*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्रीष्मकालीन शिविर 2021 के माध्यम से प्रदेशभर के बच्चों के सपनों को पंख लगाएगी परिषद- प्रवीण अत्री

परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन शिविर 2021 , 17 मई से शुरू करने की घोषणा की

संकट की स्थिति में बच्चों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी परिषद- प्रवीण अत्री

मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने सभी मंडल बाल कल्याण अधिकारियों और जिला बाल कल्याण अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पंचकूला,  मई 5- कोरोना महामारी के संकटकालीन दौर के दौरान जब हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर है और बच्चे घरों में अकेलापन महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बाल कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बच्चों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़ा मंच प्रदान करने जा रही है।

For Detailed News-


 उक्त जानकारी परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान परिषद 17 मई से 4 जून के बीच “ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन शिविर 2021“ का आयोजन करने जा रही है। जिसके माध्यम से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे और सप्ताहांत में उन्हीं विषयों को लेकर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपलब्धता से बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से घर बैठे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि “ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन शिविर 2021“ में विशेषज्ञ बच्चों को कोविड-19 में सकारात्मक विचारों की जागरूकता, कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की जागरूकता, कोरोना वॉरियर्स का सम्मान बढ़ाने वाले जागरूकता समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे और प्रशिक्षण उपरांत बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में पेंटिंग, स्केचिंग, एकल लोकगीत,  एकल लोक नृत्य, एकल देशभक्ति गीत ब्लॉग व अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चे ऑनलाइन अपनी प्रस्तुतियां परिषद द्वारा जारी पोर्टल लिंक ेनउउमतअंबंजपवदबंउच.पद पर अपलोड की जा सकेंगी। जोकि परिषद की वेबसाइट ूूू.बीपसकूमसंितमींतलंदं.बवउ पर उपलब्ध रहेगा।

https://propertyliquid.com


 उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ शारीरिक रूप से मजबूती के लिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा ही सूर्य नमस्कार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने सभी मंडल बाल कल्याण अधिकारियों और जिला बाल कल्याण अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग में सभी अधिकारियों से सुझाव लिए और सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे कोविड-19 के कारण पिछले लंबे समय से घर बैठने को मजबूर हैं इसीलिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और उन्हें परिषद ऑनलाइन माध्यम से बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए बड़ा मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद संकट की इस स्थिति के दौरान स्लम बस्तियों में सेफ्टी किट वितरित करेगी और लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य बाल कल्याण के कार्य व गतिविधियों को प्रदेश के हर उस बच्चे तक पहुंचाना है, जिसमें प्रतिभा है लेकिन वह संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाता। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घरों में रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से अपना व अपने आसपास के लोगों का बचाव कर हम देश के जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं।

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड रोगियों की सुविधा के लिए प्रशासनिक नोडल अधिकारियों, अस्पताल के चिकित्सकों व स्वयंसेवकों की लगाई ड्यूटियां

सिरसा, 05 मई।

For Detailed News-

– नोडल अधिकारी आइसोलेशन बैड, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरणों व दवाइयों की उपलब्धता पर रखेंगें लगातार निगरानी
– जिला के 19 अस्पतालों में कोविड रोगियों के उपचार के लिए 368 आइसोलेशन बैड तथा 24 वेंटीलेटर उपलब्ध : उपायुक्त


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते आमजन को सरकारी व निजी अस्पतालों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक नोडल अधिकारियों, अस्पताल के चिकित्सकों व स्वयंसेवकों की ड्यूटियां लगाई गई है। संबंधित एसडीएम अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों के ओवरऑल इंचार्ज होंगे तथा क्वारंटाइन / आइसोलेशन सुविधाओं की लगातार निगरानी करेंगे। जिला के 19 अस्पतालों में नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है तथा संबंधित अस्पताल के चिकित्सक व स्वयंसेवियों की भी ड्यूटियां लगाई गई है। इनमें जिला के चार सरकारी अस्पताल व सिरसा शहर के 15 निजी अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों में 368 आइसोलेशन बैड व 24 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं।


