*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

योग भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार : दुग्गल

सिरसा, 21 जून।

सांसद सुनीता दुग्गल ने छठे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस पर एट होम विद फैमिली थीम पर घर पर योग कर आमजन को स्वस्थ रहने का दिया संदेश


                   सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन पद्घति है, जो हमारे लिए अनमोल उपहार है। योग के महत्व को आज पूरे विश्व ने समझा है। हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के रूप में सार्वजनिक तौर पर मनाया जाता है। कोरोना बीमारी से बचाव के मद्ïदेनजर सरकार द्वारा इस बार घर पर परिवार के साथ योग थीम के साथ योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

For Detailed News-


                    सांसद सुनीता दुग्गल ने रविवार को छठे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस पर अपने आवास पर योगाभ्यास कर आमजन को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव का प्रमुख अस्त्र है। कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। योग हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसलिए संकट के इस दौर में योग का महत्व और भी अधिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग मन व तन के बीच संतुलन बनाता है, जोकि शारिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। केवल अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस पर ही योगाभ्यास करके इसकी सार्थकता सिद्घ नहीं होगी, बल्कि योग को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

https://propertyliquid.com/


                    उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है, जोकि हमारे ऋषि मुनियों की ओर से हमें एक अमूल्य उपहार है। हमें इसे न केवल अपनना है बल्कि इसे सहेजते हुए विरासत के रूप में आगे भी बढाना है। उन्होंने कहा कि योग के महत्व को पूरी दुनिया समझ चुकी है। विश्व के मानचित्र पर योग को पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंनेे महिलाओं से आह्ïवान किया कि वे अपने घरेलू कार्यों के साथ थोड़ा सा समय योग के लिए जरूर दें। योग से वे शरीर व मन से मजबूत बनेंगी। योग से शरीर ऊर्जावान बनता है।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

योग को बनाएं अपने जीवन शैली का हिस्सा, तन व मन के स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी : रणजीत सिंह

सिरसा, 21 जून।

योग को अपनाकर स्वस्थ रहें और जीवन को बेहतर बनाएं


                   भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। यह मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। योग रूपी इस महान धरोहर को पूरी दुनिया ने उत्तम स्वास्थ्य व मन को एकाग्र करने के लिए अपनाया है। योग जीवन का वह दर्शन जो इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में कारगर है, इसलिए आज के इस कोरोना काल में योग की उपयोगिता ओर भी अधिक हो जाती है।

For Detailed News-

योग एट होम विद फैमिली के तहत बिजली मंत्री चौधरी रणजीत ने अपने आवास पर योग कर प्रदेशवासियों को दिया स्वस्थ रहने का संदेश


                    ये विचार बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने छठे अंर्राष्टï्रीय योग दिवस पर अपने आवास पर योग अभ्यास करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छठे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, तनाव मुक्त व अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। योग भारत की प्राचीन अमूल्य विद्या है। इस विद्या को विश्वपटल पर ख्याति दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरे भारत में छठे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को योगा एट होम विद फैमिली विषय के साथ घर पर रहकर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा योग परिषद द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अपने फेसबुक पेज के माध्यम से योग प्रोटोकॉल अभ्यास का सीधा प्रसारण भी किया गया है।

https://propertyliquid.com/


                    उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में योग का महत्व और अधिक बढ जाता है। योग को अपनाकर हम सभी स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के रूप में सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते सरकार ने योग एट होम विद फैमिली विषय के साथ घर पर रहकर योग मनाने का निर्णय लिया है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसलिए घर पर रहकर योग करें, स्वस्थ रहें व सुरक्षित रहें।


