दिल्ली से लखनऊ के बीच विमान का सफर इतना लम्बा हो सकता है यात्रियों ने सोचा तक नहीं था।
दिल्ली से लखनऊ के बीच विमान का एक घंटे का सफर तय करने के लिए यात्रियों को दो घंटे सिर्फ इंतजार करना पड़ा।
बाद में पता चला कि दिल्ली के जाम में विमानन कंपनी के क्रू सदस्य फंस गए। नतीजतन उतनी देर तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विमान भले ही आसमान में उड़ता है लेकिन उसके पायलट, एयरहोस्टेस समेत अन्य क्रू सदस्य एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से ही आते हैं।
शुक्रवार की देर रात उड़ान संख्या 6ई 528 के क्रू सदस्य जाम में फंस गए। उधर यात्री सुरक्षा जांच कराने के बाद विमान में बैठ चुके थे।
रात 11:27 बजे एक यात्री ने ट्विटर पर इंडिगो के समक्ष अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस पर इंडिगो के हैंडल से जवाब दिया गया कि विमान के क्रू सदस्य भीषण जाम में फंस गए थे जिसकी वजह से देरी हुई।
आखिरकार क्रू सदस्य आए तो विमान ने उड़ान भरी।
यह उड़ान रात 12:30 बजे लखनऊ उतरा। इस दौरान यात्रियों को लेने आए उनके रिश्तेदार भी परेशान रहे।
यहां भी काउंटर खाली हो चुके थे। साथ ही एयरपोर्ट के बाहर लगे डिस्प्ले पर विमान कितना लेट है, इसकी कोई सूचना नहीं थी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-24 04:56:572019-02-24 04:56:59लखनऊ : तीन घंटे लेट पहुंचा विमान
यूपी:बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बहुत जल्द मुहर लगा सकते हैं।
26 फरवरी को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर फैसला हो जाने की संभावना है। बैठक के नतीजों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ ही अपना दल की नजरें टिकी हुई हैं।
19 फरवरी को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद सुभासपा अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ बयानबाजी बंद कर दी है। उनका कहना है कि वह 26 फरवरी की बैठक में होने वाले फैसले का इंतजार करेंगे।
सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल की घोसी, लालगंज और सलेमपुर संसदीय सीट पर मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। इनकी दूसरी प्राथमिकता की सीटों में जौनपुर, अंबेडकरनगर और गाजीपुर लोकसभा सीट है।
वहीं अद (एस) की दावेदारी वाली सीटों में पार्टी की संरक्षिका केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की सीट मिर्जापुर के साथ ही प्रतापगढ़ पहली प्राथमिकता है।
इनके अलावा पार्टी का दावा मछलीशहर,डुमरियागंज, फूलपुर, जौनपुर, राबर्ट्सगंज के साथ ही कन्नौज सीट पर भी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-24 04:34:342019-02-24 04:34:37बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे जल्द – अमित शाह
जम्मू कश्मीर में पुलवामा आतंकी घटना के बाद से घाटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे वक्त में घाटी में हालात कुछ ठीक नहीं है। रविवार को अलगाववादी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। दूसरी तरफ अनुच्छेद 35ए पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। जिसकी वजह से घाटी में तनाव का माहौल बना हुआ है। सरकार ने सुनवाई से पहले अलगाववादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। जिसके विरोध में बंद बुलाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्र ने सुरक्षाबलों की 120 कंपनियां जम्मू-कश्मीर में भेजा है। बता दें कि एक कंपनी में 100 जवान होते हैं। वहीं अलगाववादी नेता यासीन मलिक को देर रात गिरफ्तार किया गया।
कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियां (10,000 जवान) कश्मीर घाटी भेजी गई हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-24 03:48:432019-02-24 03:48:46जम्मू कश्मीर : 35A पर सुनवाई से पहले कश्मीर में अलगाववादियों की धरपकड़ से तनाव की स्थिति
जम्मू-कश्मीर में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की 100 अतिरिक्त कंपनियां यानी करीब 10 हजार जवान तैनात होंगे।
गृह मंत्रालय ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।
