पंचकूला, 23 दिसंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित लघु सचिवालय के नये भवन मे स्थापित वन स्टाॅप सेंटर के माध्यम से अब तक 320 महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वन स्टाॅप सेंटर संचालिका पायल ने बताया कि वन स्टाॅप सेंटर में घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, शारीरिक व मानसिक शोषण, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे मामलों से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं को कई प्रकार की मुफ्त सुविधाएं प्रदान की जाती हैं जिनमें विधिक सहायता, पुलिस, कानूनी, मेडिकल सहायता इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के बारे में समय-समय पर अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 5 मार्च 2019 को वन स्टाॅप सेंटर की स्थापना की गई थी। वन स्टाॅप सेंटर जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने का एक सहयोगी आसरा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 16:57:442021-12-23 16:57:59लघु सचिवालय के नये भवन मे स्थापित वन स्टाॅप सेंटर के माध्यम से 320 महिलाओं व बालिकाओं को दिलाया गया न्याय-पायल
पंचकूला, 23 दिसंबर- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा 3 एच.पी. से 10 एच.पी. तक के सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिला परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा द्वितीय चरण में 3 एच.पी., 5 एच.पी., 7.5 एच.पी. व 10 एच.पी. के पूरे हरियाणा में लगभग 8,629 सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जायेगें। उन्होंने बताया कि ये सिस्टम केवल उन्हीं किसानों को दिए जाऐंगे जो किसान सुक्ष्म सिंचाई जैसे टपका सिंचाई/फव्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हों और अपने खेत में जमीनी पाईप लाईन दबाकर सिंचाई करते हों। जो किसान सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम लगवाना चाहता है, वह सरल हरियाणा पर 27 दिसंबर से आॅनलाईन आवेदन कर सकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उन सभी आॅन लाईन आवेदनों को रद्द कर दिया गया है, जिन्हांेने लाभार्थी हिस्सा जमा नहीं करवाया है। किसान जिस प्रकार का सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम लगवाना चाहता है, उन सभी सम्बन्धित कम्पनीयों की सूची आॅनलाईन आवेदन के समय ही दर्शाई जाऐगी, जिसमें से किसान जिस कम्पनी से सिस्टम लगवाना चाहता है, उस कम्पनी का चयन आॅनलाईन आवेदन के समय ही करना होगा। जिन किसानों को पहले अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प दिए जा चुके हैं वे इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं। एक किसान को केवल एक ही पम्प दिया जाऐगा। चयनित किसानों को सौर ऊर्जा पम्प कम्पनी को वर्क आर्डर जारी होने के 03 माह के अन्दर-अंदर उपलब्ध करवा दिया जाऐगा।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस बार किसान को अपना लाभार्थी हिस्सा केवल चालान के माध्यम से नकद व ऐनईएफटी/आरटीजीएस के द्वारा नजदीकी आइडीबीआइ बैंक में चालान की दो प्रतिया जमा करवाना होगा। आॅनलाईन आवेदन हरियाणा सरकार के सरल प्रोर्टल (saralharyana.gov.in) पर ही किए जाने हैं। आॅनलाईन आवेदन के समय परिवार पहचान पत्र मोबाईल से लिंक होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि किसान जिनके पास बिजली पम्प का कनैक्सन नहीं है, उन्हें कृषि भूमि की जमाबन्दी/फर्द, एक्स-सिजरा (जिस किले में सोलर पम्प स्थापित किया जाना है उसका नक्शा और खेत में सुक्षम सिंचाई प्रणाली जैसे टप्पका/फव्वारा/भूमिगत पाईप लाईन स्थापित हो, का शपथ पत्र जो आॅनलाईन आवेदन के समय ही निकलेगा, की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिये विभाग की वैबसाईट www.hareda.gov.in व किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है ।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 16:53:262021-12-23 16:53:363 एच.पी. से 10 एच.पी. तक के सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएँगे – परियोजना अधिकारी
पंचकूला, 23 दिसंबर- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह 29 दिसंबर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करना है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में श्री संदीप सिंह के साथ-साथ समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। बैठक में अधिकतर समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निपटान किया जायेगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ साथ उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आम लोगों को अपनी समस्याओं को रखने का एक मंच प्रदान करती है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 16:49:062021-12-23 16:49:20खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह 29 दिसंबर को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता -उपायुक्त महावीर कौशिक
-देशभर से लगभग 2 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग-विधानसभा अध्यक्ष – पंचकूला को फरवरी, 2022 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़’ की मेज़बानी करने का अवसर मिलना पंचकूलावासियों के लिए गर्व की बात-गुप्ता
पंचकूला, 23 दिसंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम अश्विनी गुप्ता आॅल इंडिया सब जुनियर रेंकिंग नैशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन ताउ देवी लाल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स , सेक्टर 3 में 2 से 9 जनवरी 2022 तक किया जायेगा।
स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी द्वारा हरियाणा बैडमिंटन ऐसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में देश भर से लगभग 2 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन कोविड नियमों की पालना करते हुए किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहली अश्वनी गुप्ता आॅल इंडिया सब जुनियर रेंकिंग नैशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हाल ही में उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढाने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी द्वारा एक अनूठा प्रयास करते हुए जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए क्विज़ कंपीटीशन का आयोजन किया गया ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढे और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए इसी तरह की और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा ताकि उन्हें एक बेहतर मंच उपलब्ध हो और वे प्राईवेट स्कूलों में पढने वाले बच्चों से किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें।
श्री गुप्ता ने कहा कि यह पंचकूलावासियों के लिए गर्व की बात है कि पंचकूला को फरवरी, 2022 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़’ की मेज़बानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है जोकि शीघ्र ही पूरी कर ली जायेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 25 प्रकार के विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देश भर से लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 16:45:042021-12-23 16:45:19प्रथम अश्विनी गुप्ता आॅल इंडिया सब जुनियर रेंकिंग नैशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 से 9 जनवरी 2022 तक होगा आयोजित-ज्ञानचंद गुप्ता
जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है, जिस आदमी को अपने जीवन स्तर में ऊंचा उठना हो उसे गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की निष्काम भावना से सेवा करनी चाहिए।
उक्त विचार जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार ने गत रात्रि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा के सहयोग से स्थानीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सालासर मंदिर के नजदीक खुले में सो रहे लोगों को कंबल वितरित करने उपरांत व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सेवा भावना का कार्य बहुत बड़ा कार्य होता है, प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह किसी न किसी माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा अवश्य करें। जरूरतमंद व्यक्ति को सर्दी के समय में अपना शरीर ढकने के लिए कुछ सहायता मिल जाए तो यह उनके जीवन मे कारगर सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मनुष्य को हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है ईश्वर उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 16:38:512021-12-23 17:06:40जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चना लोन मोहाली के सहयोग से स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने बताया कि जांच शिविर में 90 दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। चना लोन मोहाली से डा. कुमार सिंह और उनकी टीम द्वारा सभी पात्र व्यक्तियों, दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन की गई। शिविर में सामान्य अस्पताल से ईएनटी डा. पंकज व ऑर्थो चिकित्सक सौरभ अरोड़ा ने भाग लिया गया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल, पवन राणा, अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 15:57:022021-12-23 15:57:12बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में 90 ने करवाया रजिस्ट्रेशन
– प्रदर्शनी के माध्यम से महान क्रांतिकारियों के बलिदान व त्याग को जाने युवा : उपायुक्त
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय सिरसा स्थित सरल केंद्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने लगाई प्रदर्शनी, उपायुक्त अनीश यादव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन
उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान व हरियाणा की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करके अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ नगराधीश गौरव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत का आजादी दिलवाने के लिए 1857 की क्रांति का सबसे अहम योगदान था। आजादी की लड़ाई का बिगुल सबसे पहले 1857 में बजा था और देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और योगदान से ही भारत को 1947 में आजादी मिली थी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अनूठे ढंग से मनाने के लिए प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस प्रदर्शनी में जहां देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के जीवन की गौरव गाथा को दर्शाया गया है वहीं देश की आजादी व हरियाणा प्रदेश के गठन के बाद हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने नागरिकों को आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करें और राष्ट्र भक्ति से जुड़कर देश की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान दें और स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में लगाई गई इस प्रदर्शनी को जरूर देंखे ताकि देश की आजादी के लिए जिन देशभक्तों ने अपनी कुर्बानियां दी है उनके बारे में जानकारी हासिल हो सकें और युवाओं का ज्ञानवर्धन भी हो सके। उपायुक्त ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, राजा-महाराजाओं के योगदान को अभिलेखों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस मौके पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय बिढ़लान ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के दिशा निर्देश में पूरे प्रदेश में यह प्रदर्शनी आयोजित करवाई जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों खासकर युवाओं को आजादी के घटनाक्रमों और हरियाणा के योगदान पर जागरूक करने के लिए विभाग ने यह प्रदर्शनी आयोजित करने का फैसला लिया। जिला में यह प्रदर्शनी 27 दिसंबर तक आयोजित होगी। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें और अपना ज्ञानवर्धन करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-23 15:51:572021-12-23 15:52:13आजादी की लड़ाई में हरियाणा के वीर बांकुरों का अहम योगदान : उपायुक्त अनीश यादव
पंचकूला, 22 दिसंबर- राजकीय महाविद्यालय कालका के प्राचार्य श्रीमती प्रमिला मलिक की अध्यक्षता में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीनाक्षी प्रोफेसर मीनू और प्लेसमेंट सेल की वरिष्ठ प्रोफेसर राकेश गोयल के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ दीप्ति गुप्ता (अंग्रेजी विभाग और संस्कृत अध्ययन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में प्रोफेसर) ने अंग्रेजी भाषा और साहित्य में रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ दीप्ति गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेशनल मार्केट के लिए सबसे अधिक शक्तिशाली भाषा अंग्रेजी ही है। अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी से स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री लेने के बाद मीडिया सेक्टर में भी करियर बनाया जा सकता है। इंग्लिश टीवी चैनल, इंग्लिश न्यूज पेपर, इंग्लिश न्यूज पोर्टल में न्यूज रिपोर्टर, एडिटर, एंकर, कॉपीराइटर, ट्रांसलेटर और कंटेंट राइटर के तौर पर करियर बनाया जा सकता है। अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के पश्चात रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यूनिवर्सिटी और कॉलेज में इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर के तौर पर कार्य कर सकते हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। अंग्रजी में बी.ए. या एम.ए. करके एनजीओ, काॅरपोरेट सेक्टर, टूरिज्म, दूतावास, पब्लिकेशन, बिजनेस, टीवी, रेडियो ब्राॅडकास्टिंग, एडवर्टाइजमेंट, इंटरप्रेटर आदि सेक्टर में आसानी से रोजगार पा सकते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-22 17:42:192021-12-22 17:42:29राजकीय महाविद्यालय कालका में व्याख्यान का किया आयोजन
पंचकूला, 22 दिसंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने जनवरी माह में संभावित धुंध की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस को जिला में विभिन्न चिन्हित दुर्घटना संभावित प्वाइंट्स पर निगरानी बढाने व लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये।
श्री महावीर कौशिक आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
श्री महावीर कौशिक ने कहा कि वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना के मामलों में 20 प्रतिशत कमी लाने का लक्षय रखा गया है। उन्होंने कालका, पिंजौर, रायपुरानी व पंचकूला में दुर्घटना संभावित प्वाइंटस के बारे में चर्चा की और यातायात पुलिस को यहां होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगा कर निवारक उपाय अपनाने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने जीरकपुर-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह गड्ढे होने की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को रोड की मरम्मत कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचवर्क का कार्य प्रगति पर है और इसे आगामी 10 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव महेशपुर में सर्विस लेन पर वाहनों के गलत तरीके से पार्किंग की वजह से लगने वाले जाम से लोगों का निजात दिलवाने के लिए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस विभाग को एक संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिये ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि तीनो विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों द्वारा नियमों के अनुसार वाहनों की पार्किंग की जा रही है। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिये कि सर्विस लेन में गलत तरह से वाहन पार्किंग करने पर चालान किए जायें।
श्री महावीर कौशिक ने कहा कि प्रत्येक सड़क निर्माण एजंसी जैसे-लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), नगर निगम, हयियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा राज्य ओद्यौगिक आधारभूत संरचना विकास निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 5-5 किलोमीटर की रोड स्ट्रैच को एक्सीडेंट रहित माॅडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है। सभी रोड निर्माण एजंसी ऐसे रोड स्ट्रैच को चिन्हित कर इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि महाविद्यालयों के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस के सहयोग से महाविद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पुलिस व प्रशासन के सहयोग के लिए नियुक्त किए गए सड़क सुरक्षा वालंटियर्स को भी रेडक्रास सोसायटी की ओर से प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाये ताकि वे दुर्घटना के मामलों में पीड़ितों को प्राथमिक उपचार दे सकें।
बैठक में उपायुक्त ने सड़क दुघर्टना की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली एंबुलेंस सेवा के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस के रिस्पांस टाईम को और कम किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द उपचार मिल सके। उन्हें बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल पंचकूला के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है। दुर्घटना होने पर 108 नंबर डायल करके किसी भी समय इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला में सभी स्कूल खुल गए हैं। अतः सभी स्कूली बसों की चैकिंग कर ये सुनिश्चित किया जाये कि बसों में सभी प्रकार की सुरक्षा उपायों जैसे-फस्ट एड बाॅक्स व फायर सिलेंडर इत्यादि की व्यवस्था की गई हो। इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी, कालका नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, एसीपी रमेश गुलिया और मुकेश जाखड़, जीएम रोडवेज रविंदर पाठक, व अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी और रोड सेफ्टी वालंटियर्स भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-22 17:37:022021-12-22 17:37:16उपायुक्त ने जनवरी माह में संभावित धुंध की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस को जिला में विभिन्न चिन्हित दुर्घटना संभावित प्वाइंट्स पर निगरानी बढाने के दिये निर्देश
पंचकूला, 22 दिसंबर- राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या श्रीमती प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में ‘मनोविज्ञान में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रस्तुत व्याख्यान मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रो. राकेश गोयल और प्लेसमेंट सेल की प्रभारी श्रीमती सुनीता चैहान के मार्गदर्शन और दिशानिर्देशन में किया गया।
मुख्य वक्ता श्रुति शोरी ने विद्यार्थियों को मनोविज्ञान के क्षेत्र में व्यवसाय करने के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। श्रुति शोरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनोविज्ञान, मानव मन और व्यवहार का अध्ययन है, जो मस्तिश्क के अंदर के कई सवालों का पता लगाने का अवसर देता है। एक छात्र मनोविज्ञान की डिग्री के दौरान हैल्थ, क्लिनिकल, शैक्षिक, रिसर्च, व्यवसायिक, काउंसलिंग, न्यूरो, खेल और व्यायाम तथा फारेंसिक जैसे मनोविज्ञान के विशिष्ट क्षेत्रों में विशेषज्ञता का चयन कर सकता है। मनोविज्ञान स्नातकों के लिए मीडिया में विविध केरियर है। मनोविज्ञान की डिग्री के साथ हयूमन रिसोर्स और कम्यूनिकेशन करियर भी एक अच्छा विकल्प है। प्रस्तुत कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री नवनीत नेंसी का भी योगदान रहा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-12-22 17:32:392021-12-22 17:32:48राजकीय महाविद्यालय कालका में ‘मनोविज्ञान में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर व्याख्यान का किया आयोजन