                    बिजली मंत्री ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे और नियमित रूप से योग करेंगे। उन्होंने कहा कि योग हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जोकि कोरोना जैसी महामारी से लडऩे में सहायक है। योग एक व्यक्ति में शांति के स्तर को बढ़ाता है और उसके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने तथा उसे खुश रहने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक अस्वस्थ व्यक्ति की तुलना में अधिक काम कर सकता है। आधुनिकता के इस दौर में जीवन तनावपूर्ण बन गया है। सिर्फ 10-20 मिनट का योग हर दिन आपके स्वास्थ्य को अच्छा रहने में मदद कर सकता है।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता योग : उपायुक्त बिढ़ान

सिरसा, 21 जून।

For Detailed News-

राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन


                      योग शरीर, मन व बुद्धि को आत्मसात करने का अद्वितीय माध्यम व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग जहां मन व बुद्धि को जोड़ता है वहीं शरीर को भी निरोगी बनाता है। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है।


                          यह बात उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने रविवार को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। उपायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

https://propertyliquid.com/


                          उपायुक्त बिढ़ान ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा इस बार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को ऑनलाइन मनाने का निर्णय लिया गया है ताकि लोग अपने घरों में रह कर ही योग करें और स्वस्थ रहें। कोरोना महामारी में योग व आयुर्वेदिक औषधि का और अधिक महत्व बढ़ जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संयम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का विशेष महत्व है और योग हमें बीमारियों से लडऩे में सक्षम बनाता है।


                          उपायुक्त ने कहा कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साइड ईफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे शवासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि योग हमें स्वस्थ रहने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।


                          इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी, प्रिंसिपल तेजाराम, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल योगी, पतंजलि योग समिति से बहन इंद्रावती, जय प्रकाश, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश सहगल, डा. गंगा विष्णु आदि मौजूद थे।


                          उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने अपने आवास पर योग कर नागरिकों को योग अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने का सबसे आसान माध्यम है। आमजन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन योग कर स्वस्थ रहें। कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। महामारी से बचने के लिए योग ही बेहतर उपाय है। योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर व मन को स्वस्थ बनाता है।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

कोरोना महामारी से बचाव का अचूक उपाय है योग : उप मुख्यमंत्री

सिरसा, 21 जून।

स्वस्थ जीवन व शरीर के सही संतुलन की कुंजी है योग : दुष्यंत चौटाला

कोरोना महामारी से बचाव का अचूक उपाय है योग : उप मुख्यमंत्री

For Detailed News-


                    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से अमूल्य उपहार है। योग स्वस्थ जीवन तथा मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय बरनाला रोड़ स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कर आमजन को अपने घरों में रह कर ही योग अपनाने का संदेश दिया।


                    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को योगा एट होम-विद फैमिली मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सभी जिलों में ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रोटोकॉल अभ्यास हरियाणा योग परिषद के फेसबुक पेज से लाइव भी किया गया है ताकि लोग अपने घरों में रह कर योगाभ्यास कर सकें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी जीवन शैली में अपनाकर प्रतिदिन योग करें व स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है। योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना व ऊर्जा के अनुसार उस व्यक्ति पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति आत्मिक होता हुआ परमात्मा से जुड़ जाता है।

https://propertyliquid.com/


                    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है इसलिए योग का महत्व और अधिक बढ जाता है। कोरोना को हराने में जहां सोशल डिस्टेंस व मास्क महत्व है, उसी प्रकार शरीर को रोगों से बचाने में भी योग बेहद उपयोगी है। योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृति की धरोहर है और मन और शरीर की एकता का प्रतीक है।
                 

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को पहचान दिलाई है जिसके कारण आज भारत के साथ-साथ पूरा विश्व योग के महत्व को समझते हुए योग अपना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

61 ने दी कोरोना को मात, अब 21 केस एक्टिव

सिरसा, 20 जून।

5084 के हो चुके सैंपल, 4792 की रिपोर्ट आई नेगिटीव


सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 82 कोरोना केस हो चुके हैं, इनमें से 61 स्वस्थ होकर कोरोना को हरा चुके है। अब सिरसा जिला में कोरोना पोजिटीव केस की संख्या 21 है। सभी रिकवर कर चुके लोग अपने घर जा चुके हैं।