                  उपायुक्त ने बताया कि ये सभी अस्पतालों में अस्पतालों में आइसोलेशन बैड, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरणों व दवाइयों की उपलब्धता की लगातार निगरानी रखेंगे। ये अधिकारी कोरोना रोगियों के इलाज कर रहे अस्पतालों के चिकित्सकों, सिविल सर्जन द्वारा नियुक्त चिकित्सकों से समन्वय करेंगे। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल सिरसा में जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा को नोडल अधिकारी, चिकित्सक पवन कुमार व स्वयंसेवक विनोद की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में डा. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल राकेश भाटी को नोडल अधिकारी, डा. एमके भादू व स्वयंसेवक सुभाष छाबड़ा, उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मि_ïी सुरेरां के प्रिंसिपल रंजीत सिंह को नोडल अधिकारी, डा. हरप्रीत व स्वयंसेवक सुभाष तथा सीएचसी कालांवाली में राजकीय कन्या महाविद्यालय कालांवाली के प्रिंसिपल रामलाल को नोडल अधिकारी, डा. रवि व स्वयंसेवक राजेश की ड्यूटियां लगाई गई है।

https://propertyliquid.com


                  उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार निगरानी के लिए प्रशासनिक नोडल अधिकारियों, अस्पताल के चिकित्सकों व स्वयंसेवकों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में उप निदेशक एमएसएमई गुरप्रताप सिंह को नोडल अधिकारी, डा. गौरव अग्रवाल व स्वयंसेवक दिनेश, संजीवनी अस्पताल में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज भरत सिंह को नोडल अधिकारी, डा. अंजनी अग्रवाल व स्वयंसेवक श्री जेल की ड्यूटियां लगाई गई है। इसके साथ ही सुरक्षा अस्पताल में डा. सुभाष मील व स्वयं सेवक गिरधारी, न्यू लाइफ केयर अस्पताल में डा. दिनेश गिजवानी व स्वयंसेवक नरेंद्र, आस्था अस्पताल में डा. अरनीश नरूला व स्वयंसेवक पुनीत तथा इन अस्पतालों पर जीपीडब्ल्यू सिरसा के प्रिंसिपल हरजिंद्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। पूनिया अस्पताल में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश को नोडल अधिकारी, डा. अजय पूनिया व स्वयं सेवक विजय की ड्यूटियां लगाई गई है। तोमर नर्सिंग होम में डा. शैलेश तोमर व स्वयंसेवक लवीश, जीवन ज्योति अस्पताल में डा. सुरेश बिश्रोई व स्वयंसेवक महेंद्र, गुप्ता अस्पताल में डा. बजरंग गुप्ता व स्वयंसेवक नरेश, स्वास्तिक अस्पताल में डा. एलएन शर्मा व स्वयंसेवक जितेंद्र तथा इन अस्पतालों पर जिला कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इनके अलावा खुराना अस्पताल में डा. अशीष खुराना व स्वयंसेवक सनयाम, मेडिकेयर अस्पताल में डा. नरवचन सिंह व स्वयंसेवक संजय, लालगढिया अस्पताल में डा. संजय गर्ग व स्वयंसेवक राज, जगदीश नर्सिंग होम में डा. जगदीश चौधरी व स्वयंसेवक संदीप, वरदान अस्पताल में डा. पंकज पलिवाल व स्वयंसेवक संदीप शर्मा तथा इन अस्पतालों पर जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

सरकारी अस्पताल – आइसोलेशन सुविधा
क्र. सरकारी अस्पताल का नाम                   कुल आइसोलेशन बैड                   वेंटिलेटर

1. नागरिक अस्पताल सिरसा                                     13                                     2
2. उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली                     30                                     –
3. उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद                   10                                     –
4. सीएचसी कालांवाली                                              2                                     –

निजी अस्पताल – आइसोलेशन सुविधा
क्र. सरकारी अस्पताल का नाम                    कुल आइसोलेशन बैड                   वेंटिलेटर

1. शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल , सिरसा              90                         4
2. संजीवनी अस्पताल, सिरसा                                        90                         5
3. सुरक्षा अस्पताल, सिरसा                                           16                          2
4. न्यू लाइफ केयर अस्पताल, सिरसा                              12                         1
5. आस्था अस्पताल, सिरसा                                           10                         –
6. पूनिया अस्पताल, सिरसा                                           20                            4
7. तोमर नर्सिंग होम, सिरसा                                          10                             1
8. जीवन ज्योति अस्पताल, सिरसा                                   8                               1
9. गुप्ता अस्पताल, सिरसा                                             10                               –
10. स्वास्तिक अस्पताल, सिरसा                                       4                               –
11. खुराना अस्पताल, सिरसा                                           10                               –
12. मेडिकेयर अस्पताल, सिरसा                                     11                               2
13. लालगढिया अस्पताल, सिरसा                                     6                               –
14. जगदीश नर्सिंग होम, सिरसा                                    6                               –
15. वरदान अस्पताल, सिरसा                                       10                               2
कुल                                                                       368                          24

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

लॉकडाउन : ई-मूवमेंट पास के लिए सरल पोर्टल पर करें आवेदन : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 04 मई।

For Detailed News-

– ई-मूवमेंट पास के लिए पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह को बनाया नोडल अधिकारी


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर आम जनता को आपातकालीन सेवाओं के लिए आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा ई-मूवमेंट पास जारी किए जाएंगे। ई-पास जारी करने के लिए पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह को नोडल अधिकारी अधिकृत किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल पर ई-मूवमेंट पास के संबंध में आए आवेदनों की स्वीकृति / रद्द किए जाएंगे।


                  यह बात उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बुधवार को स्थानीय उपायुक्त कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार, डीआईओ रमेश शर्मा, उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण मौजूद थे।

https://propertyliquid.com


उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर ई-मूवमेंट के लिए सरलहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन (saralharyana.gov.in) पर ई-मूवमेंट पास की सुविधा प्रदान की गई है। नागरिक अतिआवश्यक सेवाओं के लिए ही ई-मूवमेंट पास के लिए आवेदन करें। उन्होंने पुलिस विभाग व संभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन क्षेत्रों में ई-मूवमेंट पास प्राप्त कर्ता व्यक्तियों को आवागमन के लिए स्वीकृति देंगे।


ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
                  डीआईओ रमेश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए आवागमन करने के लिए सरलहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन (saralharyana.gov.in) पर ई-मूवमेंट पास की व्यवस्था की गई है। नागरिक उक्त पोर्टल पर लॉगिन करने उपरांत आवेदन करने के लिए कोविड-19 मूवमेंट पास लिंक कर क्लिक करना होगा, जिसके उपरांत ई-मेल अथवा एसएमएस के माध्यम से आवेदनकर्ता को ई-पास उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनकर्ता को आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। साथ ही वाहन की परमिशन के लिए भी पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा।

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

निजी अस्पताल संचालक इलाज की रेट लिस्ट करें चस्पा ताकि रोगी व उनके परिजनों को न हो कोई असुविधा : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 04 मई।

For Detailed News-

– उपायुक्त प्रदीप कुमार ने ली आईएमए के प्रतिनिधियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि वे निजी अस्पतालों में कोविड के इलाज से संबंधित रेट लिस्ट अस्पताल के बोर्ड पर चस्पा करें ताकि इलाज के लिए आने वाले रोगियों व उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो। वे मंगलवार देर रात्रि अपने कैंप कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।


                  उपायुक्त ने बताया कि जिला की ऑक्सीजन का कोटा दो मीट्रिक टन से बढ़ा कर साढे सात मीट्रिक टन कर दिया गया है, इसलिए अब जिला में ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा अस्पताल संचालक अपने सूचना पट्टï पर कुल आइसोलेशन व वेंटिलेटर बैड की संख्या, उपयोग किए जा रहे बैड की संख्या भी चस्पा करें ताकि रोगी के परिजनों को इलाज के संबंध में हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा किसी प्रकार का संशय न रहे। इसके साथ-साथ अस्पतालों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी भी अस्पतालों में हर तरह की स्थिति के बारे में लगातार जिला प्रशासन को अवगत करवाएं। कोई भी निजी अस्पताल ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की कमी का बहाना बना कर रोगी को दाखिल करने से इनकार न करें, अगर उन्हें ऑक्सीजन या दवा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई असुविधा है तो वे जिला प्रशासन के तुरंत संज्ञान में लाएं ताकि समय रहते उस समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने निजी अस्पतालों के संचालकों से कहा कि जिला प्रशासन चौबीस घंटे ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपके साथ है।  

https://propertyliquid.com


मानवता का परिचय देते हुए कोरोना संक्रमितों के परिजनों से करें सद्व्यवहार :


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि निजी अस्पताल संचालक व स्टॉफ सदस्य मानवता का परिचय देते हुए रोगियों व उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करें और उनका हौसला बढ़ाएं ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह जरुरी है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निजी अस्पताल भी अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। इसके लिए अपने अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित करें तथा कोरोना गाइडलाइन की भी पालना करें।

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

कोरोना के चलते मतदाता सूची के संबंध में दावे व आपत्तियों की सुनवाई पर आगामी आदेशों तक रहेगी रोक

सिरसा, 04 मई।

For Detailed News-


                  रिवाइजिंग अथोरिटी नगर परिषद एवं उपमंडल अधिकारी ना. जयवीर यादव ने बताया कि नगरपरिषद् सिरसा द्वारा शहर के सभी वार्डों की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था। मतदाता सूची के संबंध में दावे व आपत्तियां दर्ज करने के लिए छह व सात मई तिथि निर्धारित की गई थी। चुनाव आयोग द्वारा दावे व आपत्तियों पर होने वाली सुनवाई पर अग्रीम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश मिलने के बाद दावे व आपत्तियों की नई तिथियों के बारे में नागरिकों को अवगत करवा दिया जाएगा।

https://propertyliquid.com

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

सरकार ने निर्धारित किए प्राइवेट एंबुलेंस के रेट : उपायुक्त प्रदीप कुमार

– मनमाने चार्ज वसूलने वाले एंबुलेंस संचालक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई : उपायुक्त

सिरसा, 04 मई।

For Detailed News-


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों से लिए अधिक चार्ज वसूलने के मामले पर प्रदेश सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार ने निजी एंबुलेंस संचालकों के लिए रेट निर्धारित किए हैं। इसके तहत दुर्घटना या फिर किसी इमरजेंसी में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 15 रुपए प्रति किलोमीटर और बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 7 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से रेट निर्धारित किए गए हैं। अधिक पैसे लेने के मामले में या तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा या फिर गाड़ी की आरसी को रद्द किया जा सकेगा।


                  उन्होंने बताया कि एनएचएम के मिशन डायरेक्टर ने परिवहन आयुक्त को इस बारे में पत्र लिखा है और निर्धारित नियमों की पालना करवाने को कहा गया है। इसके तहत दुर्घटना या फिर किसी इमरजेंसी में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 15 रुपए प्रति किलोमीटर और बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 7 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से चार्ज लिया जा सकेगा। अगर कोई प्राइवेट एंबुलेंस चालक अधिक राशि वसूलता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए। इसके अलावा चालक लाइसेंस या फिर गाड़ी का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माने का भी प्रावधान किया है।

https://propertyliquid.com

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

श्री सुधांशु जी महाराज की सदप्रेरणा से प्रदेश की लगभग सभी गौशालाओं में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु भारतीय नस्ल की गाय के गोबर से बने उपलों एवं हवन समिधा से हवन करने का आवाहन किया गया था।

