श्रीनगर:जम्मू कश्मीर में आतंकियों का हमला एक बार फिर शुरु हो गया है। अब बारामूला के सोपोर में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। खबर है कि तीन आतंकियों को घेर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देर शाम बारामूला जिले के सोपोर में आतंकियों को घेर लिया गया था।
जिसके बाद इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज के जवान हिस्सा ले रहे हैं।
शुरुआती इनपुट्स के अनुसार, भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को गुरुवार शाम सोपोर के वारपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे।
इस सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने शाम करीब 7 बजे इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच यहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद जवानों ने भी काउंटर फायरिंग शुरू करते हुए एक मकान को चारो ओर से घेर लिया। इसके बाद इलाके में तत्काल सीआरपीएफ और एसओजी की टीमों को भेजकर घेराबंदी की गई।
सूत्रों के अनुसार, इलाके में इंटरनेट सेवाओं को रोकते हुए सोपोर के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा हिंसक प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले शोपियां में सेना के कैंप के बाहर संदिग्ध गतिविधि देखी गई।इसके बाद कैंप के गेट पर तैनात संतरी ने फायरिंग की।
वहीं, LoC पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। गुरुवार को भी पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोले दागे गए।
सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।संदिग्ध मूवमेंट के बाद यहां ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-22 03:35:182019-02-22 03:35:21जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ जारी
पुलवामा के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते के बावजूद अब तक पाक को दिए जा रहे ब्यास, रावी और सतलुज नदी के पानी को रोकने का फैसला किया है।
सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इन तीनों नदियों पर बने प्रॉजेक्ट्स की मदद से पाकिस्तान को दिए जा रहे पानी को अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर की नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पाकिस्तान जाने वाली तीन नदियों का पानी वापस यमुना में लाया जाएगा।
इससे यमुना पानी से लबालब हो जाएगी। इसके पूर्व यहां उन्होंने यहां 471 करोड़ की लागत से बागपत-मेरठ हाईवे व बागपत नगर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया।
बागपत में श्री कृष्ण इंटर कालेज बालैनी में किसान धन्यवाद रैली में उन्होंने अगले साल तक गंगा में जलमार्ग परिवहन 80 लाख टन से बढ़ाकर 280 लाख टन करने, वाराणसी से प्रयागराज और हल्दिया तक नाव चलवाने, यमुना जलमार्ग से बागपत की चीनी सीधे बांग्लादेश और म्यांमार तक पहुंचाने का एलान किया।
इसके पूर्व उन्होंने यहां 471 करोड़ की लागत से बागपत-मेरठ हाईवे व बागपत नगर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। मेरठ में उन्होंने साढ़े छह हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के लिए सिंधु जल समझौता बाधा बन सकता है।
क्योंकि भारत के अधिकारी में आने वाली तीन नदियों का पानी सिंधु जल समझौते के तहत रोका नहीं जा सकता। पहले हुए भारत पाक युद्धों के दौरान भी यह समझौता प्रभावी रहा था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 14:09:512019-02-21 14:09:54पुलवामा हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला,रोका जाएगा पाकिस्तान जाने वाला पानी
सीबीएसई : आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के बच्चों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राहत दी है।
10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे शहीदों के बच्चे चाहें तो अपने शहर में परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें परीक्षा का शहर बदलने की भी छूट दी गई है।
इतना ही नहीं अगर उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई है तो वह दोबारा सहूलियत के हिसाब से 10 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर कराई जा सकेगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि कोई परीक्षार्थी किसी विषय के पेपर को बाद में देना चाहता है तो उसे भी अनुमति है।
बोर्ड का कहना है कि इसकी सूचना परीक्षार्थी को स्कूल के माध्यम से 28 फरवरी तक देनी होगी ताकि बोर्ड आगे के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर सके और बच्चों को सुविधा अनुसार उनके पेपर और प्रैक्टिकल पूरे करा सकें।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि अगर ऐसे बच्चे प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाते हैं तो उनकी सुविधा के हिसाब से 10 अप्रैल तक यह परीक्षा आयोजित हो सकती है।
अगर वह किसी भी ऑफर्ड विषय की परीक्षा बाद में देना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने दिया जाएगा।
उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे उम्मीदवार स्कूलों को अपना आग्रह भेज सकते हैं और स्कूल उस आग्रह को आगे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीएसई द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए भेजेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 07:51:202019-02-21 07:51:23आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में दी बड़ी राहत – सीबीएसई
सैमसंग: स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में बड़ी क्रांति शुरू हो चुकी है, दुनिया में पहला मुड़ने वाले स्मार्टफोन ने कदम रख दिया है।
स्मार्टफोन की तकनीक में क्रांति लाने का काम कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने किया है।
सैमसंग ने अपना पहला फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Galaxy Fold है।
सैमसंग ने Galaxy Fold स्मार्टफोन को सैनफ्रॉंसिस्को के एक इवेंट के दौरान पर्दा उठा दिया है।
सैमसंग ने अपने पहले फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड में कई खास फीचर दिए है, जो कि इसको खास बनाता है।
सैमसंग के Galaxy Fold स्मार्टफोन की खासियत इसकी 7.3 इंच की स्क्रीन है।
जब यह फोन फोल्ड होता है तो इसकी स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है और जब यह फोन अनफोल्ड होता है तो यह टैबलेट की शक्ल ले लेता है।
सैमसंग का यह फोन अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार 1.41 लाख रुपए है
सैमसंग ने इस फोन में 5जी सपोर्ट दिया है, लेकिन इस वेरियंट को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
साथ ही इस फोन को कंपनी 26 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध करवाएगी।