For Detailed News-


उन्होंने बताया कि जिला में बाहर से आए सभी 4235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 1992 लोगों ने अपना 28 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। जांच के लिए कुल 4792 लोगों के सैंपल भेजे गए, जिनमें से 4792 की रिपोर्ट नेगिटीव आई है। उन्होंने बताया कि 169 की रिपोर्ट लंबित है, जबकि 9 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 7797 व्यक्तियों के नमने लिए गए है।

पंचकूला 20 जून- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 7797 व्यक्तियों के नमने लिए गए है। इनमें 7439 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 200 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 84 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए गए जिनमें से 41व्यक्ति ठीक हो गए। बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 44 अन्य जिलों व राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आज भी 12 मामले पॉजिटिव पाए गए है उन क्षेत्रों को कंटेन किया गया है।

For Detailed News-


उपायुक्त ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अब तक 49955 स्क्रीनिंग सहित कुल 109617 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे चरण में 4 लाख एक हजार 666 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की हैं।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त ने बताया कि जिला के 1004 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया। उन्होंने बताया कि देवीशंकर कॉलोनी कालका में 384 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व आईस फैक्ट्री में 1474 स्क्रीनिंग व 7 नमूने लिए गए। इसके अलावा फै्रण्डस कालोनी में 1989 लोेगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा विदेश से आने वालो पल्लवी होटल में 11, पार्क रायल में 12 एवं सूद भवन में एक व्यक्ति को क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 ए में 777 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग तथा 26 नमूने लिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर 20 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी 51 में 47 की स्क्रीनिंग कर 9 के नमूने लिए गए। इसी प्रकार कैलाश हाइट पर 3901 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व 24 के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि मधावाला में 44 की स्क्रीनिंग एवम् 26 व्यक्तियों के नमूने लिए गए। सेक्टर 17 में 285, सेक्टर 16 में 263, सेक्टर 6 के 260 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई । इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी 79में 203, अभयपुर में 1326 की स्क्रीनिंग व 30 सैंपल, सेक्टर 8 में 585, सेक्टर 21 में 576, ग्रुप हाउसिंग 1 टॉवर एफ में 92, हाउसिगं बोर्ड पंचकूला 700, चक्रवर्ती नर्सिंग होम में 434 व रायपुररानी में 436 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

गांव अहमदपुर दारेवाला व सावंतखेड़ा में कोरोना केस मिलने पर प्रभावित क्षेत्र को बनाया कंटेनमेंट जोन

सिरसा, 20 जून।

For Detailed News-


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि खंड डबवाली के गांव अहमदपुर दारेवाला व सावंतखेड़ा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने पर प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन बनाया गया हैं। एसडीएम डबवाली को कंटनमेंट व बफर जोन के ऑल ऑवर इंचार्ज रहेंगे, जो कोविड-19 के फैलाव को रोकने आदि के सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।

https://propertyliquid.com/


गांव अहमदपुर दारेवाला के राजकीय प्राइमरी स्कूल में कंट्रोल रुम स्थापित (94165-95607, 83079-29996):
उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के गांव मद्देनजर गांव अहमदपुर दारेवाला में चरणजीत सिंह के घर से अर्जुन दास के घर (एक तरफ) तक और दल्लू राम के घर से हेटू राम (दूसरी तरफ) तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व गांव के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया जाता है। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी सुमेर सिंह (98024-40914) व पीटीजी सतीश कुमार (79883-93808) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एक कंट्रोल रूम (94165-95607, 83079-29996) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज प्रिंसिपल जालंधर सिंह (99921-33533) होंगे। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डा. विरेश्वर व डब्ल्यूसीडीपीओ कविता सहायक के तौर पर सहयोग करेंगे।


गांव सावंतखेड़ा के ग्राम सचिवालय में कंट्रोल रुम स्थापित (94650-51119, 94674-88013):


उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि गांव सावंतखेड़ा में जसपाल सिंह के घर से श्रीमती जसपिंदर कौर के घर तक (एक तरफ) व इकबाल सिंह के घर से मोहन सिंह के घर तक (दूसरी तरफ) तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व गांव के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी दिलबाग सिंह (87085-46183) व पीटीजी सतपाल सिंह (79884-55373) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। गांव के ग्राम सचिवालय में एक कंट्रोल रूम (94650-51119, 94674-88013) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज प्रिंसिपल छमिंद्र सिंह (70157-53004) होंगे। इसके अलावा दंत चिकित्सक डा. ज्योति व डब्ल्यूसीडीपीओ कविता सहायक के तौर पर सहयोग करेंगे।


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि कोरोना वायरस के आस-पास के क्षेत्रों में इसके फैलाव को रोकने के लिए संदिग्धों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मामलों का परीक्षण, क्वारंनटाइन, सोशल डिस्टेंस आदि कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर व एएनएम की टीमें तैयार की गई हैं, जोकि कंटेनमेंट जोन में आने वाले हर घर को सैनेटाइज करने के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की डोर टू डोर स्क्रीनिंग / थर्मल स्कैनिंग करेंगी। इस कार्य की निगरानी के लिए लेडी हैल्थ विजिटर की ड्यूटी रहेगी। ये टीमें सिविल सर्जन के दिशा-निर्देशों अनुसार कार्य करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों और स्क्रीनिंग / थर्मल स्कैनिंग आदि सभी आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएं।


उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डबवाली को निर्देश दिए हैं कि वे कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के पूरे क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनेटाइज करवाना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण अर्थात चेहरे के मुखौटे, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर, जूते उपलब्ध करवाने के साथ सोशल डिस्टेंस की अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटेन जोन के निवासियों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पर्याप्त संख्या में नाकों आदि की स्थापना करेगा।


उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है तथा पुलिस बल द्वारा नाके लगा कर आमजन के आने वाले पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा उक्त क्षेत्र में दी गई सभी प्रकार की छूट को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है तथा सभी गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में कोरोना वायरस के बचाव के सभी आवश्यक व्यक्तिगत उपकरण व दवाइर्यों व एम्बुलेंस सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित हो।


उन्होंने बताया कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों राशन, दूध, ग्रोसरी, दवाइयां व सब्जियों की आपूर्ति एएफएसओ डबवाली द्वारा तैयार की जाएगी। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर द्वार पर ही सब्जियों, राशन/किराने की वस्तुओं, दूध आदि पहुंचे। उन्होंने निर्देश कि डिलिवरी के समय ध्यान रखा जाए कि डिलिवरी ब्वाय पूरी तरह से सुरक्षा उपकरण पहनें हो और वह किसी भी घर के अंदर नहीं जाएगा और न ही किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आएगा।

उन्होंने कंटेनमेंट जोन में पशुओं के लिए हरे / सूखे चारे व पशुओं के लिए दवाईयों की व्यवस्था के लिए उप निदेशक पशुपालन विभाग, बिजली की आपूर्ति सुचारू के लिए बिजली विभाग तथा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति एसई पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित करने तथा सिविल सर्जन को कंटेनेमेंट जोन में एंबूलेंस व पेरा मैडिकल स्टाफ की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साथ ही कंटेनमेंट जोन निवासियों का शत प्रतिशत आरोग्य सेतू एप पर अपलोड करवाया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन कुशलतापूर्वक व जिम्मेवारी के साथ करें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कोताही बरतता पाया जाता है, उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

कोरोना वायरस कोविड-19 की विश्वव्यापी महामारी से सुरक्षित रहने के लिए केन्द्र व हरियाणा सरकार ने होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देश व होम आइसोलेशन के लिए स्टेप्स जारी किए हैं।

पंचकूला 20 जून – कोरोना वायरस कोविड-19 की विश्वव्यापी महामारी से सुरक्षित रहने के लिए केन्द्र व हरियाणा सरकार ने होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देश व होम आइसोलेशन के लिए स्टेप्स जारी किए हैं।