सीआरपीएफ को तत्काल प्रभाव से इन कंपनियों को तैनात करने की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां पुलिस और अर्ध सैन्य बलों हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जवान राज्य में अर्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती का यह सर्कुलर गृहमंत्रालय की ओर से शुक्रवार शाम को जारी किया गया।
इसमें सीआरपीएफ की 45, बीएसएफ की 35 और एसएसबी व आईटीबीपी की 10-10 कंपनियां शामिल होंगी।
आमतौर पर एक पैरामिलिट्री कंपनी में 80 से 150 जवान होते हैं। इस तरह से 100 कंपनियों में करीब 10 हजार जवान होंगे।
पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर हमले को देखते हुए इन जवानों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा जाएगा।
यासीन मलिक और अब्दुल हमीद फयाज समेत अलगाववादी संगठनों के करीब 150 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में भी लिया गया है।
जम्मू एवं कश्मीर के बाहर का व्यक्ति राज्य में अचल संपत्ति नहीं खरीद सकता।
35-ए के कारण ही पश्चिम पाकिस्तान से आए शरणार्थी अब भी राज्य के मौलिक अधिकार तथा अपनी पहचान से वंचित हैं।
जम्मू एवं कश्मीर में रह रहे लोग जिनके पास स्थायी निवास प्रमाणपत्र नहीं है, वे लोकसभा चुनाव में तो वोट दे सकते हैं लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में वोट नहीं दे सकते हैं।
यहां का नागरिक केवल वह ही माना जाएगा जो 14 मई 1954 को राज्य का नागरिक रहा हो या उससे पहले के 10 वर्षों से राज्य में रह रहा हो या इससे पहले या इस दौरान यहां पहले ही संपत्ति हासिल कर रखी हो।
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के बाद से केंद्र और राज्य सरकार, अलगाववादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रही हैं। अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटाने के बाद अब उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 35A की सुनवाई से पहले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक और जमात-ए-इस्लामी संगठन के मुखिया अब्दुल हमीद फयाज और उसके करीब 150 सदस्यों को हिरासत में लिया गया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 11:07:042019-02-23 11:07:06यासीन मलिक समेत 150 हिरासत में,कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवान तैनात होंगे
टोंक :लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में रैली के दौरान पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के परिजनों को संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने राजस्थान दौरे के तहत टोंक पहुंचे। यहां उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित भी किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि हमारी सेना ने हमले के 100 घंटे के भीतर इसके दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया इसका मुझे गर्व है।
मैं इन वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं और उनके पूरे परिवार को कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से फिर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की हर बड़ी संस्था आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है। सीमा पर डटे सैनिकों पर, मोदी सरकार पर और मां भवानी के आशीर्वाद पर भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब पूरा होगा।
पीएम ने पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों पर हो रहे हमलों की निंदा की और कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। मानवता के दुश्मनों के लिखाफ है।
हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है। आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है। लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी, ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे, हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं। ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है।
मोदी ने कहा कि आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है। लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
जब तक आतंक की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी। आतंक की फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का काम मेरे ही हिस्से लिखा है, तो ऐसा ही सही।
ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी, ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे, हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं। ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 10:29:282019-02-23 10:29:30प्रधानमंत्री मोदी: हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है
कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में चल रहे Aero India 2019 के दौरान पार्किंग एरिया में आग लग गई है।
ताजा खबर के मुताबिक बेंगलुरु में जिस स्थान पर एयरो इंडिया शो आयोजित किया गया है वहीं पर ही पास में स्थित एक कार पार्किंग वाली जगह पर भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार 80-100 गाड़ियां खाक हो गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं जो आग से निपटने का काम कर रही हैं।
आगजनी के बाद काले धुएं के गुब्बार आसमान में उड़ते देखे गए।
इससे पहले भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य सुरक्षित बाहर निकल आए।
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एअर शो – एअरो इंडिया के शुरू होने से एक दिन पहले ही यह हादसा हुआ है। कार्यक्रम के रिहर्सल के दौरान उड़ान भरते वक्त यह दुर्घटना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने मिली जानकारी के अनुसार बताया, “विमान में तीन पायलट सवार थे, एक की मौत हो गई, दो सुरक्षित लेकिन घायल हैं।”
अगल-बगल की कारों को हटाकर आग को नियंत्रित किया गया।
हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में कारें जलकर राख हो गई हैं घने धुएं आसमान में उठते दिखाई दे रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 10:02:552019-02-23 10:02:57बेंगलुरु: AeroIndia 2019 के पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग
इसके औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
यह स्किन और बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकीला बनाता है।
त्वचा को मॉस्चराइजर करना हो या बालों की कंडीशनिंग, नारियल तेल सबसे अच्छा विकल्प है।
यहां ऐसे कई फायदे बताए जा रहे हैं जो कि आपकी उम्र से छोटा दिखाने में मदद करेंगे:
नारियल का तेल ड्राय स्किन को मुलायम बनाता है। नहाने से 20 मिनट पहले नारियल तेल से फुल बॉडी की मसाज करें और बाद में ताजे पानी से नहा लें।
नारियल का तेल सनबर्न से भी आपकी त्वचा की रक्षा करता है।
इसमें एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल और झुर्रियां नहीं पड़ती है।
चेहरे पर कील मुंहासों के या किसी चोट के निशान हैं तो नारियल तेल के लगातार इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
चीनी में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डेड स्किन और टैनिंग उतरेगी।
इससे पसीने से होने वाली घमोरियो की परेशानी भी दूर रहती है। खाज- खुजली की समस्या होने पर भी इसी तेल का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा में नमी बनीं रहें और खुजली की समस्या भी न हो।
तेल से अपनी अंगलियों की मसाज करें इससे खून का प्रवाह सही होता हैं। नाखूनों के आस-पास की उप त्वचा उखड़ेगी नहीं। नाखूनों की मसाज करें। इससे नाखूनों में भी शाइन आती है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 05:15:122019-02-23 05:15:15नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगे तो दिखेंगे यंग
करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो लेकिन सेहत के लिए यह किसी टॉनिक से कम नहीं हैं।
इसका रंग हरा होता है इसकी सतह पर उभरे हुए दाने होते हैं।
इसके अंदर बीज होते हैं। यह अपने स्वाद के कारण काफी प्रसिद्ध है।
इसका स्वाद बहुत कडुवा होता है इसलिए प्रायः कडुवे (बुरे) स्वभाव वाले व्यक्ति की तुलना करेले से कर दी जाती है।
करेले में ऐसे तत्व मौजूद हैं जो कि हमारे लिए बहुत लाभदायक है।
इसके सेवन या इसका जूस पीने से कई बीमारियों की संभावनाओं को खत्म किया जा सकता है।
कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए करेला सहायक होता है।