लेकिन भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 07:18:352019-02-22 04:04:52सैमसंग ने दुनिया का पहला फोल्ड होने वाला Galaxy Fold स्मार्टफोन किया लॉन्च
गुजरात : गुजरात में गुरुवार को राज्य परिवहन निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
राज्यभर के 45 हजार कर्मचारी अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के 45 हजार से अधिक कर्मचारी 7 वें वेतन आयोग को लागू करने, निजी बस सेवाओं को बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह हड़ताल राज्य परिवहन संचार समिति के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें गुजरात एसटी कर्मचारी संघ, गुजरात एसटी वर्कर्स फेडरेशन और गुजरात एसटी मजदूर संघ संगठन शामिल हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 05:45:322019-02-21 05:45:35राज्य परिवहन निगम के 45 हजार कर्मचारियों की हड़ताल – गुजरात
पुलवामा : पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है।
सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है।
कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामानों पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। वहीं, पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है।
वहीं, भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। मध्य प्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजने से साफ इनकार किया है। इसका असर यह है कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। यही हाल दूसरी सब्जियों का भी है।
पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है।
टमाटर व्यापार संघ के प्रेसिडेंट अशोक कौशिक के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।
भारत के सब्जी मार्केट में टमाटर की कीमत तकरीबन 10 रुपए प्रति किलो के आसपास है। वहीं, पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। साउथ एशिया की एक पत्रकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।
वहीं, दूसरी सब्जियों के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं। पहले प्याज जहां 10-15 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब प्याज के भाव 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
साल 2017 में भी दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्तिं बंद की गई थी। इसके बाद लाहौर और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमत बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-21 03:21:062019-02-21 03:21:08पुलवामा हमले के बाद : पाकिस्तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है
आपको बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार देर रात को दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पहुंच क्राउन प्रिंस का स्वागत किया और वहां उन्हें गले लगाया।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को कहा कि उनका मुल्क भारत को एक मौके के तौर पर देख रहा है, जहां आने वाले सालों में वह 100 बिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इनमें ‘नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश के लिये दोनों देशों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर भी एक एमओयू हुआ। दोनों देशों ने आवास के क्षेत्र में सहयोग के लिये भी एक एमओयू किया।
भारत के इन्वेस्ट इंडिया और सऊदी अरब के जनरल इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के बीच भी द्विपक्षीय निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिये सहयोग ढांचे पर हस्ताक्षर किये गए। प्रसार भारती एवं सऊदी ब्रॉडकास्ट कोऑपरेशन के बीच भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला, इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है।
उन्होंने कहा, ”इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का आधारभूत ढांचा नष्ट करना, इसे मिलने वाला समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम खुफिया सूचना साझा करने सहित अन्य क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग करेंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको ने बुधवार को कहा कि वह भारत में पेट्रोरसायन तथा रिफाइनरी परियोजनाओं में निवेश के लिये रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा अन्य भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।
सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी भारत की ऊर्जा मांग परृदश्य को लेकर उत्साहित है और यहां निवेश करने को लेकर उत्सुक है
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 13:33:002019-02-20 13:33:02PM मोदी से मिलने के बाद बोले क्राउन प्रिंस / भारत में 100 बिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सुबह-सुबह लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से बाहर निकल आए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में कई लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर निकल आये। भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।
भूकंप आने से पहले इसकी जानकारी होने की संभावना नहीं होती है। ऐसे समय यह समझना मुश्किल होता है कि क्या करना उचित होगा। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की खबर लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर खुद और अपने परिजनों को इस आपदा से बचा सकते हैं।
भूकंप के दौरान घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें। इसके अलावा घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो बिल्डिंग में मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 06:46:422019-02-20 06:46:44दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके
हिंदी साहित्य के मशहूर साहित्यकार और समालोचक नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में हिंदी के इस साहित्यकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।28 जुलाई 1926 को उत्तर प्रदेश जीयनपुर, वाराणसी से आने वाले नामवर सिंह हिंदी आलोचना के शीर्षस्थ रचनाकार थे।
वे एक समालोचक, निबंधकार, संपादक रहे। साहित्य के संसार में उनकी जीवन यात्रा हिंदी के अपभ्रंश साहित्य से लेकर समसामयिक साहित्य तक फैली हुई है। नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य की पीढ़ियों को प्रभावित किया।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी। काफी लंबे वक्त से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-20 06:32:232019-02-20 06:32:25मशहूर साहित्यकार डॉ नामवर सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा,