोवर, दीना नाथ, अशोक मेहता, राजेन्द्र राठी तथा गर्ग जी  अपने योग गुरु स्वामी देवीदयाल जी महाराज का परचम फहराए हुए हैं। 
योगीराज देवीदयाल जी महाराज के पौत्र योगी डॉ. अमित देव, पी.एच.डी.(योग साईंस) आजकल भारत के कौने कौने में स्थापित योग आश्रमों में योग साधना करवाकर उन्हें नवजीवन प्रदान करने का पवित्र कार्य कर रहे हैं। 
योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज 20वीं सदी के एक महान गृहस्थ योगी थे और उनके पुत्र- अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु एम. लाल (दिल्ली) तथा रोहतक में सन 1951 में स्थापित प्राचीनतम योग दिव्य मंदिर में योगाचार्य अशोक कुमार जी गत 40 वर्षों से योग के प्रचार-प्रसार कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं।  
आज पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझा है और यू.एन.ओ. ने प्रति वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है और 5वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज 21 जून,2019 को विश्व के 200 देशों में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। यू.एन.ओ. द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने का श्रेय आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ही जाता है। नि:संदेह योग ही हमें जीने की राह दिखाता है। 

– लेखक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चण्डीगढ़ में एडवोकेट हैं तथा हरियाणा सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक हैं। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 450 प्रतिभागियों ने किया योगा

खरड़:

व्यस्त जीवन में योग ही स्वस्थ रखेगा -तेजपाल सिंघल  


पतंजलि योग समिति के सयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ राम भवन खरड़ में आयोजित किया गया | प्रात: काल अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का पूर्ण अभ्यास करवाया गया और सभी आसनों के लाभ एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई| पतंजलि समिति  की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिला प्रभारी श्री निर्मल चौहान ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि खरड़ शहर में लगभग 25 नियमित योग कक्षा संचालित हो रही है और इन्हे अगले वर्ष तक 50 से अधिक तक ले जाना है और आगामी माह जुलाई -अगस्त में पतंजलि लगभग 1000 पौधों का रोपण एवं वितरण भी करेगा |

इस अवसर पर वर्तमान में चल रही सभी नियमित योग कक्षाओँ के मुख्य योग शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया एवं स्किल इंडिया के अंतर्गत खरड़ शहर से छ:योग शिक्षकों को भारत सरकार के प्रमाण-पत्र से भी अलंकृत किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार चरणजीत चन्नी, कैबनेट मंत्री, पंजाब सरकार ने भाग लिया और पतंजलि योग समिति को स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करने एवं योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने का वादा किया | इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पंजाब के डॉक्टर एवं पतंजलि चिकित्शालय के आयुर्वेदा डॉक्टर ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा अल्ट्रा टेक सीमेंट के सौजन्य से 150 तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया|  इस उपलक्ष्य पर पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी श्री तेजपाल सिंघल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी पवन शर्मा जी, चाँद गुप्ता, अनिल कुमार, सजल सरकार (पतंजलि चिकित्शालय), कनवाल राय, कुलदीप, बलदेव राज, सतीश सरदाना, महिला पतंजलि की प्रदान अंजू शर्मा, रेनू अरोड़ा, उषा बहन, कमलजीत कौर, तृप्ता, मीनू सरदाना, बेबी, बाला देवी, कंचन आदि प्रमुख कार्यकर्ता भी उपलब्ध रहे | 

For Sale

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

योग कर नशे के नाश में सहयोग करें: दुग्गल

सिरसा, 21 जून।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन


                 देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में आज के दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, जिलावासियों के साथ किया योग


                 यह बात सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने मंच पर योग प्रशिक्षकों के साथ बैठकर योग प्रोटोकोल के तहत सभी योग क्रियाएं की। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण नेहरा ने भी योग साधकों के बीच बैठकर योग किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल योगी व पतंजलि योग पीठ की जिला महिला प्रभारी बहन इंद्रावती ने योग क्रियाएं करवाई। योग दिवस कार्यक्रम में जिलावासियों ने बढचढ कर भाग लिया और स्टेडियम में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। हजारों लोगों के एक साथ योग करने से पूरा सिरसा योगमय नजर आया। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने पौधारोपण कर आमजन से पर्यावरण संरक्षण में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