इसका जूस पीने और इसके गुदे को पानी में उबालकर पीने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इसे बहुत-सी दवाईयों को बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
महिलाओं में हिमोग्लोबिन की समस्या बहुत ही आम हैं लेकिन आयरन से भरपूर सब्जियों का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।
दिन में एक बार करेले की सब्जी खाने या इसका जूस पीने से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता हैं। साथ ही खून भी साफ होता है।
टाइप 4 डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद है।
इंसुलिन की उचित मात्रा न होने पर ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है
जो टाइप 2 डायबिटीज के लिए जिम्मेदार हैं।
करेला का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
भूख कम लगने या नहीं लगने की समस्या है तो करेले का सेवन उसके लिए फायदेमंद साबित होगा।
करेले के जूस को रोजाना पीने या करेले की सब्जी खाने से पाचन क्रिया सही रहती है, जिससे भूख बढ़ती है।
डायबिटीज के रोगियों को एक चौथाई कप करेले के रस में इतना ही गाजर का रस मिलाकर पिलाना चाहिए।
इससे ब्लड शुगर का लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है। सुबह के समय करेला का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।
करेले में मोमर्सिडीन और चैराटिन जैसे एंटी-हाइपर ग्लेसेमिक तत्व पाए जाते हैं।
करेले का रस तीनों दोषों अर्थात वात पित्त और कफ दोष का नाश करता है।
स्माल पॉक्स, चिकिन पॉक्स तथा खसरे जैसे रोगों में करेले को उबाल कर रोगी को खिलाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 04:43:552019-02-23 04:43:58सेहत के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है करेला
पूरा देश इस समय सरकार के साथ खड़ा है।देश सबसे बड़ा है, आम लोगों से लेकर कारोबारियों, व्यापारियों और किसानों में भारी गुस्सा है।अगर हमारे पांच रुपए के टमाटर की कीमत 80 रुपए मिले तो भी हम इसे पाकिस्तान नहीं भेजेंगे।
देश की सीमाओं अपनी जान गंवाने वाले वीर जवानों के सम्मान में ये ऐलान है खेतों में पसीने से फसल उपजाने वाले किसानों का।
हर कोई अपने-अपने तरह से इस हमले का बदला लेना चाहता है। इसी कड़ी में कारोबारियों ने जहां पाकिस्तान से आए सीमेंट के कंटेनरों को लौटा दिया है, वहीं किसानों ने टमाटर को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है।
पुलवामा हमले के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए सब्जियों और फलों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी है।
साथ ही ऐलान किया है कि जिस टमाटर की कीमत यहां 5 रुपए मिल रही है, उसकी कीमत 80 से 100 रुपए होने के बाद भी वे पाकिस्तान के लिए उत्पाद नहीं भेजेंगे।
छत्तीसगढ़ से हर दिन 15 से 20 ट्रक टमाटर, हरी मिर्च समेत अन्य सब्जियां दिल्ली और पंजाब के रास्ते पाकिस्तान जाती थी, लेकिन अब प्रदेश के सब्जी विक्रेताओं ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है।
इससे हर दिन किसानों और सब्जी विक्रेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। टमाटर को सड़कों पर फेंकने की स्थिति निर्मित हो रही है, इसके बावजूद सब्जी विक्रेता अपना माल पाक के लिए भेजने तैयार नहीं हैं।
उसके बाद इस्लामाबाद से आने वाली सभी तमाम चीजों पर 200 फीसद आयात शुल्क लगा दिया है। इससे पाकिस्तान के निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा और आने वाले दिनों में इसका और भी असर देखने को मिलेगा।पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से भारतीय कारोबारियों और व्यापारियों में भी भारी गुस्सा है।
प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी डूमरतराई के सब्जी विक्रेताओं का कहना है, पूरा देश इस समय सरकार के साथ खड़ा है और सरकार आर्थिक नाकेबंदी के माध्यम से पाकिस्तान का कमर तोड़ने की कोशिशों में जुटी है।
ऐसे में वहां माल भेजना ठीक नहीं है। इसीलिए यह निर्णय़ लिया है कि कम कीमत पर अपने माल यहीं खपाएंगे, लेकिन किसी भी सूरत में पाकिस्तान के लिए माल नहीं भेजेंगे।
लेकिन किसानों और सब्जी विक्रेताओं का हौसला ही है, जो देश की सुरक्षा और अस्मिता के लिए नुकसान भी सहने को तैयार हैं।