For Detailed News-


यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्टेप-1 के तहत लक्षणों के आधार पर चिकित्सक द्वारा होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है। स्टेप-2 के तहत निर्धारित मानदण्डों को पूरा करने पर अगले दस दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। स्टेप-3 के अनुसार दस दिनों के होम आइसोलेशन के उपरांत अगले सात दिनों तक स्वयं की निगरानी करनी होगी। उन्होंने बताया कि खांसते व छींकते समय टिश्यू का इस्तेमाल करने के बाद इसे कूड़ेदान में फेंके। हाथों को 40 सैकेंड तक साबुन व पानी से धोएं अथवा अलकोहल आधारित सेनिटाईजर का इस्तेमाल करें। थाली, गिलास या खाने के बर्तन सांझा न करें, छुए जाने वाली वस्तुओं व सतहों को लगातार साफ और कीटाणुरहित करें व आपस में कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें व दूसरों के सम्पर्क से बचें और एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त ने बताया कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर घबराएं नहीं। कोरोना के 80 प्रतिशत से अधिक मरीज या तो बिना किसी लक्षण के होते हैं या उन्हें हल्के लक्षण होते हैं। ऐसे मरीज अपने घरों में ही आराम से ठीक हो सकते हैं। होम आइसोलेशन के लिए मानदण्डों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चिकित्सक द्वारा व्यक्ति में हल्के या बहुत ही हल्के लक्षण बताए जाने चाहिए। सेल्फ आइसोलेशन करने के लिए निवास पर जरूरी सुविधा होनी चाहिए। होम आइसोलेशन के दौरान 24 घंटे सात दिन देखभालकर्ता उपलब्ध होने चाहिए और अस्पताल के बीच सम्पर्क होना अनिवार्य है। करीबी सम्पर्कों व देखभालकर्ताओं को चिकित्सक से निर्धारित दवा का प्रेाफिलैक्सिस लेना चाहिए। डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यूू डॉट माई जी ओ वी डॉट इन आरोग्य-सेतू-ऐप पर उपलब्ध आरोग्य सेतु ऐप मोबाईल में डाउनलोड करें। रोगी अपने स्वास्थ्य व ईलाज फॉलोअप के लिए जिला सर्विलांस टीम को सूचित करे।


उन्होंने बताया कि सांस लेने में कठिनाई, छाती में लगातार दबाव, दर्द, मानसिक भ्रम या अचेत होना, होठों, चेहरे का रंग नीला पडना, चिकित्सीय अधिकारियों की सलाह पर ही चिकित्सा सहायता लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 24 घंटे राष्टड्ढ्रीय हेल्प लाईन नम्बर 011-23978046 व 1075 पर तथा हरियाणा राज्य हेल्प लाईन नम्बर 85588-93911 पर सम्पर्क किया जा सकता है और ऐम्बूलैंस के लिए 108 पर कॉल करें।


उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने रोगियों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार हमेशा तीन लेयर वाला फेस मास्क पहने, जिसे 6 से 8 घंटे उपरांत बदल लें व मास्क को संक्रमणरहित करके ही उचित तरीके से फेंके। घर के अन्य लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गांे व उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, वृक्क रोग आदि ग्रसितों से उचित दूरी बनाएं रखें। हाईड्रेशन हेतु पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीने चाहिए। सांस लेते व छोड़ते समय शिष्टड्ढता बरतें। व्यक्तिगत वस्तुओं को अन्यों से साझा न करें। छुए जाने वाली सतहों जैसे टेबल, दजवाजे, हैंडल आदि को हाइपोक्लोराइड घोल से साफ करें। चिकित्सक के निर्देशों और दवाई का पूर्णतया पालन करें। रोगी रोजाना शारीरिक तापमान की जांच करें और बीमारी के लक्षण बढने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।


उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के देखभालकर्ताओं के लिए निर्धारित निर्देशों के बारे में जारी किए गए है। उन्हें दस्ताने उतारते या उपयोग की गई वस्तुओं को सम्भालने के बाद हाथों की सफाई करनी चाहिए। नियमित रूप से साबुन और पानी से 40 सैकेंड तक हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित सेनिटाईजर का उपयोग करके हाथों की सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। रोगी के शरीर से निकले किसी भी प्रकार के फ्लूइड से बचें। डिस्पोजेबल दस्तानों का उपयोग करें। रोगी के आसपास रखी वस्तुओं के सम्पर्क में आने से बचें। बिस्तर एवं कपड़ों को धोने से पहले सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल से कीटाणुरहित करें। रोगी को उसके कमरे में ही भोजन उपलब्ध करवाएं। रोगी द्वारा उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को अलग से दस्ताने पहनकर डिटर्जेंट और पानी से साफ करें। रोगी के नियमित शारीरिक तापमान की निगरानी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की निगरानी करना सुनिश्चित करें और कोविड-19 सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर तुरन्त चिकित्सक को सूचित करें।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर किसी प्रकार के बड़े स्तर के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

For Detailed News-

प्ंाचकूला 20 जून- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर किसी प्रकार के बड़े स्तर के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस सूर्यग्रहण के दौरान लोगों को कुरुक्षेत्र में ना आने की अपील की जा रही है। सूर्यग्रहण के दौरान लोगों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर 21 जून को सायं 6 बजे तक कफ्र्यू लगाया गया है। इसके साथ नाकाबंदी की गई है। इसलिए लोगों को अपने घर पर रहकर ही पूजा पाठ करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस सूर्यग्रहण के अवसर पर किसी भी जिले से लोग कुरूक्षेत्र न पहंुचे इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जिलों के सरपंचों के माध्यम से भी लोगों को अपने-अपने घरों में रहकर पूजा अर्चना करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहरण का लाईव प्रसारण कई चैनलों के माध्यम से लोगों तक पहंुचाया जाएगा। इसलिए जिला के लोगों से अनुरोध है कि वे सूर्यग्रहण के अवसर पर कुरूक्षेत्र न जाएं और अपने घरों में रहकर ही पूजा अर्चना करें।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

आयुष विभाग के फेसबुक पेज पर लाईव अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल की ट्रेनिग दी गई है।

पंचकूला 20 जून- उपायुक्त मुकेश कुमार अहुजा ने सभी पंचकूला वासियों, विभागाध्यक्षों अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आयुष विभाग पंचकूला के फेस बुक लाईव पेज http://www.facebook.com/ 113644623718189 /posts से जुडने और घर पर ही रहकर अपने परिवार के साथ योग करने तथा स्वस्थ रहने की अपील की है। छठे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को योगा एट होम थीम पर किया जा रहा है आयुष विभाग के फेसबुक पेज पर लाईव अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल की ट्रेनिग दी गई है।

For Detailed News-


उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर सैक्टर 5 स्थित परेड ग्राउण्ड में प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास का फेसबुक लाईव जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. दलीप मिश्रा की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 10-15 व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त ने कहाॅं कि पिछले 5 वर्षो से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर आयोजन किया जाता था परन्तु कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष छठे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘‘घर पर रहकर परिवार सहित योग करना‘‘ ही उचित बताया और लोगो को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग रखने, फेस मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


उपायुक्त ने कोविड-19 महामारी के बढते मामलों पर कहाॅं कि लोगों में इससे भय, तनाव पैदा हो रहा है। ऐसे समय में योग से अच्छा कोई विकल्प नहीं है जो शारिरिक व मानसिक तनाव को दूर कर सकें। योगाभ्यास में करवाई जाने वाली क्रियाए अनुलोम-विलोम,कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम शारिरिक रोगों के साथ मानसिक रोग जैसे चिंता, तनाव, अवसाद को भी दूर करने में सहायक है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!