योग दिवस पर स्टेडियम में उमड़ी भीड़, योगमय हुआ सिरसा


                 सांसद दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि योग का मतलब है, जोडऩा। ठीक इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर पूरे विश्व को जोडऩे का काम किया है। आज स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं बल्कि हमारे मुख्यमंत्री से लेकर सभी सांसद व विधायक के साथ-साथ सभी देशवासी योग कर रहे हैं। योग साधक अपने शरीर को साधकर सीधा परमात्मा से साक्षात्कार कर सकता है। योग से व्यक्ति अपने शरीर की एक-एक ग्रंथी को खोल सकता है। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण सिंह ने लोगों के बीच बैठकर की योग क्रियाएं


                 उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वाद की खातिर कुछ भी खा लेते हैं, जोकि शरीर के लिए नुकसान दायक सिद्ध होता है। शरीर कोई उपहार नहीं है, परमात्मा जब चाहे इसे हमसे छीन सकता है। इसलिए अपने शरीर के साथ बैठिए और स्थिर होकर मनन करिए। जब शरीर व बुद्धि एक दिशा में चलती है, तो सीधा परमात्मा से साक्षात्कार होता है और जब परमात्मा से हमारा साक्षात्कार होता है, तो वो हमें अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करता है तथा हमें अपने जीवन के असल मकसद का अहसास करवाता है। 


                 श्रीमती दुग्गल ने कहा कि योग के साथ-साथ हमें सहयोग भी करना है। योग कर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने का काम करें तथा सहयोग करके जिला में फैले नशे के नाश करने का काम करें। उन्होंने कहा कि जिला के लोग विशेषकर युवा जोकि नशे से दूर हैं, वो दूसरों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें। नशा एक ऐसी बुराई है जोकि समाज को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इसे जड़ से उखाड़ फैंकना है और इस कार्य में सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की तर्ज पर सिरसा में भी पुलिस अधीक्षक की ओर से टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों व इसे बेचने वालों की शिकायत कर सकेगा। उन्होंने कहा कि नशा के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की भी शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जिलावासियों से आह्वान किया कि वे सब मिलकर नशे का नाश करने में सहयोग करें।


                 भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल योगी व पतंजलि योग पीठ की जिला महिला प्रभारी बहन इंद्रावती ने योग प्रोटोकोल के तहत योग क्रियाओं के साथ-साथ उनसे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण नेहरा ने सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी ने सांसद की माता शकुंतला देवी व पिता सत्यनारायण को पौधा देकर सम्मानित किया। एसडीएम वीरेंद्र चौधरी ने उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट किया। योग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, पतंजलि योग पीठ सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया।  

For Sale


               इस अवसर पर सीजेएम सविता, एसडीएम वीरेंद्र चौधरी, सिटीएम जयबीर यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, जिला संघ चालक सुरेंद्र मल्होत्रा, भाजपा नेता डॉ. वेद बेनीवाल, रत्न लाल बामनिया, विनोद डागर, दीपक, नरेश सैनी, प्रदीप रातू सरिया, कपिल सोनी, सांसद के पिता सत्यनारायण, माता शकुंतला देवी, बहन डॉ. पूनम, ब्रहम कुमारी आश्रम से बहन रमा व शमा कुमारी, श्रीमती सुनीता गोदारा, श्रवण परी संस्था की अध्यक्षा सुमन शर्मा, भावना शर्मा, हनुमान कुंडू, जगत कक्कड़, मक्खन सिंह ख्योंवाली, सुरेश कुमार पंवार, मुकेश मैहता, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी पूर्वी चौधरी, सीएमओ गोविंद गुप्ता, डीआरओ राजेंद्र कुमार, डीएफएससी अशोक बंसल, जीएम रोडवेज खुबी राम कौशल, डीएसपी आर्यन चौधरी, ईओ अमन ढांडा, कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. बाबू लाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Breaking : Unprofessional, negligent, and deplorable patient services at CCL (Chandigarh Clinical Lab)

Chandigarh:

Absolutely disgraceful attitude and deplorable services of #chandigarh clinical Lab #ccl sector 16, Chandigarh.

On 19th June 2019 I got full body test worth rs.2250/- done, however, due to untrained, unprofessional attendants developed blood clumps and clot (Hypercoagulation) effecting the entire right hand arm, rendering me incapacitated. The worst, when I informed and spoke to them owner Mr Ravi Khanna, he took it so lightly and unconcerningly as if nothing has happened. No compassion or regret for their ill mannered and unprofessional services, I was made to feel disgusted as to why I visited their lab at first place. Through this message I wish people to be aware and shun completely their services and if any concerned authority isblsitening they should take immediately necessary action so that they learn the lessons for their lifetime.
Navin khosla chandigarh

#chandigarhclinicallab #ccl #ravikhanna

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019: भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग, पीएम मोदी ने रांची में किया आसन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : आज यानी 21 जून को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Fifth International Yoga Day) दुनियाभर के विभिन्न देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ लगभग 50,000 लोगों के साथ झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Capital Ranchi) के धुर्वा (Dhurva) के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Field) में योग कर रहे हैं। यह दिवस मानव शरीर (Human Body) के आंतरिक और बाहरी कल्याण के लिए समर्पित है।

For Sale

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) में शामिल होने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) गुरुवार रात को ही रांची (Ranchi) पहुंचे। वे रांची (Ranchi, 5th International Yoga Day 2019) की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम (Narendra Modi) के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Police File

पंचकुला,  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि महिला थाना, सैक्टर-5, पंचकुला की टीम द्वारा बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

बलात्कार के आरोपी को किया काबू

          दिनांक 26.04.2019 को महिला थाना सैक्टर-5, पंचकुला मे एक लिखित शिकायत आरोपी परमिन्द्र के खिलाफ दी थी ।

पुलिस द्वारा अभियोग मे कार्यवाही करते हुए आरोपी परमिनद्र पुत्र हजूरा वासी # 136, रेस-कोर्स, देहरादून, उतराखण्ड हाल # 126, रोपड़ रोड, पंजाब को बस-स्टैण्ड सैक्टर-5, पंचकुला से विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है ।

आरोपी पेश माननीय न्यायालय किया गया जहां से आरोपी को न्यायायिक हिरासत मे भेजा गया ।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला नगर योजनाकार द्वारा आज पिंजौर-कालका मौजा के नगल भागा में पनप रही अवैध कालोनी में किये गये निर्माणों को तोडा

पंचकूला :   

जिला नगर योजनाकार द्वारा आज पिंजौर-कालका मौजा के नगल भागा में पनप रही अवैध कालोनी में किये गये निर्माणों को तोडा गया।

For Sale

इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार श्रीमती लता हुडडा, डयूडी मजिस्ट्रेट एव बी.डी.पी.ओ पिंजौर अभिमन्यु गौयत विशेष तौर पर तैनात रहे। यह कार्यवाही पुलिस की मौजूदगी में की गई।श्रीमती लता हुडडा ने बताया कि गुड शेर्फड स्कूल के नजदीक 2 एकड क्षेत्र में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।

आज योजनाकार विभाग के तोड-फोड दस्ते में इस कालोनी में भरी गई 75 नीवों को तोडा गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध निर्माण न करे और यदि कोई व्यक्ति ऐसे निर्माण करेगा तो उसके विरूद्ध अर्बन एरिया एक्ट 1975 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि खेडावाली चैक के आस पास बन रही और बनी हुई अवैध दुकानों को गिराने की कार्यवाही भी शीघ्र की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नियत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे और यदि कोई इस तरह का निर्माण करेगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि कालौनियों में प्लाट अथवा मकान की खरीद फरोख्त करने से पहले उस कालोनी के बारे में जिला योजनाकार कार्यालय से आवश्यक जांच पडताल कर ले कि वह कालोनी अनुमति देकर विकसित की गई है अथवा नहीं ताकि जनता की कडी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अवैध निर्माण व कालौनियों पर रोक लग सके।

Watch This Video Till End….