कारोबारियों की मानें तो हर दिन प्रदेशभर से 400 टन टमाटर पाकिस्तान के लिए लोड होता था। सीमा पर तनाव के बाद से यह पूरी तरह बंद है।
पैसों में इसका आंकलन किया जाए, तो कीमत 14 से 20 लाख होता है। इसी तरह दूसरी सब्जियों की आपूर्ति भी पूरी तरह बंद है।
जबकि सामान्य दिनों में छत्तीसगढ़ से टमाटर, आलू जैसे उत्पाद पाकिस्तान भेजे जाते रहे हैं।पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से भारतीय कारोबारियों और व्यापारियों में भी भारी गुस्सा है।
पाकिस्तान में कई जगह 200 रुपये किलो तक टमाटर बिकने की खबरें मिल रही हैं। टमाटर की कीमत बढ़ने से लोग बेहाल हो गए हैं। हफ्तेभर के अंदर टमाटर में करीब 100 रुपये तक का उछाल आया है।
लेकिन किसानों और सब्जी विक्रेताओं का हौसला ही है, जो देश की सुरक्षा और अस्मिता के लिए नुकसान भी सहने को तैयार हैं।पूरा देश इस समय सरकार के साथ और पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-23 03:30:342019-02-23 03:30:36पुलवामा हमले के बाद किसानों ने टमाटर को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया
Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर कार WagonR के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। बता दें, करीब 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक WagonR की देशभर में टेस्टिंग हो रही है।
बीते दिनों इन्हें बरसात के दौरान गुड़गांव और बर्फबारी के दौरान शिमला में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी।
पूरी तरह इलेक्ट्रिक Maruti Suzuki Wagon R EV भारतीय बाजार में साल 2020 में डेब्यू करेगी और इसकी कीमत 7 लाख रुपये से नीचे हो सकती है।
इस कीमत में FAME (Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles) स्कीम के तहत सभी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए सब्सिडी शामिल है।
हमारे सूत्रों के मुताबिक सभी सब्सिडी के बाद ऑन-रोड कीमत और मौजूदा सब्सिडी संरचना के आधार पर इसकी कीमत 7.5 लाख रुपये के आसपास होनी चाहिए।
तकरीबन 50 से ज्यादा से वैगन आर इलेक्ट्रिक कारें इन दिनों देशभर में टेस्टिंग कर रही हैं।
पिछले दिनों इन्हें बरसात के दौरान गुड़गांव और बर्फबारी के दौरान शिमला में टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया। वहीं खबरों के मुताबिक वैगन आर ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी।
एक बार चार्ज होने पर यह कार 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। अभी इस बात से साफ नहीं हो पाया है कि कार में फास्ट चार्जिंग की तकनीक दी जाएगी या नहीं, लेकिन नए DC चार्जर के जरिए इसे 80 फीसद चार्ज होने में 40 मिनट का समय लगेगा।इसका मतलब यह होगा कि 40 मिनट की चार्जिंग में कार 150 से 160 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं सरकार भी योजना बना रही है कि हर 25 किमी पर चार्जिंग स्टेशंस बनाए जाएं। इन चार्जिंग स्टेशंस की खासियत होगी कि यहां कार मात्र एक घंटे में 89 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी।
मारुति वैगन आर के अलावा महिन्द्रा एक्सयूवी 300, कोना इलेक्ट्रिक, Kia SP2i, MG मोटर्स की eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी समेत कई कारें अगले साल तक देश में दस्तक देने की तैयारी कर रही हैं।
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगन आर इलेक्ट्रिक सबसे सस्ती सिटी ई-कार हो सकती है। वैगन आर ईवी की कीमत 10 लाख से कम होगी। मारुति नई वैगन आर ईवी इस साल के आखिर या अगले साल तक लॉन्च होगी।
WagonR इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च के समय भारत में एकमात्र सस्ती इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में लेटेस्ट इन्फोटेनमेंट पैकेज जैसे टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट के साथ अपडेटेड यूजर इंटरफेस और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी विकल्प जैसे एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए जाएंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-22 16:56:102019-02-22 16:56:12Vitara Brezza से होगी सस्ती, Maruti की यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर सफर तय कर सकेगी