पंचकूला, 4 मई- राष्ट्रीय गोधन महासंघ एवं हरियाणा गौ सेवा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में  गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी एवम् श्री सुधांशु जी महाराज की सदप्रेरणा से प्रदेश की लगभग सभी गौशालाओं में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु भारतीय नस्ल की गाय के गोबर से बने उपलों एवं हवन समिधा से हवन करने का आवाहन किया गया था। जिसके अंतर्गत प्रदेश की काफी गौशालाओ, संतो, गौ भक्तों द्वारा अपने निवास स्थान और कार्यालय पर महामारी से मुक्ति हेतु हवन किया।

For Detailed News-


हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहां की ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते। मंत्र का जाप करते हुए देसी गाय के गोबर से बने उपलों, कंडो, हवन समिधा आदि से हवन किया।


श्री कृष्ण अष्टमी के दिवस पर अपने निवास स्थान पर हवन करने के उपरांत श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि आज देश में कोरोना भयंकर महामारी का रूप लिए हुए हैं, जिससे मुक्ति हेतु इस तरह के हवन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशी गोवंश के गोबर से बने उपलों और देसी गाय के घी से हवन किया जाए तो वातावरण में के हजारों टन ऑक्सीजन पैदा होती है। इस तरह से हवन किए जाने से हवा में मौजूद विषैले या रोग फैलाने वाले कण नष्ट हो जाते हैं, जिससे वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में हमारे पूर्वज और ऋषि मुनि प्रत्येक दिन हवन करते थे, जिसका पर्याय सिर्फ वातावरण को शुद्ध रखना था और इस तरह के हवन से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती थी।

https://propertyliquid.com


हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि देसी गाय से निर्मित पंचगव्य उत्पाद हर लिहाज से मनुष्य के जीवन में लाभकारी हैं। इस तरह के पदार्थों की बाजार में अब अच्छी मांग भी होने लगी है। प्रदेश की अनेकों गौशालाओं में देशी गोवंश आधारित उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा गो उत्पादों को दैनिक जीवन में प्रयोग करें। यह उत्पाद जहां विदेशी कंपनियों के उत्पादों से काफी सस्ते होते हैं वही उनसे ज्यादा असरकारक भी है। आप द्वारा खरीदे गए गौशाला उत्पादों से गौशाला भी स्वावलंबी होंगी और गाय की सेवा भी होगी।

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व गेल की डायरेक्टर (स्वतंत्र) श्रीमती बंतो कटारिया अमेरिका से आई साध्वी अमृता दीदी को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुये।

For Detailed News-

पंचकूला, 4 मई- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व गेल की डायरेक्टर (स्वतंत्र) श्रीमती बंतो कटारिया ने सेक्टर-4 स्थित डिस्पेंसरी में जाकर अमेरिका से आई साध्वी अमृता दीदी को कोरोना वैक्सीन लगवाई।
बंतो कटारिया ने कहा की यहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, सभी नियमों का पालन करते हुए, वैक्सीनेशन कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है। बंतो कटारिया ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं आगे आकर कार्य कर रहे हैं, भिन्न-भिन्न देशों से ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां व ऑक्सीजन टैंकर मंगवाकर देश के लोगों का जीवन बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

https://propertyliquid.com


बंतो कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वैक्सीन, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी पूरे प्रदेश में कहीं नहीं आने दी जाएगी। भाजपा प्रदेश संगठन भी ’सेवा ही संगठन’ मंत्र के साथ जिला हेल्पलाइन के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए लोगों में जागरूकता व वैक्सीन लगवाने का कार्य कर रहा है। इस महामारी के दौर में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, लगातार हाथ धोना और टीका लगवाना ही बचाव का उपाय है। इस महामारी के दौर में महिला करोना वारियर्स भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

कंज्यूमर को अब बिजली संबंधित शिकायतों के समाधान के लिये परेशानी नहीं झेलनी पडे़गी।

For Detailed News-

पंचकूला, 4 मई- कंज्यूमर को अब बिजली संबंधित शिकायतों के समाधान के लिये परेशानी नहीं झेलनी पडे़गी। कंज्यूमर बिजली निगम में आॅनलाइन शिकायत करेगा तो उसका निगम कर्मचारी तुरंत समाधान करेंगे।


कार्यकारी अधिकारी संजीव सिवाच ने बताया कि बिजली सप्लाई व बिल संबंधित सभी शिकायतों के लिये कंज्यूमर 1912 टोल फ्री नंबर और 18001801550 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। साथ ही कंज्यूमर बिजली बिल ठीक करवाने, मीटर रीडिंग, बिजल नहीं आने संबंधित कार्य है तो वह बिजली निगम की वेबसाइट ूूूण्नीइअदण्वतहण्पद पर दी गई संबंधित बिजली सब डिविजन की ई-मेल आईडी पर अपनी शिकायत भेज सकता है। कर्मचारी मौके पर पंहुचकर समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में बिजली बिल भरने के लिये कंज्यूमर आॅनलाईन पेमेंट कर सकते हैं अगर कोई कंज्यूमर आॅनलाइन पेमेंट नहीं कर सकता है तो वह डीडी या डेबिट कार्ड के माध्यम से आॅफिस में आकर पेमेंट कर सकता हैं नया कनेक्शन लेने के लिये पहले से ही आॅन लाईन सिस्टम शुरू किया गया है।

https://propertyliquid.com

*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में आये हुये लोगों को मास्क व सेनिटाईजर वितरित करते हुये।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कोरोना मरीजों की सहायता करने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में कोविड-19 हैल्प लाईन नंबर 9041344828 का किया शुभारंभ।


– जरूरतमंद व्यक्ति कोरोना से संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिये हैल्प लाईन नंबर 9041344828 पर कर सकते हैं काॅल।


-श्री गुप्ता ने करी अपील कि ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में प्लाजमा बन चुका है, वे स्वयं आगे आये और अन्य कोरोना पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने के लिये प्लाजमा डोनेट करें।


पंचकूला, 4 मई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कोरोना मरीजों की सहायता करने के उद्देश्य से  नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में कोविड-19 हैल्प लाईन का शुभारंभ किया। यह हैल्प लाईन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से संचालित की जायेगी।

For Detailed News-


इस अवसर पर श्री गुप्ता ने अस्पताल में आये हुये लोगों को मास्क व सेनिटाईजर भी वितरित किये। उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग ही लोगों को इस महामारी से संक्रमित होने से बचा सकता है।
श्री गुप्ता ने कहा कि आज उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से संचालित की जाने वाली हैल्प लाईन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कोरोना से संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिये हैल्प लाईन नंबर 9041344828 पर काॅल कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि काॅल करने पर जल्द से जल्द बीजेपी युवा मोर्चा की टीम की ओर से जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। श्री गुप्ता ने ऐसे कोरोना पीड़ितों जिनके शरीर में प्लाजमा बन चुका है, उनसे अपील की कि वे स्वयं आगे आये और प्लाजमा डोनेट करें ताकि अन्य कोरोना संक्रमितांे का अमूल्य जीवन बचाया जा सके। उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी लाॅकडाउन के दौरान बीजेपी के युवा मोर्चा वाॅलंटियर्स ने कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की बढ़चढकर सहायता की और उन्हें मास्क, सेनिटाईजर, खाना पंहुचाने का काम किया।


उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा राज्य स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम पंचकूला में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से सभी 22 जिला केंद्रों पर कोरोना संक्रमितों की सहायता के लिये सभी जरूरी गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के वाॅलिंटियर्स ऐसे मरीजों से संपर्क करते है और उनकी सहायता करते है।

https://propertyliquid.com


श्री गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के नये स्ट्रेंन से बचाव के लिये मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने जिलावासियों से मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने से ना केवल हम स्वयं को बल्कि औरो को भी संक्रमित होने से बचा सकते है। उन्होंने कहा कि मास्क का महामारी के इस समय में प्रयोग ही आपको कोविड से संक्रमित होने से बचा सकता है।


इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के जिला प्रधान नरेंद्र लुबाना, बीजेपी जिला सचिव सुरेंद्र मनचंदा, पार्षद जय कोशिक, सुरेश वर्मा, प्रवीण गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।